Uncategorised

दुर्भाग्यपूर्ण हादसा : बान्द्रा टर्मिनल स्टेशन पर यात्रिओंकी भगदड़; नौ यात्री घायल, दो गम्भीर

27 अक्टूबर 2024, रविवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

दिनांक 27 अक्टूबर 2024, समय सुबह 2:45, बान्द्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन। 22921 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर अंत्योदय (सभी अनारक्षित कोच) साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय 5:10 को रवाना होने के लिए सिद्ध हो रही थी। गाड़ी का खाली रैक, प्लेटफार्म क्रमांक एक पर लगने के लिए रेलवे यार्ड से निकलकर बस प्लेटफार्म पर बैक हो ही रहा था की हजारों यात्रिओंकी भीड़ जो बीती रात से गाड़ी में सवार होने की प्रतीक्षा कर रही थी, उमड़ पड़ी। गाड़ी के सभी दरवाजे, खिड़कियाँ बन्द अवस्था मे थे। मगर यात्रिओंकी भीड़ गाड़ी में चढ़ने के लिए बेताब थी। धक्कमपेल में कई यात्री प्लेटफार्म पर, पटरी पर गिर पड़े। खबर है, नौ यात्री इस भगदड़ में घायल हुए है, जिनमे दो की हालत गम्भीर है।

यह उधना रेलवे स्टेशन का दृश्य है। अमूमन त्यौहारों, छुट्टियों के दौरान महानगरों के सभी रेलवे टर्मिनल स्टेशन इसी तरह यात्री भीड़ से पटे रहते है।

मित्रों, कोई भी हादसे लापरवाही की वजह से होते है। दिवाली, छट पूजा की भीड़ रेलवे स्टेशनों, यातायात व्यवस्था में समा नही पा रही है। रेल प्रशासन ने कई अतिरिक्त गाड़ियोंका नियोजन किया है, उनको व्यापक प्रसिद्धि भी दी गई है। फिरभी रेल यात्री नियमित गाड़ियोंमे यात्रा करना ज्यादा पसन्द करते है। त्यौहारों, छुट्टियों में रेल यातायात पर इस तरह की भीड़ होना स्वाभाविक है, प्रति वर्ष होती है। रेल प्रशासन इस बात के लिए कोई अग्रिम तैयारी या सुरक्षा के दृष्टिकोण से नियोजन क्यों नही कर पाती, यह एक गम्भीर प्रश्न है।

रेल प्रशासन किस तरह ऐसी आपदाओं से, हादसोंसे यात्रिओंको बचा सकता है, आइए समझते है,

रेल प्रशासन अपनी विशेष गाड़ियोंका नियोजन तकरीबन 30 से 45 दिनों पहले कर लेता है और उनके परिचालन की घोषणा भी कर देता है। सभी विशेष गाड़ियाँ अतिरिक्त किराया दर से चलाई जाती है। इन गाड़ियोंमे वातानुकूलित, ग़ैरवातानुकूलित, आरक्षित, अनारक्षित सभी तरह के यात्री कोचेस रहते है। अंत्योदय या जनसाधारण वर्ग की तरह सम्पूर्ण अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ भी इन बेड़ों में चलाई जाती है। ज्ञात रहें, यह हादसा भी अनारक्षित गाड़ी, अंत्योदय एक्सप्रेस पर ही हुवा है। दरअसल यह अनारक्षित गाड़ियोंमे यात्री भीड़ का कुछ भी पूर्वानुमान नही निकाला जा सकता, बस यह समझ कर चलें की इसमे इतनी यात्री क्षमता है और इतने यात्री ही सवार होंगे। इधर विशेष गाड़ियोंमें अतिरिक्त किराए और अनियमित परिचालन की वजह से यात्री उसे प्राधान्य नही देते और नियमित गाड़ियोंका रुख करते है।

रेल प्रशासन को चाहिए, संक्रमण काल के दौरान जिस तरह सभी अनारक्षित वर्गों को बिना किसी अतिरिक्त किराया लिए, मात्र पंधरह रुपए आरक्षित शुल्क लगाकर यात्रिओंके आसनोंको सुनिश्चित किया था उसी तरह सभी विशेष गाड़ियोंमे एक सप्ताह पूर्व आरक्षण शुरू कर यात्रिओंकी व्यवस्था करना चाहिए।

रेलवे प्लेटफार्म पर केवल आरक्षित यात्री का ही प्रवेश सुनिश्चित करना चाहिए और भीड़ के दौरान प्लेटफार्म टिकट का आबंटन बन्द किया जाना चाहिए।

रेल प्रशासन अपनी पूर्वघोषित विशेष गाड़ियोंके अलावा भी अतिरिक्त गाड़ियोंकी घोषणा करता है। यदि विशेष गाड़ियोंको अग्रिम बुकिंग कर चलाया गया तो रेल प्रशासन को भी यात्री माँग का अंदाजा आएगा और उस प्रकार नियोजन करते आएगा।

यह सभी त्यौहार, छुट्टी विशेष गाड़ियाँ लगभग एकतरफा अत्याधिक भीड़ और दूसरी तरफा बिल्कुल खाली अवस्था मे चलती है। रेल विभाग चाहे तो खाली अवस्था मे लौटती गाड़ियोंको मार्ग में अतिरिक्त ठहराव या नियमित गाड़ियोंकी प्रतिक्षासूची से लिंक कर नियमित गाड़ियोंकी भीड़ का नियोजन कर सकती है।

यह अत्यंत आवश्यक है की सभी विशेष गाड़ियाँ अपनी समयसारणी अनुसार चलाई जाए, ताकि यात्री उन्हें नियमित गाड़ियोंमें जगह उपलब्ध न होनेपर अपनी यात्रा के लिए चुने।

विशेष गाड़ियाँ चलाने के लिए नियमित टर्मिनल स्टेशन की जगह, वह स्टेशन से होकर गुजरें ऐसे स्टेशनोंसे या उससे निकटतम स्टेशन से चलाया जाना चाहिए। इससे नियमित टर्मिनल स्टेशनोंपर यात्री भीड़ का दबाव कम होने में मदद मिलेगी।

थोड़ी यात्रिओंमें अनुशासन की भी कमी है, यह बात निश्चित है मगर अग्रिम आरक्षण से इस समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। रेल प्रशासन उचित नियोजन हेतु,  भीड़ भरे अवसरों पर सभी नियमित अनारक्षित गाड़ियों और नियमित मेल/एक्सप्रेस के अनारक्षित कोच में भी केवल अग्रिम आरक्षण की पाबंदी ला सकता है।

Uncategorised

नए मेमू रैक की सौगात बनी रतलाम स्थानीय यात्रिओंके लिए मुसीबत!

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

पश्चिम रेल में स्थित रतलाम स्टेशन, मुम्बई – दिल्ली मार्ग का एक महत्वपूर्ण जंक्शन, साथ ही पश्चिम रेलवे का मण्डल मुख्यालय है। रतलाम जंक्शन से मुम्बई – दिल्ली मार्ग, चित्तौड़गढ़, अजमेर मार्ग और फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज होते हुए इन्दौर का मार्ग जो गेज कन्वर्जन में बड़ी लाइन में परावर्तित हुवा है, उपलब्ध है।

रतलाम मण्डल में रतलाम से दाहोद, उज्जैन मेमू रैक से चल रही है तो भीलवाड़ा रतलाम महू के लिए डेमू रैक उपलब्ध है। हाल ही में उद्धाटित उज्जैन चित्तौड़गढ़ वाया फतेहाबाद सवारी पारम्परिक आई सी एफ कोच से चल रही है, वर्तमान में परिचालित यह डेमू गाड़ियोंके रैक इतने जर्जर हो चुके है की कई बार फेल हो जाने की वजहों से, आधी यात्रा में इन्हें मालगाड़ी के विद्युत लोको से खींच कर गन्तव्य तक लाया जाता है। मण्डल अधिकारियोंने कई बार क्षेत्रीय मुख्यालय को उपरोक्त परेशानी से अवगत कराया और फलस्वरूप मुख्यालय से उन्हें नए मेमू रैक की सौगात मिली। अब परेशानी यह है, मण्डल की माँग दो मेमू रैक की थी और उन्हें केवल एक रैक उपलब्ध कराया गया, जिससे मण्डल को रैक लिंक करने की भीषण समस्या खड़ी हो गई।

पहले रतलाम मण्डल का नए मेमू रैक को लेकर किया गया नियोजन देखिए,

फिलहाल डेमू / मेमू रैक से महू – रतलाम – भीलवाड़ा, दाहोद – रतलाम – उज्जैन और महू – रतलाम – चित्तौड़गढ़ इस तरह रैक लिंक करके सवारी गाड़ियोंका परिचालन हो रहा है। अब मेमू रैक आने से उपरोक्त रैक लिंकिंग बन्द करा कर दाहोद – रतलाम – भीलवाड़ा ऐसे किया जा रहा है। इससे आदिवासी अंचल के सर्वसाधारण यात्रिओंको रतलाम जंक्शन में गाड़ी बदलने की बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खास कर, जब यात्रिओंको प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 7 या 7 से 1 पर जाना – आना पड़ेगा।

निम्नलिखित रतलाम स्टेशन का दृश्य देखिए,

तस्वीर में दाहिने ओर प्लेटफार्म क्रमांक 1 एवं 2 है जिसपर अजमेर – इंदौर लाईन की गाड़ियाँ आ सकती है (रतलाम केबिन के वहा से भी यह कनेक्ट है यानी नागदा तरफ से आने वाली गाड़ी भी इन प्लेटफार्म पर आ सकती है )

दाहिने से बाए जाते हुए, प्लेटफार्म क्रमांक 4 , 5 , 6 दिल्ली – मुम्बई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है।

आखिरी बाए में, प्लेटफार्म क्रमांक 7 पर केवल मुम्बई – उदयपुर एवं अजमेर व्हाया चित्तौड़गढ़ की गाड़ियाँ ही ली जा सकती है।

विशेष बात, रतलाम जंक्शन पर प्लेटफार्म क्रमांक 03 है ही नही।

उपरोक्त प्लेटफार्म क्रमांक के बदलाव एवं नए मेमू रैक का परिचालन दिनांक 28/10/2024 से किया जाना है और स्थानीय यात्रिओंमें खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। उपलब्ध व्यवस्था में अनपेक्षित बदलाव और प्लेटफार्म 01 की मुख्य स्टेशन से ऊपरी पैदल पुल से सीधी सम्पर्कता न होना यह सबसे कठिन समस्या है। यात्रिओंको अन्य प्लेटफार्म से एक क्रमांक के प्लेटफार्म पर आनेजाने के लिए तकरीबन 800 मीटर पार्किंग लॉट से होते हुए गुजरना और वह भी अपने यात्री सामान को ढोते हुए या बुजुर्ग, महिला यात्रिओंके लिए हालात बदतर करने वाला होगा।

स्थानीय नेताओं ने भी स्थानीय यात्रिओंको होनेवाली समस्याओं के मद्देनजर, उपरोक्त बदलाव स्थगित किए जाने का प्रस्ताव लाने की बात की है। एक मत ऐसे भी आया है, वर्तमान डेमू रैक जैसे भी हालात में परिचालित है, मेमू रैक उपलब्ध किए जाने तक चलते रहे और नया मेमू रैक वर्तमान उज्जैन – चित्तौड़गढ़ – उज्जैन वाया फतेहाबाद को दे दिया जाए ताकी मण्डल में उसका उपयोग जारी रहे। अब मण्डल अधिकारी नए रैक को लेकर क्या करते है, यह देखनेवाली बात रहेंगी।

Uncategorised

क्या आपका रेल आरक्षण, अपग्रेड होगा, जानें नियमावली

21 अक्टूबर 2024, सोमवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081

आजकल यात्री ने स्लिपर श्रेणी का टिकट बुक कराया और अपग्रेडेशन योजना में उसका टिकट वातानुकूलित श्रेणी में आ जाने से उच्च वर्ग में यात्रा की। अर्थात स्लिपर के किरायोंमे एसी की सवारी!

आरक्षित रेल टिकट में अपग्रेडेशन होना यह रेल मन्त्री लालूप्रसाद यादव के कार्यकाल की देन है। इसमे संहिता यह थी, अंतिम चार्टिंग के बाद निम्न श्रेणी के आरक्षण प्रतिक्षासूची में रह जाते थे और उच्च वर्ग की जगह खाली रह जाती थी अतः गाड़ी में उपलब्ध सभी आरक्षित टिकटों को उनकी श्रेणी से एक वर्ग ऊपर अपग्रेड कर टिकिटोंका रद्दीकरण रोकना और यात्रिओंको सुविधा प्रदान करना यह थी।

अब यह टिकिटोंका अपग्रेडेशन किस तरह और कौनसी नियमावली के अंतर्गत होता है, यह समझते है, निम्नलिखित परिपत्रक देखिए

अंतिम आरक्षण चार्टिंग में याने गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने चार घण्टे पूर्व, GNWL कोटे के आरएसी या प्रतिक्षासूची के टिकिटोंका प्रबंधन करने हेतु GNWL जनरल वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म्ड PNR को प्राथमिकता दी जाती है।

अगली प्राधानता तत्काल योजना के तहत बुक किए गए कन्फर्म PNR में से रैंडम तरीके, बिना किसी निर्धारण के, अनियमित तरीके से चुना जाता है।

GNWL कोटे की कन्फर्म्ड टिकट सूची और TQ तत्काल कोटे की कन्फर्म्ड टिकट सूची से बारी – बारी से चयन करने की उपरोक्त प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक यात्रियों के प्रतिक्षासूची से सभी पात्र रिक्त सीटें भर नहीं जातीं या जब तक सभी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की टिकटें कन्फर्म नहीं हो जाती।

अपग्रेडेशन की इस योजना में RLWL रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को अपग्रेड नहीं किया जाता है।

जिन कन्फर्म यात्रियों को उच्च श्रेणी में अपग्रेड किया गया है, उनकी बर्थ/सीट उस श्रेणी के आरएसी/डब्ल्यूएल यात्रियों को आवंटित की जाती है। यदि अभी भी कुछ बर्थ रिक्त हैं तो ये रिक्त बर्थ अगली निम्न श्रेणी के कन्फर्म यात्रियों को आवंटित की जाएगी।

अपग्रेडेशन के लिए चुने गए, किसी एक PNR (अधिकतम 6) के सभी यात्रियों को एक साथ अपग्रेड किया जाता है। यदि एक ही कोच में सभी यात्रिओं को अपग्रेड करने के लिए पर्याप्त खाली बर्थ उपलब्ध नहीं हैं तो उनमें से किसी को भी अपग्रेड नहीं किया जाएगा।

यात्रियों से उनकी पसंद पूछे बिना ही उन्हें अपग्रेड किया जाएगा, जैसे कि स्लिपर क्लास से वातानुकूलित कोच, केबिन बर्थ से साइड बर्थ, लोअर बर्थ से अपर बर्थ इस तरह। हालांकि, अगर कोई यात्री बुकिंग के समय अनुरोध फॉर्म में अपग्रेडेशन के लिए ‘नहीं’ विकल्प का पर्याय चुनता है, तो PRS यात्री आरक्षण प्रणाली द्वारा उसके PNR को अपग्रेडेशन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। आरक्षण फॉर्म में यह पर्याय उपलब्ध रहता है।

चूँकि किसी भी तरह के रियायती किराया टिकट को अपग्रेडेशन योजना के लिए स्वीकृति नही है अतः पूर्ण किराया भुगतान करने वाले आरक्षित यात्री और रियायती आरक्षित यात्री, दोनों के कमबाइन्ड टिकट रहने की सूरत में, यात्रिओंका बंटवारा न हो इसके लिए इस तरह के PNR को अपग्रेड नहीं किया जाएगा।

आजकल वैसे भी वरिष्ठ नागरिक किराया रियायत रद्द है, मगर बहुत से वरिष्ठ यात्री लोअर बर्थ कोटा का उपयोग करते है, उन्हें इस अपग्रेडेशन योजना में सम्मिलित नही किया जाता है।

Uncategorised

ब्रेकिंग न्यूज : एडवान्स रिजर्वेशन पीरियड (ARP) घटाया गया।

17 अक्टूबर 2024, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल में कुछ इंटरसिटी गाड़ियाँ छोड़ दे तो अमूमन सभी यात्री गाड़ियोंमे अग्रिम आरक्षण अवधि 120 दिनोंकी है। अर्थात आप अपनी रेल यात्रा की टिकट 120 दिन पहले की तिथि का आरक्षण करा सकते है।

रेल मुख्यालय ने आज एक परिपत्रक निकाल कर इस 120 दिनोंकी ARP को अग्रिम आरक्षण अवधि को घटाकर 60 दिनोंकी कर दी है। यह निर्णय 01 नवम्बर 2024 से लागू हो जाएगा।

इसका सीधा अर्थ यह है, 31 अक्टूबर 2024 तक यात्री 120 दिन पहले तक के आरक्षण ले सकते है और 01 नवम्बर के बाद उन्हें केवल 60 दिन अग्रिम याने दो माह पहले की तिथि के टिकट आरक्षित करते आएंगे। जिन गाड़ियोंमे अग्रिम आरक्षण अवधि 60 दिनोंसे कम, जैसे की ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस इन गाड़ियोंमे एक सप्ताह की अग्रिम आरक्षण अवधि है, उनमें कोई बदलाव नही किया जाएगा।

निम्नलिखित परिपत्रक देखें,

भारतीय रेलवे मुख्यालय का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। इससे टिकिटों की कालाबाजारी करने वालों पर असर होगा। वैसे अग्रिम आरक्षण अवधि को 60 दिनोंसे और भी घटाकर 30 या 15 दिनोंतक लाया जाना चाहिए।

Uncategorised

मध्य रेलवे में कसारा स्टेशन पर ब्लॉक; कई यात्री गाड़ियाँ रद्द/आंशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तन/नियंत्रित

17 अक्टूबर 2024, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल के मुख्य मार्ग, मुम्बई – भुसावल पर स्थित कसारा स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, सुधार के कार्य हेतु दिनांक 20 से 21 अक्तूबर तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते लगभग 22 उपनगरीय एवं 50 लम्बी दूरी की गाड़ियाँ बाधित हो रही है। इसका विवरण निम्नलिखित है,

रद्द की गई गाड़ियाँ :

12109/10 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मनमाड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे JCO दिनांक 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

11011/12 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस धुळे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे JCO दिनांक 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12071/72 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जालना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जनशताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे JCO दिनांक 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

आँशिक रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :

12140 नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 अक्टूबर को नागपुर से चलकर दिनांक 20 अक्टूबर को नासिक रोड़ पर समाप्त की जाएगी। गाड़ी दोनों दिशाओंसे, नासिक से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी। वापसी में 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 अक्टूबर को अपने नियमित प्रस्थान स्टेशन मुम्बई की जगह, नासिक रोड से प्रारम्भ करेगी।

12187 जबलपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीबरथ एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 अक्टूबर को जबलपुर से चलकर दिनांक 20 अक्टूबर को नासिक रोड़ पर समाप्त की जाएगी। गाड़ी दोनों दिशाओंसे, नासिक से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी। वापसी में 12188 मुम्बई जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 अक्टूबर को अपने नियमित प्रस्थान स्टेशन मुम्बई की जगह, नासिक रोड से प्रारम्भ करेगी।

मुम्बई की दिशामे, ( अप ) मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ:

परावर्तित मार्ग : जलगाँव, नंदुरबार, भेस्तान, वसई रोड

11072 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

11058 अमृतसर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

05069 छपरा पनवेल विशेष JCO 10/10/2024

18030 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एक्सप्रेस JCO 18/10/2024

12810 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 18/10/2024

12860 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

परावर्तित मार्ग मनमाड़, अहिल्या नगर, दौंड कॉर्ड, पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण

15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

17618 नान्देड़ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तपोवन एक्सप्रेस JCO 20/10/2024

20822 सांतरागाछी पुणे हमसफर एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

12742 पटना वास्को एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

01026 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष एक्सप्रेस JCO 18/10/2024

01139 नागपुर मडगांव विशेष एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

05585 रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एक्सप्रेस JCO 18/10/2024

परावर्तित मार्ग : नान्देड़, परभणी, लातूर, कुरडुवाडी, दौंड, पुणे, कर्जत, कल्याण

07197 काजीपेट दादर विशेष एक्सप्रेस JCO 19/10/2024

मुम्बई से मनमाड़ की दिशा में ( डाउन ) की मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

परावर्तित मार्ग : दिवा, वसई रोड, भेस्तान, नंदुरबार, जलगांव

12137 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस फिरोजपुर पंजाब मेल JCO दिनांक 20/10/2024

12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुरी एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/10/2024

12261 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा दूरन्तो JCO दिनांक 20/10/2024

परावर्तित मार्ग : कल्याण, कर्जत, लोनावला, पुणे, दौंड कॉर्ड, अहिल्या नगर, मनमाड़

17617 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नान्देड़ तपोवन एक्सप्रेस JCO दिनांक 21/10/2024

12105 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/10/2024

12111 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमरावती अम्बा एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/10/2024

12289 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर दूरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/10/2024

11401 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नान्देड़ नंदीग्राम एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/10/2024

05585 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल विशेष JCO 20/10/2024

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से लनेवाली गाड़ियाँ : (रेशेड्यूल)