Uncategorised

भुसावल मण्डल में कुछ गाड़ियोंकी समयसारणी में बदलाव किया गया

3 जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल भुसावल मण्डल की ओरसे यात्रीगण को सूचित किया जाता है, निम्नलिखित आठ गाड़ियोंके समयसारणी में दिनांक 01 जून 2024 से बदलाव किया गया है। संशोधित समय निम्नप्रकार है,

Uncategorised

रेलवे में अवैध यात्रियोंकी रोकथाम करना इतना सहज है?

2 जून 2024, रविवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

आजकल भारतीय रेल की सबसे बड़ी और विकराल समस्या है, अवैध यात्री। आप और हम जानते है, भारतीय रेल में अनारक्षित एवं आरक्षित कोच, इस तरह यात्री टिकटोंका वर्गीकरण किया हुवा है। अनारक्षित टिकट में केवल द्वितीय श्रेणी का टिकट उपलब्ध है, जिसे आम तौर पर ‘जनरल’ टिकट कहा जाता है। वहीं आरक्षित टिकट में शयनयान स्लिपर, द्वितीय श्रेणी सिटिंग यह ग़ैरवातानुकूलित और थ्री टियर, इकोनोमी, चेयर कार, टु टियर, प्रथम श्रेणी इत्यादि वातानुकूलित कोच उपलब्ध है। आरक्षित आसन व्यवस्थामे आगे गाड़ियोंके भी कई प्रकार है। मगर मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट यह दो प्रकार ऐसे है, जिनमे अनारक्षित एवं आरक्षित यह दोनोंही प्रकार के वर्ग, श्रेणियोंके टिकट उपलब्ध कराए गए है।

देश मे भारतीय रेल यह आम जनजीवन का सर्वाधिक सुलभ एवं सरल यातायात साधन है। उसमें उपनगरीय रेल क्षेत्र को अलाहिदा रखा जाए तो अमूमन 90% गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट श्रेणी की है जो हम भारतीय रेल यात्रिओंकी जीवन-वाहिनी है। एक आम भारतीय वर्ष में एखाद या दो बार लम्बी रेल यात्रा करता होगा पर 200 से 500 किलोमीटर की यात्रा उसे महीने में भी कई बार करने का योग आ जाता है। और इस तरह की रेल यात्रा के लिए उसका साधन है, यह मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गाड़ियाँ।

किसी आम रेल यात्री को अपनी इस कामकाजी या जरूरत की रेल यात्रा के लिए लगभग शॉर्ट नोटिस पर याने अचानक ही निकलना पड़ता है, जिसके लिए उसे रेलवे में आरक्षित टिकट कदापि ही मिल पाता है, चाहे रेल विभाग की तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकटोंकी व्यवस्थाए ही क्यों न हो। उसे केवल ‘जनरल’ याने अनारक्षित टिकट का ही सहारा होता है। अब आगे रेल यात्रा की अवस्था यह है, अनारक्षित टिकट अमर्याद संख्या में बेचे जाते है और उस मुकाबले अनारक्षित यात्री कोच इन मेल/एक्सप्रेस या सुपरफास्ट गाड़ियोंकी बदली हुई कोच संरचना में, पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नही कराए जाते है। आजकल इनकी संख्या घटते घटते, पूरे गाड़ी संरचना में महज 2 या 3 कोच इतनी रह गई है।

ऐसी हालत में अनारक्षित कोचों में ठूँस ठूँस कर भरी भीड़ से घबराया, एक आम जरूरतमंद यात्री अपनी शर्म और गैरत से मरते, डूबते और डरते हुए आरक्षित शयनयान के कोच में, दरवाजोंके पास, पायदानों पर अपनी यात्रा से पार पाने का प्रयत्न करता है और यही है आजकल का भारतीय रेल का अवैध यात्री!

बिना टिकट या बिना वैध टिकट के यात्रा करने का आदी नही होने के कारण टिकट जाँच दल के पकड़ में वह बड़ी सहजता से आ जाता है। अपनी मजबूरियों का लाख रोना रोकर, दण्ड की रकम चुकाकर यह रेल यात्री अपनी रेल यात्रा निपटता है। यह वाकया कभी कभी इस तरह भी होता है, की उसका किसी टिकट जाँच दल से सामना नही होता और वह अपनी मजबूरी में की गई अवैध (?) रेल यात्रा बिना किसी दण्ड को चुकाए पूर्ण कर लेता है। जब ऐसा कई बार होता है और उसे इस बात की आदत हो जाती है, कोई टिकट जाँच दल हर रोज, हर बार नही आता और वह धीरे धीरे आदतन अवैध यात्री बनते चला जाता है।

हाल ही में हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा, रेल विभाग अवैध, आदतन बिना टिकट यात्रिओंकी तस्वीर रेलवे स्टेशनोंपर लगवाए। हमने एक आम भारतीय रेल यात्री की अवैध यात्रा करने की बाध्यता को विस्तृत तरीक़े से रखा। अब आप बताइए, क्या इतनी सहज है, अवैध यात्रिओंकी रोकथाम?

Uncategorised

द म रे SCR के बल्हारशाह – काजीपेट खण्ड पर 20 दिनों का रेल ब्लॉक ; करीबन 80 गाड़ियोंके फेरे रहेंगे बाधित!

2 जून 2024, रविवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग पर बल्हारशाह – काजीपेट खण्ड का रेल तिहरीकरण कार्य ज़ोरोंसे चल रहा है। इस कार्य मे असिफाबाद रोड से रेचनी रोड के 14 किलोमीटर सेक्शन का रेल तिहरीकरण का तकनीकी कार्य हेतु लगभग 20 दिनोंतक, दिनांक 17 जून 2024 से 06 जुलाई 2024 तक निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित हो रही है। जिसमें 34 नियमित यात्री गाड़ियाँ कुछ तिथियोंके लिए नही चलेंगी। 45 विशेष गाड़ियोंके कुछ फेरे रद्द किए जाएंगे तो कुछ गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग से परिवर्तित होकर गन्तव्य तक पहुंचाई जाएंगी।

नियमित चलनेवाली 34 यात्री गाड़ियोंके फेरे निम्नलिखित तिथियोंमे रद्द किए जा रहे है। (JCO – जर्नी कमिन्स ऑन – का अर्थ है, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि।)

मार्ग पर चलनेवाली 45 विशेष गाड़ियोंके फेरे, निम्नलिखित तिथियोंमे रद्द किए जा रहे है।

निम्नलिखित 12 पार्सल गाड़ियाँ निर्देशित तिथियोंपर नही चलेंगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :

परावर्तित मार्ग (विजयवाड़ा – दुव्वाड़ा – विजयनगरम – रायागड़ा – रायपुर – नागपुर ) से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ –

परावर्तित मार्ग (सिकंदराबाद / काचेगुड़ा – निजामाबाद – मुदखेड़ – पिम्पलकुट्टी – माज़री) से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ –

यात्रीगण उपरोक्त अवधि में, इस रेल मार्ग से यात्रा का नियोजन कर रहे है तो निम्नलिखित परिपत्रक को समझे और विस्तृत जानकारी हेतु रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें।

Uncategorised

इन्दौर – बान्द्रा टर्मिनस के बीच विशेष गाड़ी के 2 -2 फेरे

1 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

यात्री सुविधाओं के मद्देनजर, पश्चिम रेलवे ने इन्दौर – बान्द्रा टर्मिनस के बीच विशेष गाड़ी के 2 -2 फेरे चलाने की सूचना जारी की है। उक्त फेरोंके लिए विशेष यात्री किराया लागू रहेगा।

09048/47 इन्दौर बान्द्रा टर्मिनस इन्दौर विशेष

09048 इन्दौर से दिनांक रविवार 02 एवं मंगलवार 04 जून 2024 को बान्द्रा टर्मिनस के लिए शाम 19:15 को रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।

09047 बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 03 सोमवार एवं 05 बुधवार जून 2024 को दिन में 11:50 को रवाना होगी और अगले दिन अल-सुबह 4:40 को इन्दौर पहुँचेंगी।

Uncategorised

कोंकण रेल का ‘मान्सून टाइम टेबल’; 10 जून से 31 अक्टूबर के अवधि के लिए लागू हो जाएंगे

1 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल में कोंकण रेलवे ऐसा विभाग है जहाँ बरसाती मौसम में रेल गाड़ियोंकी समयसारणी 10 जून से 31 अक्टूबर तक, प्रतिवर्ष बदलती है। चूँकि इस क्षेत्र में पूरा पहाड़ी इलाका है और चट्टानों के खिसकने की सम्भवनाओंके चलते यात्री गाड़ियोंको नियंत्रित कर चलाया जाता है। इन लगभग पाँच महीनोंके लिए कोंकण रेल की समयसारणी नियंत्रित स्वरूप में रहती है। आइए इस वर्ष की मॉनसून समयसारणी देखते है,

सूची

1: 12432/31 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन त्रिसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस

2: 16333/34 वेरावळ तिरुवनंतपुरम वेरावळ साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 16335/36 गांधीधाम नागरकोईल गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 16337/38 ओखा एर्नाकुलम ओखा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 19260/59 भावनगर कोचुवेली भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस

6: 22654/53 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 22656/55 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

8: 12978/77 अजमेर एर्नाकुलम अजमेर मरूसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस

9: 12618/17 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्विप एक्सप्रेस

10: 12218/17 चंडीगढ़ कोचुवेली चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक केरल सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस

11: 22660/59 योगनगरी ऋषिकेश कोचुवेली योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस

12: 12484/83 अमृतसर कोचुवेली अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस

13: 20910/09 पोरबंदर कोचुवेली पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस

14: 20932/31 इन्दौर कोचुवेली इन्दौर साप्ताहिक एक्सप्रेस

15: 19578/77 जामनगर तिरुनेलवेली जामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

16: 16345/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस तिरुवनंतपुरम लोकमान्य तिलक टर्मिनस नेत्रावती एक्सप्रेस

17: 12284/83 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

18: 16311/12 श्रीगंगानगर कोचुवेली श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस

19: 22634/33 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

20: 20824/23 गांधीधाम तिरुनेलवेली गांधीधाम साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस

21: 12201/02 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस

22: 22113/14 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

23: 22150/49 पुणे एर्नाकुलम पुणे वाया पनवेल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

24: 12223/24 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एर्नाकुलम लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित दुरन्तो एक्सप्रेस

25: 11097/98 पुणे एर्नाकुलम पुणे वाया मिरज, लौंडा साप्ताहिक पूर्णा एक्सप्रेस

26: 10215/16 मडगांव एर्नाकुलम मडगांव साप्ताहिक एक्सप्रेस