Uncategorised

NER पूर्वोत्तर रेलवे की 32 जोड़ी डेमू/मेमू/सवारी गाड़ियाँ, मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित विशेष बनकर चलेगी।

हाल ही में रेलवे बोर्ड से पूर्वोत्तर रेलवे के सवारी गाड़ियोंकी यात्रिओंकी शुरू करवाने की मांग के प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है। उपरोक्त सभी गाड़ियाँ, मेल/एक्सप्रेस की किराया रेट से, अनारक्षित विशेष श्रेणी में चलाए जाने की अनुमति दी गयी है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय ने अपने विभागीय रेल कार्यालय, इज़्ज़तनगर, वाराणसी और लखनऊ मण्डल को निम्नलिखित गाड़ियोंके रैक, उनके मेंटेनेंस की व्यवस्था की अद्यतन जानकारी तयार रखने के लिए आदेश दिए है।

यात्रीगण इस सूची से यह समझ सकते है, उन्हें कौनसी गाड़ियाँ रेल यात्रा के लिए उपलब्ध होनी है।

लखनऊ मण्डल

1) गोरखपुर सीतापुर गोरखपुर वाया गोन्डा, बस्ती, 2) गोरखपुर गोण्डा गोरखपुर, 3) गोरखपुर नौतनवा गोरखपुर 4) गोरखपुर बरहनी गोरखपुर 5) गोण्डा बहराइच गोण्डा 2 फेरे, 6) लखनऊ मैलानी लखनऊ 2 फेरे 7) मैलानी बहराईच मैलानी

वाराणसी मण्डल

1) औंरिहार जौनपुर औंरिहार, 2) औंरिहार – छपरा – सिवान 3) सिवान गोरखपुर सिवान कप्तानगंज के रास्ते, 4) सिवान – छपरा – औंरिहार, 5) सिवान गोरखपुर सिवान भटनी के रास्ते, 6) गोरखपुर छपरा गोरखपुर सिवान के रास्ते, 7) गोरखपुर नरकटियागंज गोरखपुर, 8) छपरा कचहरी थावे छपरा कचहरी, 9) छपरा कचहरी थावे छपरा कचहरी, 10) भटनी बारहट बाज़ार भटनी, 11) मऊ प्रयागराज रामबाग मऊ 12)वाराणसी सिटी भटनी वाराणसी सिटी, 13) भटनी सिवान भटनी

इज्जतनगर मण्डल

1) काठगोदाम मोरादाबाद काठगोदाम, 2) मोरादाबाद रामनगर मोरादाबाद, 3) कासगंज काशीपुर कासगंज, 4) कासगंज बरेली सिटी कासगंज, 5) बरेली सिटी पीलीभीत बरेली सिटी, 6) पीलीभीत टनकपुर पीलीभीत, 7) फर्रुखाबाद कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद, 8) कासगंज मथुरा जंक्शन कासगंज 9) कासगंज अछनेरा कासगंज, 10) कासगंज फर्रुखाबाद कासगंज, 11) बरेली सिटी काशीपुर बरेली सिटी, 12) बरेली सिटी टनकपुर बरेली सिटी

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उपरोक्त परीपत्रक में जो भी गाड़ियाँ दी गयी है, शुरू किए जाने पर उनके गाड़ी क्रमांक, समयसारणी का रेल प्रशासन द्वारा अलग से परीपत्रक जारी किया जाएगा।

Uncategorised

क्या दक्षिण की एक और गाड़ी चलेगी, जबलपुर – गोंदिया – बल्हारशहा की राह पर?

जबलपुर – गोंदिया गेज परिवर्तन क्या हुवा, इस मार्ग की दक्षिण राज्योंसे तेज संपर्क की उपयुक्तता रेलवे की नजर में बढ़ गयी है। इस मार्ग पर सबसे पहली गाड़ी चली थी गया चेन्नई के बीच चलनेवाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस। करीबन 250 किलोमीटर और 4 से 5 घंटे के समय की बचत करनेवाला यह मार्ग उत्तर से दक्षिण भारत मे चलनेवाली गाड़ियोंको अब ललचाने लगा है। इसी कड़ी में एक और गाड़ी को इस मार्गपर मोड़ने का प्रस्ताव रेल बोर्ड की और भेज दिया गया है।

वह गाड़ी है, संक्रमण काल के पहले का गाड़ी क्रमांक 12193/12194 और फिलहाल स्पेशल श्रेणी में चल रही 02140/39 जबलपुर यशवंतपुर जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी।

मित्रों, यह जबलपुर यशवंतपुर गाड़ी WCR पश्चिम मध्य रेलवे की साप्ताहिक गाड़ी है। पमरे ने इस गाड़ी का जो जबलपुर से इटारसी, नागपुर होकर बल्हारशहा पहुंचती थी और आगे काचेगुड़ा धर्मावरम होते हुए यशवंतपुर तक जाती थी, उसमे जबलपुर से नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, वड़सा होते हुए बल्हारशहा चलाने का प्रस्ताव रखा है प्रस्तवित समय सारणी में बल्हारशहा से यशवंतपुर के बीच समयोंमे कोई बदलाव नही और इस मार्ग से चलने से गाड़ी के परिचालन में 248 किलोमीटर की कमी, समय मे 4 घंटे की बचत यह दर्शाया गया है।

साथ ही इस मार्ग परिवर्तन का का कारण भी विषद किया गया है, की उपरोक्त गाड़ी का रैक लिंक 11449 जबलपुर कटरा गाड़ी से होने से गाड़ी के मेंटेनेंस में पर्याप्त समय की कमी है और यदि मार्ग परिवर्तन किया जाता है तो यह जरूरी समय उन्हें सहज ही मिल सकता है। पमरे के इस प्रस्ताव का SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने भी समर्थन किया है। आशा है, की इस प्रस्ताव को रेल बोर्ड की मान्यता मिल जाएगी।

Uncategorised

उत्तर रेलवे की 7 जोड़ी सवारी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित विशेष के रूप में शुरू हो गयी है।

04301/02 मोरादाबाद सहारनपुर मोरादाबाद प्रतिदिन अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस मेमू दिनांक 22 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

04303/04 बरेली दिल्ली बरेली अनारक्षित प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस मेमू, दिनांक 22/23 फ़रवरी से शुरू हो चुकी है।

04305/06 बालामऊ शाहजहाँपुर बालामऊ अनारक्षित प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस मेमू दिनांक 22 फ़रवरी से शुरू हो चुकी है।

04613/14 बनिहाल बारामूला बनिहाल अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस डेमू

04615/16 पठानकोट उधमपुर पठानकोट अनारक्षित प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस डेमू दिनांक 22 फ़रवरी से शुरू हो चुकी है।

04611/12 अमृतसर पठानकोट अमृतसर अनारक्षित प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस मेमू दिनांक 22 फ़रवरी से शुरू हो चुकी है।

04603/04 बठिण्डा फ़िरोजपुर बठिण्डा अनारक्षित प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस मेमू दिनांक 22 फ़रवरी से शुरू हो चुकी है।

Uncategorised

नान्देड रेल विभाग की 6 जोड़ी बहुप्रतिक्षित गाड़ियाँ शुरू होने जा रही है। इसमे नान्देड से औरंगाबाद, श्रीगंगानगर, सांतरागाछी, आदिलाबाद और निजामुद्दीन के बीच साथ औरंगाबाद रेनिगुंटा गाड़ी शुरू की जानी है।

07619 नान्देड औरंगाबाद साप्ताहिक विशेष 02 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार एवं 07620 औरंगाबाद नान्देड साप्ताहिक विशेष 05 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित एवं विशेष किराया रेट्स के तहत शुरू की जा रही है।

07623 नान्देड श्रीगंगानगर साप्ताहिक विशेष 01 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को एवं 07624 श्रीगंगानगर नान्देड साप्ताहिक विशेष 03 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शुरू होगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित एवं विशेष किराया रेट्स के तहत शुरू की जा रही है। उल्लेखनीय बात यह भी है, यह गाड़ी अब आरामदायक LHB यानों से सुसज्जित की जा रही है।

07621 औरंगाबाद रेनिगुंटा साप्ताहिक विशेष 02 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को और 07622 रेनिगुंटा औरंगाबाद साप्ताहिक विशेष 03 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शुरू होगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित एवं विशेष किराया रेट्स के तहत शुरू की जा रही है।

02767 नान्देड सांतरागाछी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष 05 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को और 02768 सांतरागाछी नान्देड साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष 07 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित एवं विशेष किराया रेट्स के तहत शुरू की जा रही है।

07409/10 आदिलाबाद नान्देड आदिलाबाद दोनों ओरसे प्रतिदिन दिनांक 01 अप्रैल से शुरू होगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित एवं विशेष किराया रेट्स के तहत शुरू की जा रही है।

02753 नान्देड निजामुद्दीन मराठवाडा सम्पर्क क्रान्ति साप्ताहिक सुपरफास्ट 06 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को एवं 02754 निजामुद्दीन नान्देड मराठवाडा सम्पर्क क्रान्ति साप्ताहिक सुपरफास्ट 07 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को शुरू हो रही है। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित एवं विशेष किराया रेट्स के तहत शुरू की जा रही है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, यह सभी गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित एवं 1.3 गुना ज्यादा किराया दर से चलाई जाएगी। इसके साथ ही इन गाड़ियोंमे दूरी के बन्धन भी रहते है जो किरायोंपर असर करते है।

Uncategorised

प रे WR की विशेष गाड़ियाँ, जिसमे बांद्रा भुसावल खान्देश, सूरत भुसावल एक्सप्रेस, भुसावल नंदुरबार, उधना नंदुरबार मेमू, रतलाम महू, रतलाम दाहोद, उज्जैन नागदा इस प्रकार की कुल 19 गाड़ियाँ शुरू की जा रही है।

इस सूचीमे मेल एक्सप्रेस के साथ साथ सवारी/डेमू/मेमू गाड़ियाँ भी है, परन्तु यात्रीगण यह ध्यान रखे यह तमाम गाड़ियाँ विशेष श्रेणीमे चलाई जा रही है अतः गाड़ी के सभी वर्ग जिसमे द्वितीय जनरल भी शामिल है, सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्था के साथ चलाए जा रहे है। वीना आरक्षण किए किसी भी यात्री को निम्नलिखित विशेष गाड़ियोंमे यात्रा करने की अनुमति नही है।

09333 इन्दौर बीकानेर महामना साप्ताहिक 27 फ़रवरी से प्रत्येक शनिवार को चलेगी वापसीमे 09334 बीकानेर इन्दौर महामना साप्ताहिक 28 फरवरी से प्रत्येक रविवार को शुरू होगी।

09415 अहमदाबाद श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष 07 मार्च से प्रत्येक रविवार को शुरू की जा रही है। 09416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष 09 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

09013 बांद्रा टर्मिनस भुसावल खान्देश त्रिसाप्ताहिक 07 मार्च से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को शुरू की जा रही है। 09014 भुसावल बांद्रा टर्मिनस खान्देश त्रिसाप्ताहिक 07 मार्च से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को शुरू की जा रही है।

09317 वड़ोदरा दाहोद आरक्षित प्रतिदिन मेमू 27 फ़रवरी से चल पड़ेगी। इस गाड़ी का पुराना क्रमांक 69117 था।

09381/82 (पुरानी 69181/82 मेमू) दाहोद रतलाम 27 फ़रवरी एवं रतलाम दाहोद 28 फ़रवरी से प्रतिदिन चला करेगी। ध्यान रहे गाड़ी मेमू है, फिर भी आरक्षित व्यवस्था के साथ चलेगी।

09383/84 (पुरानी 69183/84 मेमू) रतलाम नागदा 27 फ़रवरी एवं नागदा रतलाम 28 फ़रवरी से प्रतिदिन चला करेगी। ध्यान रहे गाड़ी मेमू है, फिर भी आरक्षित व्यवस्था के साथ चलेगी।

09385/86 (पुरानी 69185/86 मेमू) नागदा उज्जैन 27 फ़रवरी एवं उज्जैन नागदा 28 फ़रवरी से प्रतिदिन चला करेगी। ध्यान रहे गाड़ी मेमू है, फिर भी आरक्षित व्यवस्था के साथ चलेगी।

09319/20 (पुरानी 69119/20 मेमू) वडोदरा दाहोद 27 फ़रवरी एवं दाहोद वडोदरा 28 फ़रवरी से प्रतिदिन चला करेगी। ध्यान रहे गाड़ी मेमू है, फिर भी आरक्षित व्यवस्था के साथ चलेगी।

09315/16 (पुरानी 69113/14 मेमू) वडोदरा अहमदाबाद 01 मार्च से एवं अहमदाबाद वडोदरा 02 मार्च से प्रतिदिन चला करेगी। ध्यान रहे गाड़ी मेमू है, फिर भी आरक्षित व्यवस्था के साथ चलेगी।

09007/09008 (पुरानी सूरत भुसावल सूरत सवारी गाड़ी 59077/59078) पूर्णतयः आरक्षित एक्सप्रेस विशेष बनाई गई है। यह गाड़ी दोनों ओरसे प्रतिदिन 03 मार्च को चलना शुरू होगी।

09077/09078 (पुरानी 59075/76 सूरत भुसावल सूरत सवारी) 02 मार्च से नंदुरबार भुसावल नंदुरबार के बीच पूर्णतयः आरक्षित विशेष के रूप में चलेगी।

09389 डॉ आंबेडकर नगर रतलाम 27 फरवरी से और 09390 रतलाम डॉ आंबेडकर नगर 28 फरवरी से प्रतिदिन शुरू की जा रही है। यह पुरानी 79309/10 मेमू, नए क्रमांक से, पूर्णतयः आरक्षित बनकर चलेगी।

09441/42 (पुरानी 79441/42) वांकानेर मोरबी वांकानेर डेमू 01 मार्च से, दोनों ओरसे पूर्णतयः आरक्षित शुरू की जा रही है।

09443/44 (पुरानी 79443/44) वांकानेर मोरबी वांकानेर डेमू 01 मार्च से, दोनों ओरसे पूर्णतयः आरक्षित शुरू की जा रही है।

09439/40 (पुरानी 79447/48) वांकानेर मोरबी वांकानेर डेमू 01 मार्च से, दोनों ओरसे पूर्णतयः आरक्षित शुरू की जा रही है।

09431 साबरमती महेसाणा डेमू 02 मार्च से प्रतिदिन एवं 09432 महेसाणा साबरमती डेमू 03 मार्च से प्रतिदिन चलेगी। यह गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित होगी।

09433 साबरमती पाटण डेमू प्रतिदिन 02 मार्च से और 09434 पाटण साबरमती डेमू 03 मार्च से प्रतिदिन शुरू हो रही है, गाड़ी आरक्षित रहेगी।

09437 मेहसाणा अबु रोड डेमू 02 मार्च से प्रतिदिन एवं 09438 अबु रोड मेहसाणा डेमू 03 मार्च से प्रतिदिन, पूर्णतयः आरक्षित हो कर चलेगी।

09377/78 उधना नंदुरबार उधना मेमू 02 मार्च से प्रतिदिन पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ शुरू की जा रही है।