मित्रों, रेलवे के टाइमटेबल अनुसार चलाई जानेवाली सारी मेल / एक्सप्रेस, सुपरफास्ट उपनगरीय गाड़ियाँ, मेट्रो गाड़ियाँ दिनांक 31 मई 2020 के रात्रि 12 बजे तक रद्द की गई है।
इस बीच श्रमिक स्पेशल गाड़ियाँ, राजधानी स्पेशल गाड़ियाँ जो आज से शुरू की गई चलती रहेगी।

मित्रों, रेलवे के टाइमटेबल अनुसार चलाई जानेवाली सारी मेल / एक्सप्रेस, सुपरफास्ट उपनगरीय गाड़ियाँ, मेट्रो गाड़ियाँ दिनांक 31 मई 2020 के रात्रि 12 बजे तक रद्द की गई है।
इस बीच श्रमिक स्पेशल गाड़ियाँ, राजधानी स्पेशल गाड़ियाँ जो आज से शुरू की गई चलती रहेगी।

आखिरकार आम आदमी के लिए रेल के पहिए घूमने लगे है, शुरवात नई दिल्ली से 15 गन्तव्यों के लिए की गई है। हावड़ा, मुम्बई, अहमदाबाद, पटना, बेंगालुरु, डिब्रूगढ़, बिलासपुर, भुबनेश्वर, जम्मूतवी, चेन्नई, राँची, मडगांव, सिकन्दराबाद, तिरुवनंतपुरम और अगरतला ऐसे यह 15 स्टेशन्स है।
माना यह प्रशासन की ओरसे प्रयोगात्मक शुरुआत हो सकती है, लेकिन सिर्फ 15 राजधानियोंसे काम चलना मुश्किल है। हमने हमारे पुराने पोस्ट में, राजधानी, दुरन्तो, गरीबरथ, शताब्दी, गतिमान आदि सभी तेज एवं कम स्टापेजेस वाली गाड़ियाँ शुरू की जाने के दरख्वास्त की थी। इन श्रेणीमे कमसे कम दुरन्तो तो शुरू की ही जा सकती है।
सिर्फ इन 15 गाड़ियोंके चलने से बहुत सारे भूभाग सम्पर्क के बिना रेलवे की राह तकते रह गए है। जिसमे सबसे प्रमुख मार्ग पुणे – मुम्बई से नागपुर होते हुए हावड़ा यह है। बीकानेर – जोधपुर – अहमदाबाद भुसावल होते हुए चेन्नई, बेंगालुरु । मुम्बई से भुसावल, जबलपुर होते हुए प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मुम्बई से झांसी होते हुए कानपुर, लखनऊ से गोरखपुर यह ऐसे मार्ग है जिनकी यात्रिओंमें प्रचण्ड माँग है।
देश के बहुतांश नागरिकों ने कोरोना के संक्रमण से किस तरह लड़कर जीना है इसकी जानकारी अपने जीवन मे अपना ली है। आज लगभग 90% मोबाईल फोन्स स्मार्ट फोन है, इसमें भी लोग अपने फोन पर “आरोग्यसेतु” ऐप डाऊनलोड कर के उसका संक्रमण से बचने के लिए फायदा ले रहे है। ऐसी हालात में अब गाड़ियाँ बढ़ाई जानी चाहिए, भलेही उनके स्टापेजेस कम हो लेकिन देश का कोई भाग अछूता न रहे। रेल सम्पर्क बढ़ाए जाना बेहद जरूरी है।
जिस तरह से राजधानी और दुरन्तो लम्बी दूरी के शहरोंसे सम्पर्क बनाए रखेंगी उसी तरह शताब्दी और गरीबरथ गाड़ियाँ दो राज्योंकी राजधानीयोंको या महत्वपूर्ण शहरोंके सम्पर्क को बढ़ाएंगी। हम ऐसी आशा करते है, आने वाले दिनोंमें जरूर इसकी घोषणा की जाएगी।
नई दिल्ली – साबरमती – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल

नई दिल्ली – राजेंद्रनगर – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल

नई दिल्ली – हावड़ा – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल

नई दिल्ली – तिरुवनंतपुरम – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल


नई दिल्ली – बेंगालुरु – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल

नई दिल्ली – राँची – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल


नई दिल्ली – भुबनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल

नई दिल्ली – मुंबई – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल


नई दिल्ली – सिकन्दराबाद – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल और नई दिल्ली – चेन्नई – नई दिल्ली राजधानी स्पेशल




जी हां दोस्तों, रेलवे स्टेशन के PRS काऊंटर्स भी टिकट बुकिंग के लिए खोले जाएंगे। लेकिन केवल खास लोगोंके लिए जबकी आम आदमी तो ई-टिकट खरीद कर ही यात्रा कर पाएगा।
अब यह भी जान लीजिए कौन है यह खास लोग,
1: HOR कोटे के VIP यात्री। HOR याने हाई ऑफिसियल रिकविजेशन याने संसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और एम एल सी
2: जितका किराया पहले से ही जमा किया जाता है ऐसे पुलिस वारंट और मिलिटरी वारंट धारक
3: रेलवे के अधिकारी, या ड्यूटी पास, सेवानिवृत्त पास धारक, या सुविधा पासधारक
4: दिव्यांग और मरीज जिन्हें इलाज के लिए या विशेष श्रेणी के दिव्यांग जो रियायती टिकट खरीदते है।
5: स्वतंत्रता सेनानी
दरअसल इन श्रेणियों के ई-टिकट उपलब्ध नही है इस कारण इनके लिए PRS काऊंटर्स खोले जाएंगे। आम यात्रिओंको इन काऊंटर्स पर कोई टिकट नही मिलेगा और ना ही किसी तरह का और लेनदेन किया जाएगा। यह PRS काऊंटर्स केवल उन्हीं स्टेशनोंपर खुले रहेंगे जिन स्टेशनोंसे राजधानी स्पेशल चलेगी/ गन्तव्य और जहां जहां उस गाड़ी के स्टापेजेस रहेंगे।
उपरोक्त खबर का नोटिफिकेशन भी साथ मे दे रहे है, ताकी आप PRS काऊंटर्स पर यदि जरूरत हो तो उपयोग कर सके।



