Uncategorised

ट्रेसपासिंग मेट्रो के सामने भी….😢

रेल की पटरियों पर घूमना दण्डनिय अपराध है। यह तो है ही, लेकिन खुद का जीवन दांव पर लगता है यह क्यों नही सोचते ऐसे लोग?

भाई, क्या आपके जीवन से भी अनमोल आपका समय है? यह समय की बचत करना नही बल्कि अक्षम्य लापरवाही है।

छुरी पर गर्दन रखोगे तो गर्दन का कटना तय है, इसमें छुरी का दोष नही। उसीतरह यदि आप इस तरह रेल पटरी को पार करने का प्रयत्न करोगे तो आप अपनी जान को सीधे सीधे जोख़िम में डाल रहे हो।

किसी एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पादचारी पुल बनाए गए है। यात्री को असुविधा न हो इसलिए एस्कलेटर, लिफ्ट लगाई गई है। इसके बावजूद कोई यात्री पटरी से प्लेटफार्म पार करने की सोचता है तो यह उसका नीरी मूर्खता है, उसे न तो अपनी चिंता है और न ही अपने परिवार की परवाह।

व्हिडियो सौजन्य : @TheMetroRailGuy

Uncategorised

कुशीनगर और रत्नागिरी के बदले परिचालन समय, रक्सौल और वलसाड मुजफ्फरपुर की भी समयसारणी बदली

मध्य रेल की सदाबहार गाड़ी ‘कुशीनगर’ के समय मे भारी बदलाव किया गया है। साथ ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी रत्नागिरी अब गोरखपुर से बदले समयोंनुसार चलेगी। और दो गाड़ियाँ है जिनके समय मे संशोधन किया गया है, वे है, वलसाड मुजफ्फरपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल एक्सप्रेस।

Uncategorised

इन्दौर से राजस्थान वाली तीन गाड़ियाँ वीरभूमि, रणथंभौर और इन्दौर जोधपुर वाया अजमेर, चितौड़ शुरू हो रही है, साथ ही दाहोद भोपाल भी चल पड़ेगी।

02459/60 जोधपुर इन्दौर जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस

09329/30 इन्दौर उदयपुर इन्दौर वीरभूमि एक्सप्रेस

09339/40 दाहोद भोपाल दाहोद एक्सप्रेस

Uncategorised

मनमाड़ – दौंड डिरेलमेंट : रेल मार्ग शुरू किया गया

राहत भरी खबर, मनमाड़ दौंड रेल मार्ग पर परिचालन बहाल किया जा रहा है।

02136 मंडुआडीह पुणे एक्सप्रेस जो आज मंडुआडीह से चल पड़ी है, अपने नियमित मार्ग से जाएगी। यज्ञपी दुर्घटना स्थल से निकलते वक्त गाड़ी को रेग्युलेट किया जाएगा अतः गाड़ी पुणे को देरी से पोहोंचने संभावनाएं रह सकती है।

01040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस, जो आज गोंदिया से रवाना हुई, अपने नियमित मार्ग से जाएगी। यज्ञपी दुर्घटना स्थल से निकलते वक्त गाड़ी को रेग्युलेट किया जाएगा अतः गाड़ी पुणे को देरी से पोहोंचने संभावनाएं रह सकती है।

02149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस जो रात 21:05 को पुणे से निकलने वाली है, उसे 3 घंटे 30 मिनट देरीसे याने दिनांक 24 को 00:35 पर छोड़ा जाएगा। यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग से चलेगी।

02150 दानापुर पुणे एक्सप्रेस जो कल दिनांक 22 को दानापुर से चल पड़ी है, अपने नियमित मार्ग से जाएगी। यज्ञपी दुर्घटना स्थल से निकलते वक्त गाड़ी को रेग्युलेट किया जाएगा अतः गाड़ी पुणे को देरी से पोहोंचने संभावनाएं रह सकती है।