Stories/ News Alerts

Uncategorised

पंजाब में फिर से रेल पर गिरी गाज़, किसान आंदोलन में रोकी गयी रेल

तस्वीरें साभार : @naveensharma3, railpost.in

उक्त तस्वीरें पटियाला स्टेशन की है। यह रेल रोको सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा ऐसा सुत्रोंसे पता चलता है। यात्रिओंसे निवेदन है, अपनी रेल यात्रा का नियोजन करने से पूर्व, रेलवे की हेल्पलाइन 139 से जानकारी ले लीजिएगा

Uncategorised

मध्य रेल CR की दो जोड़ी, नागपुर मुम्बई एवं नागपुर करमाळी सीमित अवधिकी साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

मुंबई — नागपूर – मुम्बई साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

01247 मुंबई — नागपुर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस से दि. 29.10.2021 से 19.11.2021 तक रात 22:55 को निकलेगी औए अगले दिन दोपहर 13:10 को नागपूर पोहोचेगी।

01248 नागपुर — मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस नागपूर से प्रत्येक शनिवार को दि. 30.10.2021 से 20.11.2021 तक शाम 17:40 को निकलेगी और अगली सुबह 08:30 को छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पोहोचेगी।

स्टोपेजेस — कल्याण, ( इगतपुरी केवल 1248 ) नाशिक रोड, जलगांव, भुसावल, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा।

कोच रचना:– 1 एसी फर्स्ट, 2, एसी -2 टियर, 5, एसी -3 टियर, 5 स्लीपर, 6 सेकंड क्लास सीटिंग.

नागपुर — करमाळी उत्सव स्पेशल एक्सप्रेस

01239 नागपुर — करमाळी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस नागपुर से प्रत्येक शनिवार दि. 30.10.2021 से 20.11.2021 तक दोपहर 15:50 को निकल अगले दिन, दोपहर में 14:30 को करमळी पोहोचेगी।

01240 करमाळी — नागपूर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, प्रत्येक रविवार को करमाळी से दि.31.10.2021 से 21.11.2021 तक रात 20:40 को निकल, अगले दिन सोमवार को रात 20:10 नागपूर पोहोचेगी।

ठहराव:- वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, खेड, चिपळूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापूर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ, सावंतवाडी रोड और थिविम

कोच संरचना: 1 एसी -2 टायर, 4 एसी -3 टियर, 11 स्लीपर, 6 सेकंड क्लास सीटिंग.

Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR की 4 जोड़ी, बान्द्रा सूबेदारगंज, बान्द्रा मऊ, सूरत सूबेदारगंज और बान्द्रा करमाळी साप्ताहिक हॉलिडे स्पेशल्स

पश्चिम रेलवे ने यात्रिओंकी माँग देखते हुए उत्तर भारत के लिए 3 जोड़ी और कोंकण क्षेत्र के लिए 1 जोड़ी हॉलिडे विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है। आइए उसकी विस्तृत समयसारणी देखते है।

09191 बान्द्रा सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 अक्तूबर से 24 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को बान्द्रा से चलेगी और अगले दिन सूबेदारगंज पहुचेंगी। वापसीमे 09192 सूबेदारगंज बान्द्रा साप्ताहिक विशेष दिनांक 29 अक्तूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को सूबेदारगंज से चलेगी और अगले दिन बान्द्रा पहुचेंगी।

09117 सूरत सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 अक्तूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को सूरत से चलेगी और अगले दिन सूबेदारगंज पहुचेंगी। वापसीमे 09118 सूबेदारगंज सूरत साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अक्तूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को सूबेदारगंज से चलेगी और अगले दिन सूरत पहुचेंगी।

09193 बान्द्रा मऊ साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 अक्तूबर से 16 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा से चलेगी और गुरुवार को मऊ पहुचेंगी। वापसीमे 09194 मऊ बान्द्रा साप्ताहिक विशेष दिनांक 28 अक्तूबर से 18 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ से चलेगी और शनिवार को बान्द्रा पहुचेंगी।

09187 सूरत करमाळी साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को सूरत से चलेगी और अगले दिन करमाळी पहुचेंगी। वापसीमे 09188 करमाळी सूरत साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 अक्तूबर से 01 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को करमाळी से चलेगी और अगले दिन सूरत पहुचेंगी।

यात्रीगण कृपया ध्यान रखें, सूरत करमाळी सूरत गाड़ी चूँकि कोंकण रेलवे मार्ग से चलेगी इसलिए इसकी समयसारणी 30 अक्तूबर के बाद बदल जाएगी, नॉन मॉनसून समयसारणी लागू हो जाएगी। दोनोंही समयसारणी यहाँपर दी गयी है।

Uncategorised

भोपाल दमोह भोपाल राज्यरानी प्रतिदिन विशेष आजसे बहाल होंगी

संक्रमण पुर्व काल मे 22161/62 क्रमांक से चलनेवाली दमोह भोपाल दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस आज दिनांक 16 से भोपाल से और दिनांक 17 अक्तूबर दमोह से यात्री सेवा में प्रतिदिन बहाल की जा रही है।

उपरोक्त गाड़ी विशेष श्रेणी में 01161/01162 क्रमांक से चलाई जायेगी। क्षेत्र के यात्री इस गाड़ी के नही चलने से काफी परेशान थे और लगातार माँग करते रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रल्हादसिंह पटेल आज शाम भोपाल से इसका शुभ पुनरारम्भ करने जा रहे है।

Uncategorised

07605/06 तिरुपति अकोला तिरुपति साप्ताहिक विशेष का भुसावल तक विस्तार कीया जाए, यात्रिओंकी माँग।

द म रेल SCR ने तिरुपति अकोला के बीच 5 फेरो के लिए एक विशेष चलाने की घोषणा की है। 07605 यह गाड़ी दिनांक 15 अक्तूबर से 12 नवम्बर तक, प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:30 को तिरुपति से रवाना होगी और अगले दिन, शनिवार को दोपहर 12:15 को अकोला पहुंचेगी। वापसीमे 07606 विशेष अकोला से दिनांक 17 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार अकोला से सुबह 8:20 को चलेगी और अगले दिन सुबह 6:25 को तिरूपति पहुँचा देगी। उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षण विशेष रहेंगी।

एक विशेष बात, उपरोक्त विशेष अकोला में शनिवार को दोपहर 12:25 पर पहुंचने के बाद, दूसरे दिन याने रविवार को सुबह 8:20 को तिरूपति के लिए रवाना की जाएगी। मतलब इसका लाय ओवर याने खाली रहने का समय लगभग 20 घंटे का रहेगा। अकोला, बुलढाणा, जलगांव के माननीय सांसद यदि चाहे तो शेगांव, नांदुरा, मलकापुर और भुसावल तक यह गाड़ी बड़ी आसानी से लाई जा सकती है।

भुसावल जंक्शन पर गाड़ी के रखरखाव की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सकती है। अकोला – भुसावल अंतर मात्र 140 किलोमीटर का है और उक्त गाड़ी को अकोला से भुसावल की दिशामे आगे बढाने के लिए रेलवे प्रशासन को किसी भी शंटिंग या लोको रिवर्सल की जरूरत भी नही है। अकोला – भुसावल के बीच रेल प्रशासन को इस गाड़ी को भुसावल लाने में, शायद ही कोई तकनीकी समस्या होगी

तिरुपति अकोला गाड़ी भुसावल लायी जाती है, तो अकोला से भुसावल तक तिरूपति के लिए सम्पर्क कराने वाली यह पहली गाड़ी रहेगी। जलगांव, बुलढाणा और अकोला जिले के यात्री निश्चित ही इस गाड़ी का भुसावल तक कराए जाने का स्वागत करेंगे ऐसा विचार कई यात्रिओंने प्रकट किया।