Stories/ News Alerts

Uncategorised

रेल किरायोंमे रियायतोंका सामान्यज्ञान

आजकल रेल में वरिष्ठ नागरिकोंकी रियायत को लेकर मीडिया में बडी बहस चल रही है। संक्रमणपूर्व रेल में वरिष्ठ महिलाओं को 50% एवं पुरुषों को 40% किराया रियायत मिलती थी। यह रियायत रेल के सभी वर्गोंमे और गरीबरथ, हमसफर ऐसी कुछ गाड़ियोंके व्यतिरिक्त समान रूप में दी जाती थी। वरिष्ठ महिलाओं को ज्यादा प्रतिशत रियायत के साथ साथ उम्र की सीमा भी 58 वर्ष यह थी।

संक्रमण काल मे रेल प्रशासन ने कुछ वक्त के लिए अपनी सारी यात्री गाड़ियाँ एहतियात के तौरपर रद्द कर दी थी। उसके बाद केवल आवश्यक यात्राएं ही की जाए इसलिए अनावश्यक यात्रिओंको हतोत्साहित करने हेतु सारी रियायतें रद्द कर दी गयी, सभी यात्री गाड़ियोंको पुराने विशेष गाड़ियोंके नियमावली के आधार पर चलाया गया, जिसमे किराया श्रेणी एक अलग ही तरह से काम करती थी और द्वितीय श्रेणी सामान्य में भी आरक्षण लागू कर दिया गया। इससे रेल गाड़ियोंमे यात्री संख्या पर अंकुश लगा रहा और यात्री गाड़ियों और रेलवे स्टेशनोंपर अनावश्यक भीड़भाड़ टाली जा सकी।

उसके पश्चात बन्धन खुलने लगे और धीरे धीरे गाड़ियाँ नियमित की जाने लगी। एक बात गौर करने लायक है, इसी दौरान रेल विभाग की शून्याधारित समयसारणी की कवायद भी चल निकली थी। उसकी सिफारिश अंतर्गत बहुतें स्टोपेजेस और कम उत्पन्न वाली गाड़ियाँ रद्द की जानी थी। सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस और एक्सप्रेस गाड़ियों को सुपरफास्ट में तब्दील होना था। टर्मिनल्स, आवागमन समय, डिब्बा संरचना में बदलाव ऐसा व्यापक और अमूलचूल परिवर्तन करने की यह कवायद थी। संयोग कहिये या नियति दोनों याने रेल यात्रियों पर संक्रमणकालीन बन्धन और यह शून्याधारित समयसारणी की सिफारिशें एकदूसरे के हाथ मे हाथ फंसाकर ही आयी थी। यात्रिओंको यह समझना जटिल था की यह संक्रमण कालीन बन्धन है या शून्याधारित समयसारणी की सिफारिशें? और अब भी यह असमंजसता का दौर जारी है।

शून्याधारित समयसारणी की सिफारिशों में स्टोपेजेस घटाना, सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में बदलना, गाड़ियोंके समयसारणी को तर्कसंगत कर रेल अनुरक्षण के हेतु ब्लॉक समय का निर्धारण करना, रेल विभाग के प्राणवायु, जिनके बदौलत रेल की अर्थव्यवस्था कायम है उन मालवहन गाड़ियोंको प्राधान्य देना, यात्री गाड़ियोंके रेक लिंकिंग सुचारू हो इसलिए उनकी संरचना को एक समान, एक स्तर पर ले आना यह सब मौजूद था। मगर रेल यात्री किरायोंकी रियायत का इससे कोई ताल्लुक नही जान पड़ता था।

खैर, इस बीच रेल गाड़ियाँ और उनके किराये नियमित हुए, विशेष गाड़ियाँ लगातार घटती गयी, यात्रिओंके बन्धन घटते चले गए, द्वितीय श्रेणी में आरक्षण करने की आवश्यकता नही रही। रेल किराया रियायते भी बहाल की गयी मगर जो रियायती सूची 50 मदों के उपर थी घट कर महज मरीजों, बाधितों और विद्यार्थियों तक रह गयी। वरिष्ठ नागरिक जो 50%, 40% किराया रियायत से लाभान्वित हो रहे थे, मन मसोस कर रह गए। माननीय मन्त्रीजी ने बन्द की गई रेल किराया रियायत फिर बहाल नही होगी ऐसे स्पष्ट संकेत दे दिए। बन्द की गई रियायतोंमें वरिष्ठ नागरिकोंका भाग बहुत बड़ा है। जब की इतर पुरस्कार प्राप्त गणमान्य की संख्या बहुत ही कम। वरिष्ठ नागरिकोंकी रियायत के लिए जनप्रतिनिधियों में कुछ अलग सुर उठने लगे। यहाँतक की संसदीय समिति ने भी इस विषयपर अपनी अनुकूलता दर्शायी। सब वर्गों में न सही स्लीपर और वातानुकूलित थ्री टियर में ही रियायत प्रदान की जाए यह मांग उनके तरफ से रखी गयी है और इस विषय पर अब भी निर्णय प्रलम्बित ही है।

एक बात आम नागरिकोंको समझनी चाहिए, रेल किरायोंमे रियायतोंके जो दो, चार प्रकार है। उनमें पीड़ितों, बाधितों, जरूरतमंदोंको और सन्मान के हक़दारों को रियायतें और सुविधाएं प्रदान की जाती है। सेना पुरस्कार, विविध पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी यह सन्माननिय श्रेणी में आते है। किसान, युवा, कलाकार यह प्रोत्साहन के श्रेणीमें आएंगे। मरीजों, बाधितों को राहत की श्रेणी में रखा जा सकता है। वहीं रियायत देने के पीछे एक पहलू और भी है। समुचित और आवश्यक सुविधा के अभाव में प्रशासन मजबूर होकर अपने नियम और शर्तोंमे ढील देता है। प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए ऊपरी पैदल पुल का न होना, रैम्प, एस्कलेटर, लिफ्ट, बैटरीचलित गाड़ी, ह्विलचेयर इत्यादि सुविधा के अभाव में नियमोंमे आनाकानी होना कुछ हद तक स्वाभाविक लगता है। मगर अब रेल प्रशासन यात्रिओंको तमाम आवश्यक सुविधा प्राथमिकता से उपलब्ध कराने में जुटा है। उपर्निर्देशित बहुतांश सुविधाएं निशुल्क रूपसे बाधित, पीड़ित और जरूरतमंद यात्रिओंके लिए उपलब्ध है। वरिष्ठ नागरिक के साथ आम यात्री भी इन सुविधाओं का उपभोग ले रहे है। वरिष्ठ नागरिकोंकी किराया रियायत बन्द हुई है मगर सुविधाएं बरकरार है। उनके लिए अभी भी बाकायदा लोअर बर्थ का अलग आरक्षित कोटा चलता है। जहाँ आम यात्रिओंको अतिरिक्त प्रीमियम देकर अपनी जगह आरक्षित करनी पड़ती है, वहीं वरिष्ठ नागरिक बड़े आरामसे अपने कोटे में, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क दिए, लोअर बर्थ बुक कर यात्रा कर सकते है।

एक तरफ यह धारणा है, किसी भी व्यक्ति को उसके शारारिक, मानसिक व्यंग से पुकारना, बोलना अभद्रता समझी जाए। हमारे कई दिव्यांग भाई, बहन अपने व्यंग पर विजय पाकर समाज मे आगे बढ़ रहे है और गौरवपूर्ण जीवन जी रहे है। मगर कुछ लोग ऐसे भी है, की अपनी सुदृढ, सक्षम शारारिक अवस्था पर दिव्यांगता का लाबदा चढ़ाकर रेल किरायोंमे रियायत का उपभोग लेते रहते है। रेल विभाग ने जब वरिष्ठ नागरिक रियायत चल रही थी तब स्वेच्छा से रियायत को नकारना यह एक पर्याय रखा था जिसमे कई वरिष्ठ नागरिकोंका सहभाग भी था मगर आंकड़े इतने उल्लेखनीय नही रहे। प्रशासन, वरिष्ठ नागरिकोंको रियायतोंके लाभ स्वेच्छा से छोड़ने में उद्युक्त करने में नाकामयाब रहा।

वरिष्ठ नागरिकोंकी रियायत के लिए आग्रही लोग अन्य रियायतोंके उदाहरण पेश करते है। जनप्रतिनिधियों, रेल कर्मियोंके मुफ्त यात्रा पासेस गिनवाते है। ध्यान रहे, जनप्रतिनिधियों के पासेस का उचित मूल्य रेल प्रशासन के पास पहुंच जाता है। रेल कर्मियोंके पासेस महज वर्ष में 1,2,या 3,4 बार की यात्रा, नियोजित मार्ग और सीमित अवधि के लिए होते है। रेल विभाग की एक्सक्लूजिव सुविधाएं, महिलाओं और दिव्यांग श्रेणी के लिए भी उपलब्ध है। विशेष डिब्बा, विशेष शौचालय, प्लेटफ़ॉर्म पर विशिष्ट सुविधाए, इत्यादि। तो क्या एकल महिला यात्री भी अपनी उपरोक्त सुविधा के अलावे, अलगसे किराया रियायत की मांग रख सकती है?

ऐसे में आम यात्रिओंसे यह कहा जा सकते है, रियायत के बजाय आवश्यक और उपयुक्त सुविधा के लिए आग्रही रहे, स्वच्छता और अनुशासन के लिए आग्रह कीजिए, अपने सुयोग्य हक और अधिकार के लिए आग्रह करें न की लाचारीभरी रियायत के टुकड़ों के पीछे दौड़ लगाए। उचित मूल्य दीजिए और मूल्यावर्धित सेवा का शान, स्वाभिमान से उपभोग लीजिए।

Uncategorised

11114/13 भुसावल देवलाली भुसावल एक्सप्रेस की समयसारणी w.e.f. 16/17 सितम्बर 2022

मित्रों, भुसावल देवलाली भुसावल पुरानी शटल जिसका गाड़ी क्रमांक 51182/81 था। दिनांक 16 सितम्बर 2022 से भुसावल से 11114 गाड़ी क्रमांक और दिनांक 17 सितम्बर 2022 से देवलाली से गाड़ी क्रमांक 11113 धारण कर एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन चलाई जाएगी। कल जो परिपत्रक था, उसमे स्टेशन्स के नाम की जगह रेलवे कोड थे, अंग्रेजी में था अतः आज हमने अपने पाठकों के आग्रह पर उसे हिन्दी भाषा मे पुनः प्रकाशित किया है।

Uncategorised

आली की हो आत्ता ; देवलाली शटल, भुसावल – वर्धा -भुसावल, पुणे – सोलापुर – पुणे

बहुप्रतीक्षित और क्षेत्र के रेल यात्रिओंकी चहेती भुसावल – देवलाली – भुसावल शटल एक्सप्रेस के रूप में दिनांक 16 सितंबर से भुसावल से और दिनांक 17 सितम्बर से देवलाली से समय बदलाव जे साथ बहाल की जा रही है। गौरतलब यह है, जब भुसावल इगतपुरी भुसावल एक्सप्रेस बहाल की गई थी तब नेता गण ने यात्रिओंको यही देवलाली ही है, समझा दिया था। खैर, देर आयद दुरुस्त आयद! सौगात में आगे भुसावल – वर्धा – भुसावल और पुणे – सोलापुर – पुणे एक्सप्रेस यह प्रतिदिन गाड़ियाँ भी चल पड़ेंगी। जिसकी समयसारणी हम आपके लिए ले आये है।

11114 भुसावल देवलाली प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से, 11113 देवलाली भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 17 सितम्बर से यात्री सेवा में बहाल

11121 भुसावल वर्धा प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर से, 11122 वर्धा भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 16 सितंबर से यात्री सेवा में बहाल

11143/44 पुणे सोलापुर पुणे एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर से चल पड़ेगी।

Uncategorised

मध्य रेल भुसावल मण्डल में यात्री गाड़ियोंमे टी टी ई द्वारा प्रयुक्त, हैंड हेल्ड टर्मिनल- एचएचटी का प्रयोग बढ़ा

भुसावल मंडल ने उपरोक्त संलग्न सूची के अनुसार इसका उपयोग पहले की 4 ट्रेनों से बढ़ाकर वर्तमान में 37 ट्रेनों में कर दिया गया है।

भुसावल मण्डल के पास 454 एचएचटी उपकरण उपलब्ध हैं, जिनमें से 435 टीटीई द्वारा 37 से ऊपर की ट्रेनों में यह एच एच टी वास्तविक संचालन में प्रयोग किए जा रहे हैं।

भुसावल मण्डल में दरअसल 4 डिपो है, जहाँसे टी टी ई अपनी ड्यूटी बदलते है। इन्ही डिपोवाइज एचएचटी का उपयोग निम्नलिखित 37 ट्रेनों में किया जा रहा है।

भुसावल डिपो- कुल 16 गाड़ियाँ :- 12135 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक, 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रतिदिन, 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन, 02198 जबलपुर कोयम्बतूर साप्ताहिक विशेष, 12810 हावड़ा मुम्बई प्रतिदिन मेल, 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन, 19436 आसनसोल अहमदाबाद साप्ताहिक, 12860 हावड़ा मुम्बई गीतांजलि प्रतिदिन, 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पाटलिपुत्र प्रतिदिन, 13201 पटना लोकमान्य तिलक टर्मिनस जनता प्रतिदिन, 22847 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर गोदान सप्ताह में 4 दिन, 12321 हावड़ा मुम्बई प्रतिदिन मेल वाया जबलपुर, 12150 दानापुर पुणे प्रतिदिन, 12149 पुणे दानापुर प्रतिदिन, 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूलित द्विसाप्ताहिक

2 मनमाड़ डिपो :- कुल 9 गाड़ियाँ, 17057 मुम्बई सिकंदराबाद देवगिरी प्रतिदिन, 17058 सिंकन्द्राबाद मुम्बई देवगिरी प्रतिदिन, 11402 आदिलाबाद मुम्बई नन्दीग्राम प्रतिदिन, 11401 मुम्बई आदिलाबाद नंदीग्राम प्रतिदिन, 12071/72 मुम्बई जालना मुम्बई जनशताब्दी प्रतिदिन, 17617/18 मुम्बई नान्देड़ मुम्बई तपोवन प्रतिदिन, 12753 नान्देड़ निजामुद्दीन मराठवाड़ा सम्पर्क क्रान्ति साप्ताहिक

3 अमरावती डिपो :- कुल 8 गाड़ियाँ –
12112/11 अमरावती मुम्बई अमरावती प्रतिदिन, 22117/18 पुणे अमरावती पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक, 12119/20 अमरावती अजनी अमरावती इन्टरसिटी सप्ताह में छह दिन,
20925/26 सूरत अमरावती सूरत द्विसाप्ताहिक

4:- खण्डवा डिपो :- कुल 4 गाड़ियाँ
11127/28 भुसावल कटनी भुसावल प्रतिदिन, 12150 दानापुर पुणे प्रतिदिन, 12149 पुणे दानापुर प्रतिदिन.

भुसावल मण्डल की स्थिति :-
एचएचटी पंजीकरण (एचएचटी जारी) – 454 उपकरणों में से 435 एचएचटी पंजीकृत।

भुसावल — 298 (305)
मनमाड़ -55 (56)
खण्डवा – 41 (41)
अमरावती – 26 (26)
अकोला – 16 (16)
कुल– (454) जारी में से 435 प्रयुक्त।

Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल मण्डल की तीन जोड़ी गाड़ियोंके स्टोपेज पुनर्बहाल हो रहे है।

महानगरी, काशी एक्सप्रेस का नांदगाँव और कामायनी एक्सप्रेस का लासलगांव स्टोपेज गाड़ियोंके अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि JCO दिनांक 14 अगस्त से पुनर्बहाल हो रहा है। यात्रीगण से निवेदन है, स्टोपेजेस की तिथि अपने स्टेशन के समयसारणी नुसार समझ ले।