Uncategorised

रेल डिब्बों का नियमितीकरण, फिरसे शुरू होंगे द्वितीय श्रेणी टिकट

निम्नलिखित पत्रकानुसार रेल प्रशासन की यह मंशा दिखाई दे रही है, जब भी नियमित गाड़ियाँ शुरू की जाएगी तब द्वितीय श्रेणी के डिब्बें भी गाड़ियोंमे लगाए जाने लगेंगे।

अब आप बोलेंगे, की डिब्बे तो अब भी लगाए जा रहे है, इसमें नया क्या है? तो मित्रों, फिलहाल संक्रमण काल की अवधिमे सभी गाड़ियाँ स्पेशल बन कर चलाई जा रही है और कोई भी यात्री बिना आरक्षण के यात्रा नही कर सकता। यहाँतक की जो द्वितीय श्रेणी के कोचेस है, उन में भी 2S द्वितीय श्रेणी सिटिंग की बुकिंग्ज की जाती है। हर यात्री का PNR (पैसेन्जर नेम रिकॉर्ड) के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है, की यात्री का नाम, उम्र, लिंग, उसका पता और उसे कहाँ जाना है उस जगह का पता, उसके राज्योंके संक्रमण हेतु जारी किए गए निर्देशोंके पालन करनेके प्रतिज्ञापत्र के साथ सारा रिकॉर्ड रेलवे दर्ज कर लेती है।

अब संक्रमण काल की यह जरूरत थी की यात्री का रिकॉर्ड रेल प्रशासन के पास रहें, लेकिन जब नियमित गाड़ियाँ चलेंगी और द्वितीय श्रेणी के टिकट UTS और टिकट खिड़कियों पर बेचे जाएंगे, तब ऐसे यात्रिओंका रेलवे के पास सिवाय टिकट नम्बर के कोई रिकॉर्ड नही रहेगा और न ही रेल प्रशासन का पहले के तरह यात्री संख्या पर नियंत्रण रहेगा। वहीं ढाक के तीन पात। फिर उसी तरह सेकन्ड क्लास जनरल डिब्बे अनियंत्रित भीड़ से भरे रहेंगे। फिर तुरतफुरत वाले यात्री सेकन्ड क्लास का टिकट लेकर स्लिपर क्लास या वातानुकूलित डिब्बों के TTE/ कंडक्टर के पास, जगह के लिए मंडराते नजर आएंगे। शार्ट डिस्टेन्स ट्रैवेलर्स फिरसे स्लिपर शयनयानोंमें अपना रौब जमाते, लम्बी दूरी के यात्रिओंको धमकाकर, उन्हें अपनी सिटोसे खस्काकर यात्रा करते नजर आएंगे। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण से पहलेवाली अराजकता रेलगाड़ियोंमें फिर से बहाल होने जा रही है।

हम मानते है, द्वितीय श्रेणी तिकिट्स होने जरूरी है, लेकिन उसके बाद जो अनियंत्रितता आती है, उस पर निजात पाना बेहद जरूरी है, उसके लिए सेकेंड सिटिंग यह बेहतरीन पर्याय रेलवे के पास उपलब्ध है। सेकन्ड क्लास केवल मेमू, डेमू, इण्टरसिटी और उपनगरीय गाड़ियोंके लिए ठीक है। बाकी सभी मेल/ एक्सप्रेस गाड़ियोंमे सेकन्ड सिटिंग याने 2S क्लास की व्यवस्था कायम की जानी चाहिए। बिना रिकॉर्ड के कोई भी यात्री लम्बी दूरी की गाड़ियोंमे, किसी भी श्रेणी में प्रवेश न कर पाए यही व्यवस्था उचित है।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे की 3 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ

1: 16866/65 तंजावूर चेन्नई एगमोर तंजावुर उझवान विशेष गाड़ी 26/27 अक्टूबर से रोजाना चलेगी।

2: 06101/02 चेन्नई एगमोर कोल्लम चेन्नई एगमोर विशेष गाड़ी 25/26 से प्रतिदिन चलेगी।

3: 02653/54 चेन्नई एगमोर तिरुचिरापल्ली चेन्नई एगमोर रॉकफ़ोर्ट विशेष गाड़ी प्रतिदिन, 27/26 से चलेगी।

यह तीनों जोड़ी गाड़ियाँ उपरोक्त तारीख से शुरू होंगी और जब तक सुचना नही मिलती तब तक चलाई जाएगी। यह सभी गाड़ियाँ केवल आरक्षण आसन व्यवस्था के साथ चलेगी।

Uncategorised

दोनों भुज – बरेली एक्सप्रेस 25 और 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

04321/11 और 04322/12 यह दोनों भुज बरेली गाड़ियाँ त्यौहार स्पेशल के तौर पर सीमित दिनोंके लिए सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्थाकेँ साथ शुरू की जा रही है। यात्रिओंसे निवेदन है, कृपया निम्नलिखित परीपत्रक देख अपनी यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

श्रमिक गाड़ियाँ और उनमें यात्रा करने वाले श्रमिकोंका लेखाजोखा

महामारी और श्रमिकोंका शहरोंको छोड़ कर गाँवोंकी तरफ लौटना इस संक्रमण काल की सबसे बड़ी दिलोंको झझकोर कर रख देने वाली घटना थी, जिसे कोई भुला नही सकता। मई से लेकर अगस्त तक हमने अखबारोंमें, चैनलोंपर श्रमिकोंकी ऐसी तस्वीरें देखी है, महामार्गोंपर मिले जिस वाहनसे तो कभी पैदल यात्रा करनेवाले कई परिवार हमने देखे है। इस विपदा की घड़ी में जिस तरह सीमापर सैनिक डटे रहते है, अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारियोंके दल, सडकोंपर पुलिस स्टेशनोंपर पुलिस मुस्तैदीसे अपनी सेवा देते रहे ठीक उसी तरह रेलवे भी अपने आवश्यक कर्मचारियोंके साथ अपना फर्ज़ निभा रही थी।

करीबन 64 लाख श्रमिक अपने परिवार सहित भारतीय रेलवे की श्रमिक विशेष गाड़ियोंमे अपने घर, गाँव लौटे है। रास्ते मे आवश्यक खाना, नाश्ता, पानी और वैद्यकीय सेवा भी रेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई। आज कुछ ग्राफिक्स और आंकड़ोंके जरिए हम इन श्रमिक गाड़ियों और उनमें यात्रा करनेवाले यात्रिओंका लेखाजोखा लेते है।

यह ग्राफिक है, जिन राज्योंसे श्रमिक लोगोंके लिए अपनी गांव की और जाने के लिए गाड़ियाँ चली थी।
यह वो ग्राफिक है, जिन राज्योंने श्रमिक गाड़ियाँ स्वीकारी थी।
राज्यनिहाय श्रमिकोंकी संख्या

ग्राफिक्स : हिंदुस्तान बिजनेस लाइन डॉट कॉम एवं रेलपोस्ट के सौजन्यता से

Uncategorised

पश्चिम मध्य रेल की जबलपुर अमरावती, कटरा, भोपाल प्रतापगढ़, और कोटा से कटरा, उधमपुर, हिसार की विशेष गाड़ियाँ

1:  02160 / 02159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर प्रतिदिन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 02160 जबलपुर से अमरावती प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 02159 अमरावती से जबलपुर प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-

02160 जबलपुर-अमरावती स्टेशन 02159  अमरावती-जबलपुर

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

….. 20ः50 जबलपुर 06ः55 …..

20ः58 21ः00 मदनमहल 06ः33 06ः35

21ः34 21ः36 श्रीधाम 05ः48 05ः50

22ः06 22ः08 नरसिंहपुर 05ः16 05ः18

22ः18 22ः20 करेली 04ः58 05ः00

22ः38 22ः40 गाडरवारा 04ः38 04ः40

23ः04 23ः05 बनखेड़ी 04ः19 04ः20

23ः16 23ः18 पिपरिया 04ः00 04ः02

23ः33 23ः35 सोहागपुर 03ः48 03ः50

09ः50 …. अमरावती ….. 17ः45

2: गाड़ी संख्या 01449 / 01450 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 

गाड़ी संख्या 01449 जबलपुर से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल ;मंगलवार दिनांक 27 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 01450 श्रीमाता वैष्णवों देवी कटरा से जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ;बुधवार दिनांक 28 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 रसोई यान एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 11449/11450 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-

01449 जबलपुर – श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा

स्टेशन 01450 श्रीमाता वैष्णोंदेवी कटरा – जबलपुर

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

….. 07ः10 जबलपुर 07ः15 …..

08ः25 08ः30 कटनी मुड़वारा05ः30 05ः35

09ः45 09ः50 दमोह 03ः00 03ः05

10ः50 10ः55 सागर 01ः50 01ः55

11ः38 11ः40 खुरई ….. ….

12ः08 12ः10 बीना मालखेड़ी 00ः41 00ः43

23ः00 23ः30 नई दिल्ली 13ः30 14ः15

14ः55 …… श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा ….. 21ः55

3: गाड़ी संख्या 02183/ 02184 भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल सप्ताह में तीन दिन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 02183 भोपाल से प्रतापगढ़ त्रिसप्ताहिक  ;मंगलवार, शुक्रवार, रविवारद्ध स्पेशल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 02184 प्रतापगढ़ से भोपाल त्रिसप्ताहिक  ;सोमवार, बुधवार, शनिवारद्ध स्पेशल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 12183/12184 भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-  

02183  भोपाल-प्रतापगढ स्टेशन 02184  प्रतापगढ़-भोपाल

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

….. 19ः15 भोपाल 08ः50 …..

19ः52 19ः54 विदिशा 07ः33 07ः35

21ः00 21ः05 बीना 06ः30 06ः35

05ः30 05ः45 लखनऊ 22ः35 22ः45

08ः17 08ः19 अमेठी 19ः42 19ः44

09ः00 …. प्रतापगढ ….. 19ः10

4: गाड़ी संख्या 09803/ 09804 कोटा-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कोटा साप्ताहिक स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09803 कोटा से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल ;शनिवारद्ध दिनांक 24 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 09804 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा से कोटा साप्ताहिक स्पेशल ;रविवारद्ध दिनांक 25 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 19803/19804 कोटा-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-

09805  कोटा – श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा

स्टेशन 09805 श्रीमाता वैष्णोंदेवी कटरा – कोटा

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

….. 14ः30 कोटा 23ः50 …..

15ः19 15ः20 इन्द्रगढ़ 21ः48 21ः50

15ः47 15ः48 सवाई माधोपुर 21ः20 21ः22

16ः40 16ः45 गंगापुरसिटी 20ः13 20ः15

17ः18 17ः20 हिंडौन सिटी 19ः23 19ः25

17ः58 18ः00 बयाना 18ः28 18ः30

14ः55 …… श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा ….. 21ः55

5: गाड़ी संख्या 09805 / 09806 कोटा-उधमपुर-कोटा साप्ताहिक स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09805 कोटा से उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ;बुधवारद्ध दिनांक 28 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 09806 उधमपुर से कोटा साप्ताहिक स्पेशल ;गुरुवार दिनांक 29 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 19805/19806 कोटा-उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-  

09805  कोटा – उधमपुर स्टेशन 09806  उधमपुर – कोटा  

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

….. 14ः30 कोटा 11ः10 ……

15ः18 15ः20 इन्द्रगढ़ 09ः49 09ः50

15ः46 15ः48 सवाई माधोपुर 09ः20 09ः22

16ः40 16ः45 गंगापुरसिटी 08ः25 08ः30

17ः18 17ः20 हिंडौन सिटी 07ः53 07ः55

17ः58 18ः00 बयाना 07ः29 07ः30

12ः15 …… उधमपुर …… 14ः20

6: गाड़ी संख्या 09807 / 09808 कोटा-हिसार-कोटा वाया लोहारू सप्ताह में चार दिन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09807 कोटा से हिसार सप्ताह में चार दिन ;सोमवार,बुधवार,गुरुवार,शनिवार स्पेशल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 09808 हिसार से कोटा सप्ताह में चार दिन ;सोमवार,बुधवार,गुरुवार, शनिवार स्पेशल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 07 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 19807/19808 कोटा-हिसार-कोटा वाया ;लोहारू  एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-

09805  कोटा – हिसार स्टेशन 09806  हिसार – कोटा

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

… 00ः05 कोटा 05ः20 ……

00ः53 00ः54 लाखेरी 03ः52 03ः54

01ः04 01ः05 इन्द्रगढ़ 03ः40 03ः42

01ः50 02ः05 सवाई माधोपुर 03ः05 03ः15

04ः45 05ः00 जयपुर 00ः15 00ः30

11ः50 …… हिसार …… 16ः35

7: गाड़ी संख्या 09813 / 09814 कोटा-हिसार-कोटा वाया ;चुरू सप्ताह में तीन दिन स्पेशल 

गाड़ी संख्या 09813 कोटा से हिसार सप्ताह में तीन दिन ;मंगलवार,शुक्रवार,रविवार स्पेशल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 से और वापसी में गाड़ी संख्या 09814 हिसार से कोटा सप्ताह में तीन दिन ;मंगलवार,शुक्रवार,रविवार स्पेशल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 से चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 07 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। इस गाड़ी का समय और ठहराव पूर्व गाड़ी संख्या 19813/19814 कोटा-हिसार-कोटा वाया ;चुरू एक्सप्रेस नियमित समय-सारिणी के अनुसार रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा:-  

09805  कोटा – हिसार स्टेशन 09806  हिसार – कोटा

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान

… 00ः05 कोटा 05ः20 ……

00ः53 00ः54 लाखेरी 03ः52 03ः54

01ः04 01ः05 इन्द्रगढ़ 03ः40 03ः42

01ः50 02ः05 सवाई माधोपुर 03ः05 03ः15

04ः45 05ः00 जयपुर 00ः15 00ः30

11ः50 …… हिसार …… 16ः35

नोट:- इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना एवं सेनिटाइजेशन करने के साथ-साथ जारी की गई नयी गाइड़ लाइन के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

रेलपोस्ट संवाद के सहयोग से –