नई दिल्ली जयनगर और सहरसा सरहिंद छठ पूजा स्पेशल गाड़ियाँ

होसपेट कल्लुरु नई रेल लाइन लोकार्पण



हबीबगंज अगरतला स्पेशल गाड़ी में बढ़ेंगी और जगह, बढ़ेंगे डिब्बे

नई दिल्ली जयनगर और सहरसा सरहिंद छठ पूजा स्पेशल गाड़ियाँ

होसपेट कल्लुरु नई रेल लाइन लोकार्पण



हबीबगंज अगरतला स्पेशल गाड़ी में बढ़ेंगी और जगह, बढ़ेंगे डिब्बे

आज NMR याने नीलगिरी माउंटन रेलवे 111 वर्ष की हुई। यह गाड़ी मेट्टूपालयम से ऊटी के बीच निलगिरि की वादियोसे अपना सफर करती है।अभी पूर्ण एशिया में यही एक मीटर गेज की ट्रेन चल रही है।

💐💐💐💐
सेवा एक्सप्रेस नामसे 10 रेल गाड़ियाँ शुरू हो गयी है, ईनक उद्देश्य ब्रांच लाइनोंके छोटे स्टेशनोंको मुख्य लाइन के बड़े शहर से कनेक्टिविटी देना यह है। आइए ईनके समय और मार्गसे आपको अवगत कराते है।




💐💐💐💐💐
पुर्व मध्य रेलवे की 19 पेसेंजर गाड़ियोंको रेल मार्ग का इलेक्ट्रिफिकेशन सम्पन्न होने की वजह से अत्याधुनिक मेमू गाड़ियोंमे बदला जा रहा है। इसकी लिस्ट यहांपर आपके लिए प्रस्तुत है। साथही हम रेलमंत्रीजी से निवेदन करते है, देश के सभी व्यस्त मार्गों पर फिलहाल जो पेसेंजर गाड़ियाँ चल रही है उन्हेंभी मेमू म बदला जाए।

💐💐💐💐
मध्य रेल की छठ पूजास्पेशल, और झांसी बांद्रा स्पेशल गाड़ियोंकी समय सारणी।


💐💐💐💐💐💐💐💐
मध्य रेलवे ने यात्रियोकी आवश्यकता देखते हुए मुम्बई से वाराणसी, हावड़ा, और नागपुर एवं पुणे से मंडुआडीह, जयपुर और निजामुद्दीन के लिए स्पेशल गाड़ियोंका आयोजन किया है।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
पुणे के पास 2 किलोमीटर पर एक छोटासा पर बड़ा लोकप्रिय स्टेशन है घोरपडी, जो दिनांक 25 अक्टूबर से इतिहास बनने जा रहा है।
मध्य रेलवे के मुख्यालय ने यह एक परिपत्रक निकाल कर सूचित किया है, की आनेवाली 25 तारीख से घोरपडी स्टेशन बन्द कर दिया जाएगा और वहाँ रुकने वआली सभी गाड़ियाँ, उनकी बुकिंग सभी बन्द हो जाएगी। अभी तक वहाँ निम्नलिखित गाड़ियाँ रुकती थी।

💐💐💐💐💐💐💐
भोपाल से दिल्ली के लिए शान ए भोपाल नामक एक्सप्रेस गाड़ी रोजाना चलती है। भोपाल मण्डल हमेशासे इस गाड़ी को अपने नाम को रौशन करे इस तरह सुसज्जित रखता है। नई डेवलपमेंट यह है, की शान ए भोपाल के यात्री, इस गाड़ी में यात्रा कर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

💐💐💐💐💐💐
पश्चिम रेलवे की खबरे –


मुम्बई पुणे के बीच दिनांक 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक और भी गाड़ियाँ रद्द की गई है।
1: 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, जो दिनांक 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली थी, उपरोक्त दिनोंमें केवल पुणे से विशाखापत्तनम के बीच चलेगी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पुणे के बीच रद्द रहेगी।
18519 विशाखापत्तनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जो दिनांक 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम से चलनेवाली थी, उपरोक्त दिनोंमें केवल विशाखापत्तनम से पुणे के बीच चलेगी, पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी।
2: 12702 हैदराबाद मुम्बई छ शि म ट एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक केवल हैदराबाद से पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।
12701 मुम्बई छ शि म ट हैदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मुम्बई छ शि म ट के बजाय पुणे से रवाना हिकर हैदराबाद जायगी। मुम्बई और पुणे के बीच रद्द रहेगी।
3: 17614 नान्देड पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर तक केवल पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से पनवेल के बीच रद्द रहेगी।
17613 पनवेल नान्देड एक्सप्रेस दिनांक 17 अक्टूबर से दिनांक 19 अक्टूबर तक और 21 अक्टूबर को पनवेल के बजाय पुणे से नान्देड के लिए रवाना होगी, यह गाड़ी उपरोक्त दिनोंमें पनवेल और पुणे के बीच रद्द रहेगी।
4: 12125 मुम्बई छ शि म ट पुणे प्रगति एक्सप्रेस और 12126 पुणे मुम्बई छ शि म ट प्रगति एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पुर्णतया रद्द रहेगी।
07617 नान्देड पनवेल स्पेशल दिनांक 19 अक्तूबर को, नान्देड से चलने वाली एवं 07618 पनवेल नान्देड स्पेशल दिनांक 20 अक्टूबर को पनवेल से चलनेवाली पूर्णतया रद्द रहेगी।
17031 मुम्बई हैदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 17032 हैदराबाद मुम्बई एक्सप्रेस के मुम्बई पोहोंचने के बाद उसके ही रेक से वापसी यात्रा शुरू करेगी जो रिशेड्यूल होके 13.55 को शुरू होगी।
1: दिनांक 17, 18 और 19 अक्टूबर को मुम्बईसे चलनेवाली 51027 मुम्बई पंढरपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 18, 19 और 20 अक्टूबर को पंढरपुरसे चलनेवाली 51028 पंढरपुर मुम्बई पैसेंजर रद्द रहेगी।
2: दिनांक 15, 16, और 20 अक्टूबर को मुम्बईसे चलनेवाली 51029 मुम्बई विजयपुरा पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 16, 17, और 21 अक्टूबर को विजयपुरासे चलनेवाली 51030 विजयपुरा मुम्बई पैसेंजर रद्द रहेगी।
3: दिनांक 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 11025 /11026 पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस कल्याण इगतपुरी नासिक मार्ग से मनमाड न जाते हुए दौंड, अहमदनगर होते हुए मनमाड होकर भुसावल जाएगी। यह गाड़ी चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक मार्ग के लिए उपरोक्त दिनोंके लिए रद्द रहेगी।
11029 /11030 कोयना एक्सप्रेस दिनांक 15 से 20 अक्टूबर तक केवल पुणे से कोल्हापुर के बीच ही चलेगी, पुणे से मुंबई के बीच रद्द रहेगी।
17317 हुब्बाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 15 से 20 अक्टूबर तक केवल पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से मुंबई के बीच रद्द रहेगी।
वैसेही 17314 दिनांक 16 से 21 अक्टूबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस के जगह पुणे से शुरू होकर हुब्बाली जाएगी।
मध्य रेल्वेसे निम्नलिखित परिपत्रक जारी किया गया है।

निम्नलिखित संवाद इन दिनों वॉट्सऐप पर बड़ा वायरल हो रहा है।
_रेलवे में निजीकरण होने के पर_
रेलवे टिकट खिड़की पर:…
यात्री: सर दिल्ली से लखनऊ का एक रिजर्व टिकट चाहिए।
क्लर्क: ₹ 750/-
ग्राहक: पर पहले तो 400/- था !
क्लर्क: सोमवार को 400/- है, मंगल बुध गुरु को 600/- शनिवार को 700/- तुम रविवार को जा रहे हो तो 750/-
ग्राहक : ओह! अच्छा लोवर बर्थ दीजियेगा, पिताजी को जाना है।
क्लर्क: फिर 50 रुपये और लगेंगे।
ग्राहक : अरे! लोवर के अलग! चलिए, साइड लोवर दे दीजिए।
क्लर्क: उसके 25 रुपये और लगेंगे।
ग्राहक: हद है! न टॉयलेट में पानी होता है, न कोच में सफ़ाई, किराया बढ़ता ही जा रहा है।
क्लर्क: टॉयलेट यूज का 50 रुपये और लगेगा, शूगर तो नहीं है ना? 24 घंटे में 4 बार यानी रात भर में 2 बार से ज़्यादा जाएंगे तो हर बार 10 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे।
ग्राहक: हैं? और बता दो भाई, किस-किस बात के एक्स्ट्रा पैसे लगने हैं आजकल?
क्लर्क: देखो भाई, अगर फोन चार्ज करोगे तो 10 रुपये प्रति घंटा, अगर खर्राटे आएंगे तो 25 रुपये प्रति घंटा,और अगर किसी को अच्छी कम्पनी के पास सीट चाहिए तो 100 रुपये का अलग चार्ज है।
अगर कोई महिला आसपास कोई खड़ूस आदमी नहीं चाहती है, तो उसे भी 100 रूपये अलग से देना पड़ेगा। एक ब्रीफकेस प्रति व्यक्ति से अधिक लगेज पर, 20 रुपये प्रति लगेज और लगेगा। मोबाइल पर गाना सुनने की परमिशन के लिए 25 रुपये एक मुश्त अलग से। घर से लाया खाना खाने पर 20 रुपये का सरचार्ज़। उसके बाद अगर प्रदूषण फैलते हैं तो 25 रुपये प्रदूषण शुल्क।
ग्राहक:(सर पकड़ के): ग़ज़बै है भाई, लेकिन ई सब वसूलेगा कौन ?
क्लर्क: अरे भाई निजी कंपनियों से समझौता हुआ है, उनके आदमी वसूलेंगे ।
ग्राहक: एक आख़िरी बात और बता दो यदि तुम्हें अभी कूटना हो तो कितना लगेगा ?
क्लर्क: काहे भाई ! जब रेलवे का निजीकरण हो रहा तब तो बड़े आराम से घर में बैठे थे और सोच रहे थे कि हमारा तो कुछ होने वाला है नहीं अब भुगतो
औऱ पब्लिक क्या सोचती है निजीकरण का असर सिर्फ कर्मचारियों पर होगी ।
रेल का निजीकरण हर भारतीय पे असर डालेगा।
मित्रों, माना इस काल्पनिक मैसेज में बहोत ज्यादा अतिशयोक्ति की गई है, और हम इससे शब्दशः सहमत नही है। लेकिन जब निजीकरण होगा तब यात्रीओंके दो स्तर दिखाई देंगे, एक वह जो हर चीज खरीद सकेगा और दूसरा वह, जो सोचता ही रह जाएगा।
🤨🤨🤨