Stories/ News Alerts

Uncategorised

आप रेलवे स्टेशन जा रहे हो, तो इन आवश्यक बातोंपर ध्यान दीजिए…

संक्रमण काल मे सभी रेलवे स्टेशनोंपर यात्रिओंकी आवाजाही पर बन्धन लगाए गए है। सर्वप्रथम यह बात नोट कर लेवे, किसी भी गैर यात्री व्यक्ति को रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर आने की सख्त मनाही है। बिना आरक्षण के रेल गाड़ियोंमे चढ़ने की, रेल यात्रा करने की अनुमति नही होने के कारण सभी रेलवे स्टेशनोंपर, रेलवे परिसर में बिना किसी परमिट, या आरक्षित टिकट लिए बगैर आ जा नही सकता।

इसमें और भी एक ट्विस्ट है, यदि आप किसी बड़े जंक्शन पर हो, जिसकी रेलवे स्टेशनोंपर दोनों दिशाओंसे आने जाने की सुविधा है, जैसे की भुसावल में उत्तर दिशा बस स्टैंड और दक्षिण दिशा, रेलवे ग्राउण्ड ऐसे दो दो एंट्री पॉइंट है वहाँपर किसी एक ही दिशा से आवागमन की व्यवस्था की गई है और दूसरी दिशा सम्पूर्णतयः यात्रिओंके लिए बन्द है। ऐसी अवस्था मे ज्यादा उम्र के वृद्ध यात्रियों, दिव्यांग यात्रियों या ज्यादा लगेज, सामान लेकर चलनेवाले यात्रिओंको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भुसावल स्टेशन की उत्तरी दिशा से यात्री आवागमन पुर्णतयः बन्द है, केवल बस स्टैंड वाले मुख्य गेट से, यात्रिओंकी सुरक्षा जांच के बाद ही एंट्री और एग्जिट की जा सकती है। वहीं पुणे स्टेशन पर यात्रिओंको प्लेटफार्म नम्बर 6 की दिशा याने ताडीवाला रोड एग्जिट से ही बाहर निकाला जाता है तो एण्ट्री हेतु पुणे स्टेशन के मैन गेट, प्लेटफार्म नम्बर 1 वाली साइड से ही एण्ट्री शुरू है।

यात्रिओंसे निवेदन है, आप रेल यात्रा कर रहे है तो स्टेशन के कौनसे दिशा, गेट से एण्ट्री याने आगमन और एग्जिट याने निकास व्यवस्था शुरू है इन बातोंकी यथायोग्य जानकारी ले लीजिएगा। नही तो व्यर्थ ही लम्बी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि भुसावल में रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा एन्ट्रीसे, दक्षिण दिशा की एण्ट्री पॉइंट सड़क मार्ग से जाना पड़े तो 2 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा। यही अवस्था कई बड़े स्टेशनोंपर भी होगी।

Uncategorised

पूर्व रेलवे की त्योहारोंमें चलनेवाली 24 जोड़ी सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट

यूँ तो रेल प्रशासन ने अपने सारे खिलाड़ियोंको मैदानमें याने रेलगाड़ियोंको पटरियोंपर उतारने का मन बना लिया है, और उसी सिलसिलेमें एक एक ज़ोन अपनी सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट ज़ाहिर करते जा रहे है। आज हमारे पास पूर्व रेलवे की लिस्ट है। यात्रीगण यह बात अवश्य ध्यान में रखे, यह लिस्ट उन नियमित गाड़ियोंकी है, जिसमे से बहुतांश गाड़ियाँ स्पेशल एवं आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ शुरू की जानी है। यह भी सम्भव है की नियमित गाड़ियों के स्टापेजेस और समयोंमे परिवर्तन किया जाए, अतः गाड़ियाँ शुरू किए जाने के बाद रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर के ही अपनी रेल यात्रा सुनिश्चित करें।

Courtesy: railhunt.com
Uncategorised

रेल गाड़ी, रेल गाड़ी झुक झुक झुक झुक रेल गाड़ी

रेल गाड़ी बोला की हमारे नजरोंके सामने वही पुराने जमाने मे चलनेवाली भाँप के काले काले इंजिन और बिना गज लगी खिड़की वाले लाल लाल डिब्बों वाली रेल गाड़ी आ जाती है।

अभी की कोई रेल गाड़ी है? यह तो एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, LHB डिब्बों की और बटनोंसे चलने वाले इलेक्ट्रिक लोको वाली गाड़ियाँ है। इनके टिपटॉप इस्त्री के कड़क कपड़े पहने ड्राइव्हर न जी लोको पायलट, बस एक बटन दबाते है और गाड़ी बढ़ना चालू, नॉचेस बदले की झूम sss स्पीड। वही पुराने जमाने मे रेलवे ड्राइव्हर अपने कपड़ोंसहित पूरे कोयले से सने होते थे। हर स्टेशन पर लगे बड़े बड़े वॉटर पोस्ट याने L शेप में लगे पाइप से पानी भरा जाता था। कु sss क करके इंजिन सिटी मारता था और गाड़ी चल पड़ती थी।

जमाना बदलता है, तकनीकें बदलती है, लेकिन कुछ यादें दिलोंदिमागपर छप जाती है। आज ऐसी ही यादें आपके लिए एक व्हिडियो द्वारा, हमारे सहकारी उदय जोशी ने पोस्ट की है।

Uncategorised

बल्ले बल्ले बल्ले!! महाराष्ट्र मे शुरू की जानेवाली राज्यान्तर्गत एवं लम्बी दूरी के गाड़ियोंकी लिस्ट जारी

मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र राज्यान्तर्गत शुरू की जानेवाली सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट जारी कर दी है, साथ ही त्योहार, उत्सव स्पेशल गाड़ियाँ कौनसे स्टेशनोंके बीच चलेगी यह भी नियोजन कर लिया है। है, न भाईयों बल्ले बल्ले वाली ख़बर!!

यात्रीगण कृपया यह ध्यान रखे, यह सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट है और विशेष एवं केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जानी है। जब यह गाड़ियाँ स्पेशल श्रेणी में घोषित की जाएगी तो इनके स्टापेजेस नियमित गाड़ियोंसे अलग याने कम भी किए जा सकते है, समयसारणी में फेरबदल भी हो सकता है। जब अधिकृत समयसारणी घोषित होगी तब हम आपको इस की जानकारी अवश्य ही देंगे।

12105/06 मुम्बई गोंदिया मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस

12137/38 मुम्बई फिरोजपुर मुम्बई पंजाब डेली मेल

11077/78 पुणे जम्मूतवी पुणे झेलम डेली एक्सप्रेस

12133/34 मुम्बई मंगालूरु मुम्बई डेली एक्सप्रेस

11033/34 पुणे दरभंगा पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस

11017/18 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कराईकल लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

इनके साथ आवश्यकता रही तो इन गाड़ियोंकी क्लोन स्पेशल भी चलाई जाएगी।

11007/08 मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन डेली एक्सप्रेस

12127/28 मुम्बई पुणे मुम्बई इण्टरसिटी डेली एक्सप्रेस

11009/10 मुम्बई पुणे मुम्बई सिंहगड डेली एक्सप्रेस

12125/26 मुम्बई पुणे मुम्बई प्रगति डेली एक्सप्रेस

12111/12 मुम्बई अमरावती मुम्बई डेली एक्सप्रेस

12139/40 मुम्बई नागपुर मुम्बई सेवाग्राम डेली एक्सप्रेस

12071/72 दादर जालना दादर जनशताब्दी डेली

17617/18 मुम्बई नान्देड मुम्बई तपोवन डेली एक्सप्रेस

12131/32 दादर साई नगर शिरडी दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

22107/08 मुम्बई लातूर मुम्बई सप्ताह में 4 दिन

12115/16 मुम्बई सोलापुर मुम्बई सिध्देश्वर डेली

17411/12 मुम्बई कोल्हापुर मुम्बई डेली एक्सप्रेस

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे डेली इंटरसिटी

12729/30 पुणे नान्देड पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

12135/36 पुणे नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

12113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक

11025/26 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा डेली

11039/40 कोल्हापुर गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र डेली एक्सप्रेस

हॉलिडे स्पेशल्स : मुम्बई से हावडा, गोरखपुर, दरभंगा वाया पटना और वाराणसी के लिए द्विसाप्ताहिक स्पेशल्स, पुणे से गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, दरभंगा और मडगांव के लिए स्पेशल्स, नागपुर से मडगांव के बीच स्पेशल गाड़ियाँ चलाई जाएंगी। इनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Uncategorised

क्या मध्य रेलवे इतर रेलवे ज़ोन से सिख नही लेगा?

04 अक्तूबर को UPSC संघ लोक सेवा आयोग की पूर्व परीक्षाएं हो रही है। महाराष्ट्र में इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र निश्चित किए गए है, नवी मुम्बई, मुम्बई, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर।

लगभग सभी क्षेत्रीय रेल्वेज ने अपने अपने राज्योंके परीक्षा केन्द्रोंसे प्रमुख शहरोंके बीच एग्जाम स्पेशल गाड़ियाँ चलवाने की घोषणा एक सप्ताह पूर्व ही कर दी है। लेकिन मध्य रेलवे ने अभी तक याने आज 02 अक्तूबर तक कोई भी घोषणा नही की है। नागपुर सेंटर कर लिए गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, बुलढाणा ऐसे कई ज़िलोंसे परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नागपुर पोहोचेंगे और इनके लिए गाड़ियाँ न के बराबर है। वही स्थिति कोल्हापुर, सोलापुर, सातारा, सांगली, के लिए पुणे सेंटर, बिड, परभणी, नान्देड, उस्मानाबाद, मराठवाड़ा के लिए औरंगाबाद सेंटर और मुम्बई क्षेत्र के तीनों परीक्षा केन्द्रोके लिए भी है।

जिन स्पर्धा परिक्षाओंके लिए लाखों परीक्षार्थी आते है, क्या मध्य रेल प्रशासन इन के लिए यातायात की समुचित व्यवस्था किए जाने की घोषणा कल याने 03 तारीख को शाम में करेगा? यह ठीक NEET और IITJEE की परीक्षा के वक्त जैसी हालात होंगी। तब भी ऐन वक्त पर विशेष गाड़ियोंकी घोषणा की गई थी और सारी गाड़ियाँ खाली की खाली चली थी। तकलीफ़का उपचार करने के लिए अंतिम समय तक इंतजार कोई भी नही करता। आप ने शायद अखबारोंमें पढा होगा, एक पिता अपने पुत्र को परीक्षा दिलवाने उसे अपनी साइकिलपर बिठाकर सारी रात साइकिल चलाते हुए परिक्षाकेंद्र पर पोहोचा था।

हमारी रेल प्रशासन से नम्र विनंती है, यदि आपकी परीक्षार्थीयोंके लिए विशेष गाड़ियाँ चलवाने की योजना है, तो उसे समय रहते घोषित कर दिया करें, नही तो “अब पछताए होत क्या, जब चिड़ियाँ चुग गयी खेत” ऐसी स्थितियाँ आ जाएंगी। वैसे रेल प्रशासन में पछतावे की भावना तो लेषमात्र भी आती नही होगी, भले ही ऐन वक्त की विशेष गाड़ियाँ खाली ही क्यूँ न चले।