Uncategorised

यह सूची है, उन सवारी और मेमू गाड़ियोंकी जिन्हें आगामी समयसारणीसे, एक्सप्रेस गाड़ियोंमे बदलने के लिए चिन्हित किया गया है।

1: मध्य रेल 30 सवारी गाड़ियाँ

2: पूर्व तटीय (ECoR) रेल 6 सवारी गाड़ियाँ

3: पूर्व मध्य (ECR) रेल 12 सवारी गाड़ियाँ

4: पूर्व रेल (ER) की 12 सवारी गाड़ियाँ

5: कोंकण रेल (KR) की 6 सवारी गाड़ियाँ

6: उत्तर मध्य रेल (NCR) की 6 सवारी गाड़ियाँ

7: उत्तर पूर्व रेल (NER) की 6 सवारी गाड़ियाँ

8: पूर्वोत्तर सीमान्त रेल (NFR) की 20 सवारी गाड़ियाँ

9: उत्तर रेल (NR) की 20 सवारी गाड़ियाँ

10: उत्तर पश्चिम रेल (NWR) की 43 सवारी गाड़ियाँ

11: दक्षिण मध्य रेल (SCR) की 47 सवारी गाड़ियाँ

12: दक्षिण पूर्व मध्य रेल (SECR) की 4 सवारी गाड़ियाँ

13: दक्षिण पूर्व रेल (SER) की 36 सवारी गाड़ियाँ

14: दक्षिण रेल (SR) की 36 सवारी गाड़ियाँ

15: दक्षिण पश्चिम रेल (SWR) की 32 सवारी गाड़ियाँ

16: पश्चिम मध्य रेल (WCR) की 10 सवारी गाड़ियाँ

17: पश्चिम रेलवे (WR) की 32 सवारी गाड़ियाँ

Uncategorised

पुणे मिरज रेल मार्ग बाधित, गाड़ियाँ रद्द, परावर्तित की जा रही है।

रद्द की गई गाड़ियाँ

1: 01030 कोल्हापुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोयना स्पेशल दिनांक 20 से 23 अक्तूबर तक कोल्हापुर से नही चलेंगी।

2: 01029 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोल्हापुर कोयना स्पेशल दिनांक 20 से 23 अक्टूबर तक मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से नही चलेगी।

3: 01039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र स्पेशल दिनांक 20 से 23 अक्टूबर तक कोल्हापुर से नही चलेगी।

4: 01040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र स्पेशल दिनांक 20 से 22 अक्टूबर तक गोंदिया से नही चलेगी

परावर्तित मार्ग पर चलनेवाली गाड़ियाँ

1: 02630 हज़रत निजामुद्दीन यशवंतपुर कर्नाटक संपर्कक्रांति स्पेशल जो हज़रत निजामुद्दीन से दिनांक 21 अक्तूबर को चली है, दौंड से मिरज के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी दौंड से कुरडुवाडी होते हुए मिरज को पहुचेंगी। इसका नियमित मार्ग का ठहराव पुणे रद्द रहेगा।

2: 02629 यशवंतपुर निजामुद्दीन कर्णाटक संपर्कक्रांति विशेष जो यशवंतपुर से 20 और 22 अक्टूबर को निकलेगी, मिरज से कुरडुवाडी होते हुए दौंड को पहुचेंगी। इसका नियमित मार्ग का ठहराव पुणे रद्द रहेगा।

3: 02779/07305 वास्को/हुब्बाल्ली हज़रत निजामुद्दीन गोवा स्पेशल जो दिनांक 20 से 23 अक्टूबर तक वास्को/हुब्बाल्ली से चलेगी, मिरज से दौंड के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी मिरज से कुरडुवाडी होते हुए दौंड को पहुचेंगी। इसका नियमित मार्ग का ठहराव सांगली, कराड, सातारा और पुणे रद्द रहेगा।

4: 02780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा स्पेशल जो दिनांक 19 से 22 अक्टूबर को हज़रत निजामुद्दीन से चलेगी, दौंड से मिरज के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी दौंड से कुरडुवाडी होते हुए मिरज को पहुचेंगी। इसका नियमित मार्ग का ठहराव पुणे, सातारा, कराड और सांगली रद्द रहेगा।

5: 06523 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन हमसफर स्पेशल जो यशवंतपुर से दिनांक 21 अक्तूबर को चलेगी,मिरज से दौंड के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी मिरज से कुरडुवाडी होते हुए दौंड को पहुचेंगी। इसका नियमित मार्ग का ठहराव पुणे रद्द रहेगा।

6: 06524 हज़रत निजामुद्दीन यशवंतपुर हमसफ़र स्पेशल जो हज़रत निजामुद्दीन से दिनांक 20 अक्तूबर को चली है, दौंड से मिरज के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी दौंड से कुरडुवाडी होते हुए मिरज को पहुचेंगी। इसका नियमित मार्ग का ठहराव पुणे रद्द रहेगा।

7: 06210 मैसूरु अजमेर स्पेशल जो मैसूरु से दिनांक 20 अक्तूबर को चलेगी,मिरज से दौंड के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी मिरज से कुरडुवाडी होते हुए दौंड, पुणे को पहुचेंगी।

8: 06508 बंगालुरु जोधपुर स्पेशल जो बंगालुरु से दिनांक 21 अक्तूबर को चलेगी, मिरज से दौंड के बीच परावर्तित रहेगी, यह गाड़ी मिरज से कुरडुवाडी होते हुए दौंड, पुणे को पहुचेंगी।

Uncategorised

मध्य रेलवे का ZBTT, ज़ीरो बेस टाइम टेबल की झलकियां

टाइम टेबलोंके पड़घम बजने शुरू हो गए है। जहाँतक अंदाजा है, 1 दिसम्बर से रेलवे की नई समयसारणी प्रकाशित हो जाएगी बस गाड़ियाँ नियमित चलने की स्थिति हो जाए। हमे मध्य रेल के झीरो बेस टाइम्टेबलिंग के कुछ पृष्ठ मिले है, जिन्हें हम आपके लिए प्रस्तुत कर रहे है।

पुर्णतयः रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ

1: 12151/52 लो ति ट हावडा समरास्ता द्विसाप्ताहिक

2: 12949/50 सांतरागाछी पोरबंदर साप्ताहिक

3: 11405/06 पुणे अमरावती द्विसाप्ताहिक

4: 11047/48 मिरज हुब्बाल्ली मिरज प्रतिदिन

5: 11081/82 लो ति ट गोरखपुर लो ति त साप्ताहिक

6: 15547/48 जयनगर लो ति ट जयनगर अंत्योदय साप्ताहिक

7: 51411/12 हुब्बाल्ली बल्लारी धारवाड़ सवारी प्रतिदिन

8: 51458 धारवाड़ हुब्बाल्ली सवारी

9: 51401/02 पुणे मनमाड़ पुणे सवारी

10: 59013/14 सूरत भुसावल सूरत सवारी प्रतिदिन

11: अमरावती बडनेरा के बीच सभी 5 सवारी गाड़ियाँ

12: 71302/71305 गुंटकल कलबुर्गी वाड़ी सवारी प्रतिदिन

13: पुणे लोनावला पुणे के बीच 2 जोड़ी उपनगरीय गाड़ियाँ

अंशतः रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ

1: 12159/60 अमरावती जबलपुर अमरावती प्रतिदिन अब नागपुर जबलपुर के बीच चलेगी, नागपुर अमरावती के बीच रद्द

2: 16381/82 मुम्बई कन्याकुमारी मुम्बई प्रतिदिन अब पुणे से कन्याकुमारी के बीच चलेगी, पुणे मुम्बई के बीच रद्द

3: 51421 पुणे निजामाबाद सवारी अब दौंड निजामाबाद के बीच चलेगी।

4: 51452 बारामती पुणे सवारी अब बारामती दौंड के बीच चलेगी।

5: 71301 सोलापुर गुंटकल सवारी अब सोलापुर वाड़ी चलेगी।

गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशनोंमें बदलाव

1: 15101/02 मुम्बई छपरा मुम्बई अंत्योदय अब लो ति ट छपरा लो ति ट के बीच चलेगी।

2: 15063/64 लो ति ट गोरखपुर लो ति ट साप्ताहिक अब पनवेल गोरखपुर पनवेल चलेगी।

3: 12071/72 दादर जालना दादर जनशताब्दी अब मुम्बई जालना मुम्बई ऐसे चलेगी।

4: 17013/14 पुणे हैदराबाद पुणे अब हड़पसर हैदराबाद हड़पसर ऐसे चलेगी, यात्रीगण ज्ञात रहें हड़पसर यह पुणे के लिए नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। यह गाड़ी पुणे नही जाएगी।

5: 50103/04 दादर रत्नागिरी दादर सवारी अब दिवा रत्नागिरी दिवा ऐसे चलेगी।

6: 11101/02 पुणे ग्वालियर पुणे साप्ताहिक, 19311/12 पुणे इन्दौर पुणे द्विसाप्ताहिक और 22943/44 पुणे इन्दौर पुणे सप्ताह में 5 दिन यह तीनों गाड़ियाँ पुणे से आगे दौंड तक विस्तारित की जाएगी।

गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन

1: 19419/20 अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद साप्ताहिक कर्जत पनवेल वसई रोड की जगह कल्याण होकर चलेगी और ठहराव भी पनवेल की जगह कल्याण में रुकेगी।

2: 22919/20 अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद साप्ताहिक हमसफ़र कर्जत पनवेल वसई रोड की जगह कल्याण होकर चलेगी और ठहराव भी पनवेल की जगह कल्याण में रुकेगी।

3: 82653/54 यशवंतपुर जयपुर यशवंतपुर साप्ताहिक सुविधा कर्जत पनवेल वसई रोड की जगह कल्याण होकर चलेगी और ठहराव भी पनवेल की जगह कल्याण में रुकेगी।

10 गाड़ियोंके फेरोंके दिन में बदलाव किया जाएगा

सवारी गाड़ियाँ और डेमू गाड़ियोंका एक्सप्रेस में परावर्तित करना

28 सवारी गाड़ियाँ और 8 डेमू गाड़ियोंको समयसारणी में बदलाव और स्टापेजेस में कमी करके एक्सप्रेस में बदला जाएगा। उनकी सूची निम्नलिखित है।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम (NWR) रेलवे की जीरो बेस टाइम टेबल की तैयारी

12 जोड़ी गाड़ियाँ रद्द, 206 ठहराव रद्द, 3 जोड़ी गाड़ियाँ शार्ट टर्मिनेशन याने गन्तव्य स्टेशन बदलेगा, 7 जोड़ी गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन, एक गाड़ी का मार्ग विस्तार, 273 गाड़ियोंकी गति बढ़ेगी, 58 गाड़ियाँ स्लो की जा रही है तो 187 गाड़ियोंमे कोई परिवर्तन नही किया जाएगा।

Uncategorised

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

देवी, शक्ति रूप में चराचर में समायी हुई है, उसे त्रिवार नमन।

मुम्बई की सारी उपनगरीय गाड़ियाँ महिलाओं के यात्रा करने हेतु खुली

मुम्बई के मध्य रेल एवं पश्चिम रेल की सारी उपनगरीय गाड़ियोंमे महिलाएं दिनांक 17 अक्तूबर से, सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक और शाम 7 बजे से रात की आखरी गाड़ी तक यात्रा कर सकती है। उपरोक्त अवधी में किसी भी महिला को उपनगरीय गाड़ियोंमे यात्रा करने के लिए QR कोड की जरूरत नही है, केवल उपर्युक्त टिकट होना काफी रहेगा।

महाराष्ट्र राज्य प्रशासन ने रेल विभाग को इस प्रकार के निर्देश जारी किए है। परीपत्रक साथ मे जोड़ा गया है।

Courtsey: Shri Rajendra Aklekar @rajtoday