Stories/ News Alerts

Uncategorised

द प रेल, हुबली डिवीजन से चलने वाली 4 गाड़ियोंके परिचालन बदलेंगे

1: 02741/42 वास्को पटना वास्को वाया पनवेल, भुसावल साप्ताहिक स्पेशल शुरू की जा रही है, समय बदलाव नोट करे। यह गाड़ी वास्को से प्रत्येक बुधवार और पटना से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

2: 07323/24 हुबली वाराणसी हुबली साप्ताहिक विशेष वाया सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी हुबली से प्रत्येक शुक्रवार और वाराणसी से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

3: 07317/18 हुबली लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुबली त्यौहार प्रतिदिन विशेष

4: 06581/82 हुबली मैसूरु हुबली प्रतिदिन विशेष

Uncategorised

नान्देड डिवीजन होकर गुजरने वाली 3 जोड़ी गाड़ियाँ त्यौहार स्पेशल, सिमीत दिनोंके लिए शुरू की जा रही है।

09713/14 जयपुर सिकन्दराबाद जयपुर साप्ताहिक विशेष, 02439/40 नान्देड श्रीगंगानगर नान्देड साप्ताहिक विशेष और 02485/86 नान्देड श्रीगंगानगर नान्देड द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ शुरू होने जा रही है।

Uncategorised

जयपुर चेन्नई, कोयम्बटूर नए समय और LHB स्वरूपमे हाज़िर हो रही है।

02969/70 जयपुर कोयम्बटूर जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 22 दिसम्बर से और 02967/68 जयपुर चेन्नई जयपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 25 दिसम्बर से बदले समयोंके साथ सुन्दर और आरामदायक LHB स्वरूप में सादर होने जा रही है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे की 10 सवारी गाड़ियाँ एक्सप्रेस मे तब्दील होंगी, प्लान तैयार!

शून्याधारित समयसारणी के तहत रेल प्रशासन अपने कार्यकलापों में अमूलचूल बदलाव लाने का प्रयत्न कर रहा है। इसमें जिन स्टेशनोंपर यात्री प्रतिक्रिया नही है, ऐसे स्टापेजेस रद्द किए जाएंगे। ऐसी स्थिति में सबसे पहले बदलाव सवारी गाड़ियोंमे आता है। स्टापेजेस कम करके, स्पीड बढाकर, यात्रिओंके अनुकूल समयसारणी रख उन्हें एक्सप्रेस में परावर्तित किया जा रहा है। इससे न सिर्फ रेलवे का परिचालन सुधरेगा बल्कि राजस्व भी बढ़ेगा।

रेलवे के तमाम क्षेत्रों ने अपने अपने विभाग से ऐसी सवारी गाड़ियोंकी सूची बना ली है। समय समय पर सोशल मीडिया में इस बारे मे काफी चर्चा और वादविवाद भी हुए है। आज उत्तर रेलवे की एक सूची आयी है, जिसमे उन्होंने 10 जोड़ी सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में नामित किया है। यह पत्र कार्यालयीन है, अतः इन गाड़ियोंको यात्रिओंके लिए कब शुरू की जाएगी इसका जिक्र नही है। देरसवेर उत्तर रेलवे का इस विषयपर परीपत्रक जारी जरूर होगा, तब पता चलेगा की गाड़ियाँ शुरू कब की जा रही है। फिलहाल आप सवारी से एक्सप्रेस की तब्दीलियाँ समझ लीजिए।