07405 तिरुपति आदिलाबाद दिनांक 28 से प्रतिदिन शुरू होने जा रही है, वही वापसीमे 07406 आदिलाबाद से तिरुपति के लिए दिनांक 29 जनवरीसे शुरू की जाएगी। निम्नलिखित समयसारणी पर यात्रीगण गौर करे, थोड़ा बदलाव किया गया है।
07249/50 काकीनाड़ा पोर्ट रेनिगुंटा काकीनाड़ा पोर्ट स्पेशल दिनांक 27 जनवरीसे, दोनों ओरसे चलेगी। गाड़ी के पुराने समयसारणी के मुकाबले नई समयसारणी में 27 स्टेशनोंके ठहराव हटाए गए है।
07243 गुण्टूर रायागड़ा स्पेशल दिनांक 27 और 07244 रायागड़ा गुण्टूर स्पेशल दिनांक 28 जनवरीसे प्रतिदिन शुरू की जा रही है। गाड़ी को स्पीड अप किया गया है।
हाल ही में पश्चिम रेलवे ने अपने बहुतांश खंडोंपर रेलवे ट्रैक की गतिसीमा बढाकर 130 प्रति घंटा कर दी है, और उसका परिणाम गाड़ियोंका न सिर्फ समय बदला है बल्कि उनकी समयसारणी में भी व्यापक बदलाव किया गया है।
1: 09207 वलसाड पुरी दिनांक 28 जनवरीसे हर गुरुवार को वलसाड से चलेगी। वापसी में 09210 पुरी वलसाड दिनांक 31 जनवरीसे हर शनिवार को पुरी से चलेगी।
2: 09231 बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 30 जनवरीसे हर शनिवार को लखनऊ के लिए चलेगी और वापसीमे 09032 लखनऊ से दिनांक 31 जनवरीसे हर रविवार को बांद्रा के लिए निकलेगी।
3: 09075 बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 28 को हर गुरुवार को रामनगर के लिए चलेगी और वापसी में 09076 रामनगर से दिनांक 29 को हर शुक्रवार को बांद्रा के लिए निकलेगी।
4: 02955 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 27 जनवरीसे और 02956 दिनांक 28 जनवरीसे रोजाना चलेगी।
6: 02947/48 अजीमाबाद स्पेशल, 02947 अहमदाबाद से दिनांक 27 जनवरीसे से हर बुधवार और सोमवार को पटना के द्विसाप्ताहिक चलेगी और वापसीमे 02948 पटना से दिनांक 29 जनवरीसे हर शुक्रवार और बुधवार को अहमदाबाद के लिए सप्ताह में दो दिन चलेगी।
7: 02961/62 मुम्बई इन्दौर मुम्बई अवंतिका स्पेशल, 02961 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 27 जनवरीसे और 02962 इन्दौर से दिनांक 28 जनवरीसे प्रतिदिन अपने बदले समयोंनुसार चलेगी।
प्रत्येक गाड़ी का परीपत्रक खबर के नीचे जोड़ा गया है, यात्रीगण कृपया सारी सूचनाओंको यथायोग्य पढ़कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।
पहले खुशी, गाड़ी शुरू हो रही है। फिर निराशा, गाड़ी नही चलेगी, रद्द हो गयी। फिर अचरज़, अरे! यह तो शुरू हो रही है!!😊
क्यों भाई चौंक गए? न, ऐसा कही कही होते रहता है। वह एक फ़िल्म का डायलॉग है न, ‘बड़े बडे शहरोंमें ऐसी छोटी छोटी बातें होते रहती है’ वैसे आपको बता दूँ, खिलवाड़ के लिए मराठी का समानार्थी शब्द है, “खेळखंडोबा”
पहले 19 जनवरी को मध्य रेल के भुसावल विभाग द्वारा एक परीपत्रक जारी हुवा NO/PR/2021/01/19 इसमें कहा गया 02112 अप अमरावती मुम्बई दिनांक 25 जनवरीसे और 02111 डाउन मुम्बई अमरावती दिनांक 26 जनवरीसे से शुरू की जाएगी।
उसके बाद कल फिरसे एक परीपत्रक भुसावल मण्डल की ओरसे जारी हुवा NO/PR/2021/01/24 इसमें कहा गया, 02112/11 अमरावती मुम्बई अमरावती एक्सप्रेस जो 25/26 को शुरू होने जा रही थी उसे आगामी सूचना प्राप्त होने तक रद्द किया जा रहा है और आज मध्य रेल के ट्विटर पर इस गाड़ी को पूर्वसूचना नुसार उन्ही तरीखोंसे 25/26 को शुरू किए जाने की सूचना प्रकाशित की गई है।
यह है वह ट्वीट
वैसे भी भारतीय रेल मे आजकल विशेष गाड़ियाँ ही चलाई जा रही है। विशेष गाड़ियोंमे कभी भी और कुछ भी बदलाव किया जा सकता है, यहाँतक की उन्हें कभी भी रद्द भी कर सकते है। हालांकि यह व्यवस्था रेल प्रशासन ने संक्रमण काल की आपातकालीन व्यवस्थाओंके चलते किए जानेवाले आकस्मिक बदलाव के लिए निर्माण की थी और अभी भी चल रही है।
तो मित्रों, इसमें कोई हैरानी वाली बात नही है। कई यात्रिओंका तो इस संदर्भ में कहना है, वर्तमान काल मे, यात्रा की टिकट का कन्फर्म आरक्षण हो जाए, आप की रेल यात्रा शुरू भी हो जाए मगर जब तक आप अपने गन्तव्य पर सही सलामत पोहोंच न जाओ तब तक की रेल प्रशासन की ओरसे किए गए बदलाव के वजह से आपकी रेल यात्रा सम्पन्न होगी इसकी पुष्टि नही हो सकती। जय हो 🤭😁😂
प्रेस नोट अमरावती मुंबई विशेष गाडी रद्द रेल प्रशासन द्वारा शुरू की जानेवाली दिनांक 25.01.2021 से गाडी क्रमांक 02112 अप अमरावती मुंबई विशेष गाडी और दिनांक 26.01.2021 से गाडी क्रमांक 02111 डाऊन मुंबई अमरावती विशेष गाडी अगली सूचना प्राप्त होने तक रद्द की जाती है।
यात्रीगण को ज्ञात होगा इन्ही तरीखोंसे यह गाड़ी शुरू किए जाने की घोषणा चन्द दिनों पहलेही मध्य रेलवे द्वारा की गई थी।
इटारसी प्रयागराज के बीच चलनेवाली सवारी बनी एक्सप्रेस,
01705/06जबलपुर रीवा जबलपुर स्पेशल 24 जनवरीसे शुरू
07618/17 हुजूर साहिब नान्देड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच प्रतिदिन स्पेशल 26/27 से चल पड़ेगी। साथ ही 02730/29 हुजूर साहिब नान्देड और पुणे के बीच द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस भी उसी दी 26/27 जनवरीसे चलने वाली है।
07317/18 श्री सिद्धरूढ़ स्वामीजी हुब्बाली से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलनेवाली स्पेशल का टर्मिनल स्टेशन बदल रहा है। यह गाड़ी दिनांक 31 जनवरीसे हुब्बाली से दादर के बीच चलेगी और वापसी में दिनांक 01 फरवरीसे दादर से हुब्बाली के लिए चलेगी।