Uncategorised

उधना जलगाव दोहरीकरण, फिर भी गाड़ियाँ नही।

उधना – जलगाव पश्चिम रेलवे के मुम्बई विभाग के तहत आता है। एक वर्ष बीत गया इस लाइन का दोहरीकरण हो कर। यात्रिओंकी ढेर अपेक्षाए थी कई गाड़ियाँकी, नई गाड़ियाँ मिलेगी, साप्ताहिक गाड़ियाँ रोजाना होगी लेकिन देखिए कैसे अड़ंगे आ जाते है।

परस्तुत लेख दैनिक भास्कर सुरत से साभार।

Uncategorised

कुछ तो गलत हो रहा है।

चौंक गए न, हाँ हम तो भौचक रह गए जब एक इंजीनियरिंग के बच्चे ने हमसे कुछ पूछा। आज जब हम यात्रा कर रहे थे तो एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र जो रोजाना अपनी पढ़ाई के लिए, कॉलेज जाने हेतु गाड़ीमे यात्रा करता है, साथ मे बैठा था। हम हमारे सह यात्री से गाड़ी की भीड़, वेडरोंकी बेदारकारी ऐसीही कुछ बातें कर रहे थे। बच्चा सुन रहा था, यकायक बोल पड़ा।

अंकल, हम तो छोटे, आपकी तुलना में नासमझ है और यह बात बहोत बड़ी है। आप हमें बताए, रेलवे की 150 ml चाय की रेट मेन्यू में ₹5/- मात्र है। जब दूध 50 रुपए लीटर, पानी 15 रुपए लीटर, शक्कर 50 रुपए किलो, चाय पत्ती 300 रुपए किलो यह सब सामग्री ही इतनी कीमत की है तो सही क्वालिटी की चाय क्या 5 रुपए में मिल सकती है? 150 ml चाय में आप क्या सोचते हो की 75ml दूध मिलेगा? जिसकी कीमत करीबन 4 रुपए हो गयी, 10 ग्राम पत्ती 3 रुपए की। जब बेसिक कॉस्ट इतनी ज्यादा है तो अपेक्षाही कैसे अच्छे चीज की करेंगे, की 5 रुपए में आप को अच्छी चाय मिल जाएगी और तो और खाली कप की कीमत ही 1 रुपए है।

यही बात खाने की लीजिए आज कौन आपको 50 रुपए में नॉनवेज और 40 रुपए में वेज खाना देगा, जबकी कैसेरोल की कीमत ही 15 रुपए है?
यही तो भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। उदाहरण लीजिए, सरकारी विभाग रोड के टेंडर निकालती है, रोड़ की बेसिक कॉस्ट 10 करोड़ है, जबकी टेंडर भरे जाते है बिलो कॉस्ट में और काम जब दीया जाता है तो पता चलता है की 8 करोड़ वाले को रोड का ठेका मिला। जब बेसिक कॉस्ट के 20% नीचे किसीने काम लिया है तो वह काम किस दर्ज़े का रहेगा यह काम शुरू होने के पहले ही पता चल जाता है। बिलो कॉस्ट के बिड सम्बंधित विभाग रद्द क्यों नही करती? कोई बिना कमाई करें अपने जेब से खर्चा भला क्यों करने लगा?
तकलीफ़ यह है, सब आँखे मूंदे पड़े है। काम देने वाले इंजीनियर, काम करनेवाले इंजीनियर, काम परखने वाले इंजीनियर और काम की सुपुर्दगी लेने वाले भी इंजीनियर। फिर काम खराब क्यों होता है? हम बताते है, जब काम चलता है, तो देश के आम नागरिक में कोई इंजीनियर, या एक्सपर्ट नही जिसे यह समझता हो कि कुछ तो गलत हो रहा है? लेकिन कोई बोलता ही नही और न हो कोई शिकायत करता है। बस चलते रहता है।

आप बताए, सामान्य श्रेणीके 90 लोगोंकी क्षमता के डिब्बे में 150 लोग, स्लिपर में 72 लोगोंकी क्षमता में 150 लोग किस तरह यात्रा कर सकते है? लेकिन रोजाना करते ही है न? किसी को कुछ फर्क ही नही पड़ता।

जब वेटिंग लिस्ट टिकट कन्फर्म नही होता तो रद्द हो जाता है फिर भी लोग यात्रा कैसे कर पाते है यह मेरे लिए पहेली है। यहाँ स्लिपर डिब्बे में सामान्य श्रेणी के यात्री घुसे पड़े है, TTE ने सबकी पेनाल्टी की रसीद बना दी, लेकिन उतारा किसी को भी नही। यह यात्री भो इसी डिब्बे में घुसकर यात्रा कर ही रहे है न? यह जो सामान विक्रेता है, पान गुटखा सिगरेट, समोसा कचोरी, स्टेशनरी बेच रहे है। यकीन मानिए आप, इनके पास अथॉरिटी तो छोड़िए टिकट भी नही होगा। यह भीख मांगने वाले क्या रेलवे की ओरसे अधिकृत कागजात लेकर गाड़ी में भीख मांगने निकले है। छोड़िए अंकल सभी खाली बातें करते है, सब के सब आँखे मूंदे सोने का नाटक करते है। हमने कुछ नही देखा, हमे कुछ दिखाई नही दिया।

भाई साहब, बस बेहोश नही हुए हम। कितना कुछ बोल गया वह बच्चा। क्या कर रहे है हम? कौनसी दुनिया हम अपने आनेवाली पीढ़ी को देने जा रहे है?

Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला स्टेशन पर ब्लॉक लिया जा रहा है।

उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला रेलवे स्टेशन के यार्ड का रिमॉडलिंग का कार्य 9 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है।

कुछ गाड़ियाँ रद्द, शार्ट टर्मिटनेट, डाइवर्ट की जाएगी।

Uncategorised

पूर्वोत्तर रेलवे : ब्लॉक है, अपनी गाड़ियाँ चेक कर ले।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-06

गोरखपुर 30 अगस्त, 2019: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी-इलाहाबाद सिटी रेल खण्ड पर हरदत्तपुर-कछवा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलाकिंग/इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक विभिन्न गाड़ियों निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन एवं नियंत्रित कर चलाया जायेगा।

निरस्तीकरण-

– 55126/55129 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक निरस्त रहेगी।

– 55127/55128 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक निरस्त रहेगी।

– 31 अगस्त, 2019 को मंडुवाडीह से चलने वाली 15117 मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– 01 सितम्बर, 2019 को जबलपुर से चलने वाली 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

– 31 अगस्त, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

– 31 अगस्त, 2019 को एर्नाकुलम से चलने वाली 16359 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

– 03 सितम्बर, 2019 को पटना से चलने वाली 16360 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 31 अगस्त एवं 03 सितम्बर, 2019 को उधना से चलने वाली 19063 उधना-दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

– 01 एवं 04 सितम्बर, 2019 को दानापुर से चलने वाली 19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 28 अगस्त एवं 04 सितम्बर, 2019 को रांची से चलने वाली 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 30 एवं 31 अगस्त तथा 02 सितम्बर, 2019 को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 29 अगस्त, 2019 को श्री छत्रपति साहू महराज टर्मिनस से चलने वाली 11045 श्री छत्रपति साहू महराज टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

– 01 सितम्बर, 2019 को अहमदाबाद से चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयालय उपाध्याय के रास्ते चलाई जायेगी।

– 02 सितम्बर, 2019 को धनबाद से चलने वाली 11046 धनबाद-श्री छत्रपति साहू महराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयालय उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 01 सितम्बर, 2019 को बलिया से चलने वाली 22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

– 02 सितम्बर, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 28 अगस्त,2019 से 05 सितम्बर, 2019 तक सिकन्दराबाद से चलने वाली 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

– 29 अगस्त,2019 से 06 सितम्बर, 2019 तक दानापुर से चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

– 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2019 तक आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

– 29 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक सीतामढ़ी से चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

– 31 अगस्त, 2019 को आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

– 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक 22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

जिन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी होकर चलाया जा रहा है, उनका इलाहाबाद जं0 के स्थान पर इलाहाबाद छिवकी स्टेषन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

शार्ट टर्मिनेशन-

– 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2019 तक हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-इालाहाबाद सिटी एक्सप्रेस मंडुवाडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा 29 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक गाड़ी सं. 12334 इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से चलाई जायेगी।

नियंत्रित कर चलाई जाने वाली गाड़ियां-

– 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस 01 सितम्बर, 2019 को 50 मिनट, 02 सितम्बर, 2019 को 40 मिनट, 03 एवं 04 सितम्बर, 2019 को 70-70 मिनट तथा 05 सितम्बर, 2019 को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।