Stories/ News Alerts

Uncategorised

सर्वसाधारण यात्रिओंकी  ‘अमृतभारत’ का सामान्य कोच संरचना का ओहदा छीना जा रहा है।

30 सितम्बर 2025, मंगलवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल अपने कार्यकाल में जनसामान्यों की सेवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की यात्री गाड़ियाँ चलाती है। जिनमे जनसाधारण एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, जनशताब्दी, गरीबरथ एक्सप्रेस नामक यात्री सेवाएं है। जनसाधारण और अंत्योदय पूर्णतः ग़ैरवातानुकूलित यात्री गाड़ियाँ है तो जनशताब्दी में एखाद कोच वातानुकूलित चेयर कार का होता है। वहीं गरीबरथ पूर्णतः वातानुकूलित मगर रियायती किराया दर में उपलब्ध होती है। इन्ही जनसामान्य यात्रिओंके लिए रेल की संकल्पना में ‘अमृतभारत एक्सप्रेस’ गाड़ी का प्रयोग लाया गया।

यह ‘अमृतभारत’ गाड़ियाँ पूर्णतः ग़ैरवातानुकूलित कोच से संचालित की जानी थी। इस के बीस/बाईस कोच की रैक संरचना में भी आठ स्लिपर तो बारह अर्थात डेढ़ गुना द्वितीय साधारण कोच लगाए जाते है। संकल्पना यह थी, नई वन्देभारत प्रीमियम गाड़ी के सामने जनसामान्य यात्रिओंको भी कम किराया दरों की श्रेणी की कोई प्रीमियम सेवा मुहैय्या कराई जाए। खैर यह गाड़ी वन्देभारत की तरह ट्रेन सेट तो थी नही मगर दोनों सिरों पर लोकोमोटिव लगाकर उसे ट्रेन सेट बनाया गया। वन्देभारत गाड़ी के वातानुकूल को छोड़ अमूमन सारी अत्याधुनिक सुविधाओं को इन गाड़ियोंमें लाया गया।

अब तक भारतीय रेल पर पन्धरह जोड़ी अमृतभारत गाड़ियाँ चलाई जा रही है। गौरतलब यह है, इन पंधरह गाड़ियोंमें से केवल दो गाड़ियाँ, ब्रम्हपुर – उधना और मालदा बंगालुरु अमृतभारत एक्सप्रेस है, जो बिहार राज्य से नही गुजरती या उसका गन्तव्य बिहार राज्य से अलग है। अमृतभारत एक्सप्रेस यह बिहार राज्य की मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके लिए पर्यायवाची शब्द बन गया है। आप खुद सूची देख लीजिए,

  1. दरभंगा – आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  2. सहरसा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  3. राजेन्‍द्रनगर टर्मिनल – नई दिल्‍ली प्रतिदिन अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  4. बापूधाम मोतिहारी – आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  5. दरभंगा – गोमतीनगर अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  6. मालदा टाउन – गोमतीनगर अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  7. सीतामढ़ी – दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  8. गया – दिल्‍ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  9. जोगबनी – ईरोड – जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस
  10. सहरसा- छैहरटा (अमृतसर)- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस
  11. मालदा टाउन – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
  12. ब्रह्मपुर – उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस
  13. मुज़फ़्फ़रपुर – चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  14. छपरा – दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस
  15. दरभंगा – मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस

खैर, मूल मुद्दा कुछ अलग ही है, भारतीय रेल ने अमृतभारत एक्सप्रेस के रैक में सीरीज 1, 2 बनाई थी। जिनमे उन्हें लगातार अपग्रेड आवृत्ति में लाया गया। अब अमृतभारत एक्सप्रेस की सीरीज 3 लाई जा रही है। यह वह सीरीज है, जिसमे अमृतभारत एक्सप्रेस की मूल संकल्पना को ध्वस्त कर दिया है। यह गाड़ी अब जनसामान्य यात्रिओंकी न रह कर सर्वसाधारण मेल/एक्सप्रेस की कोच संरचना वाली गाड़ी बनकर रह जाएगी। रेल मुख्यालय से जारी, निम्नलिखित आदेश देखिए

अब अमृतभारत 3.0 सीरीज की कोच संरचना में 02 एसएलआर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 06 स्लिपर के साथ साथ 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 वातानुकूलित पेंट्रीकार जोड़ी जाएगी।

जहाँ 12 कोच द्वितीय साधारण थे उस की संख्या घटा कर 04 कर दी गई। 08 स्लिपर को 06 में बदल दिया गया। बताइए, यह अब अमृतभारत कहा रह गई? यह कोच संरचना तो मानकीकरण किए गए मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ियोंकी तरह ही है।

आपको हमसफर एक्सप्रेस गाड़ियाँ पता है न? वहीं वातानुकूलित थ्री टियर कोच की संरचना मगर किराए, सामान्य किराया तालिका से 10 प्रतिशत ज्यादा। यह अमृतभारत 3.0 में भी होने जा रहा है। पहले ही उनकी किराया तालिका अन्य मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंसे अलग है। अमृतभारत गाड़ियोंका बेसिक किराया मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके किरायों से 10-11% ज्यादा है।

इसका जाड़ा जाड़ा अर्थ यह निकाला जाए तो कोई भी नई गाड़ी ‘अमृतभारत 3.0’ कोच संरचना में चलेगी तो उसकी कोच संरचना जनसामान्य यात्रिओंके लिए घटाकर नियमित मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियोंकी तरह मिश्र श्रेणियोंकी होगी। साथ ही उसमे अमृतभारत एक्सप्रेस की किराया श्रेणी का लगभग 10% ज्यादा वाला किराया चुकाना होगा। फिर से किराया बढ़ाने का जुगाड़ फार्मूला! 😊

Uncategorised

नागपुर के लिए रेल विभाग की धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस विशेष गाड़ियोंके कुल 20 फेरे

29 सितम्बर 2025, सोमवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

नागपुर का दशहरा याने धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और इसके लिए लाखों भीम अनुयायी नागपुर के दीक्षाभूमि क्षेत्र पर अपने दैव, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के धम्म प्रवर्तन दिन की याद में जुटते है। रेल विभाग ने यात्रिओंकी भारी माँग के मद्देनजर विशेष गाड़ियोंकी व्यवस्था की है, जो निम्नलिखित है।

01215/16 पुणे नागपुर पुणे विशेष (1-1 फेरा)

01215 विशेष पुणे से 01 अक्टूबर को रवाना होगी और वापसी में 01216 विशेष नागपुर से 02 अक्टूबर को रवाना होगी।

कोच संरचना : 18 स्लिपर/द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

स्टोपेजेस : पुणे, दौंड कॉर्ड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, चालीसगांव, पाचोरा, जळगाव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा, अजनी, नागपुर

01217/18 नासिक रोड – नागपुर – नासिक रोड मेमू विशेष (3-3 फेरे)

01217 विशेष नासिक रोड से दिनांक 01, 02 एवं 03 अक्टूबर को रवाना होगी और वापसी में 01218 विशेष नागपुर से 02, 03 एवं 04 अक्टूबर को रवाना होगी।

08 कोच मेमू द्वितीय साधारण सिटिंग

स्टोपेजेस : नासिक रोड, मनमाड़, चालीसगांव, पाचोरा, जळगाव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा, अजनी, नागपुर

01019/20 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (1-1 फेरा)

01019 विशेष मुम्बई से 01 अक्टूबर को रवाना होगी और वापसी में 01020 विशेष नागपुर से 02 अक्टूबर को रवाना होगी।

कोच संरचना : 18 स्लिपर/द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

स्टोपेजेस : मुम्बई, दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, चालीसगांव, पाचोरा, जळगाव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा, अजनी,नागपुर

01131/32 नागपुर अकोला नागपुर विशेष (1-1 फेरा)

01131 विशेष नागपुर से 02 अक्टूबर को रवाना होगी और वापसी में 01132 विशेष अकोला से 02 अक्टूबर को रवाना होगी।

स्टोपेजेस : नागपुर, अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामणगाँव, बड़नेरा, मूर्तिजापुर, अकोला

01214/13 नागपुर भुसावल नागपुर विशेष (3-3 फेरा)

01214 विशेष नागपुर से दिनांक 01, 02 एवं 03 अक्टूबर को रवाना होगी और वापसी में 01213 विशेष भुसावल से 02, 03 एवं 04 अक्टूबर को रवाना होगी।

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 ICF कोच

स्टोपेजेस : नागपुर, अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामणगाँव, बड़नेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल

01029/30 सोलापुर नागपुर सोलापुर विशेष (1-1फेरा)

01029 विशेष सोलापुर से 01 अक्टूबर को रवाना होगी और वापसी में 01030 विशेष नागपुर से 02 अक्टूबर को रवाना होगी।

कोच संरचना : 18 स्लिपर/द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

स्टोपेजेस : सोलापुर, कुरडुवाड़ी, दौंड कॉर्ड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, चालीसगांव, पाचोरा, जळगाव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा, अजनी, नागपुर

🚆 धम्म प्रवर्तन दिवस के लिए विशेष ट्रेन 🚆
(प्रेस विज्ञप्ति – दक्षिण मध्य रेलवे, दिनांक 27 सितंबर 2025)

🔹 ट्रेन विवरण:
1️⃣ 07083 बीदर – अजनी
प्रस्थान: 20:45 बजे | आगमन: 11:50 बजे (अगले दिन) | दिनांक: 01.10.2025

2️⃣ 07084 अजनी – बीदर
प्रस्थान: 23:50 बजे | आगमन: 13:30 बजे (अगले दिन) | दिनांक: 02.10.2025

मार्ग एवं पड़ाव:
🚉 07083/07084 बीदर – अजनी – बीदर: जहीराबाद, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, चार्लापल्ली, जनगांव, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मनचेरल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह।

Uncategorised

बिहार से एक और नई अमृतभारत घोषित : मुजफ्फरपुर – चारलापल्ली वाया पाटलिपुत्र, प्रयागराज छिंवकी, नागपुर, बल्हारशाह

28 सितम्बर 2025, रविवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2082

लीजिए, बिहार के लिए हैदराबाद सम्पर्क के हेतु एक साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस की घोषणा की गई है।

15293/94 मुजफ्फरपुर चारलापल्ली मुजफ्फरपुर साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

15293 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 14 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। वापसी में 15294 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को चारलापल्ली से रवाना होगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB अमृतभारत कोच

स्टोपेजेस : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, शिरपुर काग़जनगर, बेलमपल्ली, रामागुण्डम, पेड़ापल्ली, काजीपेट, चारलापल्ली

उद्धाटन फेरा : दिनांक 29 सितम्बर को गाड़ी क्रमांक 05253 से यह उद्धाटन फेरा गाड़ू मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी। उसकी समयसारणी निम्नलिखित है,

नियमित समयसारणी : 15293/94 अमृतभारत एक्सप्रेस की नियमित समयसारणी जो की मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर एवं चारलापल्ली से 16 अक्टूबर को शुरू होगी, निम्नप्रकार है।

Uncategorised

पश्चिम रेल की तीन जोड़ी और विशेष गाड़ियाँ। बान्द्रा से अयोध्या एवं लुधियाना और उधना – जयनगर

27 सितम्बर 2025, शनिवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

09095/96 बान्द्रा टर्मिनस अयोध्या कैंट बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (8-8 फेरे)

09095 विशेष दिनांक 01 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। वापसी में 09096 विशेष दिनांक 02 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 16 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

स्टोपेजेस : बान्द्रा टर्मिनस, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

09151/52 उधना जयनगर उधना अमृतभारत साप्ताहिक विशेष (1-1 फेरा)

09151 अमृतभारत विशेष दिनांक 30 सितम्बर को उधना से रवाना होगी वापसी में 09152 अमृतभारत विशेष दिनांक 01 अक्टूबर को जयनगर से रवाना होगी।

कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण, 08 स्लिपर, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB अमृतभारत कोच

स्टोपेजेस : उधना, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, शुजालपुर, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

09097/98 बान्द्रा टर्मिनस लुधियाना बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)

09097 विशेष दिनांक 05 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। वापसी में 09098 विशेष दिनांक 07 अक्टूबर से 02 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 13 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

स्टोपेजेस : बान्द्रा टर्मिनस, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, भरूच, August, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अम्बाला, सनेहवाल, लुधियाना

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

Uncategorised

राजस्थान को मिलेगी पहली अमृतभारत एक्सप्रेस

27 सितम्बर 2025, शनिवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

सर्व साधारण यात्रिओंके लिए ग़ैरवातानुकूलित प्रीमियम गाड़ी, अमृतभारत एक्सप्रेस अब राजस्थान को भी मिलने जा रही है। अजमेर से दरभंगा के बीच नई गाड़ी, अमृतभारत एक्सप्रेस का साप्ताहिक फेरा घोषित किया जा रहा है।

19623/24 मदार दरभंगा मदार साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

19623 अमृतभारत एक्सप्रेस मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 21:15 पर चलकर रविवार को 0:45 पर दरभंगा पहुँचेंगी। वापसी में 19624 अमृतभारत एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक रविवार को प्रातः 4:15 पर चलकर सोमवार को दोपहर 13:20 पर मदार पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण जनरल, 08 स्लिपर, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत कोच

स्टोपेजेस : मदार, किशनगंज, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मण्डावर महवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेण्ट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकता, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कामतौल, दरभंगा

संक्षिप्त समयसारणी :