28 अप्रैल 2025, सोमवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082
20495/96 जोधपुर हड़पसर जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट
राजस्थानवासियोंकी अपार माँग के चलते रेल मुख्यालय द्वारा एक पुणे से जोधपुर के बीच प्रतिदिन सुपरफास्ट चलाने की घोषणा की गई है।
20495 जोधपुर हड़पसर सुपरफास्ट प्रत्येक दिन रात 22:00 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 16:55 को पुणे होते हुए शाम 17:20 को हड़पसर में समाप्त होगी और वापसी में 20496 प्रत्येक दिन शाम 19:15 को हड़पसर एवं शाम 19:40 को पुणे जंक्शन से रवाना होकर अगले दिन, दोपहर 14:50 को जोधपुर पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच
रेल मुख्यालय ने परिपत्रक जारी करते हुए, इस गाड़ी को जल्द से जल्द शुरू करने की सूचना संबंधित क्षेत्रीय रेल, NWR उत्तर पश्चिम रेल को दी है। गाड़ी के सम्पूर्ण परिचालन की जानकारी उ प रेल द्वारा यथावकाश जारी की जाएगी।
24 अप्रैल 2025, गुरुवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082
मध्य रेल की पहली अमृतभारत एक्सप्रेस का आज सहरसा से शुभारम्भ हो गया है। यह गाड़ी नियमित स्वरूप में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार अर्थात दिनांक 25 एप्रिल से चल पड़ेगी।
11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर रविवार को प्रातः 2:00 बजे सहरसा पहुँचेंगी। वापसी में 11016 सहरसा से प्रत्येक रविवार को प्रातः 4:20 बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर 15:45 बजे लोकमान्य तिलक पहुँचेंगी।
23 अप्रैल 2025, बुधवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082
94803/04 जयनगर पटना जयनगर नमो भारत रैपिड रेल
फोटो : टाइम्स ग्रुप से साभार
94803 जयनगर से सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक रविवार छोड़कर सुबह 5:00 बजे पटना के लिए रवाना होगी और सुबह 10:30 को पटना पहुँचेंगी। वापसी में 94804 पटना से सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर शाम 18:05 को चलकर रात 23:45 को जयनगर पहुँचेंगी। इस सेवा के लिए रेल मुख्यालय से पत्र जारी किया जा चुका है और क्षेत्रीय रेल पूर्व मध्य ECR द्वारा जल्द ही शुरू किए जाने की सम्भावनाऐं है।
दो शहरों के बीच तेज रफ्तार आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल ट्रांसपोर्ट का सपना अब हकीकत बन गया है। नमो भारत रैपिड रेल अमृतकाल में भारतीय रेल के विकास का नया सारथी है। जो मेट्रो शहरों से दूर देश के अंदरूनी इलाकों में स्थानीय लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सफर की गारंटी देती है। बिहार में दूसरी नमो भारत रैपिड रेल के संचालन से उत्तर बिहार के विकास को नए पंख लगने वाले हैं।
मॉडर्न सुविधाओं से लैस यह इंटरसिटी ट्रेन जयनगर को पटना से जोड़ेगी। 16 कोच में 2 हजार से ज्यादा यात्री क्षमता के साथ इस ट्रेन का संचालन बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाली है। 110 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली यह ट्रेन जयनगर से पटना के बीच मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मोकामा और पटना जिला को कनेक्ट करेगी। अहमदाबाद – भुज के बाद यह देश की दूसरी ‘नमो भारत’ रैपिड रेल सेवा है। इससे दो शहरों के बीच न केवल दूरी कम होगी बल्कि बिहार के सपनों को भी नई उड़ान मिलेगी।
नमो भारत क्या है? यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटरसिटी ट्रेन है। जो एक राज्य के दो शहरों को कनेक्ट करती है। इसके संचालन से देश के आंतरिक इलाकों में यात्रियों को मेट्रो शहर जैसी ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलती है।
नमो भारत तेज़ एक्सेलरेशन और ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। इसके दोनों सिरों पर ड्राइविंग कैब्स होने के कारण इसे टर्नअराउंड की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी। नमो भारत पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है और इसमें एर्गोनॉमिकली डिज़ाइन सीटें लगी हैं। टाइप-C और टाइप-A चार्जिंग सॉकेट्स और खड़े यात्रियों के लिए स्पेशल हैंडल्स इसे बेहद सुविधाजनक बनाते हैं। ट्रेन में वैक्यूम आधारित मॉड्यूलर टॉयलेट, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, और डस्ट-प्रूफ सील्ड गैंगवे भी हैं, जिससे ट्रेन का सफर अधिक स्वच्छ, सुलभ और शांतिपूर्ण बनता है।
इस ट्रेन की एक खासियत इसका ‘कवच’ सुरक्षा सिस्टम से लैस होना है। इससे हादसे की आशंका जीरो हो जाती है। इसके हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, फायर डिटेक्शन, सप्रेशन सिस्टम और आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम सुरक्षित सफर का आश्वासन देते हैं। ट्रेन के कोच ऑटोमैटिक दरवाजों के साथ सेमी-परमानेंट कपलर्स से युक्त हैं, जो यात्रियों को झटके का अनुभव नहीं होने देते। इससे तेज गति का सफर सुगम और सुरक्षित रहता है। ट्रेन में रूट-मैप इंडिकेटर भी हैं, जो हर स्टेशन की जानकारी देंगे — यह सुविधा ओपन लाइन रेलवे में पहली बार दी जा रही है। आपातकालीन लाइटिंग, एलईडी लाइटिंग और अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन से यात्रियों को एक शांत और रोशनी से भरा माहौल मिलता है।
नए बिहार की ओर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ सेवा उत्तर बिहार को राज्य की राजधानी पटना से सीधे और तीव्र गति से जोड़ती है। यह कनेक्टिविटी स्थानीय निवासियों को राजधानी के शिक्षा, चिकित्सा, न्याय और प्रशासनिक सेवाओं से बेहतर तरीके से जोड़ने का कार्य करेगी। साथ ही उत्तर बिहार की स्थानीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, और छोटे उद्यमियों को बड़ा बाज़ार मिलेगा। यह नई रेल सेवा केवल एक नई ट्रेन नहीं है, बल्कि आर्थिक विकास, यात्रियों की सहूलियत और आधुनिक भारत की प्रगति का प्रतीक है।
नमो भारत ट्रेन, दिल्ली मेट्रो, ईएमयू और मेमू से ज्यादा एडवांस्ड है। इसमें एल्यूमीनियम से बना हल्का बॉडी स्ट्रक्चर है, जबकि पारंपरिक ईएमयू और मेमू ट्रेनों में स्टील बॉडी की होती है। इसकी स्पीड क्षमता 110 – 130 किमी/घंटा तक है, जबकि दिल्ली मेट्रो, ईएमयू और मेमू की अधिकतम गति आमतौर पर 80-100 किमी/घंटा तक सीमित होती है। नमो भारत में अत्याधुनिक ड्राइविंग सिस्टम, कम शोर, और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद हैं, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं। नमो भारत में आधुनिक सुविधाएं जैसे स्वचालित दरवाजे, एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी, और यात्री सूचना प्रणाली शामिल हैं। जो दिल्ली मेट्रो और अन्य पारंपरिक उपनगरीय ट्रेनों से इसे अलग बनाती हैं।
यात्रियों के लिए फायदा
110 किमी/घंटे की रफ्तार
16 कोच, 2000+ यात्री क्षमता
हर कोच में ऑटोमैटिक दरवाजे
पूरी तरह एयर कंडीशन्ड
मोबाइल चार्जिंग सॉकेट्स
ओपन लाइन रेलवे में पहली बार – रूट-मैप इंडिकेटर सुविधा सुरक्षा की गारंटी
‘कवच’ सिस्टम से लैस
सीसीटीवी, फायर डिटेक्शन सिस्टम
आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम
झटकों से बचाने के लिए सेमी-परमानेंट कपलर्स
जयनगर पटना जयनगरनमो भारत रैपिड ट्रेन की समयसारणी:
नमो भारत ट्रेन की किराया तालिका :
निम्नलिखित किराया तालिका में एकल यात्रा के किराए है। न्यूनतम किराया ₹30/- रहेगा। इस गाड़ी के लिए साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक पास उपलब्ध किए जाएंगे। जिनका किराया अनुक्रम से 7, 15 एवं 20 एकल यात्रा के किराए जितना लगेगा। टिकट में GST और अन्य अधिभार अलग से लगेंगे। बच्चा किराया नियम यथावत लागू रहेगा। सभी किराए गणना करने के बाद ₹5/- से समायोजित किए जाएंगे।
21 अप्रैल 2025, सोमवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082
मध्य रेल CR के नेटवर्क पर पहली बार अमृतभारत एक्सप्रेस चलने जा रही है। यह गाड़ी साप्ताहिक स्वरूप में, सहरसा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेंगी। बताया जा रहा है, दिनांक 24 एप्रिल को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस की उद्धाटन विशेष गाड़ी को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
अमृतभारत एक्सप्रेस की विशेषताएं :-
अमृतभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल की ‘कॉमन मैन ट्रेन’ नाम से पहचानी जाती है। इस गाड़ी के दोनों सिरों पर लोको लगा होता है। इससे गाड़ी की गति तेज रहती है और साथ ही परिचालन में तुरन्त गति कम करना या बढाने की बेहतर व्यवस्था मिलती है। इसके अलावा गाड़ी टर्मिनल स्टेशन से लौटने में भी किसी शंटिंग अर्थात लोको रिवर्सल करने की आवश्यकता नही पड़ती।
गाड़ी की संरचना में सभी कोचेस द्वितीय वर्ग के, ग़ैरवातानुकूलित रहते है। जिसमे बारह स्लिपर और आठ द्वितीय साधारण कोच रहेंगे। इसीलिए यह सामान्य वर्ग की रेल कहलाती है। दो लगेज वैन / गार्ड कोच के साथ पूरी कोच संरचना बाईस कोचों की रहती है। गाड़ी कुल यात्री संख्या 1500 की है।
गाड़ी की सिटिंग एवं शयिका सभी आरामदायक बनाई गई है। गाड़ी के सभी कोच सीसीटीवी कैमरे, सेन्सर लगे नल, बायो-टॉयलेट, रीडिंग लाईट्स, चार्जिंग पॉइंट्स एवं LED डिस्ले यात्री सूचना प्रणाली से अद्ययावत कीए गए है।
ECR के ट्विटर अकाउंट से साभार
सोशल मीडिया में निम्नलिखित उद्धाटन विशेष की समयसारणी वायरल है। यज्ञपी गाड़ी की नियमित समयसारणी, गाड़ी क्रमांक जल्द ही सामने आ सकते है।
यह रहेगी किराया तालिका,
निम्नलिखित किराए ‘बेसिक किराए’ है। इसमे यात्री आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार अतिरिक्त रहेगा। इस गाड़ी में कोई भी रियायत उपलब्ध नही रहेगी। बच्चा टिकट की व्यवस्था यथावत, अन्य मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ियोंके के तरह बनी रहेंगी।
18 अप्रैल 2025, शुक्रवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
22641/42 तिरुवनंतपुरम शालीमार तिरुवनंतपुरम द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के चार कोच लग रहे थे जिसे कम कर तीन एवं स्लिपर के पाँच कोच को बढ़ाकर छह किया जा रहा है। यह बदलाव 22641 तिरुवनंतपुरम शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 21 जून 2025 से और 22642 शालीमार तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में दिनांक 24 जून 2025 से लागू होगा।
22648/47 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) कोरबा तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के आठ कोच लग रहे थे जिसे घटा कर तीन एवं वातानुकूलित थ्री टियर कोच जो पहले कोच संरचना में एक भी नही थे, उन्हें अब शामिल कर, चार किया जा रहा है। साथ ही स्लिपर कोच भी पाँच से बढ़ाकर छह किए जाएंगे। यह बदलाव 22648 तिरुवनंतपुरम कोरबा एक्सप्रेस में दिनांक 19 जून 2025 से और 22647 कोरबा तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में दिनांक 21 जून 2025 से लागू होगा।
कोच संरचना के यही बदलाव 22646/45 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) इन्दौर तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12643/44 तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लागू किए जाएंगे। उपरोक्त बदलाव की तिथियाँ निम्नलिखित है।
22646 एक्सप्रेस में तिरुवनंतपुरम नार्थ से दिनांक 21 जून एवं 22645 एक्सप्रेस में इन्दौर से 23 जून 2025 से लागू होंगे तथा ।
12143 तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 24 जून एवं 12144 हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 27 जून 2025 से लागू होंगे।
12625/26 तिरुवनंतपुरम नई दिल्ली तिरुवनंतपुरम केरल प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित थ्री टियर के कोच पाँच से घटा कर चार एवं वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के कोच एक से बढ़ाकर दो किए जाएंगे। यह बदलाव 12625 एक्सप्रेस में तिरुवनंतपुरम से 20 जून एवं 12626 में नई दिल्ली से 22 जून 2025 से होगा।
यात्रीगण को सूचना है, कोच संरचना को उपरोक्त बदलावों के मद्देनजर अपने रेल आरक्षण करवाए।