09709/10 उदयपुर कामाख्या उदयपुर साप्ताहिक दिनांक 08/11 फरवरी से शुरू हो रही है।


09715/16 जयपुर गोमतीनगर जयपुर सप्ताह में 3 दिन दिनांक 05/06 फरवरी से शुरू होने जा रही है।

02923/24 अजमेर आग्रा फोर्ट अजमेर प्रतिदिन दिनांक 05 फरवरी से चल पड़ेगी।


09709/10 उदयपुर कामाख्या उदयपुर साप्ताहिक दिनांक 08/11 फरवरी से शुरू हो रही है।


09715/16 जयपुर गोमतीनगर जयपुर सप्ताह में 3 दिन दिनांक 05/06 फरवरी से शुरू होने जा रही है।

02923/24 अजमेर आग्रा फोर्ट अजमेर प्रतिदिन दिनांक 05 फरवरी से चल पड़ेगी।


यूँ तो कई सारी गाड़ियाँ उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुरू कर दी है, यहाँतक की सवारी की एक्सप्रेस में परावर्तित गाड़ियाँ भी लॉन्च हो गयी है, फिर भी काफी लोकप्रिय गाड़ियोंकी मांग यात्रिओंसे की जा रही थी जिन्हें रेलवे ने शुरू नही किया था। अब स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने उन गाड़ियोंकी सूची बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजी है ताकी वह गाड़ियाँ शुरू की जा सके। आइए देखते है, कौनसी गाड़ियाँ है जो जल्द ही शुरू हो सकती है। सूची में उनकी ऑक्यूपेंसी मतलब यात्रिओंकी बुकिंग्जकी मांग भी दी गयी है।
1: 12467/68 जयपुर जैसलमेर जयपुर लीलन प्रतिदिन एक्सप्रेस
2: 19223/24 अहमदाबाद जम्मूतवी अहमदाबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस
3: 19225/26 जोधपुर जम्मूतवी जोधपुर प्रतिदिन
4: 59705/06 सूरतगढ़ जयपुर सूरतगढ़ जिसे एक्सप्रेस में परावर्तित कर 19720/19 यह क्रमांक दिया गया है।
5: 79701/02 जयपुर हिसार जयपुर सवारी जिसे एक्सप्रेस में परावर्तित कर 19733/34 यह क्रमांक दिया गया है।
6: 22421/22 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट प्रतिदिन
7: 12259/60 सियालदह बीकानेर सियालदह दुरन्तो सप्ताह में 4 दिन
8: 14021/22 दिल्ली सराय रोहिल्ला जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला सैनिक एक्सप्रेस रींगस होकर सप्ताह में 3 दिन
9: 14811/12 दिल्ली सराय रोहिल्ला सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला सप्ताह में 2 दिन
10: 17623/24 नान्देड श्रीगंगानगर नान्देड साप्ताहिक
11: 19107/08 भावनगर टर्मिनस उधमपुर भावनगर टर्मिनस जन्मभूमि साप्ताहिक
12: 12983/84 अजमेर चंडीगढ़ अजमेर गरीबरथ सप्ताह में 3 दिन
13: 19415/16 अहमदाबाद श्री माता वैष्णो देवी कटरा अहमदाबाद साप्ताहिक
14: 22915/16 बांद्रा टर्मिनस हिसार बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक
15: 12371/72 हावडा जैसलमेर हावडा साप्ताहिक
16: 22497/98 श्रीगंगानगर तिरुचिरापल्ली श्रीगंगानगर साप्ताहिक हमसफ़र
17: 15623/24 भगत की कोठी कामाख्या भगत की कोठी साप्ताहिक
18: 19333/34 इन्दौर बीकानेर इन्दौर महामना साप्ताहिक

यात्रीगण कृपया ज्ञात रहे, यह लोकप्रिय गाड़ियोंके शुरू करवाने का आवेदन मात्र है, और गाड़ियोंकी यात्रिओंमें मांग देखते हुए जल्द शुरू होने की सम्भावना भी है।
02152/51 हबीबगंज पुणे हबीबगंज हमसफ़र बदले हुए समय के अनुसार दिनांक 06 फरवरी से हर शनिवार को हबीबगंज और दिनांक 07 फरवरी से हर रविवार को पुणे से शुरू होगी।

02157/58 हबीबगंज सांतरागाछी हबीबगंज हमसफ़र बदले हुए समय के अनुसार दिनांक 03 फरवरी से हर बुधवारको हबीबगंज और दिनांक 04 फरवरी से हर गुरुवार को सांतरागाछी से शुरू होगी।

तारीख 01 फरवरी, आम यात्री मुम्बई के उपनगरीय गाड़ी से अपने कामकाज पर जा सकेगा, यात्रा कर सकेगा।
यूँ ही नही मुम्बई की उपनगरीय गाड़ियोंको मुम्बई की जीवनवाहिनी कहा जाता है, लेकिन बीते दस महीनोंसे आम आदमी के लिए लोकल गाड़ी में बैठना स्वप्नवत हो गया था। वजह थी संक्रमण की रोकथाम के लिए गए एहतियात। जरूरी सेवाकर्मियोंके लिए लोकल गाड़ियाँ खोली जा चुकी थी और कुछ दिनों पहले महिला यात्रिओंको भी यह सहूलियत दी गयी थी।
महाराष्ट्र राज्य शासन ने मध्य एवं पश्चिम रेल को आम यात्रिओंके लिए उपनगरीय यात्रा की सशर्त अनुमति देने का पत्र दिया है। फरवरी की पहली तारीख से यह यात्री निम्नलिखित शर्तों के अनुसार यात्रा कर पाएंगे।
तारीख की पहली लोकल गाड़ी से सुबह 7 बजे के पहले, दोपहर के 12 बजे से शाम 4 बजने तक और रात 9 बजे से आखरी लोकल गाड़ी तक आम यात्री उपनगरीय गाड़ियोंमे टिकट लेकर यात्रा कर सकता है।
केवल जरूरी सेवाकर्मी, या इससे पूर्व अनुमति प्राप्त वर्ग के यात्री, सुबह 7 से दोपहर 12 और शाम 4 से रात 9 बजे तक याथवत यात्रा कर पाएंगे।
पत्र में आगे, मुम्बई महानगर की दुकानें रात 11 बजे तक और उपहारगृह, रेस्टोरेंट देर रात 1 बजे तक खुले रखे जाने की छूट दी गयी है। संक्रमणकालीन सभी नियम कड़ाई से पालन करने का आग्रह भी उस मे दर्ज है। कृपया निम्नलिखित पत्र यथस्थित समझ ले।

इसके संदर्भ में रेलवे के परीपत्रक अभी प्राप्त नही किए गए है।
भारतीय रेल अपने यात्रिओंके लिए आधुनिक सुविधा लाते रहती है। हाल ही में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के डिब्बों में एक नई व्यवस्था लाई गई है। कैबिन या कूपे की खिड़की की कांच की पारदर्शिता एक स्विच द्वारा बदलना। यह नवीनतम तकनीक का नाम है PDLC (पॉलीमर डिस्प्रेस्ड लिक्विड क्रिस्टल) इस तकनीक से डिब्बे में स्मार्ट विण्डोज़ और स्मार्ट कूपे डोअर्स बनाए गए है। एक इलेक्ट्रीक स्विच को दबाते ही आपके कूपे की पारदर्शी खिड़कियां और दरवाजा अपारदर्शी हो जाएंगे और आपकी प्राइवसी सुरक्षित की जाएगी। लीजिए हम वह वीडियो आपके लिए ले आए है।