02 अप्रैल 2025, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
रेल मुख्यालय द्वारा ताम्बरम रामेश्वरम के बीच एक नई, प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी शुरू किए जाने के प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है। इस गाड़ी का उद्धाटन दिनांक 06 अप्रैल को, माननीय प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऐसी खबर है।
रेल मुख्यालय से किसी भी नई गाड़ी के प्रस्ताव को जब अनुमति दी जाती है तब उस गाड़ी की प्रस्तवित समयसारणी जारी की जाती है। बादमे सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे उसे उनके कार्यक्षेत्र अनुसार यदि आवश्यक हो तो कुछ बदलाव के साथ शुरू करने की तिथि और फाइनल समयसारणी के साथ घोषित करती है। आज हमारे पास रेल मुख्यालय की समयसारणी है, जिसे आपके लिए प्रस्तुत कर रहे है।
16103/04 ताम्बरम – रामेश्वरम – ताम्बरम प्रतिदिन एक्सप्रेस
समयसारणी में आज दिनांक 03 अप्रैल 2025 को संशोधन हुवा है, यह नई समयसारणी है।
02 अप्रैल 2025, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
04827/28 भगत की कोठी – बान्द्रा टर्मिनस – भगत की कोठी साप्ताहिक विशेष (13-13 फेरे) वाया मारवाड़, अबू रोड, साबरमती, सूरत
04827 विशेष प्रत्येक शनिवार को दिनांक 05 अप्रैल से 28 जून तक भगत की कोठी से दोपहर 14:30 को रवाना होगी। वापसी में 04828 विशेष प्रत्येक रविवार को दिनांक 06 अप्रैल से 29 जून तक बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 10:30 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 22 LHB कोच
04713 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 03 अप्रैल से 26 जून तक बीकानेर से शाम 17:20 को रवाना होगी। वापसी में 04714 विशेष प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 04 अप्रैल से 27 जून तक बान्द्रा टर्मिनस से शाम 16:00 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 21 ICF कोच
09603/04 उदयपुर सिटी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – उदयपुर सिटी साप्ताहिक विशेष (12-12 फेरे) वाया चन्देरिया, अजमेर, फुलेरा, रींगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू, सादुलपुर, हिसार, लुधियाना, जम्मूतवी
09603 विशेष प्रत्येक बुधवार को दिनांक 09 अप्रैल से 25 जून तक उदयपुर सिटी से प्रातः 01:50 को रवाना होगी। वापसी में 09614 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 10 अप्रैल से 26 जून तक कटरा से सुबह 10:50 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 22 LHB कोच
09623 विशेष प्रत्येक बुधवार को दिनांक 08 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उदयपुर सिटी से दोपहर 16:05 को रवाना होगी। वापसी में 09624 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 10 अप्रैल से 01 मई तक फारबिसगंज से सुबह 09:00 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 16 LHB कोच
09619 विशेष प्रत्येक रविवार को दिनांक 06 अप्रैल से 29 जून तक मदार जंक्शन से दोपहर 13:50 को रवाना होगी। वापसी में 09620 विशेष प्रत्येक सोमवार को दिनांक 07 अप्रैल से 30 जून तक राँची से रात 23:55 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच
यात्रीगण से निवेदन है, उक्त विशेष गाड़ियोंका लाभ लें।
01 अप्रैल 2025, मंगलवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082
20156/55 नई दिल्ली – डॉ आंबेडकर नगर (महू) – नई दिल्ली प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
20156 सुपरफास्ट नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 23:25 को दिनांक 14 अप्रैल से चलना शुरू होगी तो वापसी में 20155 सुपरफास्ट दिनांक 15 अप्रैल से प्रतिदिन डॉ आंबेडकर नगर महू से दोपहर 15:30 को चल पड़ेगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 21 LHB कोच
समयसारणी : यात्रीगण के लिए PTT अर्थात पब्लिक टाइम टेबल के समय माने जाएंगे। WTT यह रेल परिचालन विभाग की समयसारणी होती है, इससे यात्रिओंका कोई वास्ता नही होता।
01 अप्रैल 2025, मंगलवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082
कश्मीर अब सीधे रेल मार्ग से जुड़ने जा रहा है। खूबसूरत वादियोंमे अब रेल की सिटी गूंजेंगी। देश का बहुप्रतीक्षित सपना, रेल द्वारा कश्मीर दर्शन जल्द ही पूरा होने जा रहा है।
खबर है, माननीय प्रधानमंत्री मोदी, दिनांक 19 अप्रैल को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच दो जोड़ी वन्देभारत गाड़ियोंका उद्धाटन करेंगे।
उक्त गाड़ियोंकी प्रस्तवित समयसारणी निम्नप्रकार है,
चूँकि अभी जम्मूतवी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य जारी है, आठ यह दोनों वन्देभारत गाड़ियाँ फिलहाल कटरा एवं श्रीनगर के बीच चलाई जाएंगी। रेल मुख्यालय द्वारा उपरोक्त गाड़ियोंकी विस्तृत जानकारी एवं अधिकृत गाड़ी क्रमांक, समयसारणी जल्द ही जारी की जाएंगी।