Stories/ News Alerts

Uncategorised

व्यंग : रेल विभाग की अनूठी कार्यतत्परता; गाड़ियोंके नाम फलक बदलने की जरूरत ही नही रही।

06 सितम्बर 2025, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082

आपने कभी न कभी राज्य परिवाहन की बसों में या सार्वजनिक वाहनोंमें बसों के दरवाज़े में लटके बन्दे को आवाजें लगाते जरूर सुना होगा। दरअसल वह उसकी गाड़ी कहाँ जानेवाली है, उसकी जबानी पब्लिसिटी कर सवारियाँ इकठ्ठी करते रहता है। अर्थात भूले-भटके और अन्जान यात्रिओंको भी सुदूर से ही, यह अपने काम की गाड़ी है या नही समझ आ जाता है। वैसे बसों में गाड़ी कहाँ जानी है, उसका तख्ता भी फंसा होता है। भारतीय रेल भी अपने हर कोच पर और एसएलआर कोच पर, जो गाड़ी के दोनों सिरे पर होते है, गाड़ी का नाम, नम्बर और वह कहाँ से कहाँ तक की सेवा दे रही है, इसका तख़्ता लगाती है।

वैसे जहाँ से गाड़ी बनती है, उसकी मालिक क्षेत्रीय रेलवे उक्त गाड़ी का आने और जाने का एक बोर्ड बनाकर लगा देती है। उदाहरण के तौर पर 12105/12106 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – गोन्दिया – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस ऐसा बोर्ड मुम्बई से गाड़ी चलते वक्त लगाया होता है, जिसे गोन्दिया में बदलने की जरूरत नही पड़ती। यात्री बेचारा समझ लें, गाड़ी गोन्दिया जा रही है या रवाना हो रही है। मामला यहॉं तक ठीक है, यात्री दिशा या समयसारणी से समझ ही जाता है, गाड़ी कौनसी है। मगर दिक्कत तब आती है, जब कुछ ऐसे बोर्ड गाड़ियों पर लगते है जैसे वह पूरे देश भर घूमने जा रही हो। हम कुछ नमूने यहॉं जोड़ रहे है।

यह मध्य रेल के पुणे मण्डल की कार्य तत्परता है,

निम्नलिखित बोर्ड पर दस गाड़ियाँ अंकित है, यात्री समझ लें इनमेसे कौनसी उसकी गाड़ी हो सकती है। ☺️

ठीक इसी तरह यहॉं छह गाड़ियाँ अंकित है,

यह एक और नमूना है, सोलापुर से पुणे, पुणे से अमरावती, अमरावती से नागपुर ऐसे पढ़े या उल्टा नागपुर से अमरावती, अमरावती से पुणे या पुणे से सोलापुर? हैं?

और भाईसाहब, यह बोर्ड देखकर आप ने गाड़ी कौनसी है यह गेस कर लिया तो आपको अगली रेलवे समयसारणी कमिटी का चीफ गेस्ट बनने के लिए बिल्कुल पात्र रहेंगे।☺️

यह तत्परता सिर्फ मध्य रेल के पुणे मण्डल की मिल्कियत नही है, दक्षिण रेलवे भी ऐसे कारनामे करती है। देख लीजिए, यात्री सुविधा के लिए उन्होंने बाण भी बनाए है।

निम्नलिखित बोर्ड 11039/11040/ 01023/01024 अर्थात कोल्हापुर गोन्दिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एवं पुणे कोल्हापुर पुणे विशेष गाड़ी का संयुक्त बोर्ड है। परेशानी तब होती है, पुणे में 11039 कोल्हापुर गोन्दिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस एवं 01023 पुणे कोल्हापुर विशेष इन दोनों ही गाड़ियोंका पुणे से रवाना होने का समय लगभग एक सा है। महाराष्ट्र एक्सप्रेस से गोन्दिया जानेवाले यात्री बेचारे बोर्ड की समानता को देखते हुए कई बार पुणे कोल्हापुर विशेष में सवार हो जाते है।

यह बोर्ड गाड़ी उत्कृष्ट कोच संरचना में चलती थी तब का है, और नीचे दिया गया बोर्ड गाड़ी LHB संरचना में चलने लगी तब का है।

यात्री बेचारा अब सड़क परिवाहन की तरह गाड़ी में सवार यात्रिओंसे पूछ पूछ कर अपनी गाड़ी तय करता है, की वह सही गाड़ी में बैठ गया है।

यात्रिओंकी पुरजोर माँग है, रेल विभाग अपनी गाड़ियोंपर केवल वहीं लिखे बोर्ड चढ़ाए जहां जो गाड़ी हो। हमे गाड़ियाँ उनके रैक किन गाड़ियोंके साथ शेयर कर रही है, यह जानने की जरूरत नही है। रेल प्रशासन अपने कोचिंग कर्मचारियों से इतना सीधा काम तो अवश्य ही करवा सकती है।

(लेख में उधृत तस्वीरें, http://www.indiarailinfo.com से साभार)

Uncategorised

मध्य रेल CR की छुट्टी विशेष गाड़ियोंकी सुधारित सूची; अब 40 जोड़ी गाड़ियाँ घोषित

05 सितम्बर 2025, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

1: 01009/10 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 27/9 से 02/12 तक 20-20 फेरे

2: 01123/24 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 26/9 से 02/12 तक 20-20 फेरे

3: 01053/54 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 24/9 से 28/11 तक 20-20 फेरे

4: 01481/82 पुणे दानापुर पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष 26/9 से 03/12 तक 20-20 फेरे

5: 01431/32 पुणे ग़ाज़ीपुर सिटी पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष 26/9 से 30/11 तक 19-19 फेरे

6: 01043/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 30/9 से 26/11 तक 09-09 फेरे

7: 01431/32 पुणे हज़रत निजामुद्दीन पुणे साप्ताहिक विशेष 26/9 से 29/11 तक 10-10 फेरे

8: 01489/90 पुणे हज़रत निजामुद्दीन पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष 29/9 से 29/11 तक 18-18 फेरे

9: 01005/06 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कन्याकुमारी मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 24/9 से 27/11 तक 10-10 फेरे

10 : 01145/46 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आसनसोल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष 15/9 से 01/12 तक 22-22 फेरे

11 : 01433/34 पुणे सांगानेर पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष 25/9 से 01/12 तक 20-20 फेरे

12 : 01015/16 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 24/9 से 27/11 तक 10-10 फेरे

13 : 01065/66 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नारंगी मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 18/9 से 30/11 तक 11 -11 फेरे

14: 01405/06 कोल्हापूर कटिहार कोल्हापूर साप्ताहिक विशेष 14/9 से 02/12 तक 12-12 फेरे

15 : 01067/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनस करीमनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 30/9 से 26/11 तक 09-09 फेरे

16 : 01013/01014 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरू मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 27/9 से 30/11 तक 10 – 10 फेरे

17 : 01045/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या धाम  लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक अमृत भारत विशेष 30/9 से 26/11 तक 09-09 फेरे

18 : 01143/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन विशेष 25/9 से 01/12 तक 67-67 फेरे

19 : 01201/02 नागपूर पुणे नागपूर द्विसाप्ताहिक विशेष 29/9 से 28/11 तक 18-18 फेरे

20 : 01079/01080 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोरखपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन विशेष 25/9 से 02/12 तक 67 – 67 फेरे

21 : 01107/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस संतरागाछी  लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक  विशेष 16/9 से 27/11 तक 11-11 फेरे

22 : 01421/22 दौंड कलबुरगी दौंड अनारक्षित सप्ताह मे पाँच दिवसीय परिचालित विशेष 26/9 से 11/11 तक 48-48 फेरे

23 : 01425/26 दौंड कलबुरगी दौंड अनारक्षित  द्विसाप्ताहिक विशेष 25/9 से 30/11 तक 20-20 फेरे

24 : 01417/01418 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोल्हापुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 24/9 से 27/11 तक 10 – 10 फेरे

25 : 01105/01106 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस लातूर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 26/9 से 28/11 तक 10 – 10 फेरे

26 : 01209/10 नागपुर पुणे नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 27/9 से 30/11 तक 10-10 फेरे

27 : 01463/64 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेळी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक  विशेष दिनांक 25/9 से 29/11 तक 10-10 फेरे

28 : 02139/40 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नागपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 25/9 से 28/11 तक 10-10 फेरे

29 : 01205/06 पुणे दानापुर पुणे प्रतिदिन विशेष दिनांक 25/9 से 02/12 तक 67-67 फेरे

30 : 01415/16 पुणे गोरखपुर पुणे प्रतिदिन विशेष दिनांक 25/9 से 01/12 तक 67-67 फेरे

31 : 01207/08 नागपुर समस्तीपुर नागपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/9 से 27/11 तक 10-10 फेरे

32 : 01433/34 पुणे ढहर का बालाजी (जयपुर ) पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/9 से 27/11 तक 10-10 फेरे

33 : 01409/10 पुणे ढहर का बालाजी (जयपुर ) पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 23/9 से 29/11 तक 20-20 फेरे

34 : 01403/04 पुणे अमरावती पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 06/10 से 25/11 तक 08-08 फेरे

35 : 01179/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सावंतवाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 17/10 से 07/11 तक 04-04 फेरे

36 : 01429/30 लातूर हड़पसर लातूर सप्ताह में चार दिवसीय विशेष दिनांक 25/9 से 28/11 तक 35-35 फेरे

37 : 01439/40 पुणे सांतरागाछी पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 15/9 से 26/11 तक 11-11 फेरे

38 : 01049/50 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस खुर्दा रोड मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 27/9 से 24/11 तक 09-09 फेरे

39 : 01007/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लातूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/09 से 26/11 तक 10-10 फेरे

40 : 01209/10 कोल्हापुर कलबुर्गी कोल्हापुर सप्ताह में छह दिवसीय परिचालित विशेष दिनांक 24/9 से 30/11 तक 58-58 फेरे

Uncategorised

मध्य रेल के पुणे मण्डल ने छुट्टी विशेष गाड़ियोंके सन्दर्भ में परिपत्रक जारी किया

05 सितम्बर 2025, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

छुट्टी विशेष गाड़ियोंके आरक्षण खुलने की तिथियाँ

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR की छुट्टी विशेष 4 जोड़ी गाड़ियाँ

02 सितम्बर 2025, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

09619/20 अजमेर राँची अजमेर साप्ताहिक TOD विशेष

09619 अजमेर से दिनांक 26 सितम्बर से 28 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 23:05 को रवाना होकर रविवार सुबह 7:30 पर राँची पहुँचेंगी। वापसी में 09620 विशेष राँची से दिनांक 28 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 9:15 को रवाना होकर सोमवार शाम 18:35 पर अजमेर पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 01 वातानुकूलित टु टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

स्टोपेजेस : अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बरन, छाबड़ा गुग़ौर, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्यौहारी, बरगावा, सिंगरौली, ओबरा, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लाटेहार, टोरी, लोहरदगा, राँची

04725/26 हिसार खड़की (पुणे) हिसार साप्ताहिक TOD विशेष

04725 हिसार से दिनांक 12 ऑक्टोबर से 09 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को प्रातः 05:50 को रवाना होकर सोमवार सुबह 10:15 पर खड़की पहुँचेंगी। वापसी में 04726 विशेष खड़की से दिनांक 13 ऑक्टोबर से 10 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 17:00 को रवाना होकर मंगलवार रात 22:25 पर हिसार पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 01 वातानुकूलित टु टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

स्टोपेजेस : हिसार, सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मण्डी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरुच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, चिंचवड़, खड़की

04715/16 बीकानेर साईं नगर शिर्डी बीकानेर साप्ताहिक TOD विशेष

04715 बीकानेर से दिनांक 27 सितम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 13:30 को रवाना होकर रविवार शाम 19:00 पर शिर्डी पहुँचेंगी। वापसी में 04716 विशेष शिर्डी से दिनांक 28 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को शाम 19:35 को रवाना होकर मंगलवार प्रातः 5:00 पर बीकानेर पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

स्टोपेजेस : बीकानेर, श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, फतेहपुर शेखावटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, साईं नगर शिर्डी

04827/28 भगत की कोठी बान्द्रा टर्मिनस भगत की कोठी साप्ताहिक TOD विशेष

04827 भगत की कोठी से दिनांक 27 सितम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 11:30 को रवाना होकर रविवार सुबह 7:25 पर बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 04828 विशेष बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 28 सितम्बर से 28 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 को रवाना होकर सोमवार प्रातः 4:30 पर भगत की कोठी पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर/जनरेटर कार कुल 17 LHB कोच

स्टोपेजेस : भगत की कोठी, लुणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बाँध, पिंडवाड़ा, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरुच, सूरत, वापी, बोरीवली, बान्द्रा टर्मिनस

Uncategorised

मध्य रेल ने मुम्बई, पुणे, सोलापुर, भुसावल एवं नागपुर मण्डल में यात्री गाड़ियोंके 52 प्रयोगात्मक स्टोपेजेस जारी किए।

02 सितम्बर 2025, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

संक्रमण काल के बाद विविध स्टेशनोंपर यात्रिओंकी गाड़ियोंको लेकर स्टोपेजेस की माँग थी, उसी के मद्देनजर मध्य रेल प्रशासन ने अपने मुम्बई, पुणे, भुसावल, नागपुर एवं सोलापुर मण्डल पर कुछ गाड़ियोंको प्रयोगात्मक स्टोपेजेस शुरू करने का परिपत्रक जारी किया है। यात्रीगण से निवेदन है, उक्त स्टोपेजेस का उपयोग करें।

मुम्बई मण्डल :

भिवण्डी रोड : 16507/08 जोधपुर क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु जोधपुर एक्सप्रेस

इगतपुरी : 12105/06 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोन्दिया मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस, 12111/12 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमरावती मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अम्बा एक्सप्रेस, 12131/32 दादर साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस, 12187/88 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जबलपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीबरथ एक्सप्रेस

पेण : 10105/06 दिवा सावंतवाड़ी दिवा एक्सप्रेस

रोहा : 11003/04 दादर सावंतवाड़ी दादर तुतारी एक्सप्रेस

भुसावल मण्डल :

भादली : 59075/76 नंदुरबार भुसावल नंदुरबार सवारी

देवळाली : 12809/10 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल वाया नागपुर, 22537/38 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस

नागपुर मण्डल :

हिरदाग़ढ़ : 19343/44 नैनपुर इन्दौर नैनपुर पंचवैली एक्सप्रेस

जाम्बरा : 19343/44 नैनपुर इन्दौर नैनपुर पंचवैली एक्सप्रेस

पुणे मण्डल :

काष्टी : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

बेलवंडी : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

रांजणगांव रोड : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

सारोळा : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

अकोळनेर : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

विळद : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

वाम्बोरी : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

पढेगाँव : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

चितळी : 11409/10 दौंड निजामाबाद दौंड एक्सप्रेस

राहुरी : 11041/42 दादर साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस

विलवाडे : 11029/30 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोल्हापुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोयना एक्सप्रेस

सोलापुर मण्डल :

कलाली : 17029/30 विजयपुरा हैदराबाद विजयपुरा एक्सप्रेस

मारतुर : 17029/30 विजयपुरा हैदराबाद विजयपुरा एक्सप्रेस

मोहोळ : 12115/16 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सोलापुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सिध्देश्वर एक्सप्रेस

सभी स्टोपेजेस अमूमन सितम्बर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे, वैसे परिपत्रक में जारी होने की तिथियाँ अंकित की गई है।