Uncategorised

नान्देड जम्मूतवी नान्देड हमसफ़र 29/31 जनवरीसे शुरू हो रही है। इसके अलावा 11 जोड़ी त्यौहार स्पेशल्स की अवधिमे विस्तार

02475/76 हिसार कोयम्बटूर हिसार साप्ताहिक की अवधि भी विस्तारित की गयी, अब यह गाड़ी आगामी सूचनां मिलनेतक चलाई जाएगी।

02955/56 मुम्बई सेंट्रल जयपुर मुम्बई सेंट्रल स्पेशल की समयसारणी में परिवर्तन

NWR उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपनी 11 गाड़ियोंके फेरोंकी अवधिमे मार्च आखिर तक का विस्तार किया

Uncategorised

मध्य रेल की 4 गाड़ियाँ शुरू हो रही है।

01411/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कोल्हापुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली महालक्ष्मी स्पेशल 2 फरवरी से मुम्बई से और 01 फरवरी से कोल्हापुर से, 02235/36 सिकन्दराबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सप्ताह में दो बार चलनेवाली दुरन्तो स्पेशल 26/27 जनवरीसे, 07617/18 हुजूर साहिब नान्देड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच प्रतिदिन चलनेवाली तपोवन स्पेशल 26/27 जनवरीसे, 02730/29 हुजूर साहिब नान्देड से पुणे के बीच चलनेवाली द्विसाप्ताहिक स्पेशल 26/27 जनवरीसे से शुरू की जा रही है। निम्नलिखित परीपत्रक से आपको संक्षिप्त जानकारी मिलेगी, विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के ऍप, वेबसाईट या पूछताछ नम्बर 139 पर मिल सकती है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की गाड़ियाँ स्पीड अप की जा रही है, समयसारणी भी बदलेगी।

कल हमने 7 जोड़ी गाड़ियोंकी, बदली जानेवाली समयसारणी दी थी, कुल 103 जोड़ी गाड़ियाँ स्पीड अप की जानेवाली है।

1: 09039/40 बांद्रा बरौनी बांद्रा अवध त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस। 09039 बांद्रा से 29 जनवरीसे हर सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी, वापसीमे 09040 बरौनी से 31 जनवरीसे हर मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को निकलेगी।

2: बांद्रा बरौनी बांद्रा अवध सप्ताह में 4 दिन स्पेशल एक्सप्रेस। 09037 बांद्रा से 29 जनवरीसे हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी, वापसीमे 09038 बरौनी से 01 फरवरीसे हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को निकलेगी। आगे 1 जून 2021 से 09037/38 और 09039/40 एक हो कर 09037/38 क्रमांक से प्रतिदिन चलेगी।

3: 02901/02 बांद्रा उदयपुर सिटी बांद्रा त्रिसाप्ताहिक स्पेशल यह गाड़ी 28/29 से शुरू होने जा रही है। ज्ञात हो, इनकी लिंक एक्सप्रेस अब नही चलाई जाएगी।

4: 09041/42 बांद्रा गाजीपुर सिटी बांद्रा द्विसाप्ताहिक 29/31 जनवरीसे शुरू होगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त परीपत्रक यथस्थित देखकर अपनी यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

07405/06 तिरुपति आदिलाबाद तिरुपति कृष्णा,07243/44 गुण्टूर रायगड़ा गुण्टूर और 17249/50 रेनिगुंटा काकीनाड़ा पोर्ट रेनिगुंटा प्रतिदिन स्पेशल

07405 तिरुपति आदिलाबाद दिनांक 28 से प्रतिदिन शुरू होने जा रही है, वही वापसीमे 07406 आदिलाबाद से तिरुपति के लिए दिनांक 29 जनवरीसे शुरू की जाएगी। निम्नलिखित समयसारणी पर यात्रीगण गौर करे, थोड़ा बदलाव किया गया है।

07249/50 काकीनाड़ा पोर्ट रेनिगुंटा काकीनाड़ा पोर्ट स्पेशल दिनांक 27 जनवरीसे, दोनों ओरसे चलेगी। गाड़ी के पुराने समयसारणी के मुकाबले नई समयसारणी में 27 स्टेशनोंके ठहराव हटाए गए है।

07243 गुण्टूर रायागड़ा स्पेशल दिनांक 27 और 07244 रायागड़ा गुण्टूर स्पेशल दिनांक 28 जनवरीसे प्रतिदिन शुरू की जा रही है। गाड़ी को स्पीड अप किया गया है।