Stories/ News Alerts

Uncategorised

मध्य रेलवे में मुम्बई मण्डल पर, पांचवी और छठी लाइन के काम के लिए ठाणे-दिवा स्लो कॉरिडोर पर 18 घंटे का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक

मध्य रेलवे 19.12.2021 को ठाणे – दिवा पांचवीं और छठी लाइनों और दिवा (उत्तर) में ट्रेनों के डायवर्जन के लिए क्रॉसओवर को चालू करने के लिए ठाणे और दिवा के बीच एक विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ब्लॉक संचालित किया जायगा।  ब्लॉक का संचालन 19.12.2021 (रविवार) के सुबह 08.00 बजे से 20.12.2021 (सोमवार) के अलसुबह 02.00 बजे तक किया जाएगा।  ब्लॉक का संचालन में 19.12.2021 (रविवार) के 08.00 बजे से 20.12.2021 (सोमवार) के 02.00 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइनों पर किया जाएगा।  इसके कारण ट्रेन के चलने का पैटर्न निम्न प्रकार से होगा:

उपनगरीय सेवाएं :
07.47 बजे से 23.52 बजे तक कल्याण से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को दिवा और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। मुंब्रा और कलवा यह दोनो स्टेशन स्किप होंगे और मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। उक्त गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचने की सम्भावना है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 07.42 बजे से (20.12.2021 को) 01.15 बजे छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को मुलुंड और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। कलवा और मुंब्रा स्टेशन स्किप होंगे। उक्त गाड़ियाँ दिवा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट कि जाएंगी और निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचने की सम्भावना है।

यात्रीगण ध्यान देंगे, ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा और मुंब्रा स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

कोपर और ठकुर्ली स्टेशनों से सवार होनेवाले यात्रियों को क्रमशः डोंबिवली और कल्याण से ट्रेनों में चढ़ने की सलाह दी जाती है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ठाणे और कल्याण-डोंबिवली परिवहन उपक्रमों के समन्वय से बसें चलाने की व्यवस्था की है.

18.12.2021 (शनिवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी
12112 अमरावती – मुंबई एक्सप्रेस
17611 नांदेड़ – मुंबई एक्सप्रेस
11030 कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस

19.12.2021 (रविवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।
11007/11008 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
12109/12110 मुंबई – मनमाड – मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस
12071/12072 मुंबई – जालना – मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस
11401 मुंबई – आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस
12123/12124 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन क्वीन
12111 मुंबई – अमरावती एक्सप्रेस
11139 मुंबई – गदग एक्सप्रेस
17612 मुंबई – नांदेड़ एक्सप्रेस
11029 मुंबई – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस

20.12.2021 (सोमवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।
11402 आदिलाबाद – मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस
11140 गदग – मुंबई एक्सप्रेस

एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
17317 हुबली – दादर एक्सप्रेस, हुब्बाली से 18.12.2021 को निकलने वाली गाड़ी को पुणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट समाप्त कर दिया जाएगा।
17318 दादर – हुबली एक्सप्रेस, दादर से दिनांक 19.12.2021 को चलनेवाली गाड़ी को, पुणे स्टेशन से शुरू किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेलवे
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है

Uncategorised

उत्तर रेलवे की 6 प्रतिदिन अनारक्षित मेमू मेल/एक्सप्रेस विशेष गाड़ियाँ

04178 कुरुक्षेत्र दिल्ली विशेष

04127 दिल्ली पानीपत विशेष

04913 पलवल नई दिल्ली गाजियाबाद विशेष

04920 नई दिल्ली पलवल विशेष

04283 दिल्ली रेवाड़ी विशेष

04990 रेवाड़ी दिल्ली विशेष

Uncategorised

SCR दक्षिण मध्य रेल की समयसारणी में दिनांक 01 जनवरी से समायोजन

दक्षिण मध्य रेलवे में तकरीबन 31 गाड़ियोंके समयसारणी में भारतीय रेलवे की वेबसाइट/ऍप NTES और भारतीय रेलवे की टिकिटिंग सिस्टम PRS में मतभेद, फर्क पाए गए है। जिससे न सिर्फ यात्रिओंमें बल्कि रेल के परिचालन में भी दिक्कतें आती है। द म रेल ने ऐसे सारे मतभेद को दिनांक 01 जनवरी 2022 तक PRS में सुधार करने के लिए परिपत्रक जारी किया हैयात्रीगण कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखे, इन मे से कई सुधार तुरन्त प्रभाव से भी किए जा रहे है।

Uncategorised

NWR उ प रेल की छुट्टी विशेष गाड़ियाँ सीमित अवधि के लिए

जयपुर साई नगर शिर्डी जयपुर साप्ताहिक विशेष वाया कोटा, नागदा, उज्जैन, भोपाल, भुसावल, मनमाड़

जयपुर हैदराबाद जयपुर साप्ताहिक विशेष वाया अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, भोपाल, खण्डवा, अकोला, नान्देड, निजामाबाद

अजमेर वास्को अजमेर साप्ताहिक विशेष वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, सुरत, पनवेल, रत्नागिरी, मडगाँव

अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर साप्ताहिक विशेष वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सुरत, वापी, बोरीवली

जयपुर बान्द्रा टर्मिनस जयपुर साप्ताहिक विशेष वाया अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, वड़ोदरा, सुरत, वापी, बोरिवली

Uncategorised

लिंक एक्स्प्रेस, स्लिप कोच का बंद होना क्या रेल्वे की उत्पादकता बढ़ाता है या यात्रीओं की परेशानी?

मध्य रेल मे भुसावल मण्डल का अलग ही एक महत्व है। जब हमारे देश मे रेल चलने लगी तो भुसावल सबसे पहला और एशिया का सबसे बड़ा लोको शेड बना। आज भी भुसावल शहर का अर्थकारण रेल कर्मचारियों के बदौलत चलता है, क्योंकी शहर की तकरीबन 70% आबादी रेल विभाग से किसी न किसी रूप से जुड़ी हुई है। भुसावल शहर की पहचान ही रेल्वे जंक्शन से है।

एक वक्त ऐसा था की भुसावल से देश के चारों ओर की गाड़ियों मे स्थानीय यात्रीओं को आरक्षित कोटा, स्लिप कोच आदि विशेष व्यवस्था के चलते जगह मिलने के लिए कतई परेशानी नहीं होती थी। मुम्बई की ओर सुबह सेवाग्राम एक्स्प्रेस मे दो कोच, काशी एक्स्प्रेस मे दो कोच, रात मे हावड़ा एक्सप्रेस मे एक फर्स्ट क्लास एवं एक द्वितीय श्रेणी ऐसे दो कोच, हावड़ा के लिए हावड़ा मेल मे एक पूरा स्लीपर कोच और आरक्षित कोटे की तो बात ही मत कीजिए, प्रत्येक गाड़ी मे भुसावल से भरपूर कोटा होता था। मगर जैसे ही PRS सिस्टम कम्यूटराइज हुए सारे आरक्षित कोटे उड़नछू हो गए। रेल्वे की शंटिंग वाली नीति बदली और स्लिप कोच बंद हो गए। यह सिर्फ भुसावल शहर नहीं सारे मण्डल की परेशानी हो गई। भुसावल और जलगाँव शहर इतने दूरी पर नहीं की कोई इन्हे अलग समझता हो। मात्र 25 किलोमीटर की दूरी है दोनों शहरों के बीच। जलगाँव जिले के बहुतांश लोग रेल संपर्क के लिए भुसावल स्टेशन का ही उपयोग करते है। जब स्लिप कोच बंद हुए तो उसमे भुसावल के साथ साथ महाराष्ट्र एक्स्प्रेस का धुले -चलिसगाव – पुणे और पठानकोट एक्स्प्रेस का धुले – चलिसगाव – मुम्बई कोच भी बंद हो गए। महाराष्ट्र एक्स्प्रेस का गोंदिया – दौंड – सोलापूर कोच बंद हो गया। काशी एक्स्प्रेस का गोरखपुर – भुसावल – कोल्हापूर कोच का शंटिंग बंद हो गया, सेवाग्राम एक्स्प्रेस का मुम्बई – वर्धा – बल्हारशाह के 4 कोच बंद हो गए। कुल मिलाकर यह समझीए की ब्रांच स्टेशनोंकी संपर्कता मिट्टी मे मिल गई और बड़े बड़े जंक्शन नाममात्र रह गए। कहने को सीधी गाडियाँ चलाई गई है मगर जहां प्रतिदिन व्यवस्था थी वहाँ पर संपर्क कट कर साप्ताहिक रह गया है।

रेल प्रशासन के लिंक गाडियाँ और स्लिप कोच बंद करने के पीछे गाड़ियोंके परिचालन समय मे कमी लाना यह है, मगर इससे यात्रीओं के कनेक्टिविटी का जो नुकसान हुवा है उसपर उनका ज्यादातर ध्यान नहीं है। देश के उत्तरी भाग उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल क्षेत्र मे रेल लाइनोंका जाल समृद्ध है। वहाँपर संपर्कता की कोई कमी नहीं, गाडियाँ भी बहुतायत मे है मगर पश्चिम मे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र का पुणे कोल्हापूर इलाका, विदर्भ एवं मराठवाडा, मध्य प्रदेश का राजस्थान से जुड़ा इलाका, दक्षिण मे कर्नाटक, केरल इनमे ऐसे लिंक और स्लिप कोचों के बदौलत ढेर कनेक्टिविटी रहती थी। जिसे पटरी पर लाने मे अब कई पापड़ बेलने पड़ेंगे। ढेर व्यवस्था बढानी पड़ेगी। मंदसौर से कोटा होते हुए देहरादून एक्स्प्रेस मे एक हरिद्वार मेरठ लिंक एक्स्प्रेस चलती थी जो मंदसौर के यात्रीओं को दिल्ली, हरिद्वार से जोड़ती थी अब उस क्षेत्र के यात्री सीधी गाड़ी के लिए बेहद परेशान है। कुछ ऐसा ही राजस्थान के सुदूर क्षेत्र बाड़मेर, जैसलमेर के लिए भी लागू होता है। हावड़ा, गौहाती, दिल्ली से बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर के लिए प्रतिदिन जोड़ने का काम यह लिंक गाडियाँ मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशन से कर रही थी जिन्हे अब बंद करने से यह प्रतिदिन की संपर्कता द्विसाप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक रह गई है। हमारे बदलते और तीव्र गति से विकास करने वाले देश मे क्या इन रोज की संपर्कता का समाधान इस तरह हो सकता है? कतई नहीं।

रेल्वे को चाहिए की जहाँ जहाँ ऐसे लिंक एक्स्प्रेस और स्लिप कोच की व्यवस्था बंद की गई है उन स्टेशनोंकी, उनके परिसर की पुनः समीक्षा की जाए। लिंक एक्स्प्रेस चलाना संभव नहीं है तो नई गाड़ी की व्यवस्था करें या गाड़ियों को विस्तारित करें और उक्त संपर्क को फिर से स्थापित करने का प्रयास करें। जहाँ संभव हो ब्रांच लाइनों को मुख्य जंक्शन के लिए पृथक इंटरसीटी, डेमू, मेमू गाडियाँ चलाई जाए। यज्ञपि रेल प्रशासन ने गाड़ियों के ‘लाय ओवर पीरियड’ याने गंतव्य स्टेशन पर रैक के खाली पड़े के समयों की समीक्षा कर उन्हे निकटतम जंक्शनों पर चलवाने की प्रक्रिया शुरू की है फिर भी ऐसी कई गाडियाँ है जिन्हे अगले जंक्शन तक ले जाया जा सकता है। मुम्बई नागपूर सेवाग्राम एक्स्प्रेस को गोंदिया तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस मनमाड गोदावरी एक्स्प्रेस को भुसावल तक, निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्स्प्रेस को साईनगर शिर्डी तक, काचेगुडा अकोला इंटरसिटी को भुसावल तक ऐसे कई उदाहरण दीए जा सकते है और जिन पर रेल विभाग काम कर सकता है। उक्त गाडियाँ आगे बढ़वाने मे इनका लाय ओवर पीरियड ही काम या जायगा और किसी अलग रैक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लिंक एक्स्प्रेस या स्लिप कोच बंद करवाने का स्थायी समाधान खोजना बेहद जरूरी है। इसमे न सिर्फ यात्री परेशान हो रहे बल्कि रेल्वे के मालवहन आदि राजस्व पर भी गहरा असर पद सकता है।