Stories/ News Alerts

Uncategorised

ग्वालियर दौंड, ग्वालियर बलरामपुर, प्रयागराज महू, प्रयागराज मेरठ, आग्रा अजमेर एवं ग्वालियर भोपाल गाड़ियाँ नए स्वरूप में शुरू हो रही है।

1: 04190/89 ग्वालियर दौंड ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस यह गाड़ी पहले ग्वालियर पुणे के बीच चलती थी जिसे अब दौंड तक विस्तारित किया गया है।

2: 04199/4200 ग्वालियर बलरामपुर ग्वालियर साप्ताहिक सुशासन स्पेशल, बदले समयोंके साथ

3: 04116/15 प्रयागराज डॉ आंबेडकर नगर (महू) प्रयागराज स्पेशल, यह गाड़ी पहले सप्ताह में 4 दिन इन्दौर और खजुराहो के बीच चल रही थी जिसे दोनों ओर विस्तारित कर प्रयागराज और महू के बीच सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा।

4: 04163/64 प्रयागराज मेरठ सिटी प्रयागराज संगम त्रिसाप्ताहिक स्पेशल, यह गाड़ी पहले प्रतिदिन चलती थी।

5: 04195/96 आग्रा फोर्ट अजमेर आग्रा फोर्ट प्रतिदिन स्पेशल, बदले हुए समयसारणी के साथ

6: 04198/97 ग्वालियर भोपाल ग्वालियर इण्टरसिटी स्पेशल, बदले हुए समयसारणी के साथ

यात्रीगण कृपया ज्ञात रहे, यह सारी गाड़ियाँ केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जा रही है।

Uncategorised

अफवाहों से बचे, ना ही फैलने दे और ना ही फैलाए!

सोशल मीडिया की पहुंच आजकल हर हाथ मे पहुंच गई है। अलग अलग ग्रुप्स, वीडियो बनाकर ऊटपटांग से, ध्यान खींचने वाले और आम जनों से सम्बंधित विषयोंकी हेडलाइन्स बनाकर कुछ लोग जनता को भ्रमित करते है।

खास कर रेलवे के पुराने नियम को ही ” आज से बदल जाएंगे आरक्षण के नियम” या ” फलाँ तारिखसे बन्द हो जाएगी सारी गाड़ियाँ” ऐसे अफवाहों का जाल फैलाया जाता है। रेल यात्री किसी तरह की अफवाहों पर और खास कर के सोशल मीडिया के अनधिकृत मैसेजेस पर कतई ध्यान न दे और न ही इन्हें फॉरवर्ड करे।

आजकल ” 1 दिसम्बर से सारी यात्री गाड़ियाँ बन्द होगी” ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमे कोई तथ्य नही है। रेल प्रशासन भी ऐसी किसी सूचना या परीपत्रक जारी होने से इन्कार कर चुकी है।

यात्रिओंसे हमारा आग्रह है, सोशल मीडिया की ख़बरोंकी जांच किए बगैर उसे कभी फॉरवर्ड मत कीजिए, इससे अफवाह दुगुने,चौगुने गति से फैलती है। लोग भ्रमित होते है। रेलवे की हेल्पलाइन 139 नम्बर पर फोन कर सही जानकारी लीजिए। रेलवे की वेबसाइट http://www.indianrail.gov.in या NTES ऐप पर आपको रेलगाड़ियोंकी की ताजा जानकारी मिलेगी। आरक्षण की स्थिति जानने के लिए, बुकिंग्ज के लिए http://www.irctc.co.in इसी वेबसाइट का उपयोग करें।

हमेशा अधिकृत घोषणाओंपर ही भरोसा करें, किसी भी खबर की पुष्टि जरूर करे उसके बाद ही अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

मध्य रेलवे में दौंड स्टेशन के बाद अब नागपुर स्टेशन भी बाईपास : 8+3 कुल 11 गाड़ियोंका किया जाएगा मार्ग परिवर्तन

रेल प्रशासन अपने परिचालन में तेजी से बदलाव कर रही है। पशासनिक दृष्टिकोण यह है, जितने भी जंक्शन्स है, जहाँपर गाड़ियोंका शंटिंग करना पड़े, मार्ग अवरुद्ध होता हो, गाडीको बहोत देर तक रोकना पड़े वहाँपर गाड़ियोंको बाईपास मार्गसे निकाला जाएगा। मध्य रेलवे के पुणे – मनमाड़ मार्गपर दौंड स्टेशनपर लोको रिवर्सल करना पड़ता था, अब मार्ग की लगभग सभी गाड़ियाँ दौंड कॉर्ड कैबिन की बाईपास लाइन से निकाली जा रही है। इसमें रेलगाड़ियोंका तकरीबन 45 मिनट बच रहा है। इसी प्रकार से नागपुर – इटारसी मार्ग पर नागपुर से 7 किलोमीटर दूरीपर गोधनी स्टेशन है, वहाँसे गाड़ियोंको सीधे इतवारी मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। आइए देखते कौनसी गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन हो रहा है।

इटारसी – नागपुर – गोंदिया मार्ग पर चलनेवाली 8 जोड़ी गाड़ियाँ नागपुर की जगह गोधनी रुकेगी और नागपुर स्टेशन बाईपास करते हुए चलेगी।

1: 12409/10 हज़रत निजामुद्दीन रायगढ़ हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस सप्ताह में 5 दिन

2: 20813/14 जोधपुर पूरी जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 19317/18 इन्दौर पूरी इन्दौर साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस

4: 18243/44 बिलासपुर जोधपुर बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 18245/46 बिलासपुर बीकानेर बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 12807/08 विशाखापट्टनम हज़रत निजामुद्दीन विशाखापत्तनम समता एक्सप्रेस

8: 18237/38 गेवरा रोड़ अमृतसर गेवरा रोड छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

बल्हारशहा सेवाग्राम नागपुर गोंदिया मार्ग की 3 जोड़ी गाड़ियाँ बल्हारशहा चांदा फोर्ट नागभीड़ गोंदिया होकर चलाई जाएगी।

1: 22619/20 बिलासपुर तिरुनेलवेली बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 22815/16 बिलासपुर एर्नाकुलम बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 22647/48 कोरबा तिरुवनंतपुरम कोरबा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

यह प्रस्तावित बदलाव है, यथासंभव अभ्यास के बाद लागू किए जा सकते है।