Stories/ News Alerts

Uncategorised

प रे WR पर सूरत – उधना खण्ड पर दि. 04 से 07 अप्रेल तक पॉवर और रेल परिचालन ब्लॉक

दरअसल सूरत एवं उधना के बीच एक ROB पर गर्डर्स चढ़ाने काम करने के लिए यह 6 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कुछ गाड़ियोंका परिचालन बाधित होने जा रहा है, उसकी सूची निम्नलिखित है।

दिनांक 04, 05, 06 और 07 अप्रेल को 8 गाड़ियाँ 10 मिनट से लेकर 1 घंटा 50 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी, 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस दिनांक 04, 06, और 07 को सूरत की जगह उधना में टर्मिनेट की जायेगी। दिनांक 05 अप्रेल को 22948 भागलपुर सूरत सुपरफास्ट भी सूरत की जगह उधना में ही टर्मिनेट की जायेगी।

12935/36 बांद्रा सूरत बांद्रा सुपरफास्ट दिनांक 04 से 07 अप्रेल तक बांद्रा से सूरत की जगह उधना से परिचालित होगी, सूरत से उधना के बीच रदद् रहेगी।

आगे तिथि और गाड़ी क्रमांक के अनुसार सूची रखी गयी है,

Uncategorised

बेंगलुरु के बहुचर्चित, बहुप्रतीक्षित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के उद्घाटन की सुगबुगाहट

6 जोड़ी गाड़ियाँ भी इस टर्मिनल पर से ऑपरेट करने के लिए नामित की जा रही है। साथ ही विशाखापट्टनम के लिए एक नई नियमित गाड़ी भी शुरू की जाएगी, जिसका पहला रन टर्मिनल उद्घाटन के दिन से ही शुरू होगा। उपरोक्त पत्र इसी टर्मिनल के उद्घाटन सम्बन्धी तैयारियोंको लेकर है। जल्द ही आधिकारिक सूचना निकल सकती है।

Uncategorised

बड़ी खबर : यशवंतपुर दिल्ली यशवंतपुर प्रतिदिन राजधानी वाया पुणे, पनवेल, नासिक, भुसावल जल्द शुरू होनेवाली है

यशवंतपुर दिल्ली यशवंतपुर प्रतिदिन राजधानी वाया मिरज, सातारा, पुणे, पनवेल, कल्याण, नासिक, भुसावल 18 अप्रेल से शुरू होनेवाली है। आधिकारिक सूचना के लिए बस थोडासा इंतजार कीजिए।

Uncategorised

मध्य रेल की दो जोड़ी छुट्टी विशेष गाडियाँ

1: 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 10 अप्रेल से 09 जून तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर के लिए रवाना होगी वापसीमे 01044 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 11 अप्रेल से 10 जून तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी।

2: 01039 पुणे दानापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 13 अप्रेल से 08 जून तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी और वापसीमे 01040 दानापुर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 अप्रेल से 10 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रीगण से अनुरोध करता है, संक्रमणकालीन सभी निर्बंध का पालन करते हुए यात्रा करे।

Uncategorised

भुसावल जंक्शन पर QR कोडसे होंगी वेण्डरों की पहचान

मध्य रेल CR का भुसावल जंक्शन एक बड़ा जानामाना स्टेशन है। हाल ही में आईआरसीटीसी के सर्वे में, यात्रिओं द्वारा खान-पान की मांग पूरी करनेवाले देशभर के स्टेशनोंकी सूची में भुसावल स्टेशन का क्रमांक पहले 5 स्टेशनोंमें दर्ज हुवा है। तकरीबन 250 से 300 गाड़ियोंका आवागमन भुसावल जंक्शन पर होता है। चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय हो या नाश्ता, भोजन की मांग हो, भुसावल स्टेशन पर बखूबी पूरी होती है।

इतनी सब प्रशंसायुक्त बातों में एक बात न सिर्फ यात्रिओं बल्कि रेल अधिकारियों को भी खटकती है, वह है वेण्डरों की अनगिनत संख्या। गाड़ी प्लेटफार्म पर लगते ही वेन्डर्स का जमावड़ा प्लेटफार्म पर दिखाई देता है और गाड़ी रवाना होते ही वेन्डर्स की संख्या यथावत हो जाती है। रेल अधिकारियों ने इस बात पर गौर किया और अकस्मात जाँच भी करवाई। कुछ अवैध वेन्डर्स धराये भी गए मगर इस ‘सरप्राइज चेक’ में एक निरीक्षण नामित किया गया। कुछ वेन्डर्स की पहचान कराने वाले कार्ड, पहचानपत्र भी ड्यूप्लिकेट अर्थात जाली थे या गड़बड़ झाले वाले थे। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए भुसावल मण्डल व्यवस्थापक ने आज ट्विटर पर एक कड़ा संदेश जारी किया,

यह संदेश कहता है, “भुसावल स्टेशनपर अवैध/डुप्लिकेट वेंडिंग परमिट से बचने के लिए, सभी विक्रेताओं के लिए क्यूआर कोड अंकित, आधार पहचान पत्र की प्रणाली शुरू की जा रही है और भुसावल स्टेशन की सभी खानपान इकाइयों के लिए 15 दिनों के समय में इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा और इससे अवैध विक्रेताओं के प्रवेश को समाप्त करने में मदद करेगा।”

भुसावल DRM के इस निर्णय का हम स्वागत करते है। इससे वाकई में रेल यात्री, सुरक्षा कर्मी और वैध वेन्डर्स को होने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है।

Image courtesy : twitter app