Uncategorised

हुजूर साहिब नान्देड और पनवेल के बीच विशेष गाड़ियाँ, मुम्बई बंगालुरु उद्यान एक्सप्रेस भी होगी LHB।

Conversion of Siddheshwar Express and Udyan Express to LHB Rake.

Central Railway has converted the first rake out of 4 rakes of 11301/11302 Mumbai – KSR Bengaluru Udyan Express and 12115/12116 Mumbai-Solapur Siddheshwar Express into LHB rake on permanent basis as under:

The first rake will have one First AC, three AC-2 Tier, three AC-3 Tier, 11 Sleeper Class, 2 general second class and 2 generator vans for the following period.

11301 Udyan Express from Mumbai on and from 24.11.2019 to 5.1.2020
11302 Udyan Express from KSR Bengaluru on and from 25.11.2019 to 4.1.2020

12116 Siddheshwar Express from Solapur on and from 23.11.2019 to 2.1.2020

12115 Siddheshwar Express from Mumbai on and from 26.11.2019 to 1.1.2020

The composition of first rake of these trains will be One First AC, three AC-2 Tier, three AC-3 Tier, 10 Sleeper Class, 3 general second class and 2 generator vans on permanent basis from the dates mentioned against each.

11301 Udyan Express from Mumbai on and from 4.1.2020

11302 Udyan Express from KSR Bengaluru on and from 5.1.2020

12116 Siddheshwar Express from Solapur on and from 3.1.2020

12115 Siddheshwar Express from Mumbai on and from 6.1.2020

These new LHB rake has coaches that have increased safety and riding comfort, cushioned /comfortable seats, wider windows, larger luggage rakes and bio-toilets.

Railways have converted the first rake out of 5 rakes of 16339/16340 Mumbai

Nagercoil Express and 16351/16352 Mumbai-Nagercoil Express into LHB rake on permanent basis as under:

The first rake will have one AC-2 Tier, four AC-3 Tier, 10 Sleeper Class, 2 general second class, one Pantry Car and 2 generator vans.

16340 Express from Nagercoil on and from 22.11.201916339 Express from Mumbai on and from 24.11.2019
16352 Express from Nagercoil on and from 12.12.2019
16351 Express from Mumbai on and from 14.12.2019

These new LHB rake has coaches that have increased safety and riding comfort, cushioned /comfortable seats, wider windows, larger luggage rakes and bio-toilets.

Passengers are requested to note.

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के राजकोट मण्डलमे रेल ब्लॉक।

पश्चिम रेलवे के राजकोट मण्डलमे, बीलेश्वर से वगड़िया स्टेशनोके बीच 70 km में रेलवे का अनुरक्षण कार्य जारी है। इसके लिए रेल ब्लॉक लिया गया है। पश्चिम रेलवे ने एक परिपत्रक जारी कर गाड़ियोंके समय बदलाव की जानकारी दी है।

Uncategorised

मुम्बई पुणे के बीच,भोरघाट मे ट्रैक मेंटेनेंस का जनवरी एन्ड तक चलेगा।

मुम्बईसे पुणे के बीच मंकिहिल के पास बरसात के दिनोंमें रेल ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा था। वहाँपर अक्टूबर से रेल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, इसी कारण से कई गाड़ियोंको पुणे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। 11025 /11026 पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस और कुछ और भी एक्सप्रेस गाड़ियाँ अपने निर्धारित मार्ग को बदलकर चलाई जा रही है तो कुछ गाड़ियाँ रद्द भी है। 15 – 15 दिन के अन्तराल से मेंटेनेंस कार्य का पुनरावलोकन कर के रेल ब्लॉक की अवधी बढ़ाई जाती रही है और यह कार्य पूरे जनवरी तक चलने की संभावना है।

रेल ब्लॉक के चलते, यात्रिओंको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन जो भी कार्य चल रहा है, उससे मार्ग की रेल यात्रा की सुरक्षितता की सुनिश्चितता तय होती है। इस मेंटेनेंस कार्य की उत्सुकता न सिर्फ रेल यात्रिओंको बल्कि मीडियाकर्मी, पत्रकारों को भी थी और उन्होंने उस पर काफी जानकारीपूर्ण रिपोर्टस बनाए है। आइए देखते है।

साभार:टाइम्स ग्रुप

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के बिलासपुर मण्डल में 1 महीने का रेल ब्लॉक

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के बिलासपुर मण्डल में, झारसुगुड़ा और रायगढ़ के बीच, ब्रजराजनगर – लजकुरा – बेलपहाड़ स्टेशनोके यार्ड में तीसरी और चौथी लाइनका NI कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए 20 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक कुछ गाड़ियाँ रद्द / मार्ग बदल कर चलाई जानी है।

यात्रिओंसे निवेदन है, कृपया परिपत्रक देख कर अपनी यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

रेलवे के विस्तरित टर्मिनल स्टेशन : सुविधा या परेशानी?

पश्चिम मध्य रेलवे ने हाल ही में अपनी 5 इन्टरसिटी गाड़ियोंका विस्तार किया है। यह सभी गाड़ियाँ जबलपुर स्टेशन से आगे जाकर टर्मिनेट होगी। यह पांच गाड़ियाँ इस प्रकार है।

1) 11265/11266 जबलपुर अम्बिकापुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस, मदनमहाल तक
2) 15205/15206 लखनऊ जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस मदनमहाल तक
3) 22189 /22190 रीवा जबलपुर रीवा इन्टरसिटी एक्सप्रेस, मदनमहाल तक
4) 11651 /11652 जबलपुर सिंगरौली जबलपुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस, मदनमहाल तक
5) 22187 /22188 जबलपुर हबीबगंज जबलपुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस, आधारतल तक विस्तारित की गई है।

अक्सर बड़े जंक्शनों पर प्लेटफॉर्म की कमी के चलते, पिट लाइनोंकी कमी होने के कारण गाड़ियाँ अपने स्टेशनपर लाने के लिए जगहोंकी कमी रहती है। इसीलिए आजकल रेलवे प्रशासन हर बड़े जंक्शन जो की गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशन भी है वहाँ गाड़ी टर्मिनेट करने के बजाए उसके आसपास के छोटे स्टेशन तक उसे शार्ट टर्मिनेट करते है।

अब मुख्य फर्क देखिए, शार्ट टर्मिनेट याने मुख्य जंक्शन तक गाड़ी जाने से पहले ही टर्मिनेट याने खत्म की जाती है, और एक्सटेंशन याने गाड़ी का विस्तार किया जाता है, गाड़ी अपना पहले वाला मुख्य जंक्शन का स्टॉपेज लेकर उसके आगे के छोटे स्टेशन पर जाकर खत्म होती है।

यहांपर पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासनका कार्य सराहनीय है। उन्होंने सभी 5 गाड़ियोंको जबलपुर से आगे एक्सटेंशन देकर खत्म किया है। इससे मुख्य जंक्शन पर यात्रिओंको किसी दूसरी जगह जाने के लिए गाड़ी बदलने की सुविधा बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

ऐसे कई बड़े जंक्शन है जिनके दोनों ओर छोटे स्टेशनोपर टर्मिनल उपलब्ध है, उदाहरण के तौर पर नागपुर। नागपुर के हावड़ा एन्ड पर इतवारी और मुम्बई एन्ड पर अजनी टर्मिनल है। मध्य रेल की बहोतसी गाड़ियाँ अजनी में खत्म की गई है वैसे ही दक्षिण पूर्व मध्य रेल की गाड़ियाँ इतवारी के टर्मिनेट की गई है। ये अजनी और इतवारी टर्मिनेट गाड़ियाँ नागपुर नही आती और उस कारण आगे जाने वाले यात्रिओंको बाई रोड़ नागपुर आना पड़ता है। यदि दो क्षेत्रीय रेलवे आपसी तालमेल रखकर अपनी अपनी गाड़ियाँ एक दूसरे के टर्मिनल याने अजनी वाली गाड़ी इतवारी तक और इतवारी वाली गाड़ी अजनी तक चलाए तो यात्रिओंके लिए बहोत ही सुविधपूर्ण व्यवस्था हो जाएगी।

नागपुर में तो दो अलग अलग क्षेत्रीय रेलवे है, लेकिन जोधपुर में क्या दिक्कत है जो गाड़ियाँ मुम्बई, अहमदाबाद की ओर से आती है उन्हे भगत की कोठी स्टेशन पर टर्मिनेट किया जाता है। क्यों न उन्हे जोधपुर होकर पास के किसी स्टेशन पर टर्मिनेट किया जाए? ऐसे कई बड़े स्टेशन है जो कवर नही किए जाते और गाड़ियाँ पहले ही छोटे से स्टेशन को अपना टर्मिनल स्टेशन बना लेती है। ऐसे स्टेशन की जहाँसे आगे जाने के लिए बाई रोड़ इतना किराया चुकाना पड जाता है जितना में वह यात्री अपनी रेल यात्रा कर के आया हो।
रेल मंत्रीजी, रेल प्रशासन से हम आग्रह करते है, यात्रिओंकी उपरोक्त परेशानियों पर गौर करे और उचित कार्यवाही करें।