Uncategorised

नई गाड़ी : लालकुँवा बान्द्रा लालकुँवा साप्ताहिक

15 अक्टूबर 2024, मंगलवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

22544/43 बान्द्रा टर्मिनस लालकुँवा बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट

22544 लालकुँवा बान्द्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 21 अक्टूबर 2024 से प्रत्येक सोमवार को लालकुँवा से रवाना होगी और वापसी में 22543 बान्द्रा लालकुँवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 22 अक्टूबर 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुँवा से रवाना होगी।

गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच

समयसारणी निम्नलिखित है,

यह गाड़ी चलने से मोरादाबाद से मुम्बई का सीधा सम्पर्क होने की बहुप्रतीक्षित माँग पूरी हो रही है।

Uncategorised

देवळाली – दानापुर – मनमाड़ किसान समृद्धि TOD विशेष

15 अक्टूबर 2024, मंगलवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल किसानोंके साथ!

किसान उपज फल, सब्जी को उपयुक्त बाजारों तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल विभाग तत्पर है। समयसारणी पर आधारित पार्सल विशेष गाड़ियों से किसान उपज को बाजारों तक पहुंचाया जाता है।  बीते दिनों, इस तरह की कई किसान विशेष गाड़ियाँ चलाई गई थी। जब भी कोई कॄषि संगठन विशेष गाड़ी की मांग करता है, रेल वाणिज्य विभाग उस अनुसार कार्रवाई करता है और गाड़ियाँ उपलब्ध करा दी जाती है।

01151/52 इसी श्रेणी की ‘किसान समृद्धि’ TOD विशेष गाड़ी है। यह गाड़ी देवळाली – दानापुर के बीच एक फेरा करने जा रही है।

01151 पार्सल विशेष दिनांक 15/10/2024 मंगलवार को देवळाली से सुबह 11:15 को चलकर गुरुवार की प्रातः 3:00 को दानापुर पहुंचेंगी। वापसी में 01152 दिनांक 17/10/2024 गुरुवार को सुबह 10:00 बजे दानापुर से रवाना होगी और शुक्रवार रात 22:30 को मनमाड़ में समाप्त होगी।

16 कोच संरचना की इस गाड़ी में, 08 द्वितीय साधारण, 06 पार्सल वैन एवं 02 एसएलआर रहेंगे। मार्ग में यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा पर ठहराव लेंगी।

समयसारणी निम्नलिखित है,

ताजा जानकारी के अनुसार, ‘किसान समृद्धि’ विशेष के फेरे और कोच बढ़ाए गए है।

Uncategorised

नई गाड़ी : मुम्बई से गया के बीच नियमित साप्ताहिक सेवा

11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

22358/57 गया लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया इस नई साप्ताहिक सेवा की घोषणा की गई है।

22358 गया लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को गया से शाम 19:00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को प्रातः 5:50 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेंगी।

वापसी में 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और शनिवार को रात 22:20 को गया पहुंचेंगी।

मार्ग में गया से लोकमान्य तिलक के बीच, दोनों दिशाओं में यह गाड़ी, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेरसा, राँची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

रेल मुख्यालय ने इसकी घोषणा करते हुए सम्बंधित क्षेत्रीय रेल को इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के आदेश जारी किए है। जल्द ही इसकी विस्तृत समयसारणी आ जाएगी।

Uncategorised

मध्य रेल की पुश-पुल राजधानी आज से भुसावल ठहराव ले रही है।

10 अक्टूबर 2024, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

“दो – दो – दो – दो – एक मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हज़रत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस थोड़ी ही देर में प्लेटफार्म क्रमांक पाँच पर आ रही है”

विगत पाँच वर्षोंसे यह उद्घोषणा सुनने के लिए भुसावल वासी बेताब थे, वह दिन आज आखिर आ ही गया। भुसावल क्षेत्र के रेल यात्रिओंके अनुरोध नुसार, हाल ही में रावेर सांसद एवं केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे के सफल प्रयास पर रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मति पत्र दिया था।

मुम्बई निजामुद्दीन मुम्बई राजधानी का स्टोपेज भुसावल क्षेत्र के यात्रिओंके लिए एक बेहतरीन सौगात है।

आज इस स्टोपेज के शुभारम्भ के कुछ दृश्य

Uncategorised

अब ‘आज़ाद हिन्द’ सचमुच आज़ाद होगी..

10 अक्टूबर 2024, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

उपरोक्त शीर्षक 12129/30 पुणे हावड़ा पुणे आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस की हालिया स्थिती को लेकर है। रोजाना देरी से चलनेवाली इस एक्सप्रेस की परिस्थिति फरवरी 2025 के मध्य भाग से सुधरने की सम्भावनाए है। ऐसे क्यों कर होगा, आइए समझते है,

दरअसल आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस का परिचालन पुराने पारम्परिक ICF उत्कृष्ट कोच के रैक से किया जा रहा है। यह कोच 110 प्रति घण्टे की गति से ज्यादा नही दौड़ाए जा सकते जबकि LHB कोच बड़ी आसानी से 130 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से चल सकते है। साथ ही यह कोच सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुराने कोचों से बेहतर है।

कई बार गाड़ियोंके लगातार परिचालन में, पुराने कोच के परिचालित गाड़ियोंके मुकाबले, नई LHB गाड़ियोंको प्रधानता दे कर पीछे रखा जाता है। इसकी वजह शायद कम गति क्षमता ही होती है।

12129 पुणे हावड़ा आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस, दिनांक 15 फरवरी 2025 से पुणे से और 12130 हावड़ा पुणे आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस दिनांक 17 फरवरी 2025 से LHB रैक से संचालित होना शुरू कर देगी। इसके LHB करण होने से गाड़ी नियमित समयसारणी पर चल पाएगी ऐसी अपेक्षाएं की जा सकती है।