Uncategorised

भुसावल – नागपुर मार्ग पर बोदवड स्टेशन पर दुर्घटना : अमरावती एक्सप्रेस से टकराया ट्रक

14 मार्च 2025, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081

आज सुबह तड़के चार बजे 12111 मुम्बई अमरावती एक्सप्रेस से एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। यह हादसा भुसावल से आगे नागपुर मार्ग पर, महज 31 किलोमीटर दुर, बोदवड स्टेशन के पास घटित हुवा है। मार्ग की सारी रेल यातायात OHE ओवर हेड इलेक्ट्रिक टूटने से फिलहाल ठप है।

फिलहाल 18029 शालीमार एक्सप्रेस, 22141 नागपुर हमसफ़र, 12261 हावड़ा दुरंतो, 11039 गोंदिया महाराष्ट्र, 12655 चेन्नई नवजीवन अपने नियमित मार्ग की बजाय खण्डवा, इटारसी होकर नागपुर पहुँचेंगी।

कहा जा रहा है, रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर गेहुँ से लदा एक ट्रक गेट तोड़कर पटरी पर चला आया। उसी वक्त 12111 अमरावती मुम्बई एक्सप्रेस बोदवड स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर थी और लेवल क्रॉसिंग से निकल रही थी। लोको पायलट ने तुरन्त ब्रेक लगाए और गाड़ी रोक दी। जानमाल की हानि की कोई खबर नही है अपितु रात में सोए रेल यात्री अपनी बर्थ से गिर पड़े। घटनास्थल पर रेल ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायरोंके टूटने की खबर है इससे यातायात ठप्प हो चुकी है।

नवजीवन एक्सप्रेस, महाराष्ट्र एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग पर जगह जगह पर रोक दी गई है। मार्ग की यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही कब पुनर्स्थापित होंगी इस बारे में रेल विभाग से सूचना की प्रतीक्षा है।

Uncategorised

मध्य रेलवे की 184 होली विशेष गाड़ियाँ – उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा के लिए 68 होली विशेष

12 मार्च 2025, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेलवे ने इस त्यौहारी/होली सीजन में उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाले यात्रियों को होली का शानदार उपहार दिया है।

मध्य रेलवे देश भर के विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 184 विशेष गाड़ियाँ चला रहा है, ताकि यात्री अपने प्रियजनों के साथ होली का त्यौहार मना सकें।

इनमें से 68 गाड़ियाँ उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए हैं।

इन विशेष गाड़ियोंमे एसी स्पेशल, एसी, स्लीपर और जनरल कोच के मिश्रित संयोजन वाली और अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा के लिए 68 यात्राएँ इस प्रकार हैं:

उत्तर प्रदेश की इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, जहाँ 36 विशेष ट्रेन यात्राएँ इस प्रकार हैं:

  • मुंबई से मऊ तक 10 यात्राएँ
  • मुंबई से बनारस तक 6 यात्राएँ
  • मुंबई से गोरखपुर तक 8 यात्राएँ
  • मुंबई से कानपुर तक 4 यात्राएँ और
  • पुणे से गाजीपुर सिटी तक 8 यात्राएँ
    अन्य 32 गाड़ियाँ इन यात्राओं में शामिल हैं
  • पुणे से झांसी तक 4 यात्राएँ
  • हडपसर से झांसी तक 4 यात्राएँ
  • पुणे से इंदौर (मध्य प्रदेश) तक 6 यात्राएँ
  • नासिक रोड से धनबाद (झारखंड) तक 10 यात्राएँ
  • पुणे से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) तक 4 यात्राएँ और
  • हडपसर से हिसार (हरियाणा) तक 4 यात्राएँ

ये विशेष गाड़ियाँ, यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मददगार होंगी। यात्रियों की सुविधा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, मध्य रेलवे ने यात्री सुविधाओं में वृद्धि की है और अपने पूरे नेटवर्क में कई उपाय लागू किए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर पीने के पानी, भोजन और शौचालय की सुविधा के साथ होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं।

अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों और टिकट जांच कर्मचारियों को तैनात करके विशेष ट्रेनों में उचित बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्थित कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। पूरे स्टेशनों में प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट जांच कर्मचारियों की स्पष्ट उपस्थिति भी यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में सहायक है। ये कर्मी यात्रियों को उनके निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ले जाने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और पूरे स्टेशन परिसर में भीड़ की आवाजाही को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सहायता कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाली इन विशेष ट्रेनों में होली के त्योहार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए संशोधित संरचना वाली कुछ विशेष ट्रेनों का विस्तार भी शामिल है।
विवरण इस प्रकार है:

04152/04151 एलटीटी-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
04152 स्पेशल 15.03.2025 से 22.03.2025 तक हर शनिवार को एलटीटी मुंबई से रवाना होगी (2 ट्रिप)
04151 स्पेशल 14.03.2025 से 21.03.2025 तक हर शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी (2 ट्रिप)

04152/04151 की संशोधित संरचना: 1 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 4 स्लीपर क्लास, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन

01923/01924 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
01923 स्पेशल 16.03.2025 से हर रविवार को हडपसर से रवाना होगी 23.03.2025 (2 ट्रिप)
01924 स्पेशल 15.03.2025 से 22.03.2025 तक हर शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी से रवाना होगी (2 ट्रिप)

01921/01922 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
01921 स्पेशल 13.03.2025 से 20.03.2025 तक हर गुरुवार को पुणे से रवाना होगी (2 ट्रिप)
01922 स्पेशल 12.03.2025 से 19.03.2025 तक हर बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी से रवाना होगी (2 ट्रिप)

01923/01924 और 01921/01922 की संशोधित संरचना: 1 एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 6 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान सह गार्ड का ब्रेक वैन

03398/03397 नासिक रोड-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल
03398 स्पेशल 13.03.2025 से 27.03.2025 तक हर गुरुवार को नासिक रोड से रवाना होगी (3 ट्रिप)
03397 स्पेशल 11.03.2025 से 25.03.2025 तक हर मंगलवार को धनबाद से रवाना होगी (3 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 03398/03397 उसी संरचना के साथ चलेगी

ट्रेन संख्या 04152/04151, 01923/01924, 01921/01922 और 03398/03397 मौजूदा समय, दिन और ठहराव के साथ चलेंगी

आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 04152, 01923, 01921 और 03398 विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर उपलब्ध हैं। इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव के लिए, कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन पर समय पर पहुँचें। समय पर पहुँचने से बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मध्य रेलवे अपने यात्रियों से अपील करता है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट और पहचान पत्र के साथ यात्रा करें।

——-
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

Uncategorised

पुणे – मनमाड़ मार्ग पर श्रीगोन्दा – बेलवंडी के बीच रेल ब्लॉक : कुछ यात्री गाड़ियाँ रहेंगी बाधित

10 मार्च 2025, सोमवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

पुणे – मनमाड़ रेल मार्ग पर श्रीगोन्दा – बेलवंडी के बीच रेलवे क्रॉसिंग गेट की जगह ROB रोड ओवर ब्रिज बनाया गया है और दिनांक 20 से 23 मार्च तक रेल ब्लॉक लेकर उक्त पुलिया के गर्डर्स स्थापित किए जाएंगे।

इस रेल ब्लॉक के चलते निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

दिनांक 20 मार्च : ब्लॉक समय 10:50 से 13:50

22685 यशवन्तपुर चंडीगढ़ कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 19/3/2025, दौंड – मनमाड़ खण्ड पर 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 18/3/2025, मनमाड़ – दौंड खण्ड पर 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO 20/03/2025, के समयसारणी को 60 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 11:05 की जगह 12:05 को रवाना होगी।

दिनांक 21 मार्च : ब्लॉक समय 10:50 से 13:50

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 19/3/2025, मनमाड़ – दौंड खण्ड पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO 21/03/2025 के समयसारणी को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 11:05 की जगह 13:05 को रवाना होगी।

दिनांक 22 मार्च : ब्लॉक समय 07:25 से 10:25

12630 हज़रत निजामुद्दीन यशवन्तपुर कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 21/3/2025, मनमाड़ –  दौंड खण्ड पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11026 अमरावती पुणे एक्सप्रेस JCO 21/03/2025, की समयसारणी को 60 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन अमरावती से 22:50 की जगह 23:50 को रवाना होगी।

दिनांक 23 मार्च : ब्लॉक समय 11:40 से 14:40

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 21/3/2025, मनमाड़ – दौंड खण्ड पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

22845 पुणे हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 23/03/2025, के समयसारणी को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 10:45 की जगह 12:45 को रवाना होगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO 23/03/2025 के समयसारणी को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 11:05 की जगह 13:05 को रवाना होगी।

उपरोक्त रेल ब्लॉक्स के अलावा दिनांक 24 मार्च से 02 मई 2025 तक, 40 दिनोंके के लिए प्रत्येक दिन इसी खण्ड पर, 90 मिनट का ब्लॉक प्रदान किया गया है। हालाँकि इस दौरान किसी भी यात्री गाड़ी को बाधित नही किए जाने की सूचना है।

Uncategorised

पश्चिम, उत्तर पश्चिम रेल की होली विशेष : हिसार – पुणे, उदयपुर – पटना, फारबिसगंज

08 मार्च 2025, शनिवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

पश्चिम, उत्तर पश्चिम रेल की होली विशेष गाड़ियाँ

04725/26 हिसार हड़पसर (पुणे) हिसार सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (4 फेरे)

09651/52 उदयपुर सिटी पटना उदयपुर सीटी साप्ताहिक विशेष (3 फेरे)

09623/24 उदयपुर सिटी फारबिसगंज उदयपुर सिटी TOD विशेष (2 फेरे)

08765/66 दुर्ग मदार (अजमेर) दुर्ग होली विशेष (1 फेरा)

कोच संरचना : 15 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर

06533/34 मैसूरु भगत की कोठी (जोधपुर) मैसूरु होली विशेष (2 फेरे)

कोच संरचना : 03 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 23 कोच

05046/46 लालकुँवा राजकोट लालकुँवा साप्ताहिक विशेष (8 फेरे)

कोच संरचना : 01 प्रथम/द्वितीय वातानुकूलित, 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

Uncategorised

द पु रेल SER के सान्तरागाछी स्टेशन पर मई महीने में ब्लॉक; निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस एवं उपनगरीय गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।

07 मार्च 2025, शुक्रवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

दक्षिण पूर्व रेल, खड़गपुर मण्डल का सान्तरागाछी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू है। इस कार्य हेतु निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द/ समयसारणी का पुनर्निर्धारण किया गया है।

EMU उपनगरीय गाड़ियों का रद्दीकरण

EMU उपनगरीय गाड़ियोंका आँशिक रद्दीकरण

मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंका रद्दीकरण

22804 सम्बलपुर शालीमार एक्सप्रेस JCO दिनांक 02/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 22805 शालीमार सम्बलपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 03/05/2025 को रद्द रहेगी।

18409 शालीमार बदामपहाड़ एक्सप्रेस JCO दिनांक 03 एवं 17/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 18410 बदामपहाड शालीमार एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 एवं 18/05/2025 को रद्द रहेगी।

18051/52 बदामपहाड राउरकेला बदामपहाड एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 एवं 18/05/2025 को रद्द रहेगी।

12888 पुरी शालीमार एक्सप्रेस JCO दिनांक  04/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 12887 शालीमार पुरी एक्सप्रेस JCO दिनांक 05/05/2025 को रद्द रहेगी।

12383/84 पुरी हावड़ा पुरी रूपसी बांग्ला एक्सप्रेस JCO दिनांक 05, 17 एवं 18/05/2025 को रद्द रहेगी।

08508 विशाखापट्टनम शालीमार TOD विशेष JCO दिनांक 06/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 08507 शालीमार विशाखापट्टनम TOD विशेष JCO दिनांक 07/05/2025 को रद्द रहेगी।

22836 पुरी शालीमार एक्सप्रेस JCO दिनांक  06/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 22835 शालीमार पुरी एक्सप्रेस JCO दिनांक 07/05/2025 को रद्द रहेगी।

20832 सम्बलपुर शालीमार महिमा गोसाईं एक्सप्रेस JCO दिनांक 06/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 20831 शालीमार सम्बलपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 07/05/2025 को रद्द रहेगी।

12277/78 पुरी हावड़ा पुरी शताब्दी एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/05/2025 को रद्द रहेगी।

20971 उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस JCO दिनांक 10/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/05/2025 को रद्द रहेगी।

12949 पोरबंदर सान्तरागाछी कविगुरु एक्सप्रेस JCO दिनांक 09/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 12950 सान्तरागाछी पोरबंदर कविगुरु एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/05/2025 को रद्द रहेगी।

18033/34 हावड़ा घाटशिला हावड़ा मेमू JCO दिनांक 11/5/2025 को रद्द रहेगी।

22897 हावड़ा दीघा कण्डारी एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/5/2025 को रद्द रहेगी।

22897/98 हावड़ा दीघा हावड़ा कण्डारी एक्सप्रेस JCO दिनांक 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

12858 दीघा हावड़ा तामलिपत्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/5/2025 को रद्द रहेगी।

12857/58 हावड़ा दीघा हावड़ा तामलिपत्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 18/5/2025 को रद्द रहेगी।

06081 कोचुवेळी शालीमार TOD विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 09/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 06082 शालीमार कोचुवेळी TOD विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 12/05/2025 को रद्द रहेगी।

18011/12 हावड़ा चक्रधरपुर हावड़ा एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 एवं 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

18013/14 हावड़ा बोकारो स्टील सिटी हावड़ा एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 एवं 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

18615/16 हावड़ा हटिया हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस JCO दिनांक 11 एवं 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

12837/38 हावड़ा पुरी हावड़ा प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 11 एवं 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

18005/06 हावड़ा जगदलपुर हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस JCO दिनांक 10/5/2025 को रद्द रहेगी।

07221 सिकंदराबाद सान्तरागाछी TOD विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 10/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 07222 सान्तरागाछी सिकंदराबाद TOD विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/05/2025 को रद्द रहेगी।

22862 कान्ताबाँजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस JCO दिनांक 17/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 22861 हावड़ा कान्ताबाँजी इस्पात एक्सप्रेस JCO दिनांक 18/05/2025 को रद्द रहेगी।

12833 अहमदाबाद हावड़ा प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 16/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 12834 हावड़ा अहमदाबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 17/05/2025 को रद्द रहेगी।

12840 चेन्नई सेंट्रल हावड़ा प्रतिदिन मेल JCO दिनांक 16/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 12839 हावड़ा चेन्नई सेंट्रल प्रतिदिन मेल JCO दिनांक 17/05/2025 को रद्द रहेगी।

02847/48 सान्तरागाछी दीघा सान्तरागाछी TOD विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

12822 पुरी शालीमार धौली एक्सप्रेस JCO दिनांक 17/05/2025 को रद्द रहेगी। वापसी में 12821 शालीमार पुरी धौली एक्सप्रेस JCO दिनांक 18/05/2025 को रद्द रहेगी।

12885/86 शालीमार भोजूडीह शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस JCO दिनांक 17/5/2025 को रद्द रहेगी।

12021/22 हावड़ा बारबिल हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस JCO दिनांक 17 एवं 18/05/2025 को रद्द रहेगी।

मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंकी समयसारणी का पुनर्निधारण : रिशेड्यूलिंग

निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ सुचिनुसार दी गई तिथियों को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से छोड़ी जाएंगी।