Stories/ News Alerts

Uncategorised

नाशिक, देश का बड़ा महानगर। लेकिन रेल सम्पर्क के लिए मुम्बई और मनमाड़ से जुड़ना पड़ता है।

कोई स्टेशन किसी बड़े बरगद के साये में कैसे अपनी कनेक्टिविटी के लिए तरसते रह जाता है, इसका सुन्दर उदाहरण “नासिक” महानगर है।

मुम्बई से मात्र 187 किलोमीटर पर बसा यह शहर, देशभर से रेलवे से सीधे सम्पर्क के लिए मुम्बई का मोहताज है। मुम्बई भुसावल मुख्य रेल मार्ग पर स्थित नाशिक से राजस्थान, गुजरात के लिए कोई सीधी रेल गाड़ी नही है। ऐसा नही है, की मुम्बई – मनमाड़ – भुसावल की गाड़ियाँ नासिक के यात्रिओंको सेवा नही देती मगर इस शहर की स्थिति ऐसी है की देश के प्रमुख भागोंसे सीधे रेल गाड़ियाँ यहांसे उपलब्ध नही है।

नाशिक एक पुरातन, आध्यत्मिक शहर है। त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान श्रीराम के परमपवित्र सानिध्य से पावित पंचवटी, महाराष्ट्र का शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी देवी, दक्षिण गंगा गोदावरी का उद्गम स्थल। साथ ही बहुत बड़ा औद्योगिक हब भी है, सरकारी नोट प्रेस, महिंद्रा का कार उत्पादन इसके साथ ही कई कारखाने यहाँपर है। फलोत्पादन के मामले में नासिक – पुणे – अहमदनगर क्षेत्र को देश का कैलिफोर्निया कहा जाता है। अंगूर, अनार की भरपूर फसल यहाँपर होती है। अंगूर पर प्रोसेसिंग कर उसकी वाइन बनाने की भी फैक्टरीज इस क्षेत्र में है।

लेकिन सीधे रेल सम्पर्क की बात की जाए तो नासिक का गुजरात या राजस्थान के किसी शहर से कोई रेल सम्पर्क नही है। गुजरात के सूरत, अहमदाबाद या कच्छ, सौराष्ट्र या फिर राजस्थान के जोधपुर, अजमेर, जयपुर, बीकानेर किसी शहर से कोई रेल सेवा नासिक को नही जोड़ती। कहने को नासिक जिले का एक जंक्शन मनमाड़ जो की नासिक से 73 किलोमीटर पर पड़ता है, जो एक साप्ताहिक गाड़ी हैदराबाद जयपुर से जिले को राजस्थान से जोड़ता है, वही ओखा – रामेश्वरम, अहमदाबाद – यशवंतपुर ऐसी दो साप्ताहिक गाड़ियाँ भी है जो गुजरात, कर्णाटक सम्पर्क की खानापूर्ति करा देती है।

नासिक शहर और भी कई बड़े शहरोसे जुड़ने के लिए मुम्बई पर आधारित है। बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद जैसे दक्षिण के शहर मुम्बई से जुड़ते है। महाराष्ट्र के ही सोलापुर, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, अहमदनगर जैसे बड़े शहरोंके लिए कोई सीधा रेल सम्पर्क उपलब्ध नही है। यहाँतक की पुणे के लिए दिनभर में केवल एक गाड़ी सीधी थी जो फिलहाल संक्रमण कालीन रेल बन्द से रद्द ही चल रही है।

एक बात विशेष है, किसी बड़े शहर से सीधे रेल गाड़ियाँ नही है, मगर सड़क नेटवर्क से उपरोक्त शहरोसे बड़ी ट्रैफिक नासिक के लिए चलती है, जिसमे सरकारी बसे, निजी बसे और टैक्सियों से काफी परिवहन होता है।कारखानों का काम भी सड़क परिवहन से निपट लिया जाता है। रेल प्रशासन ने भी कभी इस ओर गौर नही किया और न ही नासिक रेल संगठन ने कभी ऐसी कोई मांगे रखी। शायद मुम्बई के 187 किलोमीटर दूरी के लिए मासिक पास की उपलब्धता में यहांके रेल संगठन सन्तुष्ट है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की चार क्लोन त्यौहार विशेष एक फेरा गाड़िया, बांद्रा से जयपुर, भगत की कोठी, सूरत से मुजफ्फरपुर और उधना से मडगांव के बीच चलेगी।

यह चारों गाड़ियाँ क्लोन, आरक्षित विशेष गाड़ियाँ है और विशेष किराया श्रेणी से चलाई जाएगी। यात्रीगण कृपया परिचालन पर ध्यान देवे।

09005/06 बांद्रा जयपुर बांद्रा हमसफ़र क्लोन विशेष, विशेष किरायोंके साथ दिनांक 26 मार्च को बांद्रा से और 27 मार्च को जयपुर से रवाना होगी।

09143/44 बांद्रा भगत की कोठी बांद्रा हमसफ़र क्लोन विशेष, दिनांक 25 को बांद्रा से और 26 को भगत की कोठी से निकलेगी।

09049/50 सूरत मुजफ्फरपुर सूरत वाया वडोदरा, रतलाम, मक्सी, गुना, आग्रा, कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, मऊ, छपरा होकर चलेगी। दिनांक 26 को सूरत से और 28 को मुजफ्फरपुर से निकलेगी।

09067/68 उधना मडगांव उधना क्लोन विशेष, दिनांक 26 को उधना से और 27 को मडगांव से निकलेगी। यह गाड़ी में वातानुकूलित के साथ साथ स्लिपर एकोमोडेशन उपलब्ध है।

Uncategorised

हुजुर साहिब नान्देड से हजरत निजामुद्दीन और श्रीगंगानगर के बीच विशेष गाड़ियाँ

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए हजूर साहिब नांदेड़ और हजरत निजामुद्दीन और श्रीगंगानगर के बीच अतिरिक्त विशेष चलाने का फैसला किया है।

विवरण इस प्रकार हैं: –
1) गाडी क्रमांक 02753 विशेष हजूर साहिब नांदेड से दिनांक 06.04.2021 से अगले आदेश तक हर मंगलवार को सुबह 9:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
गाडी क्रमांक 02754 विशेष हजरत निजामुद्दीन से दिनांक. 07.04.2021 से अगले आदेश तक हर बुधवार को रात 22:40 को रवाना होगी और तीसरे दिन 00.35 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी।
हाल्ट: परभणी,जालना,औरंगाबाद, मनमाड, जलगांव,
भोपाल, झांसी, आग्रा कैंट

संरचना: – 2 वातानुकुलीत द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकुलीत तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान आणि 2 द्वितीय श्रेणी आसन.

2) हजूर साहिब नांदेड़ और श्रीगंगानगर के बीच विशेष ट्रेन
गाडी क्रमांक 07623 विशेष हजूर साहिब नांदेड से दिनांक 01.04.2021 से अगले आदेश तक हर गुरुवार को सुबह 06:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 19:20 बजे श्रीगंगानगरला पहुंचेगी।
गाडी क्रमांक 07624 विशेष श्री गंगानगर से दिनांक. 03.04.2021 से अगले आदेश तक हर शनिवार को 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 02.30 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी।

हाल्ट: अकोला, शेगाव, मलकापूर , भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदुरबार, सुरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, नाडियाद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपूर, आबू रोड, पिंडवारा, फालना, मारवार, पालीमारवार, जोधपूर, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बिकानेर, सुरतगढ, रायसिंग नगर, श्रीकरणपूर

इस विशेष ट्रेन के हाल्ट एवं विस्तृत समय के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या
NTES ऐप डाउनलोड करें।

इस विशेष ट्रेन में केवल कन्फर्म यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।
यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।

Uncategorised

संक्रमण पूर्व काल मे चलनेवाली सारी गाड़ियोंमे से 90% गाड़ियाँ शुरू की जाएगी।

निम्नलिखित परीपत्रक देखिए, यह परीपत्रक उत्तर रेलवे मुख्यालय का है और अपने मण्डल को भेजा गया है। पत्र में संदर्भ रेलवे बोर्ड के उस आदेश का दिया गया है, जो यह कहता है, संक्रमण काल के पूर्व जितनी भी गाड़ियाँ चलाई जा रही थी, उनमें से 10 अप्रैल तक, 90% गाड़ियाँ शुरू करवा दी जाए और उसके लिए आवश्यक चल स्टॉक को तैयार रखा जाए।

तो है न मित्रों अफवाह फैलाने वालो के लिए चांटा? हमेशा रेलवे की अधिकृत वेबसाइट्स, ऍप और हेल्पलाइन नम्बर 139 से ही जानकारी प्राप्त करें।

Uncategorised

02925 बांद्रा अमृतसर विशेष (पश्चिम एक्स) के समयसारणी में दिनांक 22 मार्च से बदलाव

02925 बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर को जानेवाली प्रतिदिन विशेष के समयसारणी में 22 मार्च से बांद्रा टर्मिनस से नागदा तक, बदलाव किया जा रहा है। यह गाड़ी अब दोपहर 12:00 के बजाय आधे घण्टे पहले यानी 11:30 को बांद्रा टर्मिनस से निकलेगी। अंधेरी स्टेशन का स्टॉपेज दोनों दिशाओंके याने 02925 बांद्रा से अमृतसर और 02926 अमृतसर से बांद्रा की ओर, परिचालन में रद्द किया जा रहा है।

बांद्रा से नागदा तक, इस गाडीसे यात्रा करने वाले सभी यात्रीगण समयसारणी पर विशेष ध्यान दीजिएगा, क्योंकि 22 मार्च से गाड़ी अपनी नियमित समयसारणी से करीबन 30 मिनट पहले परिचालित की जा रही है। वही 02926 अमृतसर बांद्रा विशेष में एक अंधेरी स्टापेज रद्द के सिवा और कोई बदलाव नही किया गया है।