Stories/ News Alerts

Uncategorised

समयसारणी की कवायद जारी है….

समयसारणी की कवायद जारी है, यात्रीगण कृपया वेबसाईटोंका, हेल्पलाइनोंका सहारा ले।

एक बात तो यात्रिओंको समझ आ जानी चाहिए, की रेलवे को यात्रिओंकी बिल्कुल ही पड़ी नही है। आए दिन एक नोटिफिकेशन जारी होता है, फलाँ गाड़ी का समय अब यह होगा, धड़ से आधे घंटे इधर या 2 घंटे उधर कर दिया जाता है।

अभी हाल ही में देखिए 06527/28 बेंगालुरु नई दिल्ली बेंगालुरु कर्णाटक एक्सप्रेस से समय मे बदलाव किया गया। संक्रमण के बाद यह तीसरा बदलाव है। 09045/46 तापीगंगा, 01093/94 महानगरी, 02629/30 संपर्क क्रांति, 02715/16 सचखण्ड एक्सप्रेस ऐसी कई गाड़ियाँ है जिनमे एक परीपत्रक निकाल बदलाव किए जा रहे है।

रेल प्रशासन यात्रिओंकी समस्या समझना चाहता ही नही। हमारे देश मे आज भी कई यात्री गाड़ियोंको नाम या उनके स्टेशनोंके बीच चलने से पहचानते है। आज भी 05017/18 गोरखपुर एक्सप्रेस को “काशी” और 01015/16 कुशीनगर को “बीना” कहते है।03201/02 को जनता एक्सप्रेस कहते है तो इलाहाबाद को कब की भूल चुकी 02321/22 मुम्बई हावडा मेल को इलाहाबाद मेल कर के जानते है।

ऐसे में रेल प्रशासन आम जनता को तकनीकी भाषा मे, ट्रेन नम्बर्स के द्वारा समझाने का प्रयास करती है। कुछ लोग गाड़ियोंको नम्बर्स से जानते है लेकिन उनके जमाने के। आजभी पंजाब मेल को 5 डाउन, 6 अप और हावडा मुम्बई मेल वाया नागपुर को 1 डाउन, 2 अप और गोरखपुर एक्सप्रेस को 27 डाउन कहते है। (27 डाउन नाम से एक हिन्दी फ़िल्म भी आयी थी, जो इसी रेलवे कर्मचारी के दिनचर्या पर आधारित थी।) इन गाड़ियोंके नामों, नम्बर्स इस कदर, लोगोंके दिमाग मे फिट हो चुके है, की इनका ज़िक्र होते ही उनके शेड्यूल्स, टाइमिंग्ज उनकी नजरोंके सामने आ जाते है। ऐसे में किसी गाड़ी के समय मे भारी बदलाव किया जाता है तो आम लोंगोंकी मानसिकता हिल जाती है, उन्हें आश्चर्य का धक्का लगता है। इसे वह रेलवे के परिचालन का भाग समझ ज्योंही अपनाने की कोशिश करने लगता है की रेलवे फौरन दूसरा परीपत्रक निकाल और किसी बदलाव की घोषणा कर देती है।

तकलीफ़ यह है, रेलवे ने वर्ष 2019-20 के लिए हर वर्ष के अनुसार अपनी नियमित समयसारणी जारी की थी, जिसे 30 जून 2020 तक अंमल में रहना था। लेकिन संक्रमण में सारा शेड्यूल गड़बड़ा गया। सारी गाड़ियाँ बन्द क्या रही, फिर चली तो अलग नम्बर्स के साथ, विशेष गाड़ियोंके तौर पर चलाई गई। कुछ गाड़ियाँ फेस्टिवल याने त्यौहार विशेष के तौर पर सीमित अवधीके लिए घोषित की गई। जिनकी अवधि कितनी सीमित है यह तो रेल प्रशासन ही जाने, क्योंकि आए दिन इनकी भी अवधियोंमे विस्तार किए जाने की खबर मीडिया के जरिए रेलवे प्रकाशित करती रहती है।

बीचमे झीरो बेस टाइमटेबल का ऐसा बवाल मीडिया में आया था, गाड़ियाँ रद्द हो जायेगी, स्टापेजेस रद्द हो जाएंगे। कुछ गाड़ियोंके समयोंमे भारी बदलाव किया गया है तो उसे भी लोगोंने झीरो बेस टाइमिंग्ज से जोड़ दिया था। हालाँकि रेल प्रशासन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया कि अभी झीरो बेस टाइमटेबल गाड़ियोंपर लागू नही किया है। लेकिन झीरो बेस के अवधारणा मुताबिक आज भी सवारी गाड़ियाँ कई क्षेत्रोंमें शुरू नही की गई है और न ही द्वितीय श्रेणी की टिकटें शुरू हो पायी है। अब इसे झीरो बेस टाइमटेबल का परिणाम समझें की संक्रमण से बचाव की रेल प्रशासन की नीति? बड़ा असमंजस है।

भारतीय रेलवे एक केंद्रीय संस्थान है, जिसके 17 क्षेत्रीय मुख्यालय और करीबन 80 विभागीय मुख्यालय है। हर दफ्तर ट्विटर पर अपने अपने क्षेत्र की यात्री रेल के बदलावोंकी जानकारी प्रस्तुत करते रहता है। कई बार तो ऐसा होता है की जानकारी किसी एक विभाग तक सीमित स्वरूप में टुकड़ों टुकड़ों में ही जनता के सामने आती है, एकत्रित या विस्तारपूर्वक जानने के लिए उसे रेलवे की वेबसाईटोंका सहारा लेना पड़ता है। और तो और अलग अलग क्षेत्र की जानकारियोंमे फर्क भी होता है। रेल प्रशासन को चाहिए की अपनी जानकारियोंको, एकत्रित स्वरूप में उपलब्ध कराए, परीपत्रक निकले तो गाडीके पूर्ण शेड्यूल सहित निकले, सीमित या संक्षिप्त स्वरूप में नही। इससे यात्रीयोंमे सम्भ्रम की स्थिति नही रहेगी और जो भी जानकारी उसे मिलेगी उसे फिर से या बार बार पुष्टीकरण की जरूरत नही होगी।

वैसे रेलवे के इस संक्रमणकाल की एहतियातन सेवाओंसे रेल यात्री को ज्यादा ही परेशानी होने लगी है। बाजार खुल गए है, स्कूल, कॉलेज शिक्षा संस्थान खुल गए है अब रेलवे भी अपने नियमित स्वरूप में आ जाए तो अच्छा होगा। विशेष और त्यौहार विशेष, केवल आरक्षित गाड़ियाँ और हर बात पर पाबंदियां यह वास्तविक यात्रिओंके लिए दुविधाएँ उत्पन्न कर रही है। यह बात उतनी ही कडवी है, की आम यात्री को रेल यात्रा करने में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और गैरकानूनी तरीकेसे अवैध विक्रेता बड़ी आसानीसे रेल गाड़ियोंमे अपना व्यवसाय कर रहे है। आशा है, रेल प्रशासन, आम यात्रिओंके हक में जल्द ही कोई उचित निर्णय ले।

Uncategorised

कोहरे के चलते, उत्तर रेलवे की निम्नलिखित गाड़ियाँ नही चलेंगी

हाल ही कुछ दिन पहले हमने अपने एक लेख में कोहरे की वजह से रद्द या आंशिक रद्द गाड़ियोंकी लिस्ट दी थी, जिसकी लिंक आज के लेख में डाल रहे है। उक्त लिस्ट में उत्तर रेलवे की गाड़ियाँ शामिल नही थी। उत्तर रेलवे ने अपनी रद्द की जाने वाली गाड़ियोंकी सूची आज जारी की है।

बीते मार्च महिनेसे रेलवे के परिचालन में बारम्बार बाधाएं आ रही है। पहले 2 महीने बन्द, फिर धीरे धीरे करके एक एक गाड़ियाँ शुरू हो रही थी तो रेल रोको का सिलसिला चल निकला और अब दो महीने कुदरत की मार रहेगी, कोहरे वाली। जनवरी आखिर तक रेलवे ने अपनी कई गाड़ियाँ रद्द किए जाने की सूचना दी है। https://wp.me/pajx4R-1uk

यह है उत्तर रेलवे की कोहरे की वजह से परिचालन में बदलाव किए गए ट्रेनोंकी सूची।

Uncategorised

लम्बी दूरी की ट्रेन्स के बाहरी यात्रिओंके लिए खुलेंगे, मुम्बई लोकल के दरवाजे

मुम्बई महानगर क्षेत्र में दूरदराज से रेल यात्री आते है। उनकी गाड़ियाँ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पनवेल, बांद्रा टर्मिनस, मुम्बई सेंट्रल या दादर में समाप्त होती है। इन टर्मिनल्स से उनके रहने के या जहाँ जाना चाहते है उसके लिए उन्हें और यात्रा करनी होती है, जो फिलहाल मुम्बई की लोकल ट्रेन्स में संक्रमणों के पाबंदियोके चलते सम्भव नही है। ऐसे में महाराष्ट्र राज्य प्रशासन की ओरसे मध्य एवं पश्चिम रेलवे की ओर इस तरह के आउट स्टेशन यात्रिओंको अपनी लम्बी दूरी की गाड़ियोंको पकड़ने या उससे उतरने के बाद अपने घरोंतक पोहोंचने के लिए जरूरत हो तो सबर्बन गाड़ियोंमे यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए ऐसी दरख़्वास्त की गई है। पत्र का मसौदा आप के लिए प्रस्तुत है।

चूँकि यह राज्य प्रशासन का पत्र मध्य एवं पश्चिम रेलवे के मुख्यालयोंको भेजा गया है तो उसे, उन्होंने आगे, चेयरमैन, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली की अनुमति प्राप्त करने के लिए भेजा है।

इन पत्रचारोंको देखते, यह बात तय है कि बाहरी स्टेशनोंसे मुम्बई में आने वाले और मुम्बई से बाहरी यात्रा को जाने वाले रेल यात्रिओंके लिए मुम्बई की लोकलोंका दरवाजा खुलना एक महज औपचारिकता है, और जल्द ही दिल्ली मुख्यालय से अनुमति पत्र मिल जाएगा।

राज्य शासन ने अपने पत्र में बाहर से मुम्बई पोहोंचने वाले यात्रिओंको अपनी ट्रेन टर्मिनल पर पोहोंचने के बाद 6 घंटोतक अपनी उपनगरीय यात्रा का टिकट खरीद कर यात्रा करते आएगी और उसी प्रकार मुम्बई के विभिन्न टर्मिनलोंपर पोहोंचने के लिए अपनी लम्बी दूर की गाड़ी के छूटने के समय के 6 घंटे पूर्व उपनगरीय यात्रा की जा सकेगी। उपरोक्त यात्रा के टिकट ही उनकी उपनगरीय टिकट खरीदने की वैलिडिटी रहेंगे।

हम राज्य शासन ने बाहरी यात्रिओंके लिए उठाए गए इस निर्णय का स्वागत करते है।

Uncategorised

वडोदरा वाराणसी वडोदरा महामना स्पेशल का परिचालन बदला

पुरानी 20903/04 वडोदरा वाराणसी वडोदरा महामना फिलहाल 09103/04 स्पेशल के तौर पर चलाई जा रही है। परिचालन के दिन बदल गए है और समय परिवर्तन भी हो रहा है।