Stories/ News Alerts

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 29 जोड़ी मेल एक्सप्रेस/ सवारी /मेमू / डेमू गाड़ियोंको मिली शुरू करनेकी अनुमति

निम्नलिखित परीपत्रक पर ध्यान दीजिए, इसमें भुसावल सूरत के बीच 2 जोड़ी सवारी सहित 23 जोड़ी सवारी, डेमू, मेमू गाड़ियाँ है और 6 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियाँ भी है।

सवारी/ डेमू / मेमू

59023/24 वलसाड मुम्बई सेंट्रल वलसाड

59075/76 और 59013/14 सूरत भुसावल सूरत

69177/78 उधना नंदुरबार उधना मेमू

69113/14 वडोदरा अहमदाबाद वडोदरा मेमू

79431/32 साबरमती महेसाणा साबरमती डेमू

79437/38 महेसाणा अबु रोड महेसाणा डेमू

79433/34 साबरमती पाटण साबरमती डेमू

79401/02 असारवा हिम्मतनगर असारवा डेमू

79441/42, 79443/44 और 79447/48 वांकानेर मोरबी वांकानेर डेमू

59228/27 और 59234/33 भावनगर टर्मिनस सुरेंद्रनगर भावनगर टर्मिनस

69117, 69181, 69183, 69185 वडोदरा नागदा मेमू

69186, 69184, 69182 उज्जैन दाहोद मेमू

69120/19 दाहोद वडोदरा दाहोद मेमू

79309/10 डॉ आंबेडकर नगर रतलाम डॉ आंबेडकर नगर डेमू

59307/08 इन्दौर उज्जैन इन्दौर सवारी

59318/17 उज्जैन नागदा उज्जैन सवारी

59345/46 नागदा उज्जैन नागदा सवारी

59341/42 नागदा बीना नागदा सवारी

59354/53 उज्जैन नागदा उज्जैन सवारी

मेल / एक्सप्रेस गाड़ियाँ

19310/09 इन्दौर गांधीनगर कैपिटल इन्दौर शान्ति एक्सप्रेस प्रतिदिन

19336/35 इन्दौर गांधीधाम इन्दौर साप्ताहिक

22645/46 इन्दौर तिरुवनंतपुरम इन्दौर अहिल्या नगरी साप्ताहिक

19003/04 बांद्रा टर्मिनस भुसावल बांद्रा टर्मिनस खानदेश एक्सप्रेस त्रिसाप्ताहिक

22989/90 और 22993/94 बांद्रा टर्मिनस महुवा बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

यात्रिगण कृपया ध्यान दे, उपरोक्त गाड़ियोंकी सूची केवल प्रस्तवित गाड़ियोंको चलने की अनुमति मात्र है। जब यह गाड़ियाँ चलाई जाएगी, तब इनके परिचालन में बदलाव किया जा सकता है। जो भी बदलाव आएंगे, उन्हे परीपत्रक के साथ हम आपके लिए जरूर लेकर आएंगे।

Uncategorised

रेलवे आरक्षण बुकिंग वेबसाइट और ऍप में नही हो पा रही बुकिंग्ज

आज सुबह से आईआरसीटीसी के रेलवे बुकिंग ऍप पर और वेबसाइट पर बुकिंग करने में काफी दिक्कतें आ रही है। शाम ढलते ढलते कई जगह महाराष्ट्र से राज्यान्तर्गत रेलवे बुकिंग्ज को मनाई की जा रही है ऐसी खबरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगी।

आईआरसीटीसी ऍप की स्क्रिन शॉट

हालाँकि इस खबर की छानबीन करने से यह पता चला है कि आईआरसीटीसी के ऍप में तकनीकी खराबी है। रेलवे के PRS काउंटर्स पर आरक्षित तिकीटोंके बुकिंग्ज यथावत चल रहे है और उनमें कोई दिक्कतें नही आ रही।

दरअसल ऐसी खबरें फैलने की वजह महाराष्ट्र में संक्रमण के आँकड़ोंमें बढ़ोतरी जो हो रही है। सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरे फैल रही है। निम्नलिखित परीपत्रक में महाराष्ट्र से कर्णाटक, केरल में पहुंचने वाले सभी मार्गों, रास्ते से, बसोंसे, हवाई मार्गसे या रेल से आने वाले यात्रिओंको RTPCR की 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

सोशल मीडिया में वायरल संदेश

यात्रिओंसे नम्र निवेदन है, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की ख़बरोपर न ही विश्वास करें और ना ही उन्हें आगे फ़ॉरवर्ड करें। केवल रेलवे के अधिकृत वेबसाइट, हेल्पलाइन से ही सही जानकारी प्राप्त करे। यात्रा के दौरान रेलवे और स्थानिक प्रशासन संक्रमण कालीन सभी नियमों, हिदायतोंका पालन अनिवार्य रूपसे करें।

उपरोक्त दोनोंही तस्वीरें किसी भी भ्रम फैलाने के हेतु से नही दी गयी है, अपितु रेल यात्रियों और रेल यात्रा करने के इच्छुक जनमानस को नियमोंके प्रति जागरूक करने और फैलती अफवाहोंसे सावधान, सजग करने के लिए दी गयी है। रेल दुनिया कतई ऐसी अफवाहोंका, झूठी ख़बरोंका समर्थन नही करता है। रेल सम्बंधित ख़बरोंमें भी रेलदुनिया रेलवे की ओरसे जारी किया गया अधिकृत परीपत्रक हमेशा जोड़ता है। हम चाहते है, हमारे पाठकोंका हमारे प्रति हमेशा ही विश्वास बना रहे।

Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल डिवीजन जलगाँव भुसावल तीसरी,चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट अपडेट्स

आज जलगाँव भुसावल तीसरी लाइनका जलगाँव से भादली स्पीड ट्रायल किया गया। भादली से भुसावल तीसरी लाइन वर्किंग में पहलेसे ही शुरु है।

Uncategorised

रेलवे का आरक्षण आम आदमी की पहुंचसे परे, छोटे स्टेशनोंके यात्री परेशान, नही ले पाते आरक्षित टिकटें

संक्रमणकालीन नियमावली के अनुसार, रेलवे के एखाद क्षेत्र छोड़े तो 95 फीसदी गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित यात्री सेवाएं चल रही है। यहाँतक की पश्चिम रेलवे की डेमू ट्रेनों में भी वीना आरक्षण यात्रा की टिकट उपलब्ध नही है। ऐसे में डेमू/सवारी गाड़ी का निम्न रोजगार वाला यात्री बेचारा थपेड़े खा रहा है।

अब रेल विभाग के सूत्र कहेंगे, टिकट आरक्षित करने के लिए ढेर व्यवस्थाए है। मोबाईल ऍप है, वेबसाइट है, अधिकृत किए गए दलाल है और रेलवे के खुद के PRS यानी आरक्षण काउंटर्स लगे पड़े है, तो भईया, तकलीफ काहे की बताइए?

“तकलीफ का है, हमहू बतावत है” हमारे रामजी काका कहते है। अब उनकी भाषा मे समझेंगे तो अच्छे अच्छों का भी सिर चकरा जाएगा, अतः हम ही सीधे सीधे बताते है।

रामजी काका का कहना है, उनकी लिखाई पढ़ाई यथातथा ही है। आरक्षण काउंटर पर जाएंगे तो उहाँ पर फॉर्म भरना पड़ता है। एक फॉर्म पर क्या लिखे यह मुसीबत, जै समझ समझ कर लिख भी लिए तो आरक्षण बाबू को समझाए पड़ी की का लिखे है। दूसरा टिकट खिड़की पर जै भीड़ के भईया एक दिन का तो रोजगार ही डुबाइके पड़ी, उससे अच्छा तो ई लागत है, की कौनो रेलसे जावे का जरूरत नाही, टैम्पा में बैठो या बसवां में ठेठ कर चले जावो।

अब दूजा एजंटवा के पास टिकट कटवाने जावत है तो ससुरा, बहुत ज्यादा पैसे मांगत रहा। 90 क़ाय टिकट, 20 रुपैय्या सर्विस का और कहता है पूरा राउंड ऑफ ऐसन कहता रहै, डेढ़ सौ रुपया पूरा ही दे दीजिए। अब इतना ज्यादा कैसे दे दे भाई?

रेल वाले कहते है मोबाइल पर ही टिकट बन जाती है, एक तो हमारा फोन उतना का कहत रहे, उतना इस्मार्ट नही है ना, ओंके लिए, चलिए जान पहचान वाले के मोबाइल से बनवाए खातिर कहते है तो पैसे कैसे चुकाएंगे? उसके लिए पैसे निकालने/देने वाला कार्ड भी होना चाहिए ना? जै फ़ोनवाले के कार्ड से पैसे चुकाएंगे तो उ भी ज्यादा का पैसा जोड़कर बताता है।

कुल मिलाकर ग्रामीण यात्री रेल से यात्रा करने से दूर ही रह गया है। उसे टिकट काउन्टर पर भीड़, सीमित समय की परेशानी है। आरक्षित टिकट के मुकाबले, द्वितीय श्रेणी का टिकट बड़ी आसानी से लिया जा सकता है। रेलवे की ई सेवाए उसकी पहुंच और समझ से दूर है, दूसरे पेमेंट्स के ऑप्शन भी उसके पास नही है। वह केवल नगद व्यवहार आसानी से कर सकता है। इसका फायदा एजेंट बनकर बैठे कुछ लोग खूब ले रहे है।

रेलवे प्रशासन को चाहिए की अपनी आरक्षण काउंटर्स व्यवस्था बढाए। दूसरा डेमू ट्रेनोके टिकट यदि आरक्षित ही रखे जाने है तो प्रत्येक स्टेशनपर गाड़ी आने तक टिकट खरीदने के लिए उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था PRS के जरिए की जानी चाहिए अन्यथा द्वितीय श्रेणी में ही इन गाड़ियोंको चलाए।

चित्र सौजन्यता : आर के लक्षमण कॉमन मैन, इन्टरनेट सामग्री

Uncategorised

रीवा इतवारी, जबलपुर चान्दा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक सुपर स्पेशल्स का 21 फरवरी को उद्धाटन

01754 रीवा इतवारी सुपर स्पेशल और 02274 जबलपुर चान्दा फोर्ट सुपर स्पेशल इन दोनों गाड़ियोंका उद्धाटन 21 फ़रवरी, रविवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल इनके द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम साढ़े चार बजे किया जा रहा है। निम्नलिखित परीपत्रक में इन उद्धाटन विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी दी गयी है।

उद्धाटन विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी

01754 रीवा इतवारी त्रिसाप्ताहिक सुपर स्पेशल अपना नियमित फेरा दिनांक 24 फरवरी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शुरू करेगी, वापसीमे 01753 इतवारी रीवा त्रिसाप्ताहिक सुपर सेशल अपना नियमित फेरा दिनांक 25 फ़रवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को शुरू करेगी।

02254/53 जबलपुर चान्दा फोर्ट जबलपुर त्रिसाप्ताहिक इन्टरसिटी सुपर स्पेशल दोनों ओर से अपने फेरोंकी शुरुवात 23 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को करेगी।

नियमित विशेष की समयसारणी

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उपरोक्त गाड़ियाँ विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है अतः रेलवे के विशेष गाड़ियोंके लिए जारी नियम इन गाड़ियोंको भी लागू रहेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए रेल विभाग की हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क किया जा सकता है।