01049/50 पुणे अहमदाबाद पुणे साप्ताहिक स्पेशल शनिवार दिनांक 23 से और अहमदाबाद से रविवार दिनांक 24 जनवरीसे शुरू हो रही है। साथ ही 01090/89 पुणे भगत की कोठी पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस, 01090 पुणे भगत की कोठी दिनांक 24 जनवरीसे हर रविवार और 01089 भगत की कोठी पुणे दिनांक 26 से हर मंगलवार को शुरू की जा रही है।
दक्षिण मध्य रेलवे को रेलवे बोर्ड की तरफ से 23 जोड़ी यात्री रेल गाड़ियाँ त्यौहार विशेष श्रेणी में शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी गयी है। जल्द ही इन गाड़ियोंकी घोषणा, उनके नए गाड़ी क्रमांक एवं समयसारणी के साथ की जाएगी। यात्रिओंकी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
आपको याद दिला दे, फ़िलहाल भारतीय रेलवे के ग़ैरउपनगरिय क्षेत्र में केवल दो ही प्रकार की यात्री सेवाएं चलाई जा रही है, एक है स्पेशल और दूसरी है त्यौहार स्पेशल। अब आपको इन दोनोका मौलिक फर्क भी समझा देते है, स्पेशल गाड़ियोंका यात्री किराया सामान्य किराया तालिका के आधार पर लागू है तो त्यौहार विशेष गाड़ियोंमे यात्री किराया न सिर्फ सामान्य किरायोंस 1.3 गुना ज्यादा है बल्कि उन गाड़ियोंमे न्यूनतम किराया दर भी कहीं ज्यादा है।
निम्नलिखित गाड़ियाँ त्यौहार विशेष वर्ग में शुरू की जाएगी।
अमरावती, अकोला और यूँ कहिए की वऱ्हाड की खासमखास मुम्बई को जोड़ने वाली गाड़ी 02111 अमरावती मुम्बई दिनांक 25 जनवरीसे और 02112 मुम्बई अमरावती दिनांक 26 जनवरीसे यात्री सेवा में हाजिर होने जा रही है। समय मे परिवर्तन थोडासा हुवा है। गाड़ी दोनों ओरसे 25 मिनट स्पीड अप हुई है। याने 25 मिनट का समय यात्रा में कम लगाएगी, और इगतपुरी का वाणिज्यिक ठहराव भी खत्म किया गया है।
नैरो गेज का विस्तार कर उस जगह ब्रॉड गेज की लाइन डलने के बाद इंतजार था गाड़ियाँ कौन कौन सी मिलेंगी। क्या जबलपुर इटारसी नागपुर बल्हारशहा मार्ग की गाड़ियोंको डाइवर्ट किया जाएगा या फिर कोई नई गाड़ियाँ मिलेंगी? जी हाँ हम उसी जबलपुर गोंदिया रेल मार्ग की बात कर रहे है जिसे अभी अभी गेज कन्वर्जन के बाद गया चेन्नई गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का तोहफ़ा मिला।
नैनपुर, बालाघाट वासियोंको जबलपुर, गोंदिया से रेल कनेक्टिविटी के लिए गाड़ियोंका इंतजार था। वह प्रतीक्षा जल्द ही खत्म होने वाली है। उनको आने मार्ग के लिए दो नई डेली एक्सप्रेस गाड़ियोंकी सौगात मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने रीवा – इतवारी – रीवा ओवरनाइट डेली एक्सप्रेस और जबलपुर – चांदा फोर्ट – जबलपुर इण्टरसिटी डेली एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। ईन दोनों गाड़ियोंकी टेंटटीव समय सारणी भी आ गयी है। जल्द ही WCR पश्चिम मध्य रेलवे और SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी मिलकर इसका टाइमटेबल निश्चित कर के इसके परिचालन की घोषणा कर देंगे। तो लीजिए उस मंजूरी के पत्र की कॉपी आपके लिए प्रस्तुत है।
यह आखिर चल क्या रहा है? क्या किराया वसूलने का कोई तरीका, किराया तालिका, नियम कुछ है या मेरी मर्जी, कुछ लॉजिक तो बताए रेल प्रशासन।
आज से नागपुर पुणे के बीच एक वातानुकूलित स्पेशल गाड़ी शुरू की गई जिसका क्रमांक है 02114 और पुणे से नागपुर के लिए 02113 इस तरह है। रेल प्रशासन की ntes.gov.in यह वेबसाइट इसे गरीब रथ कहती है और यह है भी गरीब रथ के डिब्बों वाली गाड़ी, जिसमे साइड मिडल वाले बर्थ होते है। लेकिन इसके टिकट का किराया वातानुकूलित 3 टियर के नॉर्मल डिब्बों सा वसूला जा रहा है। ऐसा क्यों, क्या कोई इसका स्पष्टीकरण करेगा?
02114 में साइड मिडल बर्थ वाले वातानुकूलित कोच जो गरीब रथ के लिए लगते है, वही लगे है। आरक्षण चार्ट देख लीजिए।
यदि रेलवे इसकी वजह संक्रमण काल मे सभी तरह की रियायतें बन्द की है अतः गरीब रथ के किराए भी रियायती नही हो सकते ऐसी दलील करती है तो क्या मध्य रेलवे के यात्रिओंको ही सारी रियायतें बन्द की गई है क्या, इसका उत्तर दीजिएगा। क्योंकि और भी गरीब रथ एक्सप्रेस भारतीय रेलवे के अंतर्गत चल रहे है। उदाहरण के लिए 02063/64 पूरी यशवंतपुर पूरी स्पेशल इसके 1500 किलोमीटर के अंतर के लिए भारतीय रेलवे के कमर्शियल सर्क्युलर नम्बर 65/2019 dt 31/12/2019 effective from 01/01/2020 के हिसाब से बेस फेयर 985 रुपए और अलग अलग चार्जेस मिलाकर कुल किराया पूरी से यशवंतपुर के लिए 1150 लग रहा है।
दूसरी गाड़ी है, 02187/88 जबलपुर मुम्बई जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस। जबलपुर से मुम्बई का अंतर है 996 किलोमीटर और इसका बेस किराया है 766 रुपए, अन्य चार्जेस जोड़कर कुल किराया होता है 920 रुपए।
02187 जबलपुर मुम्बई गरीबरथ का किरायाजबलपुर मुम्बई गरीब रथ के किरायोंका विवरण
मगर 02113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ का किराया देखिए। पुणे से नागपुर का अंतर है 891 किलोमीटर, बेस किराए 1110 रुपए अन्य चार्जेस मिलाकर कुल किराया 1255 रुपए। यदि इस किरायोंको गरीबरथ के बेस किराए से कलक्युलेट किया जाए तो 717 रुपए ही लगेंगे। अन्य चार्जेस में 40 रुपये आरक्षण, 45 रुपये सुपरफास्ट और gst के 40 रुपये कुल योग हुवा 845 रुपए मात्र और मध्य रेलवे वसूल रही है 1255 यानी 410 रुपए ज्यादा। बताइए यह कौनसा न्याय है?
पुणे नागपुर 02113 गाडीके वातानुकूलित 3 टायर के किराए, जबकि कोचेस सारे गरीब रथ के है।किरायोंका विवरणnotes.gon.in रेलवे की वेबसाइट पर 02114 का जिक्र गरीबरथ ऐसा है।
इस तरह हम 02063/64 पुरी यशवंतपुर पुरी स्पेशल के भी किराए गरीबरथ के किराए चार्ट से ही वसूले जा रहे है इसका भी सबूत दे सकते है।लेकिन प्रश्न यह है भारतीय रेल में इस तरह का भेदाभेद क्यों किया जा रहा है? क्या मध्य रेलवे ही यात्रिओंके साथ नाइन्साफ़ी कर रही है?