10 जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081
1211/12 बड़नेरा नासिक बड़नेरा प्रतिदिन मेमू विशेष गाड़ी में यात्रिओंकी भारी माँग के चलते, 8 कोच की जगह 12 कोच संरचना में चलाया जाएगा।
आम तौर पर आठ कोच संरचना की मेमू गाड़ी की यात्री क्षमता 1745 यात्रिओंकी होती है। जब यह गाड़ी 12 कोच संरचना में चलेगी तो अपनी पूर्ण यात्री क्षमता 2618 में चल पायेगी।
मेमू गाड़ी की विशेषताओं को पूर्ण दोहराने की आवश्यकता नही, फिर भी कहे देते है,
मेमू गाड़ी सेल्फ प्रोपेल्ड याने दोनों दिशामे इनबिल्ट लोको ऑपरेटिंग सुविधा युक्त होती है अतः लोको जोड़ने/निकालने की शंटिंग आवश्यकता नही रहती। इससे गाड़ी परिचालन में बड़ी सुविधा होती है।
मेमू गाड़ी हाईस्पीड 110 – 130 और लो मेंटेनेंस अर्थात लगभग 3000 किलोमीटर चलने के बाद ट्रिप मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है।
मेमू गाड़ी में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, हर कोच में दो टॉयलेट उपलब्ध रहते है।
10 जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081
भारतीय रेलवे की किरायोंके दृष्टिकोण में सबसे महंगी, आम यात्री गाड़ी ‘सुविधा एक्सप्रेस’ अपना जेब-कातिलाना रूप बदलने जा रही है। निम्नलिखित उ प रेल का परिपत्रक देखिए,
यह वही सुविधा एक्सप्रेस है, जिसके किरायोंकी तालिका देखकर अच्छे अच्छों के बटुए की हवा गुल हो जाया करती थी। हाल ही में रेल प्रशासन ने इसके हवाई जहाज की तर्ज पर बढ़ने वाले डायनामिक किराए पर अंकुश लगा दिया है। यह गाड़ियाँ अब नियमित सुपरफास्ट किरायोंपर चलने लगी है। इसके साथ ही जल्द ही इनको नियमित सुपरफास्ट श्रेणी में भी लाया जा रहा है। जिसका एक नमूना हम ऊपर दिए गए उ प रेल के परिपत्रक में देख रहे है।
वर्ष 2013/14 में प्रायोगिक तौर पर मुम्बई – दिल्ली के बीच एक त्यौहार विशेष गाड़ी चलाई गई थी और उसकी किराया श्रेणी विद्यमान राजधानी, शताब्दी एवं दुरन्तो एक्सप्रेस की तरह डायनामिक गति से बढ़ते चली जाती थी। डायनामिक फेयर स्किम अर्थात जैसे ही यात्रिओंकी बुकिंग की मांग बढ़ती है, किराए अमूमन 10% के स्टेप पर बढ़ते चले जाते है। अग्रिम आरक्षण की अवधि भी आम तौर पर 120 दिन पहले की होती है, सुविधा गाड़ियोंमे केवल 10-30 दिन पहले की होती थी। गाड़ीमे प्रतिक्षासूची का प्रावधान नही था। टिकटोंके किरायों में कोई रियायत नही थी और न ही जनरल कोटे के अलावे कोई अन्य कोटा उपलब्ध था। बिना पहचानपत्र के बुकिंग की अनुमति नही थी। आम तौर पर केवल यात्रा के दौरान पहचानपत्र साथ रखना अनिवार्य है। एक बार बुक किया गया टिकट रद्द नही किया जा सकता था। इस श्रेणी गाड़ियाँ मुम्बई – पटना एवं यशवंतपुर – जयपुर के बीच फिलहाल संचालित है।
सुविधा एक्सप्रेस की डायनामिक किराया श्रेणी बन्द कर उसे सर्वसाधारण मेल/एक्सप्रेस या सुपरफास्ट श्रेणी में बदलना यह आम रेल यात्रिओंके लिए राहत की बात है। दरअसल इतने लम्बे रूट की गाड़ियोंमे डायनामिक किराया श्रेणी से यात्री बुकिंग करवाना एक तरह से यात्रिओंके साथ भद्दा मजाक ही था। कई बार यह गाड़ियाँ आसमानी किरायोंके चलते खाली ही दौड़ती थी।
8 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2081
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल के अनूपपुर नई कटनी खण्ड पर, मुदरिया स्टेशन में रेल तिहरीकरण के कार्य हेतु तकनीकी रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। यह रेल ब्लॉक 12 से 21 जून 2024 तक जारी रहेगा। इस दौरान बिलासपुर – कटनी मार्गपर चलनेवाली 24 यात्री गाड़ियोंके फेरे रद्द किए जा रहे है और 2 यात्री गाड़ियाँ परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। आगे खबर विस्तार से,
ब्लॉक अवधि में पूर्णतः रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ :
1: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी – चंदिया रोड सवारी विशेष रद्द रहेगी।
2: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी सवारी विशेष रद्द रहेगी।
3: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी – चिरमिरी सवारी विशेष रद्द रहेगी।
4: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी – कटनी सवारी विशेष रद्द रहेगी।
5: दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी – अनूपपुर सवारी विशेष रद्द रहेगी।
6: दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर – चिरमिरी सवारी विशेष रद्द रहेगी।
7: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर – रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर – इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13: दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14: दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15: दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर – शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16: दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल – नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17: दिनांक 12, 14, 17 एवं 19 जून 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18: दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19: दिनांक 13 एव 17 जून 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ – रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20: दिनांक 14 एवं 18 जून 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर – लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21: दिनांक 12 एवं 19 जून 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22: दिनांक 13 एवं 20 जून 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23: दिनांक 16 जून 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24: दिनांक 17 जून 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परावर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ :
1: दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी गोंदिया प्रतिदिन एक्सप्रेस कटनी से आगे परावर्तित मार्ग, जबलपुर, नैनपुर होकर गोंदिया पहुँचेंगी।
2: दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया बरौनी प्रतिदिन एक्सप्रेस गोंदिया से कटनी के बीच परिवर्तित मार्ग नैनपुर, जबलपुर होते हुए कटनी पहुँचेंगी और उससे आगे अपने नियमित मार्ग से बरौनी को जाएगी।
उपरोक्त दिनोंमें गाड़ी संख्या 15231/32 बरौनी गोंदिया बरौनी प्रतिदिन एक्सप्रेस गोंदिया से कटनी के बीच के सभी स्टापेजेस के लिए रद्द समझी जाएगी।
7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
पश्चिम रेल वR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 233 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल ही चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 233 गाड़ियोंकी सूची, इसके साथ ही पश्चिम रेल में छोटी लाइनोंकी गाड़ियाँ भी परिचालित है। मीटर गेज की 16 और नैरो गेज की 04 गाड़ियोंको भी अब नियमित गाड़ी क्रमांक मिलने जा रहे है।
7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
लखनऊ, ऐशबाग से माणकनगर के बीच नए रेल मार्ग का परीक्षण दिनांक 09 जून से किया जा रहा है। यह कार्य 14 जून 2024 तक चलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी, ऐसे परिपत्रक जारी किया है। यात्रीगण को सूचित किया जाता है, कृपया गाड़ियोंके JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि समझे और उसके अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें।