Uncategorised

नान्देड रेल डिवीजन में 18, 19 जनवरी को रेल ब्लॉक

नान्देड डिवीजन के लिम्बगाव – चूड़ावा स्टेशनोके बीच RUB बनाने के लिए रेल ब्लॉक लिया जा रहा है।

57541 नागरसोल नान्देड पैसेंजर 18 और 19 जनवरी को नागरसोल से परभणी तक ही चलेगी

57561 / 57562 काचेगुड़ा नागरसोल काचेगुड़ा पैसेंजर 18 और 19 जनवरी को 30 से 50 मिनिट तक रेग्युलेट की जाएगी।

17641 / 17642 काचेगुड़ा नरखेड़ काचेगुड़ा एक्सप्रेस 18 और 19 जनवरी को 40 से 50 मिनिट रेग्युलेट की जाएगी।

यात्रीगण से निवेदन है, कृपया उपरोक्त रेल ब्लॉक का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा का नियोजन करे।

परिपत्रक –

Uncategorised

नागपुरवासियोंके लिए खुशखबर : राजकोट, सोलापुर विशेष गाड़ियोंकी अवधी बढ़ी।

01207 / 01208 नागपुर राजकोट नागपुर विशेष गाड़ी की अवधी बढाकर मार्च आखरी तक की गई है, यह रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना और आगे विस्तृत समयसारिणी –

नागपुर सोलापुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल गाड़ियाँ चलाई जा रही है। दोनोंकी समयसारणी भिन्न भिन्न है। एक गाड़ी सोलापुर से दोपहर को निकल नागपुर को अलसुबह पोहोंच रही है तो दूसरी सोलापुर को देर रात निकल नागपुर को दोपहर में पोहोंच रही है। उसी प्रकार का प्रयोग नागपुर से सोलापुर की यात्रामें भी किया गया है।

यहाँ पर यह जानने की कोशिश की जा रही है की इन दो स्टेशनोंके बीच यात्रिओंको कौनसे समयपर पोहोंचने के लिए उपयुक्त लग रहे है, कौनसे शेड्यूल में ज्यादा बुकिंग की जा रही है ताकी आगे चलकर यह गाड़ी रेग्युलराइज की जा सके।

उपरोक्त गाडीयोंका नोटिफिकेशन और आगे विस्तृत समयसारणी –

Uncategorised

शुद्ध, पीने योग्य जल का उत्तम नियोजन।

निम्नलिखित फोटो भुसावल स्टेशन, प्लेटफार्म नम्बर 3 / 4 की है। इस प्लेटफॉर्म के नागपुर एन्ड पर पीने के पानी का RO फिल्टर का संयंत्र लगाया गया है।

जल कोई भी हो, आज हर कोई जानता है की कितना अनमोल हो। ” जल है तो जीवन है” यह उक्ति स्कूलों से पढ़ाई जा रही है, फिर यह तो RO का फ़िल्टर किया हुवा शुद्ध पेय जल है। इसका तो नियोजन बेहतर होना ही चाहिए।

यात्री जब इस संयंत्र पर पानी पीने आता था तो नल खोलने, उसे बन्द करने में थोड़ा बहुत तो भी पानी जाया होता था। इस बात को देखते, यहाँ पर एक अलग ही तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आप तस्वीर में देख सकते है, एक दिशा में 4 और दूसरी दिशामे 4 नल है। लेकिन उसमें टोंटियाँ नही है। अब आप सोचेंगे की यह नल से पानी किस तरह लिया जाता है? एक बार फिर गौर से देखिए, बेसिन के नीचे हर नल के लिए अलगसे पैर से दबाने वाली घुंटी लगी है। यात्री को जब पानी लेना हो, अपना पैर घुंटी पर रखें और नल शुरू, पैर हटाते ही नल बन्द।

है न एकदम बढ़िया व्यवस्था!

भुसावल स्टेशन की इस जल नियोजन की कल्पकता को हम दिल से शुभकामना देते है और धन्यवाद भी करते है।

Uncategorised

19807/19808 कोटा जयपुर कोटा एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार

19807 / 19808 कोटा जयपुर कोटा डेली एक्सप्रेस गाड़ी को हिसार के लिए दिनांक 17 जनवरीसे विस्तारित किया जा रहा है। यह गाड़ी 4 दिन लोहारू होकर तो 3 दिन अलग नम्बर से 19813 / 19814 के तहत चूरू होकर चलाई जायगी। याने कोटा से सीकर तक / हिसार को डेली रहेगी।

19807 कोटा हिसार एक्सप्रेस वाया लोहारू सप्ताह में 4 दिन, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को कोटा से रात 0.05 को निकलकर जयपुर से आगे सीकर, झुंझुनूं, लोहारू होकर हिसार 12.35 को पहुंचेगी और उसी दिन 19808 हिसार कोटा एक्सप्रेस वाया लोहारू शाम 16.40 को निकलकर दूसरे दिन लोहारू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर होते हुए सुबह 5.20 को कोटा पहुंचेगी।

19813 कोटा हिसार एक्सप्रेस वाया चूरू, सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को कोटा से रात 0.05 को निकलकर जयपुर से आगे सीकर, चुरू होकर हिसार 11.45 को पहुंचेगी और उसी दिन 19814 हिसार कोटा एक्सप्रेस वाया चूरू, शाम 16.40 को निकलकर दूसरे दिन चुरू, सीकर, जयपुर होते हुए सुबह 5.20 को कोटा पहुंचेगी।

परिपत्रक –