Uncategorised

मध्य रेल की ओरसे महत्वपूर्ण सूचना

लांब पल्ल्याच्या काही ट्रेन्सच्या वेळा बदलल्या आहेत. अधिक माहितीसाठी NTES, नं.१३९ यावर ही चौकशी करावी.

लंबी दूरी की कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है, कृपया अधिक जानकारी हेतु रेलवे की हेल्पलाइन 139, या अधिकृत वेबसाइट पर सम्पर्क करें।

Time schedule of various long dist trains @Central_Railway have been revised. Call 139 for details, or log in website “indianrail.gov.in”

Pune station
Uncategorised

क्या नई समयसारणी 1 जनवरी से आ रही है?

आज ही पूर्व रेल्वेका एक परीपत्रक जारी हुवा है, हालाँकि समयसारणी कब जारी हो रही है इसका उस परीपत्रक से कोई सीधा संवाद नही है मगर जितनी भी गाड़ियाँ चाहे वह त्यौहार स्पेशल हो या नियमित स्पेशल्स, पूर्व रेलवे के इस परीपत्रक मे उन्हें 31 दिसम्बर तक वैलिड बताया है। इसका अर्थ हम यह ले सकते है की आनेवाली जनवरी से सभी यात्री गाड़ियाँ नियमित की जा सकती है और नियोजित समयसारणी भी जारी हो सकती है।

आप वह परीपत्रक देखिए,

इन सूची में कई गाड़ियाँ ऐसी है, जिन्हें पहले “अगली सूचना प्राप्त होने तक” चलाया जाएगा, अब इस परीपत्रक मे उन गाड़ियोंकी वैलिडिटी 31 दिसंबर या उसके एखाद दिन आगेपीछे दी गयी है। सम्भवत जनवरी से और कोई फेरबदल होने जा रहा है और हो सकता है की वही स्थायी और वर्ष 20- 21 के लिए आखरी टाइमटेबल का बदलाव हो।

खैर! आखिर यह रेल प्रशासन है, और उनकी मर्जी, सुविधा या अधिकार कुछ भी कह लीजिए, जीरो बेस टाइमिंग्ज लागू करने की कवायद फिर से बाकी रह गयी तो और एक्सटेंशन दे देंगे। कुछ भी सम्भव है, हम तो बस अनुमान लगा रहे है। 😊

Uncategorised

1 डीसेम्बर पासून खालील गाड्यांचे भुसावळ विभागातील स्टापेजेस रद्द झालेले आहेत.

उदय जोशी यांज कडून –

भुसावळ मंडल मधील विशेष गाड़ी च्या थांब्यामध्ये बदल

रेलवे प्रशासन कडून सुरु करण्यात आलेली विशेष गाड़ी यांच्या थांबा मध्ये बदल करण्यात आला आहे . हा बदल भुसावल मंडळांमध्ये लागू राहील . तो बदल पुढीलप्रमाणे,

1) गाडी क्रमांक 01071 डाऊन लोकमान्य टिळक वाराणसी विशेष गाडी ही दिनांक 01.12.2020 पासून लासलगाव, नांदगाव,नेपानगर या स्टेशन वर थांबणार नाही.

2) गाडी क्रमांक 01093/02193 डाऊन मुंबई वाराणसी ही गाडी दिनांक 01.12.2020 पासून नांदगाव,रावेर, नेपानगर स्टेशन वर थांबणार नाही.

3) गाडी क्रमांक 03202 डाऊन लोकमान्य टिळक टर्मिनस पटना विशेष गाडी ही दिनांक 06.12.2020 पासून देवळाली,लासलगाव,नांदगाव,नेपानगर या स्टेशन वर थांबणार नाही.

4) गाडी क्रमांक 01077 डाऊन पुणे जम्मू तावी विशेष गाडी ही दिनांक 01.12.2020 पासून नांदगाव या स्टेशनवर थांबणार नाही.

5) गाडी क्रमांक 01039 डाऊन कोल्हापूर गोंदिया विशेष गाडी ही दिनांक 01.12.2020 पासून जलंब या स्टेशनवर थांबणार नाही.

6) गाडी क्रमांक 01418/02042 अप नागपूर-पुणे विशेष गाडी ही दिनांक 01.12.2020 पासून चाळीसगाव या स्टेशनवर थांबणार नाही.

7) गाडी क्रमांक 02223 डाऊन पुणे अजनी विशेष गाडी ही दिनांक 01.12.2020 पासून नांदुरा या स्टेशनवर थांबणार नाही.

वरील सर्व बदलांची सर्व संबंधितांनी कृपया नोंद घ्यावी.
भुसावल मंडल
दिनांक – 05.12.2020

Uncategorised

अंधेर नगरी चौपट राजा … यात्री गाड़ियाँ सैंकड़ों, समयसारणी कोई नही!

युद्ध के क्षेत्र में हजारों सैनिक एक नियोजनबद्ध तरीके से अपनी चाल चलते है क्योंकि उनका मुखिया, सेनापति रणनीति के तहत उनको आदेश दे कर चलाता रहता है और यह सेनापति ना हो तो सारी सेना का नियोजन ढह जाता है। भारतीय रेल की हालिया स्थिति कुछ इसी तरह की है।

यात्री गाड़ियाँ शुरू होकर सैकड़ोंसे से हजारोंकी संख्या में पहुंच गई लेकिन स्थायी समयसारणी है ही नही। देश के लगभग सारे क्षेत्रोंमें यात्री गाड़ियाँ चल पड़ी है मगर यात्रिओंको यदि अपनी रेल यात्रा का नियोजन करना है तो उसे कागज पेन लेकर रेलवे की वेबसाइट को खंगालना पड़ेगा और इसके बावजूद जब तक वह अपनी यात्रा शुरू न कर दे तब तक भरोसा नही की कब रेल प्रशासन एक परीपत्रक जारी कर उसका समय या परिचालन में बदलाव कर दे।

दुनिया मे चौथी बड़ी भारतीय रेल, इस संक्रमण काल मे एक अभूतपूर्व दौर से गुजर रही है। पहले दो ढाई महीने यात्री गाड़ियाँ बन्द थी फिर धीरे धीरे विशेष गाड़ियोंके नाम पर कुछ गाड़ियोंको शुरू किया गया। फिर त्यौहार विशेष गाड़ियोंके नाम पर और कुछ गाड़ियाँ चलने लगी। यहाँतक तो काफी कुछ ठीक था पुराने गाड़ियोंके नम्बर्स में शुरवाती आंकड़े की जगह ज़ीरो लग कर यह गाड़ियाँ अपने नियोजित शेड्यूल्स में ही चल रही थी। रेल प्रशासन भले ही इनको स्पेशल कह चला रही थी, यात्री उन्हें पुराने नामोंसे समझकर, उसकी पुरानी समयसारणी के हिसाब से अपनी यात्रा का नियोजन कर रहा था।

बीच मे ही रेल प्रशासन का ज़ीरो बेस टाइमिंग्ज लागू करने का प्रयोग शुरू हो गया। गाड़ियोंके क्रमांक अलग होने लग गए, उनके टर्मिनल्स बदलने लगे, समयसारणी में 2 घंटे से लेकर 12-12 घण्टों तक बदलाव आने लगे और यह सारा परिपत्रकोंके सहारे बिना किसी समयसारणी के चलाया जा रहा है। समयसारणी यह यात्री और रेल प्रशासन के बीच सेतु का काम करती है। यात्री को जब भी रेल यात्रा करनी है तो वह समय सारणी देखता है, और अपनी यात्रा का नियोजन करता है। समयसारणी के बगैर गाड़ियोंकी स्थिति ऐसी है कि बिना सेनापति के सैन्य। आम यात्रिओंको समझ ही नही आता कौनसी गाड़ियाँ चल रही है, उनके नम्बर्स क्या है, कब कहाँ पोहोचेंगी, कनेक्टिंग दूसरी गाड़ी कैसे मिलेगी। भला वेबसाइट या मीडियामे आनेवाले परीपत्रक को देख नियोजन करें तो आए दिन रेल प्रशासन की ओर से बदलाव किए जा रहे। हाल ही में मुम्बई वाराणसी मुम्बई महानगरी का उदाहरण लीजिए। 11093/94 का नम्बर 01093/94 चल रहा था, समयसारणी भी पहलेवाली ही थी। अचानक एक परीपत्रक आता है, गाड़ी का समय बदला जा रहा है, फिर परीपत्रक आता है फलाँ तारीख से गाड़ी का नम्बर 02193/94 हो रहा है और गाड़ी सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी। अब आप वेबसाइट देखोगे तो गाडीका समय तो बदल गया लेकिन नम्बर अभी भी 01093/94 ही है। तो 02193/94 नम्बर का क्या हुवा और सुपरफास्ट स्टेटस का क्या?

08401/02 पूरी ओखा पूरी एक्सप्रेस का समय बदल गया, यह गाड़ी अपने नियोजित समयसारणी से अब करीबन 4-6 घण्टे पहले चलेगी। यात्री इस पेशोपेश में है, वह क्या करें? रेल प्रशासन कहती है, उन्होंने सभी आरक्षित यात्रिओंको sms भेज समय बदलाव सूचित किया है। यात्री कहता है, उसे कोई sms नही मिला। ऐसी स्थितियों कई यात्रिओंके साथ आ रही है, उनकी गाड़ियाँ, उनको लिए बगैर छूट रही है। बहोत असमंजस भरी परिस्थितियाँ है।

रेलवे को चाहिए, भले ही सोशल मीडिया में दे या अपने वेबसाइट पर दे लेकिन जितनी गाड़ियाँ चलाई जा रही है उन्हें एक जगह अनुसूचित करें और उसी हिसाब से गाड़ियाँ चलाए। यह जरूरी नही की गाड़ियों की भरमार हो, सारी गाड़ियाँ चलनी चाहिए, मगर जो भी चल रही है उनकी जानकारी सूचीबद्ध होना नितांत आवश्यक है। नही तो “अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा” ऐसी स्थिति रेल, उसके कर्मचारी और उसमे यात्रा करनेवाले यात्रिओंकी बनकर रह जाएगी।

Uncategorised

हावडा अहमदाबाद हावडा, सिकन्दराबाद बीकानेर सिकन्दराबाद, हैदराबाद जयपुर हैदराबाद वाया भुसावल समयोंमे किया गया बदलाव

02833/34 हावडा अहमदाबाद हावडा विशेष गाड़ी में समयोंका बदलाव

02789/90 सिकन्दराबाद हिसार सिकन्दराबाद विशेष एक्सप्रेस अब बदले हुए गाड़ी क्रमांक के साथ सुपरफास्ट श्रेणी और समयोंमे भी बदलाव

07020/07019 हैदराबाद जयपुर हैदराबाद वाया मनमाड़, भुसावल विशेष गाड़ी के समयोंमे मामूली बदलाव

02976/75 जयपुर मैसूरु जयपुर विशेष समय बदलाव