Stories/ News Alerts

Uncategorised

कल, 26 जून से ग्वालियर – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बंगालुरु – ग्वालियर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ

25 जून 2025, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2082

मध्यप्रदेश, चम्बल क्षेत्र के यात्रिओंकी बेंगालुरु से सीधी रेल सेवा की पुरजोर माँग आख़िर पुर्णत्व प्राप्त कर रही है। कल 26 जून को ग्वालियर से शुभारम्भ विशेष गाड़ी 01086 को हरी झण्डी दिखाई जानी है। 11086/85 साप्ताहिक गाड़ी नियमित फेरे 29 जून को बंगालुरु से और 04 जुलाई से ग्वालियर से शुरू हो जाएंगे।

शुभारम्भ विशेष की समयसारणी :

11086/85 ग्वालियर – बंगालुरु – ग्वालियर साप्ताहिक की नियमित समयसारणी :

Uncategorised

05 जुलाई से सत्तर दिनोंतक, अहमदाबाद स्टेशन पर ब्लॉक! 25 यात्री गाड़ियाँ अस्थायी रूप से प्रभावित। 6 गाड़ियोंके टर्मिनल बदलेंगे, 19 गाड़ियाँ अहमदाबाद स्टेशन स्किप कर, साबरमती में रुकेंगी।

21 जून 2025, शनिवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद जंक्शन पर स्टेशन विकास कार्य शुरू होने जा रहा है। अहमदाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर यह कार्य किया जाना है। इसके चलते तीन जोड़ी याने छह यात्री गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशन अहमदाबाद की जगह वटवा / साबरमती किया जाएगा। साथ ही अहमदाबाद जंक्शन होकर गुजरने वाली 19 गाड़ियाँ भी अहमदाबाद की जगह साबरमती, मणिनगर जैसे निकटतम स्टेशनोंपर स्टोपेज लिया करेंगी। उक्त बदलाव 05 जुलाई 2025 से 12 सितम्बर 2025 करीबन 70 दिनों तक लागू रहेगा।

आइए, इस सन्दर्भ में रेल विभाग द्वारा जारी परिपत्रक देखते है,

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, परिपत्रक में JCO लिखा है, अर्थात ‘जर्नी कमिन्स ऑन’ गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने की तिथी। तदनुसार  समयसारणी देख कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। ब्लॉक अवधि के दौरान, अहमदाबाद स्टेशन से प्रारंभ/समाप्त होने वाली निम्नलिखित छह गाड़ियाँ मणिनगर, वटवा, असरवा स्टेशन का टर्मिनल स्टेशन के तौर पर प्रयोग कर रही है। साथ ही अहमदाबाद होकर चलनेवाली 19 गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन का उपयोग करेंगी। ब्लॉक के दौरान इन गाड़ियोंका अहमदाबाद स्टॉपेज रद्द रहेगा।

टर्मिनल में बदलाव की गई गाड़ियाँ :

1 : 12932 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल डबलडेकर इण्टरसिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक रविवार छोड़कर संचालित) JCO दिनाँक 07 जुलाई से अहमदाबाद जंक्शन की जगह मणिनगर से प्रातः 5:50 से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।

2 : 19034 अहमदाबाद वलसाड प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद जंक्शन की जगह मणिनगर से शाम 18:20 से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।

3 : 22953 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह वटवा स्टेशनपर दोपहर 14:20 पर यात्रा समाप्त करेंगी।

4 : 12931 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद डबलडेकर इण्टरसिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक रविवार छोड़कर संचालित) JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह वटवा स्टेशनपर दोपहर 21:20 पर यात्रा समाप्त करेंगी।

5 : 12656 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद प्रतिदिन नवजीवन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 04 जुलाई से अहमदाबाद की जगह असरवा स्टेशनपर दोपहर 18:20 पर यात्रा समाप्त करेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान, इस गाड़ी का अहमदाबाद स्टेशन का वाणिज्यिक स्टॉपेज रद्द रहेगा।

6 : 12655 अहमदाबाद पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल प्रतिदिन नवजीवन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह असरवा स्टेशन से रात 21:05 पर रवाना होंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान, इस गाड़ी का अहमदाबाद स्टेशन का वाणिज्यिक स्टॉपेज रद्द रहेगा।

अहमदाबाद होकर गुजरने वाली यात्री गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर स्टोपेज लिया करेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान अहमदाबाद स्टेशन का स्टॉपेज रद्द रहेगा।

1 : 12479 जोधपुर बान्द्रा टर्मिनस सूर्यनगरी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर प्रातः 3:00/3:10 स्टॉपेज लेंगी।

2 : 19016 पोरबंदर दादर सौराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर सुबह 6:46/6:48 स्टॉपेज लेंगी। मणिनगर स्टेशन का स्टॉपेज यथावत रहेगा।

3 : 20495 जोधपुर हड़पसर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर सुबह 5:20/5:30 स्टॉपेज लेंगी।

4 : 20496 हड़पसर जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर सुबह 7:20/7:30 स्टॉपेज लेंगी।

5 : 22452 चंडीगढ़ बांद्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 06 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 0:01/0:10 स्टॉपेज लेंगी।

6 : 22738 हिसार सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 06 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 7:10/7:20 स्टॉपेज लेंगी।

7 : 22664 जोधपुर चेन्नई एगमोर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 08 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर सुबह 7:10/7:20 स्टॉपेज लेंगी।

8 : 22916 हिसार बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 08 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 7:10/7:20 स्टॉपेज लेंगी।

9 : 12998 बाड़मेर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 10 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 7:10/7:20 स्टॉपेज लेंगी।

10 : 22724 श्रीगंगानगर हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 7:10/7:20 स्टॉपेज लेंगी।

11 : 14701 श्रीगंगानगर बांद्रा टर्मिनस प्रतिदिन अरावली एक्सप्रेस JCO दिनाँक 04 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 20:49/20:59 स्टॉपेज लेंगी।

12 : 14707 लालगढ़ बांद्रा टर्मिनस प्रतिदिन राणकपुर एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 21:50/22:00 स्टॉपेज लेंगी।

13 : 12966 भुज बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 11 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 2:10/2:20 स्टॉपेज लेंगी।

14 : 12960 भुज बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 07 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 2:10/2:20 स्टॉपेज लेंगी।

15 : 22966 भगत की कोठी बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 2:10/2:20 स्टॉपेज लेंगी।

16 : 20824 अजमेर पुरी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 08 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 2:10/2:20 स्टॉपेज लेंगी।

17 : 22992 भगत की कोठी वलसाड़ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 09 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 2:10/2:20 स्टॉपेज लेंगी।

18 : 14702 बांद्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर प्रतिदिन अरावली एक्सप्रेस JCO दिनाँक 05 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 4:47/4:57 स्टॉपेज लेंगी।

19 : 20943 बांद्रा टर्मिनस भगत की कोठी  साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनाँक 10 जुलाई से अहमदाबाद की जगह साबरमती (SBIB) स्टेशन पर 5:25/5:35 स्टॉपेज लेंगी।

Uncategorised

नई साप्ताहिक गाड़ी : भावनगर – अयोध्या कैंट – भावनगर

20 जून 2025, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

19201/02 भावनगर – अयोध्या कैंट – भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस

19201 एक्सप्रेस भावनगर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 13:30 को रवाना होकर अगले दिन मंगलवार, शाम 18:30 को अयोध्या कैंट पहुँचेंगी। वापसी में 19202 एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से प्रत्येक मंगलवार को रात 22:45 को रवाना होकर गुरुवार प्रातः 4:45 को भावनगर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : भावनगर पारा, सीहोर, ढोला, बोटाद, लिमबड़ी, सुरेन्द्रनगर गेट, वीरमगाम, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी

कोच संरचना : 2 वातानुकूलित टू टियर, 4 वातानुकूलित थ्री टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 7 स्लिपर, 4 द्वितीय साधारण जनरल, 1 एसएलआर और 1 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

संक्षिप्त समयसारणी :

रेल मुख्यालय ने परिपत्रक जारी कर दिया है और जल्द ही पश्चिम रेलवे इसका शुभारंभ कर देगा।

Uncategorised

कुछ और नई गाड़ियाँ, विस्तार, गन्तव्य बदलाव घोषित

19 जून 2025, गुरुवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

पूर्व तटीय रेलवे ECoR क्षेत्र में नई रेल लाइन पर दो जोड़ी नई साप्ताहिक गाड़ियाँ घोषित की गई है। 18313/14 बौध – नया भुबनेश्वर – बौध और 18311/12 सम्बलपुर बौध सम्बलपुर एक्सप्रेस। यह दोनों साप्ताहिक गाड़ियाँ 22803/04 शालीमार सम्भलपुर शालीमार के रैक से संचालित की जाएगी। इसके साथ ही 12893/94 भुबनेश्वर सोनपुर भुबनेश्वर प्रतिदिन एक्सप्रेस और 58305/06/07/08 बालनगीर सोनेपुर बालनगीर सवारी इन चार गाड़ियोंका पुरुणाकटक तक विस्तार किए जाने की भी घोषणा की गई है।

Map courtesy : http://www.indiarailinfo.com

तदसम्भदित परिपत्रक,

नियमित गाड़ियोंका विस्तार :

12947/48 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक अज़ीमाबाद एक्सप्रेस का पटना से आगे राजगीर तक विस्तार घोषित किया गया है। यह गाड़ी अहमदाबाद से पटना तक नियमित समयसारणी के अनुसार चलकर पटना से आगे पटनासाहिब, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, नालन्दा होते हुए राजगीर तक विस्तारित होंगी। गाड़ी के परिचालन दिनोंमें कोई बदलाव नही होगा।

रेल मुख्यालय से जारी आदेश पर सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे यथावकाश नियोजन कर गाड़ी का विस्तार करेंगी।

गन्तव्य स्टेशन में बदलाव :

12841/42 शालीमार पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल शालीमार प्रतिदिन कोरोमण्डल सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 12821/22 शालीमार पुरी शालीमार प्रतिदिन धौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गन्तव्य स्टेशन दिनांक 25 अगस्त 2025 से, शालीमार से बदलकर हावड़ा किया जा रहा है। इन बदलाव के वजह से उक्त गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशन पर पहुँचने/छूटने के समय मे भी बदलाव होगा, जो निम्नलिखित है,

उत्तर रेलवे की गाड़ियाँ :

Uncategorised

नई वन्देभारत गाड़ी : गोरखपुर – पाटलिपुत्र – गोरखपुर

18 जून 2025, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

यात्रिओंकी माँग के मद्देनजर गोरखपुर पटना के बीच छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जा रहा है।

26502/01 गोरखपुर पाटलिपुत्र गोरखपुर वन्देभारत एक्सप्रेस

26502 वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर, गोरखपुर से प्रातः 5:40 को निकलकर 12:45 को पाटलिपुत्र को पहुँचेंगी। वापसी में 26501 वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर, पाटलिपुत्र से दोपहर 15:30 को निकलकर 22:30 को गोरखपुर को पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सागौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर

इस गाड़ी का शुभारंभ दिनांक 20 को हो रहा है और नियमित फेरे 21 से शुरू कर दिए जाएंगे।

समयसारणी :