Stories/ News Alerts

Uncategorised

उरे NR के पठानकोट – जम्मूतवी मार्ग पर, बड़ी ब्राम्हण स्टेशन पर 17 दिनों का रेल ब्लॉक! जम्मूतवी मार्ग की कई गाड़ियाँ होंगी रद्द

इस सन्दर्भ में जारी उत्तर रेलवे का यह परिपत्रक देखिए। यात्रीगण से निवेदन है, जम्मूतवी, उधमपुर या श्री वैष्णो देवी कटरा की ओर यात्रा का नियोजन रेलवे की हेल्पलाइन 139, रेलवे के अधिकृत ऐप या वेबसाइट देखकर ही करें।

रद्द गाड़ियाँ :-

अंशतः रद्द गाड़ियाँ:- निम्नलिखित 10 जोड़ी गाड़ियाँ है जो तकरीबन एक सप्ताह तक 19223/24 अहमदाबाद जम्मूतवी अहमदाबाद एक्सप्रेस , 19225/26 जोधपुर जम्मूतवी जोधपुर एक्सप्रेस यह गाड़ियाँ पठानकोट, 12237/38 वाराणसी जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस पठानकोट कैंट, 12355/56 पटना जम्मूतवी पटना एक्सप्रेस, 20847/48 दुर्ग जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस लुधियाना, 22431/32 प्रयागराज उधमपुर प्रयागराज एक्सप्रेस अम्बाला, 18309/10 सम्भलपुर जम्मूतवी सम्बलपुर एक्सप्रेस, 18101/02 टाटानगर जम्मूतवी टाटानगर एक्सप्रेस अमृतसर, 19107/08 भावनगर उधमपुर भावनगर जन्मभूमि एक्सप्रेस जालन्धर कैंट, और 19415/16 अहमदाबाद श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा अहमदाबाद एक्सप्रेस को फिरोजपुर इन स्टेशनोंपर टर्मिनेट की जाएगी।

नियंत्रित की जानेवाली गाड़ियाँ :-

Uncategorised

जलगाँव – पाचोरा थर्ड रेल लाइन का संरक्षा परीक्षण शुरू

मित्रों, भुसावल – जलगाँव तीसरी और चौथी रेल लाइन और उससे ही जुड़ा आगे का प्रोजेक्ट जलगाँव – मनमाड़ रेल तिहरीकरण। इस प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा जलगाँव – पाचोरा थर्ड लाइन का संरक्षा परीक्षण, मध्य रेलवे के सुरक्षा आयुक्त कर रहे है।

यह परीक्षण विविध प्रकार से आज और कल ऐसे दो दिन चलने वाला है। इसी पोस्ट लिंक पर हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

गाड़ी जलगाँव से थर्ड लाइन पर ली गयी।
म्हसावद स्टेशन पर ट्रॉली द्वारा परीक्षण हो रहा है, कल होंगी स्पीड ट्रायल
Uncategorised

इन्दौर नई दिल्ली के बीच त्रिसाप्ताहिक नई सुपरफास्ट गाड़ी

20957 इन्दौर नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट का शुभारंभ दिनांक 24 अगस्त से होने जा रहा है। यह गाड़ी इन्दौर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में 20958 नई दिल्ली इन्दौर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 25 से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चला करेंगी। आगे इसकी समयसारणी भी प्रस्तुत है।

Uncategorised

तेजस एक्सप्रेस के मडगाँव विस्तार को अनुमति

22119/20 मुम्बई करमाली मुम्बई त्रिसाप्ताहिक तेजस एक्सप्रेस को करमाली से आगे मडगाँव तक विस्तारित करने की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही यह गाड़ी मडगाँव – मुम्बई के बीच दौड़ने लगेगी।

Uncategorised

वन्देभारत! वन्देभारत!!

वन्देभारत गाड़ियाँ यह भारतीय रेल का गौरवशाली भविष्य है और मूर्त स्वरूप धारण कर चुका है। 2 वन्देभारत गाड़ियाँ चल चुकी है और तीसरी का परीक्षण शुरू हो चुका है। यह तीसरी वन्देभारत एक्सप्रेस कौनसे मार्ग पर चलेगी इसकी अधिकृत घोषणा अभी नही की गई है।

http://www.indiarailinfo.com के सौजन्यता से

आनेवाले वर्षोंमें पूरे देशभर वन्देभारत गाड़ियाँ चलने लग जायगी। सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हुई है। इस सूची में वन्देभारत गाड़ियोंके डिपो कहाँ सुनिश्चित किये गए है, यह बताया गया है। चूंकि हम लोग अनुमान लगा सकते है, डिपो के आसपास के स्टेशन ही वन्देभारत एक्सप्रेस के प्रारम्भिक या गन्तव्य स्टेशन रहेंगे। निम्नलिखित सूची क्षेत्रीय रेलवे के अनुसार है और ब्रेकेट में दी गयी संख्या उस डिपो को आबंटित रैक संख्या दर्शाती है।

दक्षिण रेलवे SR : चेन्नई (6), कोयंबटूर (3), तिरुचिरापल्ली (2), तिरुवनंतपुरम (2)

दक्षिण पश्चिम रेलवे SWR : केएसआर बेंगलुरु (4)

दक्षिण मध्य रेलवे SCR : हैदराबाद (1), विजयवाड़ा (2), तिरुपति (1)

पूर्वतटीय रेलवे ECOR : भुवनेश्वर (2), पुरी (1), विशाखापत्तनम (2)

पूर्व मध्य रेलवे ECR : राजेंद्रनगर (2), पटना (1), जयनगर (1)

पूर्व रेलवे ER : हावड़ा (2), मालदा टाउन (2), आसनसोल (1)

दक्षिण पूर्व रेलवे SER : हावड़ा (3), रांची (1), टाटानगर (1)

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR : गुवाहाटी (1), न्यू जलपाईगुड़ी (3), कटिहार (1)

उत्तर मध्य रेलवे NCR : प्रयागराज (1), वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झाँसी (1), ग्वालियर (1), आगरा फ़ोर्ट (1), कानपुर (1)
पूर्वोत्तर रेलवे NER : लालकुआं (1), वाराणसी (1), गोरखपुर (1), टनकपुर (1)

उत्तर रेलवे NR : अमृतसर (1), चंडीगढ़ (1), देहरादून (2), दिल्ली (1), नई दिल्ली (12), निजामुद्दीन (1), बरेली (1), फिरोजपुर (2), नंगल बांध (1)

मध्य रेलवे CR : मुंबई सीएसटी (2), पुणे (2), मनमाड (1)

पश्चिम रेलवे WR : मुंबई सेंट्रल (1), अहमदाबाद (2), सूरत (1), डॉ अम्बेडकर नगर महू (1)

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR : अजमेर (1), जयपुर (2), उदयपुर (1), श्रीगंगानगर (1)

पश्चिम मध्य रेलवे WCR : रीवा (2), कोटा (1), रानी कमलापति भोपाल (2)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR : बिलासपुर (1), गोंदिया (1)

गौरतलब यह है, वन्देभारत एक्सप्रेस यह वातानुकूलित प्रीमियम श्रेणी की रेलगाड़ी है। बड़े शहर जहाँ वाणिज्यिक गतिविधियाँ चलती है या लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र, तीर्थक्षेत्र जहाँ वर्षभर यात्रिओंकी मांग रहती है उन जगहोंपर जानेआने के लिए वन्देभारत गाड़ियोंको बहुत अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। उपरोक्त घोषित डिपो में कई स्टेशन्स ऐसे भी है, जिन्हें वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियोंके साथ ही स्थानिक और निकटतम बड़े शहरोंसे जुड़ने हेतु इन्टरसिटी, मेमू गाड़ियोंकी ज्यादा आवश्यकता है।