02295 / 02296 क्रान्तिवीर सांगोल्ली रायन्ना बेंगालुरु दानापुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी अब चेन्नई नही जाएगी। इस वजह से गाड़ी गाड़ी का समय भी बदला है।

02295 / 02296 क्रान्तिवीर सांगोल्ली रायन्ना बेंगालुरु दानापुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी अब चेन्नई नही जाएगी। इस वजह से गाड़ी गाड़ी का समय भी बदला है।

बिकानेर डिवीजन ने अपने विभाग कुछ गाड़ियाँ यात्रिओंके पुअर रिस्पॉन्स याने कम उत्साह के चलते रद्द या आंशिक रद्द कर दी है।
यह गाड़ियाँ है,
14713 / 14714 श्रीगंगानगर जम्मूतवी श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस पूर्णतयः रद्द।
14719 / 14720 बीकानेर बिलासपुर बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस पूर्णतयः रद्द।
14703 / 14704 जैसलमेर लालगढ जैसलमेर डेली एक्सप्रेस पूर्णतयः रद्द।
12371 / 12372 हावड़ा जैसलमेर हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस यह गाड़ी बीकानेर और जैसलमेर के बीच रद्द की जा रही है।
04783 / 04784 बठिण्डा सूरतगढ़ बठिण्डा डेली एक्सप्रेस पूर्णतयः रद्द।
54604 / 54605 लालगढ रतनगढ़ लालगढ डेली सवारी गाड़ी को चुरू से रतनगढ़ के बीच रद्द किया जा रहा है।
उपरोक्त गाड़ियाँ त्वरित प्रभाव से रद्द / आंशिक रद्द की जा रही है। यात्रीगण कृपया इस बात की खबर रखे। आगे उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर डिवीजन का परीपत्रक जोड़ा गया है।

02951 / 02952 मुम्बई नई दिल्ली मुम्बई राजधानी स्पेशल ट्रेन की गति, स्पीड में सुधारणा कर दिनांक 30 जून से यह गाड़ी अपनी अधिकतम गती 130 kmph से दौड़ लगाने वाली है।
अभी 02951 राजधानी एक्सप्रेस मुम्बई सेंट्रल से शाम 17:30 बजे रवाना होती है और नई दिल्ली को दूसरे दिन सुबह 9:05 को पोहोंचती हे। वहीं 02952 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 17:00 को चलती है तो मुम्बई सेंट्रल को दूसरे दिन सुबह 8:50 को पोहोंचती है।
यहाँ 30 जून से सुधारित टाइमटेबल दे रहे है, कृपया यात्रीगण उसे नोट कर लेवे।

आज मुम्बई फ़िरोजपुर मुम्बई पंजाब मेल का 109 वा बर्थ डे है। 1 जुन 1912 मे मुम्बई तब बेलार्ड पियर से पेशावर (अब पाकिस्तान में) के बीच शुरू की गई थी। 1914 में विक्टोरिया टर्मिनस बनने के बाद यह गाड़ी मुम्बई विटी ( अब मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल) से चलने लगी थी। मुम्बई से पेशावर 2542 किलोमीटर का अन्तर, 46 घंटे में, 55.26 की एवरेज स्पीड से यह गाड़ी चलती थी और उस जमाने की बहोत प्रेस्टीजियस ट्रेन थी और द पंजाब लिमिटेड के नाम से मशहूर थी। स्वतंत्रता के बाद 1947 से आज तक यह गाड़ी मुम्बई से फ़िरोजपुर के बीच चल रही है।
शुरुआत में पंजाब लिमिटेड रिजर्व्ड गाड़ी थी और उसमें केवल ब्रिटिश यात्रिओंके लिए फर्स्ट क्लास के डिब्बे रहते थे, कुछ सेकंड / थर्ड क्लास के डिब्बे उनके सर्वंट्स के लिए रिज़र्व रहते थे।
यह भारतीय रेल पर पहली ऐसी गाड़ी थी जिसमे रेस्टोरेंट कार जोड़ी जाती थी। बाद में 1930 से आम लोगोंके लिए भी इस गाड़ी में यात्रा करने के लिए थर्ड क्लास में अनुमति दी गयी। वहीं 1945 से वातानुकूलित श्रेणी भी उपलब्ध कराई गई।
पंजाब मेल अपनी इस 109 सालों की यात्रा में वर्ल्ड वॉर के दौरान भी कभी रद्द नही की गई थी।

Indiarailinfo.com के सहयोग से
कृपया इस परीपत्रक को डाउन लोड कर के रख लीजिए। पूरी गाड़ियोंकी लिस्ट है।
