Uncategorised

रेलवे के खानपान दरों में वृध्दि

जब कोई चीज हमे प्राप्त करने में कठिनाई लगती है, पाना तो चाहते है मगर कुछ दिक़्क़तोंके चलते उसे छोडनाही उचित होता है, तब हम कहते है, ” अंगूर खट्टे है।”

रेल गाड़ी की चाय आने वाले 4 महीनोंमें कड़वी होने जा रही है और खानपान खट्टा, क्योंकि आजसे 120 दिन बाद IRCTC ने अपने सभी कैटरिंग रेट्स में लगभग दुगुने करने की सूचना जारी कर दी है। अब 10 की चाय 15 या 20 में लेना पड़े तो कहाँसे मीठी लगनी है, वही खाने के दाम 50 की जगह 80 और 90 हो जाएंगे तो अंगूर तो खट्टे ही हुए न, है की नही? पहलेही रेल की चाय और खाना कितना लज़ीज है ईससे तो सारे रेल यात्री भलीभांति परिचित है।

आज IRCTC ने एक पत्रक जारी कर राजधानी, शताब्दी और सारी प्रिमियम गाड़ियाँ जिनमे कैटरिंग चार्जेस किरायोंमे सम्मिलित रहते है उनका मेनू कार्ड GST सहित ट्वीट किया है। उसमें यह समझे की कैटरिंग रेट्स बस राउंड ऑफ हुए है, चार्ट नम्बर 1 देखिए। मगर असली खबर तो आगे है की रेट तो और बढ़ने की बांते हो रही है। देखिए चार्ट नम्बर 2, अब उपरोक्त बढाए गये दरोंकी 15 दिन समीक्षा होगी और उसे सिस्टम में लागू कर दिया जायेगा जो जहाँ तक 01 मार्च 2020 से सभी प्रिमियम गाड़ियोंके किरायोंमे लगना शुरू हो जाएगा। इस में जाहिर सी बात है, जिन गाड़ियोंमे किरायोंके साथ खानपान सम्मिलित है उनके कुल किराए में बढ़ोतरी होगी। वैसे ही बाकी मेल एक्सप्रेस और सुपरफास्ट गाड़ियोंमे लगे पेंट्रीकार के मेनू कार्ड का भी चाय, नाश्ता और लंच डिनर का रेट्स बढ़ा मिलेगा।

चार्ट न 1

चार्ट न 2

यह निर्धारित दर है, जो की 120 दिनोंमें लागू किए जा सकते है।

Uncategorised

रेलवे स्टेशन

अजीब सी शांती, गहरा सन्नाटा, एक बड़ा घना बरगद का पेड़ जैसे कोई वृद्ध सन्यासी अपनी लम्बी लम्बी बिखरी जटाओंके वेष मे मौन साधना में बैठा हो।

इस शांती को चीरते, एक ट्रेन आती है, बस कुछ पल रुकती है, कोई नही उतरा और ना ही कोई चढ़नेवाला था। चल पड़ी, फिर से वही निःशब्दता।

भाईयों, कोई हॉरर फिल्म की स्टोरी नही है, न ही आपको डराया जा रहा है। बल्कि आपको अवगत करा रहे है सुंदर, शांत और बिल्कुल फ़ोटोजेनिक लोकेशन से, जी हाँ ऐसी जगह है, केरल के मलप्पुरम जिले के चेरूकरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म की। शोरानुर जंक्शन से केवल 20km पर निलंबुर लाइनपर यह स्टेशन है। कितना सुंदर है, यह तो आप दृश्य देखोगे तो यकिन आयेगा।

Photo courtesy : Ananth Rupanagudi @rananth

Uncategorised

बिलासपुर स्टेशन के पास रेल गेट पर दुर्घटना

बिलासपुर स्टेशनके पास, नागपुर हावड़ा में लाइनोंपर चुचहियापारा रेलवे गेट की जगह रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा था। वहाँपर क्रेन पलटनेसे कल याने दिनांक 13 को बड़ी दुर्घटना हो गयी, मार्ग की ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायरें टूट गयी, फलस्वरूप हावड़ा से मुम्बई मार्ग की कई गाड़ियाँ देरी से चल रही है। कुछ तस्वीरें –

देरीसे चलनेवाली गाड़ियोंकी सूचना

Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे में कोहरे और ठण्ड के मौसम की रेल परिचालन व्यवस्था।

उत्तर मध्य रेलवे ने कोहरे के चलते अपनी रेल परिचालन व्यवस्था के लिए अनुदेश जारी किया है। कृपया परिपत्रक देखें और अपनी यात्रा का नियोजन करें।

इलाहाबाद – मथुरा – इलाहाबाद विशेष गाड़ी

Uncategorised

हमसफ़र ट्रेन का स्लिपर क्लास

हमसफ़र ट्रेन कोचिंग फॉरमेशन में स्लिपर क्लासकी बढ़ोतरी हुई है। यह व्यवस्था दरअसल प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच दुरंतो एक्सप्रेस के स्थानपर केवल वातानुकूलित 3 टियर वाली हमसफ़र एक्सप्रेस चलाये जानेपर यात्रिओंके उभरे रोष का शमन करने हेतु, लिए गए फैसले से सम्भव हुवा है।

प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच रोजाना दुरंतो एक्सप्रेस चलाई जाती थी और उसमें वातानुकूलित डिब्बो के अलावा स्लिपर क्लास के डिब्बे भी लगते थे। जब यह गाड़ी हमसफ़र में तब्दील की गई तो स्लिपर क्लास के यात्रिओंके लिए बड़ी मुसीबत हो गयी और दुरंतो एक्सप्रेस की स्लिपर बुकिंग भी आनेवाले 120 तक दी जा चुकी थी। आननफानन में हमसफ़र एक्सप्रेस में स्लिपर डिब्बे जोड़ना यही सरल पर्याय था, जो अपना लिया गया। फिर क्या, देशभर में चलाई जानेवाली सारी वातानुकूलित हमसफ़र में भी स्लिपर डिब्बे जोड़ने की माँग बढ़ गयी और नतीज़न एक एक हमसफ़र में 4-4 डिब्बे स्लिपर के लगने शुरू हो गए।

हमसफ़र एक्सप्रेस के स्लिपर डिब्बे का किराया अलग आम मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके स्लिपर डिब्बे के बेसिक किराएसे 1.15% ज्यादा है और यह कैलक्युलेशन होने के बाद आनेवाली कीमत, हमसफ़र एक्सप्रेस का बेसिक स्लिपर किराया रहेगा।

इस बेसिक किरायेमे नियमानुसार लगनेवाला सुपरफास्ट चार्ज, रिजर्वेशन चार्ज अलगसे जोड़ना होगा। कैटरिंग चार्ज यात्री के लिए पर्यायी रहेगा, वह चाहे तो कैटरिंग सर्विसेज इस्तेमाल करेगा।

हमसफ़र एक्सप्रेस के स्लिपर क्लास के लिए डायनामिक किराया वृद्धि नही होगी। तत्काल चार्जेस, पहलेवाले चार्टिंग के बाद बची हुई जगहोंके लिए 10% रियायत, बच्चोंके चाइल्ड टिकट आदि व्यवस्था बाकी मेल एक्सप्रेस की तरह ही रहेंगी।

हमसफ़र एक्सप्रेस में किसी तरह का रियायती टिकट या कॉम्प्लीमेट्री पासेस नही चलेंगे।

सांसद एवं विधयक के कूपन्स चूँकि पूर्ण किराया देय रहने की वजह से हमसफ़र में वैध रहेंगे।

दुरंतो एक्सप्रेस के लिए वैध प्रिविलेज पासेस और PTO हमसफ़र एक्सप्रेस में वैध रहेंगे।

डिफेंस वारंट चूँकि पूर्ण किराया देय होने की वजह से वैध रहेंगे।

हमसफ़र एक्सप्रेस में ग्रेडेड डिस्काउंट स्किम वैलिड नही रहेगी।

साथही परिपत्रक भी जोड़ा गया है।