Stories/ News Alerts

Uncategorised

‘वन्देभारत’ एक्सप्रेस गाड़ियोंका अब तक का गुणा-गणित!

21 मार्च  2023, मंगलवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2079

वन्देभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल की महत्वाकांक्षी परियोजना है। हमारे प्रधानमंत्री खुद इसमे रस ले रहे है। साथ ही प्रत्येक रेल यात्री, विभिन्न क्षेत्र के सांसद अपने अपने क्षेत्र में वन्देभारत एक्सप्रेस चलें इसके लिए आग्रही है। संसद में वन्देभारत एक्सप्रेस के परिचालन के बारे में चर्चाएं, प्रश्नोत्तर भी आते रहते है। हाल ही में, राज्यसभा सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव जी ने रेल मंत्रालय से वन्देभारत एक्सप्रेस के बारे में कुछ प्रश्न किये। यह प्रश्न सभी रेल यात्रिओंके मन मे भी उठते रहते है। आशा है, रेल मंत्रालय के विस्तृत उत्तर के कारण, हम सभी रेल यात्री और रेल और रेल प्रेमियों की उत्सुकता का शमन होगा।

मा. सांसद जी के प्रश्न
रेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त उत्तर

चलिए, हम उपरोक्त विषयपर चर्चा करते है,

फिलहाल 10 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल नेटवर्क पर चलाई जा रही है। उनमेसे वाराणसी – नई दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली, मुम्बई सेंट्रल – गांधीनगर कैपिटल, हावडा – न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम – सिकंदराबाद इन शहरों के बीच चलने वाली वन्देभारत गाड़ियाँ लोकप्रिय है, यात्रिओंके अच्छे प्रतिक्रिया के साथ चल रही है। वहीं बिलासपुर – नागपुर, नई दिल्ली – अम्ब अंदुरा, चेन्नई – मैसूरु, मुम्बई – शिर्डी एवं सोलापुर के बीच की गाड़ियोंमे अभी यात्रिओंका प्रतिक्रिया थोड़ी कम है।

जिन गाड़ियोंमें यात्रिओंका रिस्पॉन्स कम है, उसके कारण विभन्न हो सकते है जैसे मार्ग पर अन्य कम किरायोंवाली गाड़ियोंकी उपलब्धि, यात्री अनुपूरक समयसारणी का न होना इत्यादि। एक अभ्यास यह बताता है, एसी चेयर कार में वंदे भारत एक्सप्रेस का मूल किराया शताब्दी ट्रेन की एसी चेयर कार के मूल किराए से 1.4 गुना ज्यादा है और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया शताब्दी ट्रेन सेवाओं के एक्जीक्यूटिव क्लास के मूल किराए से 1.3 ज्यादा है। जब हम वन्देभारत एक्सप्रेस की तुलना शताब्दी एक्सप्रेस से करते है तो मुम्बई – सोलापुर, चेन्नई – मैसूरु इन मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस चलती है मगर बिलासपुर – नागपुर, मुम्बई – शिर्डी या नई दिल्ली – अम्ब अंदुरा मार्ग पर शताब्दी जैसी कोई प्रीमियम इंटरसिटी गाड़ियाँ नही चलती, केवल मेल/एक्सप्रेस/सुपर गाड़ियाँ है। मगर वह गाड़ियाँ उन मार्गोंपर यात्रा करनेवाले यात्रिओंके लिए समुचित है और दूसरा कारण वन्देभारत का ज्यादा किराया भी है, जो सर्वसाधारण यात्री को वन्देभारत गाड़ियोंकी सवारी करने के लिए विचार करने मजबूर करता है।

कई रेल विशेषज्ञ का विचार है, देशभर के सभी मार्गोंपर वन्देभारत गाड़ी चलाने की जगह जहाँ यात्रिओंकी अत्याधिक माँग है, वहाँ वन्देभारत की आवृतियोंको बढ़ाना चाहिए। खैर! इस तरह के विचार जनमानस में वन्देभारत एक्सप्रेस के प्रति उत्सुकता को कम नही कर पायेगी। रेल प्रशासन वन्देभारत के स्लीपर और कम कोच की मिनी गाड़ियोंपर भी काम कर रहा है। जब यह आवृत्तियाँ पटरियोंपर आएंगी तब वन्देभारत एक्सप्रेस पर जो उच्च वर्ग की सुविधा वाली ट्रेन होने की, आम रेल यात्री की सोच को बदलकर रख देगी। हमारे देश मे रेल गाड़ियाँ जनसाधारण का मुख्य परिवहन है। स्लीपर वन्देभारत लम्बी दूरी के यात्रिओंमें खासी लोकप्रिय हो सकती है, वहीं मिनी वन्देभारत गाड़ियाँ लोकप्रिय मार्गोंपर कम यात्री संख्या ने, प्रीमियम सेगमेंट और तेज परिवहन को अद्यक्रम देनेवाले यात्रिओंके लिए बेहतर संसाधन मुहैया कराएगी।

रेल मंत्रालय के उत्तर में एक बात गौर करने लायक है, “गाड़ी सेवाएं राज्यवार आधार पर नही शुरू की जाती, क्योंकी रेल नेटवर्क राज्यों के आरपार फैला होता है” यह क्षेत्रिय रेल्वेके दफ्तरों, उनके कार्यक्षेत्रोंको और कार्यकलापों को सम्बंधित राज्य के अधीन समझ लिया जाता है। उनके निर्णयों पर विवाद भी छेड़ा जाता है। अमुक मण्डल को अमुक क्षेत्र में स्थानांतरित करने या अमुक क्षेत्रीय रेल का कार्यक्षेत्र किसी राज्य से जोड़ कर अनावश्यक बखेड़ा किया जाता है, उन रेल एक्टिविस्ट के लिए यह सीधा और कोरा जवाब है।

Uncategorised

द.म.रे. SCR की ओर से निम्नलिखित 7 गाड़ियोंकी आरक्षण बुकिंग रद्द चल रही है। जानते है, क्या वजह है?

21 मार्च  2023, मंगलवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2079

1:17208 विजयवाड़ा – शिर्डी साप्ताहिक आरक्षण 4 अप्रैल के बाद निलंबित,

2: 17225 विजयवाड़ा – हुब्बाली प्रतिदिन अमरावती आरक्षण 9 अप्रैल के बाद निलंबित

3: 22702 विजयवाड़ा – विशाखापट्टनम पाँच दिवसीय उदय आरक्षण 29 मार्च के बाद निलंबित

4: 19714 सिकंदराबाद – जयपुर साप्ताहिक आरक्षण 9 अप्रैल के बाद सस्पेंड

5: 12862 काचेगुड़ा – विशाखापट्टनम प्रतिदिन आरक्षण 8 अप्रैल के बाद निलंबित

6: 17014 हैदराबाद – हड़पसर (पुणे) त्रिसाप्ताहिक आरक्षण 8 अप्रैल के बाद निलंबित

7: 17663 तांदुर – परभणी प्रतिदिन आरक्षण 13 मार्च के बाद निलंबित

ध्यान दें उपरोक्त सभी गाड़ियोंको विभिन्न प्रस्थान स्टेशनोंसे विस्तारित किया गया है। आइए, हम इससे जुड़े परिपत्रक देखते है।

यूँ तो इस सम्बन्ध का परिपत्रक वर्ष 2022 दिसम्बर, का है, मगर जब लागू होता है तब ही हलचल मचती है😊 जब यात्रिओंको अप्रैल से आगे की तिथियों के आरक्षण गायब दिखे तो पूछताछ होने लगी। हमारी टेक्निकल टीम ने पुराने परिपत्रक खंगाले तो उन्हें निम्नलिखित सामग्री मिली,

उपरोक्त परिपत्रक में गाड़ियोंका विस्तार दिखाया गया है और उन्हें क्षेत्रीय रेल्वेके सुविधानुसार लागू कराने की बात कही गयी है। लगता है, इन विस्तार को लागू करने का समय अप्रैल में जो निलंबित तिथियाँ है उसके बाद से लागू हो जाएगा। यूँ तो अभी भी इनके विस्तारित आवृत्तियोंकी रेल्वेकी ओर से कोई खबर जारी नही की गई है। लेकिन, सबन्धित गाड़ियोंके आरक्षण विशिष्ट तिथियोंसे सस्पेंड है, इसका कारण हम आपके समक्ष रख रहे है और यथासंभव इनके विस्तार, आरक्षण शुरू होने की खबर भी आपको अवश्य ही देंगे।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR की ओरसे राजकोट से दो और TOD साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का प्रस्ताव

20 मार्च  2023, सोमवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2079

कल ही हमने पश्चिम रेलवे के गांधीधाम से तीन विशेष गाड़ियोंके परिचालन हेतु प्रस्ताव की चर्चा की थी। आज ‘राजकोट – सिकंदराबाद के बीच वाया अहमदाबाद, सूरत, भुसावल, वर्धा, बल्हारशाह, काजीपेट TOD साप्ताहिक विशेष, राजकोट – हुब्बाली वाया अहमदाबाद, सूरत, पनवेल, पुणे, मिरज, लौंडा TOD विशेष साप्ताहिक और ओखा से वास्को के बीच वाया अहमदाबाद, सूरत, पनवेल, पुणे, मिरज, लौंडा TOD साप्ताहिक गाड़ी चलाने के प्रस्ताव का परिपत्रक सामने आया है। मित्रों, चूँकि यह प्रस्ताव है और TOD, ट्रेन ऑन डिमान्ड है, अतः रेल प्रशासन को नियमित किराये की जगह अतिरिक्त 1.3 रेट से किराया मिलेगा तो सम्भावना है, परिचालन की अनुमति मिल जाये। फिलहाल हम प्रस्तावित समयसारणी समझते है।

1: 09575/76 राजकोट सिकंदराबाद राजकोट साप्ताहिक TOD विशेष

09575 राजकोट सिकंदराबाद साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 मार्च से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से चलेंगी और वापसीमे 09576 सिकंदराबाद राजकोट साप्ताहिक विशेष दिनांक 28 मार्च से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को सिकंदराबाद से चलेंगी। गाड़ी की संरचना : 1 वातानुकूलित टु टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कुल 22 कोच

यह वे और दो प्रस्ताव है,

2: 09579/80 राजकोट हुब्बाली राजकोट साप्ताहिक TOD विशेष

09579 राजकोट हुब्बाली साप्ताहिक विशेष दिनांक 30 मार्च से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को राजकोट से चलेंगी और वापसीमे 09580 हुब्बाली राजकोट साप्ताहिक विशेष दिनांक 01 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को हुब्बाली से चलेंगी। गाड़ी की संरचना : 1 वातानुकूलित टु टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कुल 22 कोच

3: 09537/38 ओखा वास्को डी गामा ओखा साप्ताहिक TOD विशेष

09537 ओखा वास्को साप्ताहिक विशेष दिनांक 28 मार्च से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को ओखा से चलेंगी और वापसीमे 09538 वास्को ओखा साप्ताहिक विशेष दिनांक 30 मार्च से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को वास्को से चलेंगी। गाड़ी की संरचना : 1 वातानुकूलित टु टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कुल 22 कोच

Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR की ओरसे ‘राजकोट – सिकंदराबाद’ के बीच TOD साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का प्रस्ताव

20 मार्च  2023, सोमवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2079

कल ही हमने पश्चिम रेलवे के गांधीधाम से तीन विशेष गाड़ियोंके परिचालन हेतु प्रस्ताव की चर्चा की थी। आज एक और ‘राजकोट – सिकंदराबाद’ के बीच वाया अहमदाबाद, सूरत, भुसावल, वर्धा, बल्हारशाह, काजीपेट TOD साप्ताहिक विशेष  गाड़ी चलाने के प्रस्ताव का परिपत्रक सामने आया है। मित्रों, चूँकि यह प्रस्ताव है और TOD, ट्रेन ऑन डिमान्ड है, अतः रेल प्रशासन को नियमित किराये की जगह अतिरिक्त 1.3 रेट से किराया मिलेगा तो सम्भावना है, परिचालन की अनुमति मिल जाये। फिलहाल हम प्रस्तावित समयसारणी समझते है।

09575 राजकोट सिकंदराबाद साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 मार्च से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से चलेंगी और वापसीमे 09576 सिकंदराबाद राजकोट साप्ताहिक विशेष दिनांक 28 मार्च से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को सिकंदराबाद से चलेंगी। गाड़ी की संरचना : 1 वातानुकूलित टु टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कुल 22 कोच

Uncategorised

पश्चिम रेलवे का गांधीधाम से देहरादून, अमृतसर साप्ताहिक और अहमदाबाद के लिए प्रतिदिन हॉलीडे विशेष गाड़ियों का प्रस्ताव

19 मार्च  2023, रविवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2079

मित्रों, सोशल मिडियापर आजकल प्रस्तावित हॉलिडे विशेष गाड़ियोंकी धूम मची है। ध्यान रहें, यह सिर्फ प्रस्ताव है, अभी इन प्रस्तावों को रेल प्रशासन से अनुमोदन नही मिला है। गौरतलब यह है, क्षेत्रीय रेल्वके ऐसे अभ्यासपूर्ण प्रस्तावोंको थोड़ाबहुत बदलाव कर अनुमोदन मिल जाता है।

1: 09457/58 गांधीधाम देहरादून गांधीधाम साप्ताहिक विशेष। मार्ग : भीलड़ी, फुलेरा, रेवाड़ी, दिल्ली जंक्शन, टपरी, हरिद्वार

09457 गांधीधाम देहरादून साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 मार्च से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को गांधीधाम से चलेगी वापसीमे 09458 देहरादून गांधीधाम साप्ताहिक विशेष दिनांक 29 मार्च से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को देहरादून से चलेगी। गाड़ी की कोच संरचना : 1 वातानुकूलित टु टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर क्लास, 4 द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआर कुल 22 कोच

2: 09461/62 गांधीधाम अमृतसर गांधीधाम साप्ताहिक विशेष। मार्ग : मेहसाणा, भीलड़ी, जोधपुर, हिसार

09461 गांधीधाम देहरादून साप्ताहिक विशेष दिनांक 31 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से चलेगी वापसीमे 09462 अमृतसर गांधीधाम साप्ताहिक विशेष दिनांक 01 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से चलेगी। गाड़ी की कोच संरचना : 1 वातानुकूलित टु टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लीपर क्लास, 4 द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआर कुल 22 कोच

3: 09455/56 गांधीधाम अहमदाबाद गांधीधाम प्रतिदिन विशेष। मार्ग : भचाऊ, सामाखियाली, मलिया मियाना, हलवाड, धनग्धरा, वीरमगाम, चाँद लोडिया

09455/56 गांधीधाम अहमदाबाद गांधीधाम प्रतिदिन विशेष दिनांक 27 मार्च से 30 जून तक दोनों ही दिशाओंसे चलाई जाएगी। गाड़ी संरचना : 3 स्लीपर, 10 द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआर कुल 15 कोच

यात्रीगण, फिरसे याद दिला दें, उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ TOD अर्थात ‘ट्रेन ऑन डिमान्ड’ श्रेणी में प्रस्तावित की गई है, अभी अनुमति प्राप्त नही है। एक बात और गौर करें, TOD ट्रेन्स में नियमित यात्री किराये के बजाय 1.3 रेट से यात्री किराये लगाए जाते है।