निम्नलिखित 5 जोड़ी गाड़ियाँ अपने पूर्वनियोजित समयसारणी के अनुसार जून माह के आखिर तक चलती रहेगी। यात्रीगण से निवेदन है, कृपया शुरू होने की और अन्त की तारीखोंपर ध्यान दे। यह सभी गाड़ियाँ आरक्षित विशेष रहेगी।
02819/20 भुबनेश्वर आनंदविहार भुबनेश्वर द्विसाप्ताहिक संपर्कक्रांति विशेष 04/06 अप्रैल से शुरू होगी।
08311/12 संबलपुर मंडुआडीह (बनारस) संबलपुर द्विसाप्ताहिक विशेष 04/05 अप्रैल से शुरू हो रही है।
02851/52 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन विशाखापट्टनम द्विसाप्ताहिक स्पेशल 02/04 अप्रैल से शुरू होगी।
02887/88 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन विशाखापट्टनम स्पेशल 01/03 अप्रैल से सप्ताह में 5 दिन, शुरू होगी।
08477/78 पुरी योगनगरी हृषिकेश पुरी प्रतिदिन विशेष 01/04 मई से चल पड़ेगी।
निम्नलिखित झूठी खबर आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो सरासर किसी खुराफाती दिमाग की उपज है।
दरअसल यह खबर बीते वर्ष में जब सम्पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई थी और उसके तहत सभी रेल सेवा को एहतियात के तौर पर रोका गया था। किसी खुराफाती, असमाजिक तत्व ने इसे वायरल कर दिया। बीते वर्ष में रेल सेवाएं रोकी गयी थी तो बहुत सारे यात्री जगह जगह पर महीनों अटक गए थे और ठीक वैसा ही डर जनमानस मे फैल गया।
“PIB फैक्ट चेक” ने तुरंत ही इस खबर को खारिज किया की इस तरह का कोई भी निर्णय नही लिया गया है।
गौरतलब यह है, की इस बार यात्रिओंमें कोई हड़कम्प या बैचेनी, घबराहट नही थी और ना ही इस क्लिप को ज्यादा लोगोंने एकदूसरे को फॉरवर्ड नही की। ज्यादातर रेलवे सम्बन्धित हेल्पलाइन 139 पर पूछताछ कर लोगोंने अपना समाधान किया और रेलवे सम्बंधित वेबसाइट, ब्लॉग और ग्रुप्स में चर्चा के यह निश्चित किया के खबर झूठी है।
यात्रिओंमें इस तरह की जनजागृति वाक़ई में बहुत समाधान और सुकून देनेवाली है। कभी भी कोई दुर्घटना, बन्द या इस तरह की कोई भी खबर आपको सोशल मिडिया पर मिले तो उसे आगे तो बढाना ही नही है, बल्कि उसकी सत्यता की सर्वप्रथम पुष्टि करें, अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन, से जानकारी ले। ख़बर देने का काम राष्ट्रीय एजेंसियों का है, जो आपदा में किसी भी एक व्यक्ति से बेहतर ख़बरोपर काम करती है। वे सही स्थितियोंका आकलन कर के देशभर में खबर देती है, साथ मे हेल्पलाइन नम्बर्स भी जारी किए जाते है।
मित्रों, अफवाहोंको किस तरह जगह पर ही खत्म करना है, यह आप लोगोंकी आज की हुई प्रतिक्रियाओं से साबित हुवा है। जयहिन्द।
भारतीय रेलवे का सिलिगुड़ी जंक्शन स्टेशन ऐसा एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जहाँपर रेलवे के तीनों गेज की गाड़ियाँ चल सकती है।
एक ही स्टेशन पर तीनों, ब्रॉड गेज, मीटर गेज और नैरो गेज की गाड़ियाँ चलने के लिए तैयार खड़ी हो और “आईसिंग ऑन द केक एन्ड चैरी ऑन द टॉप” उन गाड़ियोंको स्टीम लोको खींचने वाले हो। आहा हा! क्या बहार है! मित्रों, यह अनुपम दृश्य 2006 में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर का था।
नैरो गेज (NG) सिलीगुड़ी से टिंडरिया तक चली थी, मीटर गेज (MG) बागडोगरा तक और ब्रॉड गेज (BG) चालसा तक चली थी। तीनो ही गाड़ियोंको एक ही समय एक साथ रवाना किया गया।
यह स्टेशन, सिलीगुड़ी जंक्शन (SGUJ) अभी भी भारतीय रेल में सभी 3 गेज होने का गौरव रखता है। जहां सिलीगुड़ी – बागडोगरा अब ड्यूअल गेज याने दोहरी गेज, तीन रेल की पटरी है।
Courtesy: RailPost.in, Sudipta Kundu. Pic by Trilakya Dhara From 2006.
सिकन्दराबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ियोंके वॉशिंग टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है, अतः दिनांक 15 से लेकर 24 मार्च तक निम्नलिखित 3 जोड़ी गाड़ियाँ सिकन्दराबाद स्टेशन के बजाय काचेगुड़ा स्टेशन से परिचालित की जाएगी।
02704 सिकन्दराबाद हावडा फलकनुमा विशेष दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से रवाना होगी। वहीं 02703 हावड़ा सिकन्दराबाद फलकनुमा विशेष दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा में समाप्त की जाएगी।
02787 सिकन्दराबाद दानापुर विशेष दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से रवाना होगी। वहीं 02788 दानापुर सिकन्दराबाद फलकनुमा विशेष दिनांक 15 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा में समाप्त की जाएगी।
07064 सिकन्दराबाद मनमाड़ अजन्ता विशेष दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से रवाना होगी। वहीं 07063 मनमाड़ सिकन्दराबाद अजन्ता विशेष दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा में समाप्त की जाएगी।
उपरोक्त गाड़ियोंका काचेगुड़ा स्टेशन का आने एवं जाने का समय वहीं रहेगा जो सिकन्दराबाद से रवाना होते हुए या पहुँचने का हुवा करता था।