अब तब इस तरह का नज़ारा हम मुम्बई क्षेत्र में देखते आये थे।
Stories/ News Alerts
मध्य एवं पश्चिम रेल में शुरू रेल प्रशासन के कामकाज की हालिया स्थिति
यूँ तो रेल विभाग पूरे देशभर में प्रत्येक जगह अपने बुनियादी विकास पर जोर दे रहा है। बहुतांश जगहोंपर रेल विद्युतीकरण, दोहरीकरण का काम चल रहा है। नई लाईनों के सर्वे किए जा रहे है। गेज कन्वर्जन के सर्वे, समपार फाटक निकालने हेतु उपरी पुल की आवश्यकता समझी जा रही है। हमारे पास मध्य एवं पश्चिम रेल के ऐसे कुछ कार्योंकी सूची आई है।
मध्य रेल में चल रहे कार्य की सूची :-






पश्चिम रेल में शुरू कार्य की सूची :-



कौन है यह, जो हमारे बुजुर्गों के लिए रेल किरायोंकी रियायत के लिए आक्रोश कर रहे है?
रेल किरायोंमे वरिष्ठ नागरिकोंके लिए रियायत क्या, किसी भी तरह की रियायतोंकी मांग के लिए आग्रही रहना यह निरी मूढ़ता है। जिन व्यक्तियों के पास सामर्थ्य है, चाहे वह शारिरिक हो, मानसिक हो या साम्पत्तिक हो वह अपनी यात्रा, जीवनयापन रियायतोंके भरोसे नही करता।
रेल प्रशासन, रेल यात्रा के लिए यात्रिओंके पास अनेक पर्याय उपलब्ध कराता है। ग़ैरवातानुकूलित में द्वितीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी सिटिंग, स्लीपर और वातानुकूलित में 3 टियर, 3 टियर इकोनॉमी, 2 टियर और प्रथम श्रेणी। इसके अलावा वातानुकूलित कुर्सी यान, एक्जेक्यूटिव कुर्सी यान। इतना ही नही अनकों वर्ग गाड़ियोंके भी है, जिसमे कम किराया श्रेणी की साधारण मेल/एक्सप्रेस, अन्त्योदय, जनसाधारण, गरीबरथ इत्यादि
फिर क्यों रियायत के लिए हाथ फैलाये जाते है? इसे फलाना छूट दिया, उसे टैक्स में छूट दी यह किस प्रकार के तर्क है? इन चिजोंका, मुद्दोंका वरिष्ठ नागरिकोंकी रियायत से क्या मेल है?
रियायत के हक में आवाज उठाने वाले लोग कहते है, बुजुर्गों के पास धन की कमी होती है। क्या यात्रा के पैसे कम लगने सब पूरा हो जाएगा?
हम भारतीय है, हमारे यहाँ बचत की परम्परा है, परिवार में बुजुर्गों का सन्मान करने की परम्परा है। बुजुर्गों को यात्रा के लिए लेकर जाते है, उन्हें भेजते नही और खर्चा उठाते है, करवाते नही।
हम कभी नही चाहते कि हमारे बुजुर्ग अपने खर्चे में बचत हेतु किसी के भी सामने हाथ फैलाए फिर वह प्रशासन ही क्यों न हो।
प्रशासन खुद से कोई रियायत देती है यह और बात है। आगे उसका उपयोग करना या न करना यह और आगे की बात है लेकिन प्रशासन के नीतियोंपर दुहाई दे दे कर उनसे यात्री किरायोंमे रियायत की भीख मांगना यह कतई सन्मान जनक नही है।
एक उदाहरण है, हमारे देश मे, कुछ सामाज में एक प्रथा है। मृतक की अस्थियाँ जिन्हें फुल कहते है, किसी निकटतम बड़े तीर्थक्षेत्र पर विसर्जित करने ले जाया जाता है। अस्थिकलश के साथ परिवार के 2-4 व्यक्ति जाते है और आपको सुनकर आश्चर्य होगा उस अस्थिकलश का भी यात्री के समान अलग से टिकट, आरक्षित किया जाता है।
पश्चिम रेलवे में मालगाड़ियों परिचालन को सुचारू रखने हेतु 12 इन्टरसिटी गाड़ियाँ सप्ताहांत दिनोंमें रद्द की जा रही है।
यह रद्दीकरण समयावधि करीबन 1 माह की रहेगी।

मध्य रेल, सोलापुर मण्डल के भिगवन – वाशिम्बे खण्ड का दोहरीकरण, 26 किलोमीटर मार्ग पूर्णत्व की ओर, गाड़ियाँ रहेंगी बाधित
मध्य रेल के सोलापुर मण्डल में दौंड – कुरडुवाडी खण्ड में भिगवन – वाशिम्बे का 26 किलोमीटर मार्ग का परीक्षण किया जाएगा। यह काम 25 जुलाई से 09 अगस्त तक किया जाएगा, जिसमे 12 गाड़ियाँ रद्द और 1 गाड़ी अलग मार्ग से चलाई जाएगी। हालांकि यह परिपत्रक का पहला भाग है और अगला भाग अभी आने को है।
पूर्णतयः रद्द गाड़ियाँ
1) 11422/21 पुणे सोलापुर पुणे प्रतिदिन डेमू दिनांक 24 जुलै से 18 अगस्त तक रद्द रहेगी।
2) 12169/70 सोलापुर पुणे सोलापुर प्रतिदिन इन्टरसिटी दिनांक 25 जुलै से 18 अगस्त तक रद्द रहेगी।
3) 22882 भुबनेश्वर पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 जुलै से 02 अगस्त तक रद्द रहेगी वापसीमे 22881 पुणे भुबनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलै से 04 अगस्त तक रद्द रहेगी।
4) 22601 चेन्नई साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 जुलै से 03 अगस्त तक रद्द रहेगी वापसीमे 22602 साईं नगर शिर्डी चेन्नई साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 29 जुलै से 05 अगस्त तक रद्द रहेगी।
5) 16502 अहमदाबाद यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 31 जुलै से 07 अगस्त तक रद्द रहेगी वापसीमे 16501 यशवंतपुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02 अगस्त से 09 अगस्त तक रद्द रहेगी।
6) 11027 दादर पंढरपुर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24, 25, 29 और 31 जुलै से 04 अगस्त को नही चलेगी और वापसीमे 11028 पंढरपुर दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25, 26, 30 जुलै और 01 अगस्त को नही चलेगी।


मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ
18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 जुलै से लेकर 09 अगस्त को निकलनेवाली गाड़ी अपने नियमित मार्ग पुणे – दौंड – कुरडुवाडी – वाड़ी की जगह परावर्तित मार्ग पुणे – मिरज – कुरडुवाडी – वाड़ी होकर चलाई जाएगी।

