Uncategorised

इन्दौर – पुणे गाड़ियाँ दादर तक या दौंड तक?

रेल प्रशासन अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम, ज़ीरो बेस टाइमटेबल लागू कराने की कवायदों में हर हफ्ते पखवाड़े में अपने क्षेत्रीय रेलवे के साथ पत्राचार कर रहा है। यह पत्र मीडिया आते है तो रेलवे की अपने क्षेत्रोंकी गाड़ियोंके साथ की गई छेड़छाड़ (?) को देखकर यात्री, यात्री संघठनाए सकतें में आ जाती है। नमूने के तौर पर 20 जुलाई के रेल बोर्ड के पत्र का कुछ अंश हम यहाँ दे रहे है।

यह गाड़ियोंके टर्मिनल्स में किए जाने वाले बदलाव वाला परिच्छेद है। इसमें अनुक्रम 6, 7 और 8 देखिए। 11101/02 ग्वालियर पुणे एक्सप्रेस, 22943/44 इन्दौर पुणे सुपरफास्ट और 19311/12 इन्दौर पुणे एक्सप्रेस इन गाड़ियोंको पुणे के बजाए दादर स्टेशन पर समाप्त करने की व्यवस्था की जा रही है, ऐसा उधृत किया गया है।

इन्दौर, ग्वालियर पुणे की 3 जोड़ी गाड़ियोंमे ऐसे बदलाव को देखकर समस्त मालवा और इन्दौर प्रभाग के लोग अचंभित रह गए। यह गाड़ियाँ इन्दौर क्षेत्र के यात्रिओंमें बेहद लोकप्रिय है। ग्वालियर पुणे एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार, इन्दौर पुणे के बीच सुपरफास्ट सप्ताह में 5 बार और एक्सप्रेस सप्ताह में 2 बार चलाई जाती है। यह सभी गाड़ियाँ रोजाना भी चलाई जाए तो भी इनकी बुकिंग्ज फूल रहेगी, यहाँतक की इन्दौर क्षेत्र की मुम्बई में टर्मिनेट होनेवाली गाड़ियोंको भी आगे पुणे तक एक्सटेंड कर दिया जाए तो भी ट्रैफिक में कोई कमी नही आएगी ऐसी अवस्था मे यह गाड़ियाँ दादर में टर्मिनेट किए जाने की सोच पर सन्देह होता है।

आननफानन में यात्री संगठनों ने जब रेलवे के सम्बन्धित एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की तो वह भी एक बार तो भौचक्के रह गए। उन्होंने कहा, शायद समझने में कोई गलती हुई हो। हो सकता है, दादर न हो और पुणे में रखरखाव के लिए जगह की कमी के चलते गाड़ियोंको दौंड में ले जाया जाने की बात तय हुई हो। चूँकि दौंड स्टेशन पुणे से 76 किलोमीटर सोलापुर लाइनपर पड़ता है। कई सवारी गाड़ियोंका टर्मिनल है। वहाँपर मेंटेनेन्स स्टाफ़, पिट लाइने, गाड़ी रखने के और उसका रखरखाव करने हेतु जगह उपलब्ध है।

इन्दौर, ग्वालियर की पुणे जानेवाली गाड़ियाँ वसई रोड से अपना मार्ग बदलकर दादर में टर्मिनेट करने के बजाय पुणे से एक्स्टेंड हो कर दौंड टर्मिनेट की जा सकती है, और दौंड स्टेशन की जगह गलती से दादर छप गया इस तरह की दलील सुन कर यात्री संगठनोंने राहत की साँस तो ली पर उनका संदेह अभी भी बरकरार है। छपाई में गलती क्या तीन तीन जगहोंपर की जा सकती है?

जब तक रेल प्रशासन से इस बात को लेकर पूर्णतया समाधान नही किया जाता तब तक इन्दौर और मालवा प्रभाग के यात्री संगठनोंमें अस्वस्थता कायम रहेगी।

Uncategorised

रेलवे में रोजगार के विज्ञापनोंसे युवा ना हो भ्रमित

रेल प्रशासन ने ट्वीट करके देश के युवाओं को आवाहन किया है, इस तरह के विज्ञापनोंसे भ्रमित न हो। सम्बंधित अधिकारियों से पूछताछ करने पर, उन्होंने आगाह किया है, रेलवे कभी भी अपने इकाइयों में इस तरह भर्ती नही करती है और ना ही किसी निजी कम्पनी को इस तरह का कोई ठेका देती है। युवा कृपया इस तरह की जालसाजी का शिकार न हो, आगे रेल प्रशासन मामले की जाँच कर रही है।

इस संदर्भ में रेल प्रशासन ने निम्नलिखित ट्वीट जारी किए है।

Uncategorised

कोंकण रेलवे का परनेम टनल अवरुद्ध, कुछ तस्वीरें

कोंकण रेलवे पश्चिम, उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़नेवाला महत्वपूर्ण रेल मार्ग है। इस मार्ग पर परनेम टनल बना है। अतिवृष्टि के कारण टनल की दीवारें ढह गई है और मलबा पटरियोंपर आ रहा है। रेलवे के अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी वर्ग मार्ग को पुनर्स्थापित करने में जुटे है।

इस मार्ग की सभी गाड़ियोंको 20 अगस्त तक पुणे, मिरज, लोंडा, मडगाव होकर चलाया जा रहा है, कुछ गाड़ियाँ रद्द भी की जा रही है।

सभी तस्वीरे @BelgaviRailway के सौजन्य से

Uncategorised

ज़ीरो बेस टाइमटेबलमें गाड़ियाँ होंगी शॉर्ट टर्मिनेट, टर्मिनल चेंज। परीपत्रक का लेखाजोखा विस्तारपूर्वक।

रेल प्रशासन के परीपत्रक हमे मिला है, उसपर विस्तारपूर्वक चर्चा करते है।

18631/32 राँची अजमेर राँची एक्सप्रेस, राँची से मंडुआडीह के बीच चलेगी।

22655/56 तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से हज़रत निजामुद्दीन के बीच ही चलेगी।

अंशतः रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ

1: 11401/02 नागपुर मुम्बई नागपुर वाया नान्देड अब मुम्बई नान्देड के बीच ही चलेगी।

2: 16589/90 बेंगालुरु कोल्हापुर बेंगालुरु एक्सप्रेस अब बेंगालुरु मिरज बेंगालुरु ही चलेगी।

3: 12159/60 जबलपुर अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस अब जबलपुर नागपुर के बीच ही चलेगी।

4: 16381/82 कन्याकुमारी मुम्बई कन्याकुमारी एक्सप्रेस अब पुणे कन्याकुमारी पुणे ऐसे चलेगी।

5: 51421 पुणे निजामाबाद सवारी गाड़ी केवल दौंड निजामाबाद के बीच चलेगी।

6: 51452 बारामती पुणे सवारी गाड़ी बारामती से दौंड के बीच चलेगी।

7: 71301 सोलापुर गुंटकल सवारी गाड़ी सोलापुर वाड़ी के बीच चलेगी।

8: 75230/75227 रक्सौल समस्तीपुर सवारी गाड़ी, रकसौल दरभंगा के बीच चलेगी।

9: 64260 पनकीधाम लखनऊ सवारी गाड़ी, कानपुर – लखनऊ के बीच ही चलेगी।

10: 64113 खुर्जा शकूरबस्ती मेमू खुर्जा गाज़ियाबाद के बीच चलेगी।

11: 64555 आनंदविहार मेरठ सिटी मेमू आनंदविहार से गाज़ियाबाद के बीच चलेगी।

12: 64556 मेरठ सिटी आनंदविहार मेमू केवल मेरठ से गाज़ियाबाद के बीच ही चलेगी।

13: 64553 मोरादाबाद आनंदविहार मेमू केवल मोरादाबाद से गाज़ियाबाद के बीच ही चलेगी।

14: 64554 आनंदविहार गाज़ियाबाद के बीच चलेगी

15: 64167 मेमू अलीगढ़ गाज़ियाबाद चलेगी

16: 64168 मेमू पलवल गाज़ियाबाद चलेगी

17,18: 14545/46 सहारनपुर फ़ारुखनगर फरुखनगर एक्सप्रेस अब सहारनपुर दिल्ली के बीच चलेगी।

19: 74951 जैजोंन देओबा जालंधर सिटी अब फगवाड़ा तक ही चलेगी।

20: 74954 फगवाड़ा जैजोंन देओबा चलेगी

21,22: 74906/07 उधमपुर जम्मूतवी चलेगी, जम्मूतवी पठानकोट के बीच रद्द रहेगी।

23,24: 74968/69 लोहियां खास फिलोर के बीच चलेगी

25,26: 74923/24 होशियारपुर जलंधर सिटी के बीच चलेगी

27,28: वाराणसी कानपुर वाराणसी वरुणा एक्सप्रेस अब वाराणसी लखनऊ के बीच ही चलेगी।

29,30: 54075/76 बरेली दिल्ली बरेली एक्सप्रेस बनकर चलेगी

31,32: 54471/72 दिल्ली हरिद्वार दिल्ली एक्सप्रेस बनकर चलेगी

33: 12371/72 हावड़ा जैसलमेर हावड़ा अब हावड़ा बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस बनकर चलेगी बीकानेर से जैसलमेर के बीच रद्द रहेगी।

34: 54604/05 लुधियाना रतनगढ़ लुधियाना सवारी अब लुधियाना चुरू लुधियाना रहेगी।

35: 58221/22 चिरिमिरी चांडिया रोड़ चिरिमिरी सवारी अब चिरिमिरी अनूपपुर चिरिमिरी चलेगी

36: 78012/13 बारिपडा बालासोर बारिपडा अब बारिपडा रूपसे बारिपडा ही रहेगी

37: 12515/16 सिल्चर तिरुवनंतपुरम सिल्चर एक्सप्रेस अब सिल्चर कोयम्बटूर सिल्चर रहेगी

38: 67207/08 बिटरागुनटा गुम्मिडिपूंडी चलेगी

39: 56769/70 पलक्कड़ तिरुचेंदुर सवारी मदुराई तिरुनेलवेली रद्द रहेगी

40: 56821/22 सवारी गाड़ी माइलादुतुराई डिंडिगल चलेगी।

41: 66302/03 कोलम एर्नाकुलम सवारी गाड़ी अब कोलम अलपुज़ह ही चलेगी।

42: 19577/78 तिरुनेलवेली जामनगर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस अपने मॉनसून टाइमटेबल के दौरान कोचुवेली जामनगर कोचुवेली ऐसे ही चलेगी।

43: 12483/84 कोचुवेली अमृतसर कोचुवेली अपने मॉनसून टाइमटेबल के दौरान एर्नाकुलम अमृतसर एर्नाकुलम के बीच ही चलेगी।

44: 12217/18 कोचुवेली चंड़ीगढ़ कोचुवेली अपने मॉनसून टाइमटेबल के दौरान एक्सप्रेस कायनकुलम चंड़ीगढ़ कायनकुलम ऐसे ही चलेगी।

45: 59075/76 सूरत भुसावल सूरत पैसेन्जर केवल सूरत नंदुरबार सूरत के बीच ही चलेगी, नंदुरबार भुसावल के बीच नही चलेगी।

टर्मिनल्स में बदलाव :-

पश्चिम रेलवे के 12901/02 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद और 12927/28 वडोदरा मुम्बई सेंट्रल वडोदरा एक्सप्रेस इन दोनों गाड़ियोंको मुम्बई सेंट्रल के बजाय दादर में टर्मिनेट किया जाएगा। 15269/70 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद अब अहमदाबाद न आते हुए साबरमती मुजफ्फरपुर साबरमती के बीच चलेगी।

1: 15101/02 छपरा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल छपरा एक्सप्रेस अब मुम्बई छ शि म ट की बजाय लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस होगी।

2: 15063/64 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस भी अब पनवेल गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस रहेगी।

3: 12071/72 दादर जालना दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक्सटेंशन मिला है, यह गाड़ी अब दादर के बजाय मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जालना के बीच चलेगी। मराठवाड़ा वासियोंकी वर्षोँकी माँग पूरी हुई।

4: 17013/14 पुणे हैदराबाद पुणे एक्सप्रेस पुणे के बजाय नए निर्माणधीन टर्मिनल हड़पसर से ऑपरेट की जाएगी। हड़पसर हैदराबाद हड़पसर एक्सप्रेस बनेगी।

5: 50103/04 दादर रत्नागिरी दादर पैसेन्जर अब दिवा रत्नागिरी दिवा ही रहेगी, दादर तक नही आएगी।

6: 11101/02 पुणे ग्वालियर पुणे एक्सप्रेस, 7: 22943/44 और 8: 19311/12 पुणे इंदौर पुणे सुपरफास्ट और एक्सप्रेस यह गाड़ियाँ पुणे के बजाय दादर को…..

जी, जी परीपत्रक मे गलत छपा है, दादर नही, यह गाड़ियाँ पुणे से भी आगे जाकर के दौंड से ऑपरेट की जाएगी।

9: 67237/38 तिरुपति गुडुर तिरुपति मेमू अब रेनिगुंटा गुडुर रेनिगुंटा मेमू बन जाएगी।

10: 17319/20 अब सिकन्दराबाद हुब्बाल्ली सिकन्दराबाद से एक्सटेंशन प्राप्त करते हुए हैदराबाद हुब्बाल्ली हैदराबाद बनेगी।

फेरे घटाए जा रही गाड़ियाँ

1: 16787/88 तिरुनेलवेली श्री माता वैष्णो देवी कटरा तिरुनेलवेली एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक की जगह सप्ताह में केवल एक दिन चलेगी।

2: 16233/34 माइलादुतुराई तिरुचिरापल्ली माइलादुतुराई एक्सप्रेस रोजाना की जगह सप्ताह में 5 दिन ही चलाई जाएगी।

3: 66019/20 आरकोंनम सेलम आरकोंनम मेमू रोजाना की जगह सप्ताह में 6 दिन चलेगी, शनिवार के रोज रद्द रहेगी।

गाड़ियोंके फेरे बढ़ाए गए

15905/06 डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस जो साप्ताहिक चलती थी, सप्ताह में 5 दिन चलाया जाएगा

इस फ्रीक्वेंसी इंक्रीमेंट की वजह से 15620 कामाख्या गया एक्सप्रेस अब कामाख्या से सुबह 7:00 बजे निकलने के बजाए आधे घंटे जल्दी याने सुबह 6:30 को निकलेगी और 13153/54 सियालदह मालदा टाउन एक्सप्रेस का स्लिप कोच व्यवस्था बन्द की जाएगी।

20503/04 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के भी फेरे सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर पाँच दिन किए जा रहे है।

Uncategorised

ज़ीरो बेस टाइमटेबल के झटके, गाड़ियाँ होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

रेल प्रशासन के परीपत्रक हमे मिला है, आराम से देखिए और समझिए क्या क्या बदलाव आने वाले है। कई गाड़ियोंके गन्तव्य घटाए जा रहे है, टर्मिनल स्टेशन बदले जा रहे है। ऐसा लगता है ज़ीरो बेस टाइमटेबल क्या ब्रांच लाइनोंकी गाड़ियोंको ज़ीरो कर देगा?