उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीपत्रक निकाला है, 06588 बीकानेर यशवंतपुर विशेष जो की 16 मार्च को बीकानेर से रवाना होगी और 04806 बाड़मेर यशवंतपुर विशेष जो 19 मार्च को बाड़मेर से रवाना होगी इन दोंनो गाड़ियोंकी गति बढ़ाई जा रही है। इस वजह से इनकी समयसारणी में बदलाव भी होगा जो निम्नलिखित परीपत्रक में दिया गया है। हालांकि यह गति दक्षिण पश्चिम रेलवे जे क्षेत्र में बढ़ी है और समयसारणी में बदलाव भी गदग से यशवंतपुर के बीच ही किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेल के बीकानेर मण्डल ने अपने क्षेत्र में बीकानेर से बठिण्डा, सूरतगढ़ से अनूपगढ़, सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़, सादुलपुर के बीच कोई भी यात्री गाड़ियाँ नही चलाई जा रही इस हकीकत को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखते हुए 12 जोड़ी अनारक्षित सेवाए चलाने के लिए पत्र दिया है। यह गाड़ियाँ निम्नलिखित है।
1: 59705/06 जयपुर सूरतगढ़ जयपुर सवारी जिसे अब 19720/19 एक्सप्रेस श्रेणी में बदला जाना है।
02132/31 जबलपुर पुणे जबलपुर साप्ताहिक विशेष, 02134/33 जबलपुर बांद्रा टर्मिनस जबलपुर साप्ताहिक विशेष और 02191/92 जबलपुर हरिद्वार जबलपुर साप्ताहिक विशेष यह गाड़ियाँ अब जून माह के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी।
02191/92 जबलपुर हरिद्वार जबलपुर विशेष के डिब्बा संयोजन और समयसारणी भी बदली गयी है।
01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुराई साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 मार्च से प्रत्येक बुधवार और 01044 मदुराई लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 19 मार्च से प्रत्येक शुक्रवार को पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी।
02215 दिल्ली सराय रोहिल्ला बांद्रा टर्मिनस विशेष दिनांक 22 मार्च से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। 02216 बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला विशेष दिनांक 23 मार्च से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह गाड़ी वातानुकूलित 3 टियर संरचना के साथ चलेगी। पूर्व में 12215/16 वातानुकूलित गरीब रथ मार्ग पर चलेगी।
04525/26 अम्बाला कैंट श्रीगंगानगर अम्बाला कैंट इन्टरसिटी विशेष दिनांक 16 मार्च से दोनों ओरसे प्रतिदिन चलेगी।
यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, मध्य रेलवे के सोलापुर मण्डल में रेेलवे ने 13 मार्च से 01 अप्रैल तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। भालवणी भिगवन रेल लाइन पर डबलिंग कार्य जारी है। इसी संदर्भ में द म रेल ने परीपत्रक जारी किया है।
परावर्तित मार्ग से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ
06339 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागरकोइल विशेष दिनांक 13, 16,17,18,20, 23, 25, 27, 30, और 31 मार्च को अपने नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग ठाणे, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव, मंगलुरू, शोरानुर, ईरोड, करुर होकर नागरकोइल को जाएगी।
06340 नागरकोइल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल दिनांक 12, 15, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 26, 29, 30 और 31 मार्च को नियमित मार्ग के बजाए परावर्तित मार्ग करुर, इरोड, शोरानुर मंगलुरू, मडगांव, रत्नागिरी, पनवेल और ठाणे होकर रवाना होगी
06351 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागरकोइल विशेष दिनांक 12, 15, 19, 22, 26 और 29 मार्च को अपने नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग ठाणे, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव, मंगलुरू, शोरानुर, ईरोड, तिरुचिरापल्ली होकर नागरकोइल को जाएगी।
06352 नागरकोइल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल दिनांक 14, 18, 21, 25 और 28 मार्च को नियमित मार्ग के बजाए परावर्तित मार्ग तिरुचिरापल्ली, इरोड, शोरानुर मंगलुरू, मडगांव, रत्नागिरी, पनवेल और ठाणे होकर रवाना होगी
रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ
01157/01158 पुणे सोलापुर पुणे प्रतिदिन विशेष दिनांक 12 मार्च से 31 मार्च तक रद्द रहेगी।
07613 पनवेल नान्देड प्रतिदिन विशेष दिनांक 15 मार्च से लेकर 01 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
07614 नान्देड पनवेल स्पेशल विशेष दिनांक 14 मार्च से लेकर 31 मार्च तक रद्द रहेगी।
08519 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन विशेष दिनांक 12 मार्च से 30 मार्च तक रद्द रहेगी।
08520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम प्रतिदिन विशेष दिनांक 14 मार्च से 01 अप्रैल तक रद्द रहेगी।