Stories/ News Alerts

Uncategorised

भुसावल मण्डल में OHE वायर टूटी, इगतपुरी – मनमाड़ खण्ड बाधित।

19 जुलाई 2025, शनिवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

मुम्बई – भुसावल रेल मार्ग पर, देवळाली नासिक रोड के बीच रेल विद्युतीकरण की वायर रात डेढ़ बजे टूट गई है। इसके चलते यात्री गाड़ियोंको रद्द या परावर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेल विभाग द्वारा जारी किए गए निम्नलिखित बुलेटिन देखिए,

11113 देवळाली भुसावल एक्सप्रेस JCO 20 जुलाई रद्द रहेगी।

11119 इगतपुरी भुसावल एक्सप्रेस JCO 20 जुलाई रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन की गई गाड़ियाँ :

परावर्तित मार्ग : वसई रोड, सूरत, जलगाँव, भुसावल (सभी गाड़ियाँ JCO 20 जुलाई 2025)

1: 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस आजमगढ़ एक्सप्रेस

2: 12859 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस

3 : 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस

4 : 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर विशेष

5 : 22177 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस

6 : 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस

7 : 12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भागलपुर एक्सप्रेस

22223 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साईं नगर शिर्डी वन्देभारत एक्सप्रेस JCO 20 जुलाई, परावर्तित मार्ग कल्याण लोनावला पुणे दौंड कॉर्ड पुनताम्बा होकर शिर्डी जाएगी।

समयसारणी में पुनः निर्धारण (रिशेड्यूलिंग) :

17617 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नान्देड़ तपोवन एक्सप्रेस आज 8:30 मुम्बई से रवाना होगी।

15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस आज 10:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस  से रवाना होगी।

12519 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगरतला वातानुकूलित एक्सप्रेस आज 12:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस  से रवाना होगी।

गाड़ियोंकी ताजा जानकारी के लिए रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें या रेल ऍप NTES की मदत ले।

मार्ग की पुनर्स्थापना लगभग हो गई है, गाड़ियाँ नियोजित मार्ग से चलाई जा रही है। 12534 पुष्पक और 15017 काशी एक्सप्रेस प्रॉपर रूट से आ रही है।

Uncategorised

दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर रेल ब्लॉक के चलते पश्चिम रेल और उपरे की कई गाड़ियाँ रद्द

19 जुलाई 2025, शनिवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर रेल सिग्नलिंग प्रणाली को अद्ययावत किया जा रहा है अतः रेल ब्लॉक के चलते राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली पश्चिम रेल और उपरे की कई गाड़ियाँ रद्द, आँशिक रद्द की जा रही है। उक्त ब्लॉक 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रहेगा।

पूर्णतः रद्द की गई 36 गाड़ियाँ : रद्द की गई तिथियोंके लिये यात्रीगण कृपया परिपत्रक देखें।

12215/16 दिल्ली सराय रोहिल्ला बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ एक्सप्रेस

12265/66 दिल्ली सराय रोहिल्ला जम्मूतवी दिल्ली सराय रोहिल्ला दूरंतो एक्सप्रेस

12457/58 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर एक्सप्रेस

12986/85 दिल्ली सराय रोहिल्ला जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस

14035/36 दिल्ली सराय रोहिल्ला पठानकोट दिल्ली सराय रोहिल्ला धौलाधर एक्सप्रेस

14714/13 दिल्ली सराय रोहिल्ला सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

19338/37 दिल्ली सराय रोहिल्ला इन्दौर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

20914/13 दिल्ली सराय रोहिल्ला राजकोट दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

20938/37 दिल्ली सराय रोहिल्ला पोरबंदर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

20984/83 दिल्ली सराय रोहिल्ला भुज दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

22401/02 दिल्ली सराय रोहिल्ला शाहिद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

22421/22 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

22463/64 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

22482/81 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

22950/49 दिल्ली सराय रोहिल्ला बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

22986/85 दिल्ली सराय रोहिल्ला उदयपुर सिटी दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस

12266 जम्मूतवी दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

पूर्णतः रद्द की गई 15 सवारी गाड़ियाँ :

निम्नलिखित 23 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी।

निम्नलिखित 11 गाड़ियाँ आँशिक रद्द की जाएगी।

यात्रीगण से निवेदन है, दिल्ली सराय रोहिल्ला की गाड़ियोंमे यात्रा करने का कोई नियोजन हो तो उक्त परिपत्रक में दर्ज तिथियोंको समझ ले, रेल विभाग की हेल्पलाइन 139, रेल विभाग के अधिकृत ऍप, वेबसाइट पर जानकारी ले कर ही नियोजन करें।

Uncategorised

इन्दौर – मुम्बई के बीच चलेगी सावन पर्व हेतु, तेजस विशेष गाड़ी

19 जुलाई 2025, शनिवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

सावन मास प्रारम्भ हो चुका है। इस पर्व के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर एवं इन्दौर के निकट, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु यात्रिओंकी बराबर माँग रहती है। पश्चिम रेल की ओर से यात्री सुविधाओं के मद्देनजर त्रिसाप्ताहिक तेजस विशेष गाड़ी मुम्बई – इन्दौर वाया उज्जैन चलाने की घोषणा की गई है।

09085/86 मुम्बई सेंट्रल – इन्दौर – मुम्बई सेंट्रल त्रिसाप्ताहिक तेजस विशेष

09085 तेजस विशेष दिनांक 23 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मुम्बई सेंट्रल से रात 23:20 पर रवाना की जाएगी। यह गाड़ी सुबह 10:50 को उज्जैन एवं दोपहर 13:00 बजे इन्दौर पहुँचेंगी। वापसी में 09086 तेजस विशेष दिनांक 24 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को इन्दौर से शाम 17:00 बजे रवाना हो कर अगले दिन सुबह 7:10 पर मुम्बई सेंट्रल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : मुम्बई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, इन्दौर

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित टू टियर, 07 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर वैन कुल 16 LHB कोच

समयसारणी :

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उक्त गाड़ी TOD अर्थात ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी में चलाई जाने से यात्रिओंको अतिरिक्त किराया दर लागू होगा।

Uncategorised

नई गाड़ी : उदयपुर – चंडीगढ़ के बीच द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

18 जुलाई 2025, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

20989/90 उदयपुर सिटी – चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

20989 सुपरफास्ट प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 16:05 को चलकर अगले दिन सुबह 9:50 को चंडीगढ़ पहुँचेंगी। वापसी में 20990 सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को चंडीगढ़ से सुबह 11:20 को चलकर अगले दिन प्रातः 5:30 को उदयपुर सिटी पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, कपासण, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज़्ज़र, रोहतक, जींद, नरवाणा, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, चंडीगढ़

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 07 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

नए गाड़ी का परिपत्रक रेल मुख्यालय से जारी हो चुका है, जल्द ही सम्बन्धित क्षेत्रीय रेल विभाग इस बारे में विस्तृत समयसारणी एवं शुभारंभ की तिथि जारी करेंगे।