10 अप्रैल 2024, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2080
01091/92 खण्डवा सनावद खण्डवा मेमू विशेष जिसका 12 मार्च से शुभारंभ किया गया था और 12 अप्रैल तक परिचालित रखने की सूचना थी। आज क्षेत्रीय उपभोक्ता समिति के सदस्य माननीय मनोज सोनी ने इसके फेरोंको 16 जुलाई 2024 तक बढाए जाने की खबर दी।
यह गाड़ी यथावत, उसी समयसारणी एवं प्रत्येक सप्ताह में पाँच दिन अपने फेरे करती रहेंगी। आगे मनोज जी ने इस बात की भी पुष्टि की है, यात्रिओंके आग्रहपर इस गाड़ी को सप्ताह में पाँच दिन की जगह प्रतिदिन चलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मेमू रैक की कमी के चलते यह गाड़ी रैक रखरखाव हेतु प्रतिदिन चलाना सम्भव नही हो पा रहा है। रेल अधिकारियोंसे चर्चा के दौरान उपरोक्त जानकारी मिली है।
14 से 17 अप्रैल के दौरान 10 गाड़ियाँ रद्द, 05 गाड़ियोंके मार्ग बदलेंगे।
09 अप्रैल 2024, मंगलवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल्वेमे मुम्बई – भुसावल मार्ग पर चालीसगांव स्टेशनपर रेल तिहरीकरण के तकनीकी कार्य हेतु दिनांक 14, 15 एवं 16 अप्रैल को रेल ब्लॉक लिए जाने का नियोजन है।
तिथिनुसार रेल ब्लॉक में गाड़ियोंके आवागमन पर निम्नलिखित असर होने जा रहा है।
दिनांक 15 अप्रैल,मुम्बई भुसावल डाउन मार्ग
सुबह 7:00 से 9:30
कोई मेल/एक्सप्रेस पर असर नही, मालगाड़ी मन्द गती से चलाई जाएगी।
दोपहर 12:00 से 14:30 भुसावल – मुम्बई अप मार्ग
कोई मेल/एक्सप्रेस पर असर नही, मालगाड़ी मन्द गती से चलाई जाएगी।
मुम्बई, मनमाड़ से भुसावल की ओर आनेवाली, डाउन मार्ग की आठ यात्री गाड़ियाँ 15 मिनट से 120 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
भुसावल से मनमाड़, मुम्बई की ओर जानेवाली अप मार्ग की चार यात्री गाड़ियाँ 60 मिनट से लेकर 255 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
रद्द एवं मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :
पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :
1: 11113 देवलाली भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल
2: 11114 भुसावल देवलाली एक्सप्रेस दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल
3: 11120 भुसावल इगतपुरी एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल
4: 11119 इगतपुरी भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल
5: 11011 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस धुळे एक्सप्रेस दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल
6: 11012 धुळे मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल
7: 01211/12 बड़नेरा नासिक रोड बड़नेरा मेमू विशेष एक्सप्रेस दिनांक 14, 15 एवं 16 अप्रैल
8: 01304/01307 धुळे चालीसगांव धुळे मेमू एक्सप्रेस दिनांक 16 अप्रैल
मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :
1: 12168 बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 15/4/2024, बनारस से भुसावल अपने नियमित मार्ग से आने के बाद, भुसावल से आगे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक परावर्तित मार्ग, जलगाँव, उधना, वसई रोड, दिवा होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। नासिक रोड, कल्याण नही जाएगी।
2: 12880 भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 15/4/2024, भुवनेश्वर से भुसावल अपने नियमित मार्ग से आने के बाद, भुसावल से आगे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक परावर्तित मार्ग, जलगाँव, उधना, वसई रोड, दिवा होकर ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण नही जाएगी।
3: 12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 15/4/2024, पाटलिपुत्र से भुसावल अपने नियमित मार्ग से आने के बाद, भुसावल से आगे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक परावर्तित मार्ग, जलगाँव, उधना, वसई रोड, दिवा होकर ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण नही जाएगी।
4: 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस JCO 15/4/2024, गोरखपुरसे भुसावल अपने नियमित मार्ग से आने के बाद, भुसावल से आगे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक परावर्तित मार्ग, जलगाँव, उधना, वसई रोड, दिवा होकर ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। नासिक रोड, कल्याण नही जाएगी।
5: 11060 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस JCO 15/4/2024, छपरा से भुसावल अपने नियमित मार्ग से आने के बाद, भुसावल से आगे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक परावर्तित मार्ग, जलगाँव, उधना, वसई रोड, दिवा होकर ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण नही जाएगी।
08 अप्रैल 2024, सोमवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080
01067 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिनांक 09 अप्रैल 2024 से 28 मई 2024 तक, प्रत्येक मंगलवार को करीमनगर के लिए रवाना होगी और वापसी में 01066 करीमनगर से दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 29 मई 2024 तक, प्रत्येक बुधवार को मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए रवाना होगी।
04811 भगत की कोठी से दिनांक 18 एवं 27 अप्रैल 2024 को, कोयम्बटूर के लिए रवाना होगी और वापसी में 04812 कोयम्बटूर से दिनांक 22 अप्रैल एवं 01 मई 2024 को, भगत की कोठी के लिए रवाना होगी।
07517 सिकन्दराबाद से दिनांक 17 अप्रैल 2024 से 29 मई 2024 तक, प्रत्येक बुधवार को नागरसोल के लिए रवाना होगी और वापसी में 07518 नागरसोल से दिनांक 18 अप्रैल 2024 से 30 मई 2024 तक, प्रत्येक गुरुवार को सिकन्दराबाद के लिए रवाना होगी।
07053 काचेगुड़ा से 13, 20 एवं 27 अप्रैल को लालगढ के लिए रवाना होगी और वापसी में 07054 लालगढ से 16, 23 एवं 30 अप्रैल को काचेगुड़ा के लिए रवाना होगी।
07 अप्रैल 2024, रविवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल ने अपने यात्रिओंके सुविधा हेतु गर्मी की छुट्टी में 5 जोड़ी विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है। यात्रीगण ज्ञात रहे, निम्नलिखित गाड़ियाँ TOD, ट्रेन्स ऑन डिमाण्ड अर्थात अतिरिक्त यात्री किराया गाड़ियाँ रहेंगी।
संक्षिप्त लेखाजोखा
01: 01471/72 पुणे दानापुर पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष (04 फेरे)
2: 01079/80 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मऊ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (02 फेरे)
3: 01165/66 नागपुर पुणे नागपुर द्विसाप्ताहिक वातानुकूल विशेष (19 फेरे)
4: 01491/92 पुणे हज़रत निजामुद्दीन पुणे वाया वसई रोड, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर साप्ताहिक विशेष(12 फेरे)
01491 – पुणे से दिनांक 12/4/2024 से 28/6/2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को और वापसी में 01492 हज़रत निजामुद्दीन से 13/4/2024 से 29/6/2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होंगी।
विशेष जानकारी, उपरोक्त सभी गाड़ियाँ यज्ञपी TOD है, पूर्णतः आरक्षित है, मगर जिन गाड़ियों की कोच संरचना मे एसएलआर, जनरेटर वैन, द्वितीय श्रेणी कोच जुड़े है उनमें सुपरफास्ट किराया श्रेणीकी साधारण टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति है।