Stories/ News Alerts

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR में जोधपुर – मेड़ता के बीच रेल ब्लॉक, 14 से 27 फरवरी तक गाड़ियाँ रहेंगी बाधित

आंशिक रद्द गाड़ियाँ : – सूचना में दी गयी तारीख JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तारीख है।

1: 14891/92 जोधपुर हिसार जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 14 से 27 फरवरी तक हिसार से मेड़ता रोड के बीच ही चलेगी। जोधपुर – मेड़ता रोड के बीच रद्द रहेगी।

2: 22421/22 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस 13 से 26 फरवरी जोधपुर से डेगाणा और 14 से 27 फरवरी तक डेगाणा से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी। अर्थात इन दिनोंमें यह गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला से डेगाणा के बीच ही चलेगी।

3: 12463/64 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान सम्पर्क क्रांति साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 से 24 फरवरी जोधपुर से जयपुर और 13 से 23 फरवरी तक जयपुर से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी। अर्थात इन दिनोंमें यह गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला से जयपुर के बीच ही चलेगी।

4: 14813/14 जोधपुर भोपाल जोधपुर प्रतिदिन एक्स्प्रेस दिनांक 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कोटा से भोपाल के बीच ही चलाई जाएगी। उक्त गाड़ी कोटा से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी।

पूर्णतयः रद्द गाड़ियाँ :-

14823/24 जोधपुर रेवाड़ी जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 17 से 26 फरवरी तक पूर्णतयः रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन करके चलनेवाली गाड़ियाँ

1: 14887/88 ऋषिकेश बाड़मेर ऋषिकेश प्रतिदिन चलनेवाली एक्सप्रेस दिनांक 15 से 26 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग बीकानेर, मेड़ता के बजाय लालगढ़ से आगे फलौदी होकर जोधपुर पहुचेंगी और आगे नियमित मार्ग से बाड़मेर की ओर चलेगी।

2: 19226 जम्मूतवी जोधपुर और 19225 जोधपुर जम्मूतवी प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 17 से 27 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग बीकानेर, मेड़ता के बजाय लालगढ़ से आगे फलौदी होकर जोधपुर पहुचेंगी।

3: 14853/54, 14863/64 और 14865/66 वाराणसी जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस दिनांक 18 से 25 फरवरी तक फुलेरा से आगे अजमेर, मारवाड़ जंक्शन होकर जोधपुर पहुचेंगी।

4: 22674 दिनांक 21 फरवरी को मन्नरगुड़ी से भगत की कोठी रवाना होने फुलेरा से आगे अजमेर, मारवाड़ जंक्शन होकर भगत की कोठी पहुचेंगी, उसी प्रकार 22673 दिनांक 24 फरवरी को भगत की कोठी से चलनेवाली, मन्नारगुड़ी को जानेवाली एक्स्प्रेस मारवाड़ जंक्शन अजमेर होते हुए फुलेरा पहुचेंगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलेगी।

5: 20813 पूरी जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 23 फरवरी को पुरी से चलेगी, जयपुर से आगे अजमेर, मारवाड़ जंक्शन होकर जोधपुर पहुचेगी।

6: दिनांक 17 फरवरी को विशाखापट्टनम से निकलने वाली 18573 विशाखापट्टनम भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस और दिनांक 19 फरवरी को भगत की कोठी से निकलने वाली भगत की कोठी विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्स्प्रेस फुलेरा से भगत की कोठी के बीच अजमेर, मारवाड़ जंक्शन होकर चलेगी।

7: 20481 भगत की कोठी तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक हमसफ़र एक्स्प्रेस दिनांक 23 फरवरी को मारवाड़ जंक्शन, अजमेर होकर फुलेरा पहुचेगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलकर तिरुचिरापल्ली को जायगी।

8: 19027 बांद्रा जम्मूतवी विवेक साप्ताहिक जो 19 फरवरी को बांद्रा से चलेगी और 19028 जम्मूतवी से दिनांक 21 फरवरी को निकलने वाली विवेक एक्स्प्रेस मारवाड़ जंक्शन से डेगाना के बीच परावर्तित रहेगी, जोधपुर और मर्त्य होकर नहीं चलेगी।

9: दिनांक 16 एवं 22 फरवरी को सिकंदराबाद से हिसार के निकलने वाली 22737 सिकंदराबाद हिसार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट और दिनांक 18, 20 और 25 फरवरी को हिसार से निकलने वाली 22738 हिसार सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट जोधपुर – बीकानेर के बीच मेड़ता रोड के बजाय फलौदी होकर चलेगी।

Uncategorised

औरंगाबाद – मनमाड़ के बीच रेल के मजबूतीकरण हेतु मराठवाड़ा एक्सप्रेस आंशिक रद्द।

17688/17687 धर्माबाद मनमाड़ धर्माबाद मराठवाड़ा एक्सप्रेस दिनांक 31 जनवरी, 2, 5 और 7 फरवरी को धर्माबाद से चलकर औरंगाबाद तक ही आएगी और उसी दिन औरंगाबाद से धर्माबाद के लिए लौटेगी।

उपरोक्त तिथियों को मराठवाड़ा एक्सप्रेस औरंगाबाद से मनमाड़ के बीच, दोनोंही दिशाओंमें रद्द रहेगी, नही चलेगी।

Uncategorised

महाव्यवस्थापकांच्या दौऱ्यात भुसावळकरांना, वाटाण्याच्याच की हो अक्षता! 🤗

दिनांक 28 जानेवारीला मध्य रेल्वेच्या महाव्यवस्थापकांचा भुसावळ विभागमधे तपासणी दौरा सम्पन्न झाला. मनमाड ते नाँदगाव हाय स्पीड निरीक्षण आणि जळगाव, भादली पर्यंत विविध कार्यालयीन कामकाजाचे निरीक्षण केले गेले. भुसावळमधे रनिंग रेल्वे स्टाफ, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर टि टि ई वगैरे करीता पाच मजली अत्याधुनिक रनिंग रूम चे उद्धाटन करण्यात आले. तसेच दिल्ली येथील नैशनल रेल म्यूजियमच्या धर्तीवर बनविण्यात आलेले मिनी रेल म्यूजियम चे ही उद्धाटन करण्यात आले.

भुसावळ विभागात महाव्यवस्थापक येणार तेव्हा स्थानिक पत्रकार आपापल्या भागातील लोकांच्या समस्या, प्रश्न हाताशी घेऊन, सरसाऊन बसलेली होती. मात्र सायंकाळी सहा वाजेच्या वेळचे लांबत लांबत पार आठ/साडे आठ वाजले तरी पत्रपरिषदेला मुहूर्त लागत नव्हता. तेव्हा स्थानिक पत्रकारांनी सरळ पत्रपरिषदेचा बहिष्कार केला आणि जी फ़ीड विभागीय कार्यालयाकडून मिळेल त्यावर बातमी बनवण्यावर भर दिला. यामुळे जे जे काही स्थानिक प्रश्न महव्यवस्थापकांपुढे उपस्थित केले जाणार होते त्याला आपसूकच वाटाण्याच्या अक्षता लागल्या.

स्थानिक प्रवासी, रोज अप-डाउन करणारे हजारों लोकं मासिक पासच्या अभावी हैराण झालेले आहेत. मेल/एक्स्प्रेस गाड्यांत द्वितीय श्रेणी जनरल तिकीट उपलब्ध नाही, पुरेश्या गाड्या नाहीत, विभागाच्या एकेक मार्गावर ईगतपुरी – भुसावळ, बड़नेरा – भुसावळ, खंडवा – भुसावळ मार्गावर केवल एकेकच मेमू गाड़ी सुरू आहे. उर्वरित गाड्यांची, जनता तिव्रतेने मागणी करत आहे. भुसावळ मार्गे चालणारी मध्य रेल्वेची एकमेव राजधानी एक्स्प्रेस पण तिला भुसावळला थांबा नाही. सध्या ह्या गाड़ीला भुसावळहून रनिंग स्टाफ म्हणजे लोको पायलट, सह लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड) भुसावळ हुन जळगावला नेला/आणला जात आहे. एकीकडे रेल्वे अतिरिक्त खर्च वाचविण्याचे आटोकाट प्रयत्न करत आहे तर दुसरीकडे रनिंग स्टाफला भुसावळ ऐवजी जळगावला नेण्यात कोणती बचत साधली जातेय? अतिक्रमण उठवून अनेक वर्ष लोटली परंतु अजूनही रिकाम्या जागेवर रेल्वेचे कारखाने वा उद्योग आणले गेलेले नाही, भुसावळमधे साकार होत असलेली ‘रेल नीर’ फैक्टरी अजून ही सुरू झालेली नाही. असे अनेक प्रश्न अनुत्तरितच राहून गेलेले आहेत.

Uncategorised

रेलवे भर्ती प्रक्रिया पर प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीते दिनोंसे RRB-NTPC के बारे में तरह तरह की खबरे सुर्खियों में है। आम आदमी और परीक्षार्थियों के भी मन मे जो सवाल इन विवाद को लेकर है, रेल मंत्रालय की ओरसे PIB के जरिए कुछ प्रश्नोत्तर स्वरूप में खुलासा किया गया है, आइए देखते है।