
दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल में रेल ब्लॉक, नान्देड – संतरागाछी – नान्देड एक्सप्रेस रहेगी रद्द।


कल दिनांक 13 फरवरी को भोपाल स्टेशन पर, प्लेटफार्म क्र 2 और 3 के FOB पादचारी पुल का रैम्प का कुछ हिस्सा अकस्मात टूट कर गिर गया। नौ यात्री ज़ख्मी हुए है, जिन्हें हमीदिया अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया है।







Image courtesy : Riteshwar Indorekar, India rail info.com
तीन ज्योतिर्लिंग का दर्शन करानेवाली रेल गाड़ी दिनांक 20 फरवरी, महाशिवरात्रि पर्व के पहले यात्रिओंके सेवा में हाज़िर हो रही है। काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल और औंकारेश्वर ऐसे तीन ज्योतिर्लिंग की यात्रा एक सूत्र में पिरोकर रेल प्रशासन ने शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की अनुपम भेंट दी है।
काशी महाकाल एक्सप्रेस का ऑफिशियल परिपत्रक यहाँपर दे रहे है।


उत्तर रेलवे के हजरत निजामुद्दीन – पलवल रेल मार्ग पर फरीदाबाद स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के प्रि NI और NI काम के लिए 1 मार्च से रेल ब्लॉक। निजामुद्दीन से दक्षिण की ओर जानेवाली कौनसी गाड़ियाँ रद्द रहेंगी, आइए देखते है।
दिनांक 24, 25 एवं 26 फरवरी को वास्कोडिगामा स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर जानेवाली 12779 वास्कोडिगामा निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
दिनांक 24, 25 एवं 26 फरवरी को हुबली स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर जानेवाली 17305 हुबली – लोंडा निजामुद्दीन गोवा लिंक एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
दिनांक 26, 27 और 28 फरवरी को हज़रत निजामुद्दीन से चलनेवाली 12780 / 17306 हज़रत निजामुद्दीन वास्कोडिगामा / हुबली गोवा एक्सप्रेस और उसकी लिंक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 फरवरी को यसवन्तपुर से चलनेवाली 22685 यशवंतपुर चंडीगढ़ सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 फरवरी को चंडीगढ़ से चलनेवाली 22686 चंडीगढ़ यशवंतपुर सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 फरवरी को यशवन्तपुर से चलनेवाली 12649 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 और 02 मार्च को हज़रत निजामुद्दीन से चलनेवाली 12650 हज़रत निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 फरवरी को यशवन्तपुर से चलनेवाली 12629 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिपत्रक : दक्षिण पश्चिम रेलवे



14 फरवरी से जो जो गाड़ियाँ मंकिहिल – कर्जत रेल ट्रैक के ब्लॉक की वजह से रद्द / आंशिक रद्द की गई थी वो अपने नियोजित मार्ग पर लौट रही है।
मुम्बई से पंढरपुर और विजयपुरा के बीच सवारी गाड़ी चलती है, जो मुम्बई से देर रात में निकल भोर में पुणे पोहोंचती है, उसी प्रकार देर रात पुणे से निकल अल सुबह मुम्बई टिका देती है। साथ ही कम दाम में विजयपुरा और पंढरपुर की सीधी कनेक्टिविटी वाली यह गाड़ी यात्रिओंमें बेहद पापुलर है। मुम्बई कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस भी पुणे और कोल्हापुर के बीच ही चल रही थी वह भी 5दिनांक 15 से मुम्बई तक जानेवाली है।
लेकिन पुणे – भुसावल – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से फिलहाल नही चलेगी, उसे फिर से तारीख मिल गयी है। 20 फरवरी तक यह गाड़ी दौंड कॉर्ड लाइनसे होते हुए अहमदनगर, कोपरगाँव स्टेशनोंसे गुजरते हुए मनमाड़ जाएगी। नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला नही जाएगी। उसके लिए 20 तारीख तक इंतजार करना होगा।
ट्वीस्ट अभी पूरा नही हुवा है। उपरोक्त सवारी गाड़ियाँ जो मुम्बई पंढरपुर / विजयपुरा के बीच चलती है, उनके कुछ डिब्बे दौंड में शंट होकर उसकी एक अलग शिर्डी जानेवाली सवारी गाड़ी बनती है। जो अहमदनगर, बेलापुर, शिर्डी और बीच के सारे छोटे स्टेशनोंको मुम्बई से जोड़ती है। वैसे भी अहमदनगर जिले को मुम्बई से, प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाली यह एकमात्र गाड़ी है। जिसके चलाये जाने के बारे में रेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।
यात्री यह सोच कर हैरान है, जब सारी गाड़ियाँ अपने मार्ग पर लौट सकती है तो भुसावल, नासिक वालोंकी हुतात्मा एक्सप्रेस क्यों नही और पंढ़रपुर / विजयपुरा सवारी गाड़ी चल पड़ी है तो शिर्डी वाली सवारी गाड़ी में कहाँ ओटकना लग गया? क्या दौंड में कराए जानेवाला शंटिंग तो इस के आड़े नही आ रहा?