Stories/ News Alerts

Uncategorised

कब शुरु करेंगे बची रेल गाड़ियाँ?

संक्रमण काल मे भारतीय रेल ने तमाम गाड़ियाँ बन्द कर दी थी, जिन्हें एक-एक कर चलवा दिया। भलेही स्वरूप बदला हो, किराया बढ़ गया हो मगर गाड़ियाँ चल पड़ी।

मध्य रेल के भुसावल मण्डल में स्थानीय यात्रिओंके प्रति बड़ी अनास्था है। वजह है, मध्य रेलवे का मुख्य मार्ग होना और बहुतायत में लम्बी दूरी की गाड़ियोंका चलना। मगर क्या यह कारण उचित हो सकता है, जो स्थानीय सवारी गाड़ियाँ बन्द की गई है, फिरसे न चलवाने की? आज भुसावल – देवलाली भुसावल शटल, भुसावल वर्धा भुसावल सवारी, भुसावल नागपुर भुसावल सवारी, भुसावल पुणे के बीच चलनेवाली हुतात्मा एक्सप्रेस, भुसावल नागपुर वाया खण्डवा दादाधाम एक्सप्रेस, शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और अन्य कई साप्ताहिक गाड़ियाँ अब भी बन्द स्थिति में है।

संक्रमण काबू में किये जाने के बाद जीवन चल पड़ा है, रोजगार पर लोग निकल पड़े है। रोजमर्रा की दौडधूप बढ़ गयी है, ऐसी अवस्था मे स्थानीय लोगोंको उचित गाड़ियाँ उपलब्ध न हो तो? आम रेल यात्री जो रोज रेल यात्रा करता है, कभी नही चाहता की गैरकानूनी तरीकेसे उसे आरक्षित गाड़ियोंमे यात्रा करनी पड़े या छुपते छुपाते अपनी जान जोखिम में डालकर रोजगार पर पहुंचना पड़े। क्या स्थानीय मण्डल रेल अधिकारियोंको, राजनेताओंको यह दिखाई नही देता या वह अन्जान बने रहना चाहते है?

हर रोज तकरीबन एक भी दिन ऐसा नही जाता की ट्विटर पर भुसावल मण्डल व्यवस्थापक ने आरक्षित यात्रिओंकी अनावश्यक, गैरकानूनी भीड़ की शिकायत पर खेद जाहिर न किया हो, माफी न मांगी हो। यह देखना अतिदुखद है, एक उच्च अधिकारी अपने अव्यवस्था के लिए क्षमा तो मांग सकता है मगर यात्रिओंकी उचित व्यवस्था नही कर सकता। यह किस प्रकार की मजबूरी है?

ठीक यही बात स्थानीय राजनेताओंपर भी लागू होती है। रेल अधिकारियों की क्या समस्या है, क्यों वह स्थानीय गाड़ियाँ चलवाने में असमर्थता बरत रहे है, कहाँ गाड़ियाँ अटक रही या अटकाई जा रही है यह जानना, समझना और उसका अपने स्तर पर निराकरण करना क्या यह जिम्मेदारी इन लोगोंकी नही है? यात्री मजबूर है, क्योंकी जून महीने के अंत तक सभी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे साधारण टिकटें नही मिलेंगी। साधारण टिकटों वाली गाड़ियाँ एक्का दुक्का चलाई जा रही है जो बिल्कुल ही पर्याप्त नही है। एक तरफ गाड़ियोंकी कमी, दूसरी तरफ आरक्षित टिकट उपलब्ध नही यात्री बेचारा क्या करें?

रेल प्रशासन के पास आरक्षित यात्री की शिकायत पहुंचे तो वह जांच और सुरक्षा दल को भिड़ा देते है। ऐसे में यात्री किसी अनहोनी घटना का शिकार होता है, क्या तब प्रशासन, राजनेता अपनी आँखें खोलेंगे?

Uncategorised

रेल व्यवस्था में रैक संरचना का मानकीकरण ; दृष्टिकोण प्रशासन और यात्रीओंका

भारतीय रेल मे चलाए जानेवाले रैक का मानकीकरण किस तरह और किस कारण अपनाया गया है, पहले यह समझना जरूरी है। आईआईटी मुम्बई और आईआईएम अहमदाबाद के कुछ महानुभावों ने इस संबंध मे रेल प्रशासन के सहयोग से रेल्वे के शून्याधारित समयसारणी अर्थात रेल्वे समयसारणी की पुनर्रचना का जटिल काम हाथ मे लिया था। चूंकि रेल्वे समयसारणी मे केवल खाली समयों के स्लॉटस देख कर गाडियाँ बढ़वाने का काम अब तक होता रहा और इससे रेल्वे की महत्वपूर्ण मालगाड़ियों की परिचालन व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा साथही ट्रैकों, सिग्निलिंग और अन्य साधन सामग्री के रखरखाव के लिए भी उचित समय नहीं मिल पा रहा था। जब समयसारणी के सुधार की बात पर काम किया जाने लगा तो एक बात तकनीशियनों के नजर मे आई की इतनी गाडियाँ भारतीय रेल चलाती है मगर उनके रैकों मे बिल्कुल ही सुसूत्रता नहीं है।

भारतीय रेल अपनी गाड़ियोंके परिचालन मे सुसूत्रता लाने के लिए रैक शेयरिंग करती है। बहुत सी बार कम अंतर की इंटरसिटी गाड़ियोंके लिए एक ही रैक काफी होता है जो तकरीबन 200 – 400 किलोमीटर का फेरा, सुबह निकलकर देर शाम लौट आ कर पूरा कर लेता है। इण्टरसिटी गाड़ियोंसे ज्यादा लंबी दूरी के लिए चलनेवाली गाड़ियोंमे दो या उससे ज्यादा रैक लगते है जो दोनों ओरसे अपने फेरे लगाते है, तीसरे मे साप्ताहिक या सप्ताह मे पूरे दिन नहीं चलनेवाली गाडियाँ आती है जिनके रैक अन्य गाड़ियोंसे शेयर किए जाते है। इन सारी बातों का अभ्यास कर परिचालन करने के लिए रेल अधिकारी DSS/TRIMS सॉफ्टवेयर का उपयोग करते है। DSS का अर्थ है डीसीजन सपोर्ट सिस्टम और TRIMS का अर्थ है टर्मिनल रैक इंफरमेशन एण्ड मेन्टेनंस शेड्यूलिंग। इन तमाम बातों मे रैक इन्फो अर्थात गाड़ी की संरचना विस्तृत जानकारी का बड़ा महत्व है। जिसमे गाड़ी का आगमन समय, प्रस्थान समय, आगमन टर्मिनल, प्रस्थान टर्मिनल, प्लेटफ़ॉर्म, रखरखाव के लिए लगनेवाला समय, किस प्रकार का रखरखाव करवाना है, रैक का परिचालन अवधि, रैक तैयार करने के लिए उपलब्ध समय, रैक के उपयोग की अवधि, विशिष्ट गाड़ी के परिचालन हेतु लगनेवाले रैक की संख्या यह सारे निर्णय सॉफ्टवेयर की मदत से लिए जाते है।

भारतीय रेल जब अपनी यात्री गाडियोंका परिचालन करती है तब उन्हे कुछ विशेष मदों का ख्याल रखना पड़ता है। गाड़ी की समयसारणी, रैक का रखरखाव और रैक की संरचना। रखरखाव के तीन प्रकार है, PM/SM/RRI गाड़ी के प्रत्येक फेरे के बाद रखरखाव किया जाता है, क्योंकी प्रत्येक 2500 किलोमीटर पर गाड़ी के रैक का प्रायमरी मेन्टेनंस PM जिसके लिए तकरीबन 6 घण्टे और प्रत्येक 1500 किलोमीटर के बाद 1 से डेढ़ घण्टे का सेकेंडरी मेन्टेनंस SM आवश्यक है। हालांकि नवनिर्मित LHB रेको के आवश्यक रखरखाव की अवधि इससे अलग हो सकती है। प्रायमरी मेन्टेनंस मे गाड़ी की सफाई और धुलाई के अलावा उसके धुरियों की सघन जांच, यदि जरूरत हो तो सुधार, ऑइलिंग, बोगी की स्प्रिंग और ट्रॉली की जांच करना आता है और इसके लिए रैक को पीट लाइन ( मेन्टेनंस के लिए बनाई गई विशेष जगह ) पर ले जाना आवश्यक है। सेकेंडरी मेन्टेनंस मे गाड़ी की धुलाई, सफाई और स्प्रिंग की स्थिति, एक्सल के तापमान की जांच की जाती है और तीसरा प्रकार है RRI रेडी टू रन इंस्पेक्शन जो टर्मिनल प्लेटफ़ॉर्म पर भी संभव है।

जब किसी एक टर्मिनल पर, एक ही दिशा मे परिचालित गाड़ी का रैक उपलब्ध कराने मे ज्यादा समय लग रहा है या किसी कारणों की वजह से अन्य गाड़ी का रैक किसी अन्य गाड़ी मे उपयोग करना है तो सबसे बड़ी समस्या आसमान डिब्बा संरचना की आती है। कम ज्यादा डिब्बे, समान श्रेणी के डिब्बों की अनुलब्धता के वजह से किसी भी असाधारण परिस्थितियों मे रैक उपलब्ध होने के बावजूद रेल प्रशासन गाड़ी का परिचालन करने मे असमर्थ हो जाती है या रैक की मांग के अनुसार अलग अलग श्रेणी के कोचों की शंटिंग करने में वक्त जाया करना पड़ता है। इस परेशानी से निजाद पाने के लिए भारतीय रेलवे यात्री ट्रेनों में कोचों की संख्या को समान रूप से 22 या उससे कम करने की योजना बना रहा है और इस वजह से कोचों की संख्या और श्रेणी मानकीकृत होने के बाद रेलवे अधिक ट्रेनें चला सकेगा। विभिन्न रखरखाव केंद्रमे इस तरह समय की पाबंदी में सुधार करने में मदद मिलेगी। रेक के उपयोग में और सुधार होगा, समयपालन में सुधार होगा, गाड़ियोंके पुनर्निर्धारण को कम करेगा और पिट लाइनों के टाइम स्लॉट की बचत होगी। बेहतर रेक टर्नअराउंड और ट्रेन संचालन के बेहतर लचीलेपन के कारण भारतीय रेलवे की समग्र आय में सुधार होगा। हमारे पास पुराने आंकड़ों के अनुसार, 2700 में से लगभग 1000 रेकों को मानकीकृत/एकीकृत कर दिया गया है।

ताजा उदाहरण, 12189/90 का मानकीकरण 16/17 के जून माह से लागू होगा।

रैक मानकीकरण के दो चेहरे है, रेल प्रशासन के फायदे तो आपने समझ लिए मगर दूसरा चेहरा है, जो भारतीय रेल की यात्रा महंगी करने चला है। भारतीय रेल, रैक मानकीकरण के नाम पर आम यात्रीओंमे लोकप्रिय और किफायती स्लीपर कोच, द्वितीय श्रेणी कोच बड़े आसानी से घटा देती है। मानकीकरण के पहले जिस ट्रेन में 12/13 स्लीपर कोच थे उनमें 6 – 7 स्लीपर कोच रह गए है। आम आदमी अभी इससे उबर भी नही पाया था की रेलवे प्रशासन ने वातानुकूल तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच का आविष्कार किया, जिसमे फिर स्लीपर कोच का ही पत्ता साफ किया गया और कई गाड़ियों में अब स्लीपर कोच महज 5-6 ही रह गए । अब समझ में नहीं आ रहा की रैक मानकीकरण का कैसा अर्थ निकाल रहा है रेलवे प्रशासन? क्या रेल प्रशासन इस रैक मानकीकरण का उपयोग कहीं न कहीं आम यात्रियों को गैर वातानुकूलित वर्ग से वातानुकूलित सेवाओं अपग्रेड (?) तो करने मे नहीं न कर रहा है? चूँकि हाल ही मे सम्पूर्ण वातानुकूलित नई गाडियाँ वन्दे भारत की चर्चाएं जोरों पर है। आने वाले कुछ ही वर्षो में कई सारी वंदे भारत को पटरी पर लायी जायेगी। मानकीकरण के आधार पर रेल यात्री को स्लीपर श्रेणी से एक टप्पा आगे वातानुकूलित इकॉनोमी कोच की तरफ ढकेला ही जा रहा है, बस सहज है, 2-4 वर्षों मे रेल्वे की लंबी दूरी वाली यात्रा अपनेआप महंगी होती चली जाएगी।

Uncategorised

RRB – NTPC परीक्षा विशेष एक फेरा गाड़ियाँ

रेल दुनिया की https://wp.me/pajx4R-3dC इस पोस्ट में लगभग देशभर की सारी RRB-NTPC परीक्षा विशेष गाड़ियाँ अपडेट की गई है। परिक्षार्थीयोंसे निवेदन है, कृपया पोस्ट देखें और अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

RRB – NTPC, रेल्वे की परीक्षा हेतु विशेष रेलगाड़ियों की जानकारी

प्रिय मित्रों, रेल प्रशासन मे रेल्वे भर्ती परीक्षाओं के लिए 65 विशेष गाड़ियोंका नियोजन किया है। हमने प्रयत्नपूर्वक ज्यादा से ज्यादा गाड़ियोंकी जानकारी यहाँपर संकलित करने का प्रयत्न किया है और हम अपने परीक्षार्थी मित्रों से निवेदन करते है, यज्ञपि हमारी सारी जानकारी रेल्वे के परिपत्रकों से ही ली गई है परंतु और भी अतिरिक्त गाड़ियोंकी विस्तृत जानकारी हेतु रेल्वे की हेल्पलाइन 139 या ऐप NTES पर गाडियाँ अवश्य ही जांच ले।

48 गाड़ियोंमे अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे

अपडेट्स

RRB – NTPC के SC/ST उम्मीदवारोको अपनी सीट/बर्थ अपने परिक्षापत्र के साथ आयी ऑथोरिटी पर आरक्षण करने की अनुमति मिली है।

04001/02 हज़रत निजामुद्दीन जबलपुर हज़रत निजामुद्दीन परीक्षा विशेष

03505/06 गया हावड़ा गया परीक्षा विशेष और 05215/16 समस्तीपुर कोलकाता समस्तीपुर परीक्षा विशेष

07683/84 काकीनाडा टाउन पाण्डवपुरा काकीनाडा टाउन परीक्षा विशेष और 07450/51 हैदराबाद मैसुरु हैदराबाद परीक्षा विशेष

02190/89 जबलपुर नान्देड़ जबलपुर परीक्षा विशेष

02194/93 रीवा राजकोट रीवा परीक्षा विशेष

Uncategorised

प रे WR के मुम्बई – सूरत मुख्य मार्ग पर एकदिवसीय यातायात और पावर ब्लॉक ; यात्री ट्रैफिक निम्नानुसार नियंत्रित किया जाएगा।

रविवार 08 – 05 – 22 को सुबह 06.30 से दोपहर 14.30 तक प्रमुख यातायात और पावर ब्लॉक घोषित किया जा रहा है। यह ब्लॉक डाउन मेन लाइन और अप मेन लाइन पर वाणगांव – डहानू रोड के दरम्यान रहेगा। इन ब्लॉकों के दौरान कुछ ट्रेनों को विनियमित, रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट/आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा, विस्तृत विवरण निम्नानुसार है।