02 अप्रैल 2023, रविवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080
अहं, इसे कोई अप्रैल – फुल वाला मज़ाक बिल्कुल न समझे, बल्कि हक़ीक़त में उत्तर रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दे, 12190 निजामुद्दीन जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस आज ही 02 अप्रैल से निजामुद्दीन से नियमित प्रस्थान समय 14:33 की जगह 1 घण्टा 40 मिनट जल्द याने 12:53 को छूट जाएगी और यह बदलाव स्थायी रूप से किया जा रहा है। हाँ, 12189 जबलपुर हज़रत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के परिचालन में कोई बदलाव नही किया गया है।
परिपत्रक में इस बदलाव का कारण परिचालन संबंधित, यह बताया गया है। जो निश्चित ही, हाल ही है नई परिचालित रानी कमलापति – हज़रत निजामुद्दीन – रानी कमलापति वन्देभारत एक्सप्रेस से जुड़ा है। खैर, कोई भी कारण हो, महाकौशल एक्सप्रेस की समयसारणी और आकर्षक, यात्रिओंके लिए उपयुक्त हो गयी। बस, गड़बड़ यह है, की पूर्वसूचना का वक्त बहुत कम है। चलिए, नई बदली समयसारणी देखते है।
1 अप्रैल 2023, शनिवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट और महबूबनगर (तेलंगाना) के बीच विशेष किराए पर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष चलाई जाएंगी। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम सुनील कुमार मीना के अनुसार इन गाड़ियोंका विवरण निम्नलिखित है:
गाड़ी क्रमांक 09575/09576 राजकोट महबूबनगर स्पेशल [12 फेरे]
09575 राजकोट – महबूबनगर विशेष 10 अप्रैल से लेकर 26 जून तक की अवधि के दौरान प्रत्येक सोमवार को राजकोट से दोपहर 13.45 को प्रस्थान करेगी और मंगलवार को शाम 19.35 बजे महबूबनगर पहुंचेंगी।
इसी प्रकार गाड़ी क्रमांक 09576 महबूबनगर – राजकोट विशेष दिनांक 11 अप्रैल से लेकर 27 जून तक की अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार को महबूबनगर से रात 21.35 को प्रस्थान करेगी और गुरुवार को प्रातः 05.00 बजे राजकोट पहुंचेंगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा, नांदेड़, मुदखेड़, धरमाबाद, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, मेडचाल, काचीगुड़ा, शादनगर और जाडचेर्ला स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
गाड़ी क्रमांक 09575 की आरक्षण बुकिंग 3 अप्रैल से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया NTES ऍप या रेल्वे वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
31 मार्च 2023, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080
अटकलोंके बाज़ार के बीच, आखिरकार यह परिपत्रक अंतिम एवं अधिकृत लग रहा है। 😊 जी! 02 अप्रैल से हज़रत निजामुद्दीन से और 03 अप्रैल से रानी कमलापति से देश की ग्यारहवीं वन्देभारत एक्सप्रेस नियमित रूप से चलने लगेगी।
20171 रानी कमलापति हज़रत निजामुद्दीन वन्देभारत एक्सप्रेस और 20172 हज़रत निजामुद्दीन रानी कमलापति वन्देभारत एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओंसे शनिवार छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलने वाली है। रेल और वन्देभारत के चहेतों की, देश की सबसे तेज, भोपाल – नई दिल्ली को जोड़नेवाली इन अपेक्षाओं पर फ़िलहाल तो खरी न उतरती, मध्यप्रदेश की पहली और देश की ग्यारहवीं वन्देभारत चलने को तैयार है। भले ही गति 160kmph चलेंगी मगर औसत गति 94 kmph रहनेवाली है और इस वजह से देश की पहली और अब तक भी सबसे तेज नई दिल्ली – वाराणसी वन्देभारत के गति मुकाबले में दूसरी ही रहेंगी।
30 मार्च 2023, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
आज भुसावल – भादली चौथी रेल लाइन की सुरक्षा जाँच शुरू मध्य रेल के CRS श्री मनोज अरोरा इन के निरीक्षण में शुरू हुई। सुबह भादली से भुसावल तक मोटर ट्रॉली निरीक्षण हुवा। और अभी दोपहर 15:30 को स्पीड ट्रायल की शुरवात हुई।
CRS स्पेशलस्पीड ट्रायल की तैयारी में…स्पीड ट्रायल शुरू
30 मार्च 2023, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
भुसावळ – भादली चौथी रेल लाईन कमीशन की जानी है, दरम्यान दि. 30 और 31 मार्च को निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेंगी।JCO का अर्थ है, जर्नी कमिन्स ऑन, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान की तिथि।
1) 22117 पुणे अमरावती साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द
2) 22118 अमरावती पुणे साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को रद्द,
3) 20925 सूरत अमरावती त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.30 & 31 मार्च को रद्द
4) 20926 अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च & 01 एप्रिल को रद्द
5) 01135/36 भुसावळ दौंड भुसावळ साप्ताहिक मेमु JCO दि.30 मार्च को रद्द
6) 11025 पुणे भुसावळ हुतात्मा प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 & 31 मार्च को रद्द
7) 11026 भुसावळ पुणे प्रतिदिन हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च & 01 एप्रिल को रद्द
8) 01365 भुसावळ बडनेरा प्रतिदिन मेमू जको दि.31 मार्च को रद्द
9) 01366 बडनेरा भुसावळ प्रतिदिन मेमू JCO दि.30 मार्च को रद्द
10) 11115/16 भुसावळ ईटारसी प्रतिदिन मेमु JCO दि.30 मार्च को रद्द
11) 19005 सूरत भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को रद्द (सूरत से नरडाणा तक आएगी, आगे भुसावळ तक रद्द)
12) 19006 भुसावळ सूरत एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द (नरडाणा से सूरत के बीच चलेगी)
13) 11113/14 भुसावळ देवळाली भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द
14) 11127 भुसावळ कटनी एक्सप्रेस JCOदि.30 मार्च को रद्द
15) 11128 कटनी भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द
16) 22137 नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द
17) 22138 अहमदाबाद नागपुर त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा JCO दि.30 मार्च को रद्द,
18) 22141 पुणे नागपुर साप्ताहिक हमसफर JCO दि.30 मार्च को रद्द
19) 22142 नागपुर पुणे साप्ताहिक हमसफ़र JCO दि.31 मार्च को रद्द
20) 11119/20 भुसावळ ईगतपुरी भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द
21) 11121/22 भुसावळ वर्धा भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द
22) 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द,
23) 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द
24) 12187 जबलपुर मुंबई गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द
25) 12188 मुंबई जबलपुर गरीबरथ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को रद्द
निम्नलिखित गाड़ियाँ भुसावल जंक्शन होकर नही चलेगी, अपने नियमित मार्ग के बदले, परावर्तित मार्ग से अपने गन्तव्य स्टेशन पर पहुंचेगी।
1) 12618/12617 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन मंगला प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च रोजी (दोनों दिशाओं के प्रस्थान स्टेशन से) भोपाल से पनवेल के बीच परावर्तित मार्ग निशातपुरा,संत हिरदाराम नगर, वडोदरा, सूरत, बोरिवली, पनवेल से चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : इटारसी, खण्डवा, बुरहानपुर, भुसावल, मनमाड़, नासिक, कल्याण
2) 20904 बनारस एकतानगर साप्ताहिक महामना एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 मार्च इटारसी से वडोदरा के बीच निशातपुरा,संत हिरदाराम नगर, वडोदरा मार्ग पर परावर्तित रहेगी।। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत भरूच.
3) 12715 नांदेड अमृतसर सचखंड प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 एवं 31 मार्च को पूर्णा से खंडवा के बीच परावर्तित मार्ग अकोला,भुसावळ कॉर्ड लाईन,मलकापुर,खंडवासे चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : परभणी, सेलू, जालना, संभाजिनगर, मनमाड, चलिसगाव, जलगांव, भुसावल
4) 12716 अमृतसर नांदेड सचखंड प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.29 एवं 30 मार्च को अपने नियमित मार्ग भुसावळ,मनमाड की जगह परावर्तित मार्ग मलकापुर,भुसावळ कॉर्ड लाईन,अकोला होकर चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, जलगाँव, चालीसगांव, मनमाड, संभाजिनगर, जालना, सेलू, परभणी
5) 12655/12656 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को दोनों ही दिशाओंमे मलकापुर से वडोदरा के बीच परावर्तित मार्ग छायापुरी,रतलाम,भोपाळ,खंडवा,भुसावळ कॉर्ड लाईन से चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल,जलगांव, धरनगांव, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत, अंकलेश्वर
6) 19045 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को सूरत से इटारसी के बीच परावर्तित मार्ग वडोदरा, रतलाम, संत हिरदाराम नगर होकर चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बरहांपुर, खंडवा हरदा
7) 22688 वाराणसी म्हैसुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च रोजी खंडवा से मनमाड के बीच परावर्तित मार्ग भुसावल कॉर्ड अकोला, परभणी, अंकाई, मनमाड,अंकाई होकर चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल
8) 12629 यशवंतपुर निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक कर्नाटक संपर्कक्रांती एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को परावर्तित मार्ग कल्याण, बोरिवली, सूरत, रतलाम, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा होकर चलेगी स्किप्ड स्टेशन्स : मनमाड भुसावल, इटारसी, भोपाल
8) 12534 मुम्बई लखनऊ पुष्पक प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च कल्याण से भोपाल के बीच बोरिवली,सूरत,रतलाम,संत हिरदाराम नगर,निशातपुरा मार्ग पर परावर्तित रहेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : नासिक, मनमाड भुसावलखंडवा, इटारसी, रानी कमलापति
9) 11427 पुणे जसीडिह साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च पुणे से कटनी के बीच लोणावळा, बोरिवली, वडोदरा, नादियाड, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा ,बीना, कटनी परावर्तित मार्ग से चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : दौंड कॉर्ड, अहमदनगर कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर
10) 15029 गोरखपुर पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को बीना से परावर्तित मार्ग कटनी, निशातपुरा, संत हिरदाराम नगर, नादियाड, वडोदरा, बोरिवली, लोणावळा होकर पुणे पहुचेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर
11) 22687 म्हैसुर वाराणसी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को परावर्तित मार्ग दौंड, पुणे, लोणावळा, बोरिवली, वडोदरा, नादियाड, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना होकर चलेगी स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, इटारसी