Stories/ News Alerts

Uncategorised

सूरत भुसावल सूरत 59013/14 एक्सप्रेस रूप में पुनर्स्थापित हो रही है।

सूरत भुसावल सूरत के बीच लोकप्रिय 59013/14 सवारी गाड़ी दिनांक 08/09 जून से प्रतिदिन एक्सप्रेस रूप में 19005/06 बहुत ही आकर्षक समयसारणी में पुनर्स्थापित की जा रही है। गाड़ी में 8 द्वितीय श्रेणी शयनयान स्लीपर, 7 द्वितीय श्रेणी जनरल एव दो एसएलआर रहेंगे। यात्रीगण से निवेदन है, समयसारणी में दिए गए PTT अर्थात पब्लिक टाइमटेबल का ही उपयोग करना है। WTT वर्किंग टाइमटेबल रेल कार्यालय उपयोग के लिए होते है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR की 14 जोड़ी विशेष गाड़ियोंकी अवधि बढाई गयी।

1: 09005/06 बान्द्रा इज्जतनगर बान्द्रा द्विसाप्ताहिक विशेष 3 फेरे बढ़े। अब 27 जून तक चलेगी।

2: 09013/14 उधना बनारस उधना साप्ताहिक विशेष 4 फेरे बढ़े। अब 29 जून तक चलेगी।

3: 09037/38 बान्द्रा बाड़मेर बान्द्रा साप्ताहिक विशेष 6 फेरे बढ़े। अब 30 जुलाई तक चलेगी।

4: 09039/40 बान्द्रा अजमेर बान्द्रा साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 30 जून तक चलेगी।

5: 09045/46 उधना रीवा उधना साप्ताहिक विशेष 1 फेरा बढ़ा। अब 25 जून तक चलेगी।

6: 09067/68 बान्द्रा उदयपुर सिटी बान्द्रा साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 28 जून तक चलेगी।

7: 09069/70 सुरत हटिया सुरत साप्ताहिक विशेष 3 फेरे बढ़े। अब 01 जुलाई तक चलेगी।

8: 09075/76 मुम्बई सेंट्रल काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 30 जून तक चलेगी।

9: 09097/98 बान्द्रा जम्मूतवी बान्द्रा साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 28 जून तक चलेगी।

10: 09083/84 मुम्बई सेंट्रल बनारस मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 01 जुलाई तक चलेगी।

11: 09301/02 डॉ आंबेडकर नगर नई दिल्ली डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 25 जून तक चलेगी।

12: 09185/86 मुम्बई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 26 जून तक चलेगी।

13: 09416/15 बान्द्रा गांधीधाम बान्द्रा साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 30 जून तक चलेगी।

14: 09523/24 ओखा दिल्ली सराय रोहिल्ला ओखा साप्ताहिक विशेष 2 फेरे बढ़े। अब 29 जून तक चलेगी।

विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी के लिए रेलवे के अधिकृत वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप पर देखिए।

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR क्षेत्र से गुजरने वाली 256 गाड़ियाँ, जिनमे अलग अलग तिथियोंसे अनारक्षित टिकट सेवाएं शुरू हो जाएगी।

मित्रों, अनारक्षित द्वितीय श्रेणी टिकट का इंतजार काफी लम्बा खींच गया है, लेकिन बस यह महीना। लगभग जून महीने में कई गाड़ियोंमे अनारक्षित टिकिटिंग शुरू हो जाएगी। यह सूची उत्तर रेलवे क्षेत्र से गुजरने वाली गाड़ियोंकी है।

Uncategorised

रेल प्रशासन ने संक्रमनपूर्व कालीन PRS टिकट सुविधाएं पुनर्स्थापित की

निम्नलिखित परिपत्रक देखें, रेल प्रशासन ने जो टिकिटिंग सुविधाएं संक्रमनपूर्व काल मे शुरू थी उन्हें पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया है।

क्लस्टर बुकिंग, कनेक्टिंग ट्रेन बुकिंग, ब्लेंक पेपर टिकट, जर्नी मॉडिफिकेशन इत्यादि सुविधाए PRS टिकिटिंग में उपलब्ध थी और उन्हें संक्रमण काल के दौरान रद्द कर दिया गया था। हालांकि यह सुविधाएं अब भी केवल PRS अर्थात रेलवे टिकट काउंटर पर छपे टिकट पर ही उपलब्ध है, ई टिकट पर नही।

अब आपके मन मे कुछ शंकाए या प्रश्न होंगे, जैसे क्लस्टर बुकिंग क्या है या ब्लैंक पेपर टिकट क्या है तो इसकी चर्चा हम हमारे यू ट्यूब चैनल से करेंगे। आपके जो भी प्रश्न हो हमे लिख भेजिए।

Uncategorised

मध्य रेल CR पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंको विभिन्न स्टेशनोंपर पड़ाव मिले।

यात्रिओंकी लगातार मांग को देखते हुए मध्य रेल प्रशासन ने निम्नलिखित स्टेशनोंपर कुछ मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंको पड़ाव दिए है। उपरोक्त पड़ाव छह महीनोंके लिए प्रायोगिक तत्व पर दिए गए है और इनकी समयावधि 29 मई से शुरू हो रही है।

हिंगणघाट स्टेशन :-

12655 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर दोपहर 12:30 को पहुंचकर 12:31 को चल पड़ेगी।

12656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर अलसुबह 1:30 को पहुंचकर 1:31 को चल पड़ेगी।

12721 हैदराबाद हज़रत निजामुद्दीन प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर सुबह 7:20 को पहुंचकर 7:21 को चल पड़ेगी।

12722 हज़रत निजामुद्दीन हैदराबाद प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर शाम 18:33 को पहुंचकर 18:34 को चल पड़ेगी।

पुलगांव स्टेशन :-

12655 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट पुलगांव स्टेशनपर सुबह 11:36 को पहुंचकर 11:37 को चल पड़ेगी।

12656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट पुलगांव स्टेशनपर अलसुबह 2:28 को पहुंचकर 2:29 को चल पड़ेगी।

12809 मुम्बई हावड़ा मेल वाया नागपुर प्रतिदिन पुलगांव स्टेशनपर सुबह 9:15 को पहुंचकर 9:16 को चल पड़ेगी।

12810 हावड़ा मुम्बई मेल वाया नागपुर प्रतिदिन पुलगांव स्टेशनपर दोपहर 15:29 को पहुंचकर 15:30 को चल पड़ेगी।

सिन्दी स्टेशन :-

12721 हैदराबाद हज़रत निजामुद्दीन प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट सिन्दी स्टेशनपर सुबह 8:15 को पहुंचकर 8:16 को चल पड़ेगी।

12722 हज़रत निजामुद्दीन हैदराबाद प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट सिन्दी स्टेशनपर शाम 17:49 को पहुंचकर 17:50 को चल पड़ेगी।

12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन सिन्दी स्टेशनपर सुबह 4:20 को पहुंचकर 4:21 को चल पड़ेगी।

12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन सिन्दी स्टेशनपर रात 22:09 को पहुंचकर 22:10 को चल पड़ेगी।

चांदूर स्टेशन :-

12833 अहमदाबाद हावड़ा सुपरफास्ट वाया नागपुर प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर दोपहर 15:26 को पहुंचकर 15:27 को चल पड़ेगी।

12834 हावड़ा अहमदाबाद सुपरफास्ट वाया नागपुर प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर शाम 17:49 को पहुंचकर 17:50 को चल पड़ेगी।

12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर सुबह 3:01 को पहुंचकर 3:02 को चल पड़ेगी।

12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर रात 23:24 को पहुंचकर 23:25 को चल पड़ेगी।

तुलजापुर :-

11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस प्रतिदिन, तुलजापुर स्टेशन पर सुबह 11:38 पर पहुंचकर 11:39 को रवाना होगी।

यात्रीगण ज्ञात रहे, प्रायोगिक पड़ाव छह माह के लिए दिए गए है और सम्बन्धित रेल मण्ड़ल उक्त पडावोंके यात्री आय उनके आवक/जावक की लगातार निगरानी कर उसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय मुख्यालय को भेजता है। यदि उक्त पडावोंकी आय रेलवे मानकोंके अनुसार रहती है तो पडावोंके अस्थाई ठहराव को स्थायी किया जा सकता है। यात्रिओंसे यह अनुशंसा की जाती है, उक्त स्टेशनोंपर उपरोक्त गाड़ियोंके पडाव, अस्थाई से स्थायी में परावर्तित हो इस हेतु यथायोग्य टिकट ले, आरक्षण कराए।