Stories/ News Alerts

Uncategorised

रेल बजट में कौनसे क्षेत्र को क्या मिला : सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं रेल कल-कारखानों की पिंक बुक 2025-26

13 मई 2025, मंगलवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

रेल बजट होकर महीनों बीत गए। इंतजार करते करते अब आई है, पिंकबुक। क्या होती है यह पिंकबुक? दरअसल जबसे रेल बजेट, आम बजट की तरह भाषण की तर्ज पर सदन में प्रस्तुत नही किया जाता, तब से आम जनता, रेल यात्री एवं रेल प्रेमियोंके लिए केवल यह पिंकबुक ही बजट आवंटन की विस्तृत जानकारी का स्रोत है। पिंकबुक में प्रत्येक क्षेत्रीय रेल के तहत आनेवाले हरेक मण्डल और उसके सारे विकासात्मक कार्य के लिए रेल प्रशासन ने कितने निधि का आवंटन किया है, कौनसे नए कार्य मंडलों में अर्थात उनके क्षेत्र में निर्माण होंगे, पूर्वघोषित कार्यों को कितना निधि दिया गया है। यह सारी बातें इस पिंकबुक के जरिए ही पता चलती है।

रेल प्रशासन ने अपने सभी कारखानों, उपविभागों और क्षेत्रीय रेल की पिंक बुक अपलोड कर दी है। लीजिए, आपके लिए प्रस्तुत है।

मध्य रेल CENTRAL RAILWAY

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स BLW

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स CLW

रेल विद्युतीकरण CORE

पूर्वतटीय रेलवे ECoR

पूर्व मध्य रेलवे ER

पूर्व रेलवे ER

इंटीग्रल कोच फैक्टरी पेरंबूर ICF

मॉडर्न कोच फैक्टरी रायबरेली MCF

मेट्रो रेलवे कोलकाता MR

मेट्रो रेल चेन्नई MTPC

उत्तर मध्य रेलवे NCR

पूर्वोत्तर रेलवे NER

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स PLW

रेल मुख्यालय RB

रेल कोच फैक्टरी कपूरथला RCF

रेल अनुसंधान एवं मानक संस्था RDSO

रेल व्हील फैक्टरी RWF

दक्षिण मध्य रेलवे SCR

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR

दक्षिण पूर्व रेलवे SER

दक्षिण रेलवे SR

दक्षिण पश्चिम रेलवे SWR

पश्चिम मध्य रेलवे WCR

पश्चिम रेलवे WR

Uncategorised

दो नई साप्ताहिक गाड़ियोंका आगाज़ : फिरोजपुर – हरिद्वार एवं फिरोजपुर – हुजुरसाहिब नान्देड़

13 मई 2025, मंगलवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

फिरोजपुर से नान्देड़ के लिए यात्रिओंकी माँग के चलते रेल प्रशासन ने पूर्वचलित विशेष गाड़ी 04661/62 को अब नियमित करने का विचार किया है। हालाँकि विशेष गाड़ी भटिंडा, दिल्ली सफदरजंग, भोपाल, इटारसी, नरखेड़, नवी अमरावती, अकोला इस मार्ग से चलती थी मगर अब नई गाड़ी मुख्य मार्ग भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद होकर नान्देड़ जाएगी। यज्ञपी यह गाड़ियाँ रेल प्रशासन से मंजूरी प्राप्त है, मगर विविध क्षेत्रीय रेलवे में समयसारणी एवं रखरखाव हेतु अभी भी प्रस्तवित अवस्था मे ही है।

प्रस्ताव पूर्णत्व की अवस्था मे पहुंचते ही, इन गाड़ियोंकी नियमित की गई समयसारणी एवं गाड़ी क्रमांक उपलब्ध किए जाएंगे। फिलहाल यात्रीगण यह प्रस्ताव समझ सकते है।

फिरोजपुर कैंट – हुजुरसाहिब नान्देड़ – फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस

मार्ग : फ़रीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, बीना, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, औरंगाबाद, जालना, सेलु, परभणी, पूर्णा

फिरोजपुर कैंट – हरिद्वार – फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस

मार्ग : फ़रीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुरा फुल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगधारी, सहारनपुर, रूड़की

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…

10 मई 2025, शनिवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

मित्रों, आपको पता ही है की देश मे युद्धजन्य परिस्थिति चल रही है। ऐसी अवस्था मे आपसे नम्र निवेदन है, किसी भी ख़बरोंपर विश्वास करने से पहले अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

आप को बता दें, सीमावर्ती इलाकों में यात्री रेल आवाजाही पर कुछ बन्धन, नीतियाँ लाई गई है। निम्नलिखित 31 गाड़ियाँ दर्शाए गए अवधि तक रद्द/आँशिक रद्द की जा रही है। रेल यात्रा का नियोजन करने हेतु, विस्तृत जानकारी के लिए आप रेल विभाग की वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन से मदत अवश्य लीजिएगा।

दैनिक जागरण से साभार
Uncategorised

जोधपुर – हड़पसर (पुणे)- जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट की नियमित समयसारणी आ गई

03 मई 2025, शनिवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2082

20495 जोधपुर हड़पसर प्रतिदिन सुपरफास्ट दिनांक 05 मई 2025 से अपने नियमित फेरे शुरू कर रही है। वापसी में 20496 हड़पसर जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट अपने नियमित फेरे दिनांक 06 मई 2025 से शुरू कर देगी।

स्टोपेजेस : लुणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाईबाँध, फुलेरा, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, चिंचवड़, पुणे

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

समयसारणी :

जोधपुर हड़पसर गाड़ी की अग्रिम आरक्षण बुकिंग खुल चुकी है, और हड़पसर जोधपुर की टिकट बुकिंग 05 मई से खोली जाएगी।

यात्रीगण ध्यान दें, उपरोक्त समयसारणी में WTT याने वर्किंग टाइम टेबल और PTT याने पब्लिक टाइम टेबल अर्थात यात्री समयसारणी PTT ही आम यात्रिओंके लिए लागू है। अतः PTT समयसारणी के अनुसार अपनी यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

चेन्नई – भगत की कोठी – चेन्नई सप्ताह में पाँच दिवसीय सुपरफास्ट की नियमित समयसारणी आ गई

02 मई 2025, शुक्रवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल से भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच सप्ताह में  पाँच दिवसीय चलनेवाली सुपरफास्ट 20625/26 की नियमित समयसारणी आ गई है।

कल याने 03 मई को चेन्नई से इस गाड़ी का शुभारंभ रेल मन्त्री, अश्विनी वैष्णव के हस्ते होने जा रहा है। यह शुभारम्भ विशेष 02625 क्रमांक से चलाई जाएगी और इसकी समयसारणी निम्नलिखित है,

20625/26 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – भगत की कोठी (जोधपुर) – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट

20625 सुपरफास्ट दिनांक 05 मई से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चेन्नई से भगत की कोठी के लिए नियमित रवाना होगी।

वापसी में 20626 सुपरफास्ट दिनांक 07 मई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को भगत की कोठी से चेन्नई के लिए नियमित रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

स्टोपेजेस : सल्लुरापेट, गुडूर, नेल्लोर, ओङ्गल, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, वर्धा, धामणगाँव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, मेहसाणा, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी, लुणी

बताया जा रहा है, नियमित गाड़ी की आरक्षण बुकिंग दिनांक 04 से शुरू हो सकती है।